ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर महिला की मौके पर दर्दनाक मौत…

देवास: कांटाफोड़ थाना अंतर्गत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलएनटी कंपनी की बड़ी पाइपलाइन लेकर बिजवाड़ से बोरखालिया की और जा रहे अंध गति से ट्राले ने मोटरसाइकिल पर सवार बिजवाड़ दर्शन करने आ रहे बापचा निवासी दंपत्ति को टक्कर मारी जिसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हंड्रेड डायल एफआरबी को सूचना मिलने पर पायलट रामनारायण देवड़ा , आरक्षक भूपेंद्र पूरिया पहुंचे कुछ समय बाद कांटाफोड़ थाना प्रभारी सीएल कटारे दल बल के साथ आकर मृतक परिवार की जानकारी जुटाई जाके प्रारंभिक कार्यवाही की जा रही है।

चंचल भारतीय✒️

देवास – आज प्राप्त 387 सैंपल रिपोर्ट में 4 सैंपल रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 11 मार्च 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-गोमती नगर, देवास ,पुरूष 30 वर्ष
2 पताः-सनसिटी पार्ट-2, देवास ,पुरूष 50 वर्ष
3 पताः-एलआईजी- जय प्रकाश नगर, देवास ,महिला 21 वर्ष
4 पताः-घुसटगांव, देवास ,महिला 25 वर्ष

संस्था नमो नमो द्वारा आज निकलेगी भव्य एवं अनूठी शिवबारात

संस्था संयोजक ने की सभी से माक्स लगाने की अपील

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संस्था नमो नमो द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज आकर्षक शिव बारात निकाली जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए संस्था नमो नमो संयोजक राजेश यादव, अध्यक्ष वरूण अग्रवाल व संचालक दीपक सोनी ने बताया कि शिव बारात के लिए संस्था द्वारा इस वर्ष भी भव्य तैयारियां की गयी है।

इस वर्ष शिव बारात में विशेष रूप से झाबुआ के वनवासी बंधुओं की टोली, बेसरिया की सजीव झांकियां, कर्नाटक के विराट हनुमानजी, महाराष्ट्र की ढोल-पथक पार्टी, केरल वाले राधाकृष्ण की झांकी सहित शिव बारात में अन्य आकर्षण रहेंगे। वहीं विशालकाय नंदी बाबा पर भोले बाबा मां गौरा को ब्याहने जाएंगे। आकर्षक शिव बारात सयाजी द्वार के समीप से शुरु होकर नाग चंद्रकेश्वर मंदिर शुक्रवारिया हाट पहुंचेगी।

आयोजन समिति के राजीव खण्डेलवाल, सुमेरसिंह ठाकुर, मनीष सेन, राजेश यादव पहलवान, संजय दायमा, राकेश गुप्ता, नरेंद्र सोलंकी, महेश यादव, मनोज गर्ग, रोहित शर्मा, नितिन शेल्के, प्रभात कल्याणे, नीरज वर्मा, राहुल ठाकुर आदि ने नगर के समस्त श्रद्धालुओं से शिव बारात में सम्मिलित होने की अपील की है साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुवे सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने व मास्क आवश्यक रूप से पहनकर आने की भी अपील की है।

रुपए की बात पर दो पक्षों में चले हथियार तीन गंभीर घायल, इंदौर रेफर

पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में किया अपराध दर्ज

कन्नौदः कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम बामनी खुर्द में बुधवार सुबह एक ही समाज के दो पक्षों में 1500 रू के लेन-देन की बात पर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि तलवार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में मान खां उम्र 70 साल निवासी बामनी रहीस पिता मान खां निवासी बामनी रमजान पिता मान खान निवासी बामनी गंभीर रूप से घायल हो गए ग्राम बामनी खुर्द में घटना के बाद कोहराम मच गया सूचना मिलने पर 108 व कन्रौद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल कन्नौद पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार पश्चात गंभीर घायलों को इंदौर रैफर कर दिया गया कन्नौद पुलिस ने फरियादी रहीस खान पिता मान खान निवासी बामनी खुर्द की रिपोर्ट पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया जिनमें आरोपी अकबर पिता इंदु खा सफदर पिता अकबर हैदर पिता अकबर साबिर पिता अकरम एवं जमाई खां निवासी बिच्छकुआं के खिलाफ धारा 307, 294 ,323, 506,में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी।

?️ चंचल भारतीय

आज निकलेगी बाबा चिंताहरण महादेव की भव्य बारात

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिवरात्रि के एक दिन पहले आज 10 मार्च को श्री राम मंदिर अखाड़ा रोड देवास से बाबा चिंताहरण महादेव की भव्य बारात दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरेगी। बारात के बाद सायं 6 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। अतः आप सभी से निवेदक डॉ शैलेन्द्र सिंह गौड़ , यश दरबार व आयोजक-संस्था जय भोले निवेदन करते हे की सपरिवार भोले बाबा की बारात में बाराती बनकर आमंत्रित हो।

जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था में काला बाजारी ओर कमिशन खोरी को बंद करने हेतु ज्ञापन दिया

• पालकों के साथ ज्ञापन देने पहुँचे गौसेवक उमेश चौधरी

देवास। पालकों के साथ आज गौसेवक व बजरंग सेना संस्थापक उमेश चौधरी ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था में काला बाजारी ओर कमिशन खोरी को बंद करने हेतु ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया गया की कोरोना काल में आम आदमी की आमदनी पर गहरा असर हुआ है, फिर भी पालको के लिए अपने बच्चो की शिक्षा सर्वप्रथम है। और हो भी क्यों न, आखिर बच्चे ही देश का भविष्य है।
जैसा की प्रतिवर्ष अनुसार नवीन शिक्षण सत्र (ऑनलाइन या ऑफलाइन ) प्रारम्भ होने जा रहा है,अतः आपसे निवेदन है की निम्नलिखित बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा में हो रही कालाबाज़ारी एवं कमीशनखोरी बंद कराइ जाए :-

नए सत्र की किताबो में कालाबाज़ारी और कमीशनखोरी बंद करने हेतु, सभी स्कूलों की बुक लिस्ट स्कूल खुलने से ( ऑनलाइन या ऑफलाइन कम से कम एक माह पूर्व उपलब्ध कराइ जाए )।
बुक लिस्ट में मोनोपोली समाप्त की जाए । पालक अपनी स्वेछा से किसी भी दुकान से किताब खरीद पाए, ऐसी किताबो की बुक लिस्ट सुनिश्चित की जाए।
पालको की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, नए सत्र की फीस में वृद्धि नहीं की जाए और आसान मासिक किश्तो में फीस जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
बड़े सीबीएसई स्कूलों में लेट फीस के नाम पर मोटी वसूली की जा रही है, उसे रोका जाए ।

आप समस्त अधिकारी गण भी एक पालक है, आपके और हमारे बच्चों की शिक्षा में हो रही कालाबाज़ारी और कमीशनखोरी को समाप्त करने हेतु हमारी मांगों का प्राथमिकता से निराकरण करने की कृपा करे ।
अंत में आपसे निवेदन है की पालको की आर्थिक स्तिथि को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द और कठोर से कठोर कदम उठाये जाए।

उज्जैन रोड के फोरलेन निर्माण के कारण कई मकान हटेंगे…..

• उक्त मकान की जगह अन्यत्र स्थान पर भूमि उपलब्ध कराई जाए , कलेक्टर को दिया आवेदन

देवास। उज्जैन रोड़ पर बनने वाले फोरलेन में कई गरीबों के मकान हटेंगे। उक्त मकान की जगह अन्यत्र स्थान पर भूमि उपलब्ध कराए जाने को लेकर ग्राम पंचायत नागुखेड़ी के निवासी मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन दिया। जनपद सदस्य महेन्द्र व्यास ने बताया कि देवास से उज्जैन तक फोरलेन बनना स्वीकृत हुआ है। उज्जैन रोड़ पर ही शहरीय सीमय से लगे ग्राम नागुखेड़ी के करीबन 30 परिवार निवास करते है। जिनके मकान वर्तमन में वहां बने हुए है। फोरलेन निर्माण के कारण सभी के मकान उक्त स्थान से हटाये जायेंगे। इन लोगों के पास रहने की अन्यत्र कोई जगह भी नही है। सभी निवासी गरीब तबके से आते है। शासन द्वारा सभी को मुआवजा राशि भी नाम मात्र की दी गई है। जिससे वे जमीन खरीदकर मकान भी नही बना सकते। श्री व्यास ने बताया कि ग्राम नागुखेड़ी में स्थित शासकीय भूमि के सर्वे क्रमांक 1 जो की वर्तमान में रिक्त पड़ी हुई है। उस स्थान पर सभी ग्रामीणों को बसाए जाने हेतु भुखण्ड आवंटित किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम नागुखेड़ी वासी उपस्थित थे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिकाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

सुपर किंग्स क्लब को मात देकर कालीसिंध क्लब बना विजेता, कार्यक्रम के दौरान मातृशक्तियों को शिल्ड व तुलसी के पौधे देकर सम्मानित किया

सोनकच्छ – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार शाम को स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में स्मृति क्लब के तत्वधान में बालिकाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित थी। मातृ शक्ति के रूप में श्रुति बघेल, रजनी व्यास, सुशीला खत्री, कविता सोनी, सुशीला कौशल आयोजन के दौरान अतिथि के रूप में मंचासीन थी। इस आयोजन के दौरान ही शासकीय व अर्द्ध शासकीय कार्यालयों में कार्यरत मातृ शक्तियों के साथ समाजसेविकाओं को अतिथियों द्वारा तुलसी के पौधे व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वही बालिकाओं के लिए क्रिकेट मुकाबले में कालीसिंध क्लब व सुपर किंग्स क्लब ने हिस्सा लिया। छ: ओवर के इस मैच में सुपर किंग्स के 29 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कालिसिंध क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। वहीं विजेता टीम को 1100 रू नगद इनाम राशि समाजसेवी ज्योति दिलीप शर्मा, 1100 रू किराना व्यापारी एसोसिएशन व 500 रू समाजसेवी लखन चौधरी द्वारा दिए गए। इसके अतिरिक्त उपविजेता टीम को 500-500 रू की राशि नगद इनाम स्वरूप प्रदान की गई।
साथ ही कार्यक्रम के पश्चात अतिथि के रूप में मंचासीन समाजसेविका श्रुति बघेल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। ईधर इस मैच के पश्चात आयोजन स्थल पर उपस्थित मातृशक्तियों ने मैत्री मैच खेल, क्रिकेट का आनंद लिया।

?️दीपक झाला

कलेक्टर श्री शुक्ला ने दो आरोपियों को किया जिलाबदर

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दो आरोपियों को जिलाबदर किया है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने श्रीराम चौधरी पिता औंकारलाल चौधरी उम्र 27 साल निवासी जयश्री नगर थाना सिविल लाईन देवास एवं अर्जुनसिंह पिता देवीसिंह उम्र 25 साल निवासी सम्‍मसखेडी थाना पीपलरावां को तीन माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर उक्‍त सभी आरोपी जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

आबकारी ने की कार्यवाही , 02 लाख से अधिक की मदिरा जप्त

• 13 पेटी देशी मदिरा प्लेन 02 पेटी विदेशी मदिरा, 55लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2500 लीटर महुआ लाहन बरामद

देवास। अवैध मदिरा के निर्माण संग्रहण परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला द्वारा संवेदनशील स्थानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे इसी कड़ी में आज 08 मार्च को सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रमदीप सांगर के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में आबकारी वृत देवास ए एवं बी में संयुक्त कार्रवाई प्रात कालीन ग्राम सिया, बरोठा में अवैध मदिरा के निर्माण के अड्डों पर दबिश दी गई। इसमें बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा लाहन एवं चालू भट्टीया बरामद की गई तथा ग्राम कैलोद में आरोपी श्‍याम चौधरी पिता रणछोड़ चौधरी के निवास से 13 पेटी देशी मदिरा प्लेन 02 पेटी विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद की गई, आरोपी के विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत पंजीबद्ध किया गया। आरोपी श्याम चौधरी आबकारी टीम को दूर से देखकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।आज की कार्यवाही में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 11प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें 134.28 बल्क लीटर देशी/विदेशी मदिरा,55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2500 लीटर महुआ लाहन बरामद कर मौके पर विधिवत नष्ट किया गया ।

कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक निधि शर्मा, राजकुमारी मंडलोई, डी पी सिंह, प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया ,राजाराम रैकवार आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, सनत ओझा, दीपक तटवादे,विकास गोतम विशेष योगदान रहा।