सोनकच्छ प्रेस क्लब का वार्षिक स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ पत्रकार सबसे महवपूर्ण कड़ी – तहसीलदार पटेल।

सोनकच्छ :– लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका यदि कोई निभाता है तो वो है पत्रकार। देश हो या नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र में अधिकारी और जनता के बीच यदि कोई सामंजस्य स्थापित करता है तो वो पत्रकार ही है। क्षेत्र के यदि कोई गतिविधि होती है या किसी प्रकार का हादसा होता है तो इसकी सूचना सबसे पहले पत्रकारों को लगती है और नगर के पत्रकार जागरूकता दिखाते हुए दिन हो या रात अधिकारियों को इसकी जानकारी उपलब्ध करवाते है जिसके कारण अधिकारियों को कार्य करने में भी आसानी होती है, मेरे ढाई साल के कार्यकाल में भी मुझे सभी पत्रकार साथी समय-समय पर सूचना देते रहे जिससे मुझे काम करने में आसानी रही जिससे सभी कार्य सुगमता से हो गए। पत्रकारों की जागरूकता के कारण किसी प्रकार की घटना की जानकारी हमारे विभाग को बाद में मिल पाती थी लेकिन कोई ना कोई पत्रकार जानकारी हमे दे ही देता था जिसकी जानकारी हम विभाग के अधिकारियों को बताते थे। यह बात तहसीलदार जीएस पटेल ने सोनकच्छ प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं विदाई समारोह कार्यक्रम में कही। इसके साथ ही एसडीएम शिवानी तरेटिया ने भी अपने उद्बोधन में तहसीलदार पटेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही पत्रकारों से पटेल को वापस सोनकच्छ लाने के लिए प्रयास करने की बात कही।

एसडीओपी प्रशांत सिंह भदौरिया ने भी उद्बोधन में कहा कि बहुत कम समय मे साथ होने के बाद भी हमारे बीच आपसी तालमेल काफी अच्छा हो गया था। पटेल साहब का अनुभव भी पूरे लॉक डाउन के दौरान ही हमे काम करने में काफी मददगार रहा, चूंकि एसडीएम मैडम, और मैं दोनो की नए है तो लॉक डाउन के समय जो कार्य आसानी से हुए उनमें पटेल साहब का अनुभव हमारे लिए सहयोगी रहा।
कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई, जिसमे अतिथि के रूप में एसडीएम शिवानी तरेटिया, एसडीओपी प्रशांत सिंह भदौरिया, क्लब सरंक्षक गेंदालाल तिवारी, नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, राजस्व अधिकारी राजभान सिंह कुशवाह, पेंशनर संघ तहसील अध्यक्ष प्रह्लादसिंह बिजोनिया थे।

अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत करने के बाद शब्दो से स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने किया। प्रहलाद सिंह बिजोनिया, संदीप गुप्ता व अंकित जाजू ने तहसीलदार जीएस पटेल के ढाई साल के कार्यकाल पर विचार व्यक्त किये।
संचालन शिक्षक फारूक खान ने किया व उनके द्वारा तहसीलदार जीएस पटेल का अभिनंदन पत्र बनाया जिसमे पटेल के जन्म से लेकर वर्तमान तक का जीवन परिचय लिखा गया, जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार सलीम लोधी, सचिव राजेश बिजोनिया, उपाध्यक्ष भारत कुमार लुनिया, सुनील श्रीवास्तव, मोहन सिंह बैस, पंकज शर्मा, कैलाश जोशी, रमेश खेलवाल, पवन परमार, नीलेश वर्मा, विजेंद्र नागर, जगदीश जोशी, तरुण शर्मा, हेमेश सिसौदिया , मनीष सोनी दीपक झाला आदि पत्रकार उपस्थित थे।

दीपक झाला

1987 में उप निरीक्षक पद का दायित्व संभालने के बाद 33 वर्ष की लंबी यात्रा ने बहुत सम्मान दिलाया

देवास/ बागली – बागली में पूर्व दिनों में पदस्थ वर्तमान में इंदौर पुलिस विभाग के अति महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी दिलीप जोशी अपनी पत्नी की इस उपलब्धि को उन्हीं की लगन एवं मेहनत का नतीजा बता रहे हैं पुलिस अधिकारी संगीता दिलीप जोशी की प्रशासनिक सेवाएं अभी मध्यप्रदेश शासन को मिल रही है !कड़े संघर्ष के बाद 1987 में पहली बार उप निरीक्षक के रूप में ग्वालियर से चयन हुई श्रीमती संगीता दिलीप जोशी जिस दिन से पुलिस सेवा में आई उसी दिन से मुश्किल हालात में भी कर्तव्य कार्य उत्कृष्ट रूप से करती रही और सभी चैलेंज टास्क जीतकर लगातार सम्मान एवं पुरस्कार लेती रही, इस वर्ष 2021 मे भी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त हुआ है!
उपलब्धि
वैसे तो पुलिस महकमे में महिलाओं का काम करना और वह भी चैलेंज रोल वाले अपने आप में बड़ी उपलब्धि रहता है! फिर भी श्रीमती संगीता जोशी द्वारा इंदौर जैसी बड़ी जगह पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु वी केयर फॉर यू की स्थापना में अपनी भूमिका निभाई यहां पर लगातार 5 वर्षों तक नवीन प्रयोग कार्य करते करते कई लोगों की मदद की बाल सहायता प्रकोष्ठ में जीआरपी इंदौर अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य किए इसके लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुरस्कृत किया गया विगत 10 वर्षों से पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय पदस्थ है यहां भी 2015 16 में बेस्ट ट्रेनर का यूनियन होम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग का दिया गया इस अवार्ड में ₹25000 नगद राशि एवं मेडल दिया गया श्रीमती संगीता जोशी इस कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने परिवार एवं बच्चों का भी उचित ध्यान रख रही है
क्या कहना है श्रीमती संगीता जोशी का
संगीता जोशी का कहना है कि उन्हें खुशी हो रही है कि जीवन के 33 वर्ष राष्ट्र सेवा को समर्पित किए हैं और इस दौरान महत्वपूर्ण पद इंदौर स्थित पुलिस ट्रेनिंग विद्यालय में ट्रेनिंग देने का अवसर आया है !इस काम में उन्हें गर्व महसूस होता है कि वह अपने ही जैसे कई उत्कृष्ट राष्ट्रभक्त से ओतप्रोत निरीक्षक उप निरीक्षक तैयार करने में भूमिका निभा रही है


?️सुनील योगी

प्रवास के दौरान हम संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण का अभियान चला रहे, हमारा फोकस बूथ समिति और बूथ अध्यक्ष पर है – श्री शर्मा

देवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की युद्ध का मैदान अब बदल गया है। देश विरोधियों को यह अहसास हो गया है कि मोदी जी के रहते देश में हमले कराना, विस्फोट कराना संभव नहीं है, इसलिए अब ये लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके देश की और हमारे प्रधानमंत्री जी की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इन ताकतों को यह पता चल गया है कि अब बंदूक के बल पर कुछ किया नहीं जा सकता, इसलिए अब उन्होंने नई रणनीति बनाई है कि किस तरह भारत को बदनाम करके नेतृत्व को कठघरे में खड़ा कर सकते हैं। ये लोग 24 घंटे यही सोचते रहते हैं कि देश को बदनाम कैसे किया जाए और इनमें मध्यप्रदेश के भी कुछ नेता शामिल हैं। इन्हें प्रश्न खड़ा करने के अलावा कुछ आता नहीं है। ऐसे लोगों को हमारे युंवा जो पूरे समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, जिन्हें हम साइबर योद्धा भी कहते हैं, वो सही जवाब दे सकते हैं। इस काम में हमारे नौजवान साथियों की भूमिका क्या हो, इस पर भी हम प्रवास के दौरान चर्चा कर रहे हैं।

• हमारा फोकस बूथ पर

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि इस प्रवास के दौरान हम संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण का अभियान चला रहे हैं और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इसे पूरा करेंगे। इस अभियान के दौरान हमारा फोकस बूथ समिति और बूथ अध्यक्ष पर है। हम भारतीय जनता पार्टी में इस तरह की एक प्रतिमा बनाना चाहते है कि बूथ ही हमारा सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। श्री शर्मा ने कहा कि हम ये नारे लगाते हैं कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। मेरा बूथ सबसे मजबूत। इस अभियान के दौरान बूथ के कार्यकर्ताओं, अध्यक्षों, समिति सदस्यों से मिलकर इस पर चर्चा कर रहे हैं।

• जनता बताएगी कल का देवास कैसा हो

श्री शर्मा ने कहा कि इस बार हमने निकाय चुनाव के लिए एक नया प्रयास किया है। हमारे जनप्रतिनिधियों ने देवास में बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन उन कामों को अब और आगे कैसे ले जाया जाए, इसे लेकर एक घोषणा पत्र जारी करेंगे। लेकिन यह घोषणा पत्र पार्टी तैयार नहीं करेगी, बल्कि जनता के, प्रबुद्धजनों के अभिमत पर इसे तैयार किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि समाज में कई ऐसे लोग हैं जो यह सोचते हैं कि कल का देवास कैसा हो? ये किसी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि देवास के विकास में किसी बात को शामिल किया जाना चाहिए, तो उसे हम अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए एक रोडमैप तैयार कर रहे हैं। उस रोडमैप के साथ हम जनता के सुझावों, अभिमत को भी घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। इसके लिए हम आम लोगों, प्रबुद्धजनों से मिल भी रहे हैं और ई-मेल तथा व्हाट्सएपर पर भी सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
पत्रकारवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितु जिराती, प्रदेश मिडिया प्रभारी, श्री लोकेन्द्र पराशर, जिलाध्यक्ष श्री राजीव खण्डेलवाल, सांसद श्री महेन्द्रसिंह सौलंकी, विधायक श्रीमति गायत्रीराजे पवार, आशीष शर्मा, पहाड़सिंह कन्नौजे, मनोज चौधरी, संभागीय मिडिया प्रभारी श्री सचिन सक्सेना, सह मिडिया प्रभारी श्री दिनेश जाटवा, जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

देवास – स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिये नया स्वच्छता गीत लांच

देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को ध्यान मे रखते हुये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि इस बार नगर निगम देवास द्वारा नया स्वच्छता गीत लांच किया है। जिसमे अनूठा प्रयोग किया जाकर सर्वेक्षण का नया थीमसांग शहर के सभी क्षेत्रो को पॉलिथीन एवं प्लास्टिक मुक्त करने हेतु तैयार किया गया है। इस गीत के ऑडियो एवं विडियो बनाने मे शहर के सिर्फ 6 से 11 वर्ष आयु के बाल कलाकारो का सहयोग लिया गया है। वही इस सांग को बनाने मे परंपरागत वाद्य यंत्रो का प्रयोग नही किया जाकर वेस्ट प्लास्टिक, पुराने डिब्बो एवं कतरों को प्रयोग मे लाकर इस गीत की रिदम तैयार की गई है। यह गीत वास्विकता का आभास कराता हुआ बताने की कोशिश करता है कि आने वाली पीढी को हम किस तरह का पर्यावरण दे रहे है। साथ ही यह भी बताता है कि नगर निगम ही नही बल्कि हर नागरिक शहर को स्वच्छ व सुन्दर रखने मे उतना ही जिम्मेदार है। इन बाल कलाकारो के भारी उत्साह से भरा यी गीत रविवार सुबह 10 बजे ऑन लाईन रिलिज किया गया। यह गीत देवास नगर निगम के यु ट्युब चैनल पर देखा जा सकता है।

कुर्की की कार्यवाही मे निगम ने वसुले 3 लाख

• अपने करो का भुगतान कर कुर्की वारंट वसुली जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें – आयुक्त

देवास। शहर के बकाया संपत्तिकर दाताओ द्वारा अपने करो का भुगतान नही करने पर निगम की टीम द्वारा आयुक्त विशालसिह चौहान के सख्त निर्देश पर कुर्की का कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत वार्ड 30 स्टेशन रोड पर दिनेशचन्द्र हरीशचन्द्र गजमोरे से 25 हजार, वार्ड 7 ईटावा क्षेत्र मे शकुंतला पहाडिया से 25 हजार, रमेश गिरधारी से 30 हजार, हरिसिह गुलाबसिह से 10 हजार, वार्ड 27 मोती बंगला क्षेत्र मे मधुसुदन चौहान से 35 हजार, वार्ड 4 मे रामरहीम नगर मे प्रमोद मोहनलाल से 50 हजार, चामुण्डाधाम मे शंकरलाल गिरवरसिह से 20 हजार, वार्ड 43 बालगढ क्षेत्र मे बापुसिह राजाराम से 55 हजार 7 सौ 55, वार्ड 18 बावडिया क्षेत्र मे मेहमुदाबी पति खलील शेख से 50 हजार की राशि कुर्की की कार्यवाही अन्तर्गत वसुली की गई। कुर्की की कार्यवाही मे निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश जेतवाल, प्रभारी राजस्व उप निरीक्षक राजेश जोशी, संजय सांगते एवं उनके सहायक उपस्थित रहे। आयुक्त ने कहा कि कुर्की की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी साथ ही आयुक्त ने बकाया संपत्तिकर दाताओ से अपील की है कि वे अपने करो का भुगतान कर कुर्की वारंट वसुली जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें।

श्री श्याम शरणम परिवार द्वारा कल मरी माता मंदिर में होगा बाबा श्याम के फागुन महोत्सव का आयोजन

आलौकिक श्रृंगार, अखण्ड ज्योत के साथ लगेगा छप्पन भोग

देवास। उज्जैन रोड पर स्थित मरी माता मंदिर पर संस्था श्री श्याम शरणम परिवार द्वारा कल दिनांक 07 मार्च को सायं 7 बजे से बाबा श्याम के भव्य फागुन महोत्सव का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में बाबा श्याम का आलौकिक श्रृंगार किया जावेगा जिसके साथ ही अखण्ड ज्योत प्रज्वलित करने के साथ बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा। बाबा श्याम के कीर्तन में भजन प्रवाहक सूफी अक्षय सोलंकी, भजन गायक हिमांशु विजयवर्गीय एवं आदित्य वर्मा द्वारा अपने सु-मधुर भजनों की प्रस्तुति बाबा का कीर्तन किया जावेगा। संस्था ने सभी भक्तजन से कार्यक्रम में उपस्तिथ होने की अपील की है।

एंबुलेंस कर्मचारियों को शासन प्रशासन से नहीं मिल सका था न्याय, न्यायालय से 6 वर्ष में मिला न्याय

देवास। मध्यप्रदेश में संचालित 108 एंबुलेंस में कार्यरत कर्मचारियो को लंबे संघर्ष लगभग 6 वर्ष के बाद विभिन्न आंदोलन, रैलियां, व कम्पनी से लंबी लड़ाई के बाद अंतत: न्यायालय से न्याय मिला। 108 एंबुलेंस के कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को इस बात से ऐतवार था की उनसे कामतो 12-12 घंटे लिया जाता है, लेकिन वेतन का भुगतान मात्र 8 घंटे का ही किया जाता है। इस मुद्दे पर 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने 100 से अधिक बार विभाग व सरकार को ज्ञापन दिया एवं अपने प्रदेश स्तरीय संघ 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ मधयप्रदेश के बैनर तले कर्मचारियो ने आंदोलन कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश भी की, लेकिन सरकार व विभाग ने उनकी एक न सुनी। इस प्रकार से सफलता नहीं मिलते देख अंतत: कर्मचारियों ने न्यायालय जाकर अपनी लड़ाई जारी रखी और अब 6 वर्ष पश्चात कर्मचारीयों को उनका वास्तविक हक पूर्व की संचालन 108 कंपनी जीवीके ईएमआरआई का ओवर टाइम की राशि बंशीलाल चौहान, कृपालसिंह, गणेश पटेल, सुनील पटेल, सुनील मालवीय, जयदीप सिंह ठाकुर, विजन बकोरिया, संतोष मालवीय, अनिल आर्य, अभिषेक चौहान, सत्यनारायण सोलंकी, दीनदयाल चौहान, स्वर्गीय श्री राजीव चौधरी की पत्नी सहित कई कर्मचारियों के अपने खाते प्राप्त हुई।
जो विवाद 8 वर्षों से चला आ रहा था विवाद श्रम न्यायालय देवास में निर्णित हुआ एवं इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल इंदौर के आदेशोपरांत कर्मचारियो को उनके ओवरटाइम के 4 घंटे की राशिका भुगतान कर्मचारियों के खाते में जमाकर दिया गाया है। नई कंपनी जो वर्तमान में प्रदेश में 108 एंबुलेंस का संचालन कर रही है जिसका नाम जिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड है इसके आने के बाद भी 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के ड्यूटी के घंटों का विवाद लगातार चलता रहा, कंपनी से कई बार कर्मचारीयों की मीटिंग हुई, कर्मचारी एवं संघ के द्वारा सरकार को ज्ञापन दिए गए हड़ताल भी हुई लेकिन कंपनी ने इस बात को मानन ेसे सीधा इंकार कर दिया कि कर्मचारियों की ड्यूटी 12 घंटे की नहीं 8 घंटे की है, पिछले दिनों 2 अप्रैल 2018 को इसी विवाद में कंपनी के द्वारा 480 कर्मचारियो को कार्य करने से रोक भी दिया गया जिसमें देवास जिले से 52 कर्मचारी होल्ड पर हैं जिगित्सा हेल्थ केयर अप्रैल 2018 से अप्रशिक्षित ड्राइवर एवं एएमटी पैरा मेडिकल स्टाफ से काम करवा रही है, हालांकि लेबर कमिश्नर इंदौर के द्वारा 11 अप्रैल 2018 को आदेश निकाले गए थ ेकि किसी भी कर्मचारी को कार्य से रोका नहीं जा सकता यदि रोका गया है तो उन्हें कार्य पर लिया जाय, लेकिन कंपनी अपने अडिय़ल रवैया के कारण किसी आदेश को ना मानते हुए कर्मचारियों को कार्य से निकाल दिया, जिसका मामला भी न्यायालय में लंबित है। अब कर्मचारियों को ओवरटाइम के भुगतान होने के बाद यह साबित हो गया ह ैकि कर्मचारियों की लड़ाई सही थी और इस लड़ाई में कर्मचारियों को कार्य से निकाल देना पूरी तरह गलत है।

शिवराज सरकार की अनुसूचित जनजाति वर्ग की कल्याणकारी योजना वनाधिकार पट्टा वितरण में भ्रष्टाचार करने की नियत से नोडल अधिकारी ने नहीं बांटे पट्टे

कन्नौद: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंसा वह नीति के विरुद्ध देवास जिले के कन्नौद अनुभाग क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति वर्ग के सैकड़ों भोले भाले गरीब मजदूर वर्ग से अपने स्वार्थ सिद्धि करने की नियत से सीताराम भगत सहायक शिक्षक-अधीक्षक-प्रभारी नोडल अधिकारी आदिम जाति कल्याण विभाग कन्नौद के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं के अंतर्गत आदिवासी को मिलने वाले वन अधिकार पट्टा को दिनांक 9 फरवरी 2021 से अपने घर में रख कर भ्रष्टाचार करने की नियत से पट्टा वितरण करने में जानबूझकर विलंब वह घोर लापरवाही की जा रही थी। सीताराम भगत नोडल अधिकारी के द्वारा जूठी मिथ्या मनगढ़ंत कहानी बनाकर सुनाने लगा। पट्टा वितरण नहीं करने व अपने घर पर रखने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को भी सीताराम भगत के द्वारा लिखित में अवगत नहीं कराया गया है। देवास जिले की तहसील कन्नौद अनुभाग क्षेत्र के ग्राम खेरी नयापुरा चोरमाल, बावड़ीखेड़ा, हीरापुर, बोरानी, जिनवानी, डेहरी, मवाड़ा आदि ग्राम के सैकड़ों आदिवासी भाइयों के द्वारा नोडल अधिकारी के सीताराम भगत के विरुद्ध भ्रष्टाचार एवं लापरवाही की नियत के चलते पट्टा वितरण करने में विलंब करने के आरोप लगाए गए हैं और इस संदेशपद कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सीताराम भगत के द्वारा कई दावों को पात्र होने के बाद भी निराकरण नहीं किया गया है। व आदिवासी वन अधिकार पट्टे से पात्र होने के बावजूद वंचित है। इस संदर्भ में श्रीमती सुप्रिया विशेन जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग देवास को मोबाइल पर अवगत कराने के बावजूद भी सीताराम भगत के घर रखे पट्टों को जप्त नहीं किया गया। पंचनामा भी नहीं बनाया गया। कन्नौद अनुभाग क्षेत्र में जांच दल गठित कर पुन: सर्वे किया जाए व समस्त पट्टा हितग्राही पात्र अपात्र की जांच की जाए उनके कथन लिए जाए इसमें कई खुलासे होने की प्रबल संभावना है। सीताराम भगत पर तत्काल प्रभाव से प्रभावसील कार्रवाई नहीं होना को लेकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। वह आदिवासी वन अधिकार पट्टा के कार्य से तत्काल प्रभाव से प्रथक किए जाने की मांग की जा रही है लापरवाह भ्रष्ट के कारण शासन सत्ता की छवि धूमिल हो रही है।

सीताराम भगत नोडल अधिकारी कन्नौद के विरुद्ध घर में आदिवासी वन अधिकार पट्टे रखने के संबंध में दो दिवस की कार्य अवधि में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएग- नरेंद्र सिंह धुर्वे एसडीएम कन्नौद

?️चंचल भारतीय

शासन निर्धारित गाईड लाईन अनुसार मेरिज गार्डनो को निगम से लेनी होगी एन.ओ.सी.

• वसुली लक्ष्य निर्धारित कर संपत्तिकर वसुली मे सख्ती से होगी कुर्की की कार्यवाही

देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि शासन निर्देश व नियमानुसार मेरेज गार्डनो को एस.ओ.सी लेना अनिवार्य होगा। शासन निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार मेरिज गार्डनो को निगम से एन.ओ.सी लेना निर्धारित की गई है। उस अनुसार एन.ओ.सी लेना अनिवार्य होकर नही लेने पर मेरिज गार्डनो पर होगी सख्त कार्यवाही। इसी प्रकार संपत्तिकर वसुली की समीक्षा कर ऐसे बकायादार जिनके द्वारा अपने करो का भुगतान वर्षो से नही किया है। ऐसे बकायादारो पर कुर्की वारंट वसुली की कार्यवाही भी की जा रही है। इस संबंध मे आयुक्त ने निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक पर नाराजगी व्यक्त करते हुये लक्ष्यानुरूप वसुली नही प्राप्त होने पर जानकारी ली। जिसमे 161 कुर्की वारंट केस तैयार किये गये है। जिसमे 109 संपत्तिकर बकायादारो पर कुर्की की कार्यवाही 7 दिवस मे किये जाने के साथ ही बकायादारो के 500 नये प्रकरण कुर्की के लिये तैयार किये जाने तथा कार्यवाही के निर्देश निगम अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव को दिये। टेक्स वसुली हेतु करदाता को निरंतर दूरभाष के माध्यम से मेसेज किया जा रहा है। इसी प्रकार वसुली दल के अलावा एक दल प्रथक से तैयार कर की जा रही वसुली की अलग से जानकारी तैयार कर उसकी मानिटरिंग होगी। इसी प्रकार खाली पडे प्लॉटो पर जो टेक्स बकाया है उन प्लॉट मालिको के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निगम अपर आयुक्त को निर्देश दिये। निगम सीमा क्षेत्र के अन्दर काटी गई कालोनियो के प्लॉटो को होल्ड पर रखकर कालोनाईजरो द्वारा प्लॉटो को सेल न करते हुये टेक्स बकाया है, ऐसे कालोनाईजरो की सूची तैयार कर 2 दिवस मे प्रस्तुत करने तथा टेक्स की जानकारी निकालकर टेक्स जमा कराने हेतु सहायक ग्रेड-2 रणजीतसिह पंजाबी को 31 मार्च तक 2 करोड वसुली का लक्ष्य दिया। जिन औद्योगिक संस्थानो ने टेक्स जमा नही किया है, उन उद्योग संस्थाओ के प्रकरण तैयार कर कुर्की की कार्यवाही मे सम्मिलित करने हेतु अपर आयुक्त को निर्देशित किया। 31 मार्च तक 45 ही वार्डो से जलकर का 2 करोड वसुली का लक्ष्य निर्धारित किया तथा संपत्तिकर मे निगम राजस्व अधिकारी एवं टीम को 5 करोड का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्यानुरूप वसुली नही होने पर संबंधितो पर उचित कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। यूजर चार्जेस वसुली गत माह लक्ष्य अनुरूप प्राप्त नही होने से आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुये आगामी 31 मार्च तक 1 करोड का टारगेट निर्धारित किया गया है। वसुली प्राप्त नही होने पर वसुलीकर्ताओ एवं संबंधित अधिकारियो पर कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय को दिये गये।

उज्जैन रोड पर डंपर में मारी बाईक को टक्कर, पति-पत्नी की हुई मौत

देवास। देवास-उज्जैन रोड पर बीती रात डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का नाम हेमंत पिता पुरषोत्तम सोनी 45 वर्ष व मीना पति हेमंत सोनी है दंपति चोबीराधीरा के निवासी थे बताया जा रहा है कि अपने कुछ काम से दंपति इंदौर गए थे जहाँ से लौटते वक्त उन्हें उज्जैन रोड ओर एक डंपर ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।