देवास के युवक की इंदौर में हुई हत्या

दो सालों ने मिलकर जीजा पर चाकू से किये 13 से अधिक वार

देवास। देवास शहर का रहने वाले युवक की इंदौर में रहने वाले साले ने पहले अपने को घर बुलाया और फिर दो सालों ने जीजा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। जानकारी अनुसार रविवार शाम अब्दुल अयाज और अब्दुल बकार ने जीजा समीर खान की चाकू मारकर हत्या कर दी। समीर ने दो महीने पूर्व आरोपी की बहन अलमास से प्रेम विवाह कर लिया था। आरोपीयो ने जीजा को से चाकूओं के 13 से अधिक वार किये और फरार हो गए। घटना शाम करीब 6 बजे इंदौर के मोती तबेला स्थित रॉयल कैफे के सामने की है। जहाँ देवास के रज्जब अली मार्ग निवासी समीर 30 वर्षीय पुत्र आरीफ दो महीने पूर्व अलमास को भगा कर ले गया था। दोनों ने परिवार की मर्जी के विरुद्ध अहमदाबाद में निकाह कर लिया। अलमास के पिता नईम की तबियत खराब होने से रविवार को समीर और अलमास उससे मिलने मोती तबेला गए थे। यहां पहले से मौजूद उसका भाई अयाज भी आ गया और दनादन चाकू मारना शुरू कर दिए। आरोपी ने करीब 13 से अधिक बार चाकू के वार किए और फरार हो गए। समीर आरोपी साले की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान उसको आरोपी की बहन अलमास से प्रेम हो गया और वह उसे भगा कर ले गया। आरोपी के रिश्तेदार इस बात को लेकर ताने देते थे। आरोपी को लगता था पूरे मोहल्ले में इज्जत खराब हो गई। बदला लेने के लिए समीर को चौराहा पर लेकर आए और सबके सामने हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। आरोपी की मोती तबेला मे चिकन की दुकान है।

शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से कृषि भूमियों पर बिना कोई प्रशासन की स्वीकृति के कॉलोनी काटकर प्लाटों को बेचा जा रहा

• जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन , निगम प्रशासन ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही

देवास शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से कृषि भूमियों पर बिना कोई प्रशासन की स्वीकृति के कॉलोनी काटकर प्लाटों को बेचा जा रहा है। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन निगम प्रशासन ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही की जिसमें 16 से 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा एफआईआर के दौरान नियमानुसार कार्यवाही की गई ऐसे 16 से 17 कॉलोनीनाइजररो द्वारा कृषि भूमि पर कॉलोनी काटकर प्लाटों को सस्ते दामों में बेचते हैं। सस्ते दाम होने के कारण आम नागरिक आम लोग सस्ते प्लाटों को खरीद लेते हैं उक्त कॉलोनी में कॉलोनीनाइजरो द्वारा कोई मूलभूत सुविधा नहीं दी जाती है और ना ही कोई जिला प्रशासन या नगर निगम प्रशासन या टाउन प्लैनिंग से कोई स्वीकृति रहती है ऐसी काटी गई कॉलोनी में ना तो सीवरेज की कोई सुविधा ना रोड सड़क निर्माण ना कोई नाली का निर्माण और ना ही कोई पानी की व्यवस्था या पानी की लाइन या विद्युत व्यवस्था ऐसी कोई सुविधा नहीं रहती है जिससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है समस्या हमेशा बढ़ती रहती है बारिश के दिनों मैं और ज्यादा समस्या इन कालोनियों में रहती है जिससे आम लोग नागरिक बहुत ज्यादा परेशान होते हैं ऐसे कॉलोनी नाइजर कुछ प्लाटों को सस्ते दामों में बेचकर प्लाटों का कब्जा भी समय पर नहीं देते हैं जिससे आम लोग परेशान होते रहते हैं किसानों के खेत की जमीन को खरीद लेते हैं और किसान को गुमराह कर कोई शासन प्रशासन की स्वीकृति के बगैर अवैध रूप से कॉलोनी काटते हैं जिससे किसान भी परेशान होते हैं ऐसे इन कॉलोनी नाइजर रो द्वारा ना तो नामंत्रण ना टाउन प्लैनिंग से कोई स्वीकृति और ना ही नगर निगम और जिला प्रशासन से कोई स्वीकृति के बगैर नगर निगम वैध कार्यवाही को अलग कर कॉलोनी काटकर सस्ते दामों में प्लॉट बेचे जा रहे हैं नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इन कॉलोनी नाइजरो से चर्चा की जाएगी किस प्रकार से इन्होंने जमीन क्रय की गई है कॉलोनी काटते समय कोई स्वीकृति नहीं ली गई है तथा इसकी पूर्ण जानकारी ली जाकर नियमानुसार उचित कार्रवाई जिला प्रशासन निगम प्रशासन द्वारा की जाएगी आयुक्त ने यह भी कहा कि कॉलोनी काटना अच्छी बात है आप आम लोगों को रहने हेतु यह कार्य कर सुविधा देते हैं किंतु पूरी तरह से वेद कार्यवाही कर प्लाट विक्रय करें ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या आम लोगों को नहीं आये। इस मामले को निगमायुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि नियमो के विरुद्ध जमीन काटकर बेच रहे ऐसे लोगो को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। वही उन्होंने कहा की ऐसे जो भी लोग कॉलोनी काट रहे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की कार्रवाई को होने से वेध कॉलोनी को बढ़ावा भी मिलेगा

इंडेक्स के नाम हुआ टी ट्वेन्टी का खिताब,खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

20 ओवर में 144 पर ही सिमट गई राउ की टीम

बागली: पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में खेली गई क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मुकाबला राहु क्रिकेट एकेडमी व इंडेक्स क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। राउ ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया, इंडेक्स ने 20 ओवर में 148 रन बनाए जिसमें तरुण सेनानिये ने 40 व जय सिंह ने 32 रनों का योगदान दिया। संजू पटेल ने तीन विकेट लिए। जिसके जवाब में राऊ की टीम 20 ओवर में 144 पर ही सिमट गई। अरविंद चौधरी ने 49 रनों की उम्दा पारी खेली।तरुण ने दोहरा प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट भी लिए एव.मेन ऑफ द मैच रहा।मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर डिवीजन के सचिव देवासिष निलोसे एव.उपाध्यक्ष चंदू राँव शिंदे थे।खिलाड़ियों की शानदार जीत पर इंडेक्स क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष सुरेश भदौरिया एवं. वाईस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने बधाई दी।इस दौरान इन्डेक्स एकेडमी के महेंद्र चौधरी व अन्य सदस्य भी मोजूद रहे।अंत मे आभार एकेडमी के मुख्य कोच अंजन हलधर ने माना।

?️उत्तम आचार्य

श्री शीलनाथ धुनी संस्थान में धार्मिक ग्रंथो की लायब्रेरी खोलने का संकल्प

• धुनी संस्थान ट्रस्ट ने संस्थान में धार्मिक ग्रंथ की नई-पुरानी पुस्तके दान करने की कि अपील

देवास। श्री योगेन्द्र शीलनाथ धुनी संस्थान ट्रस्ट मल्हार देवास में धार्मिक ग्रंथ पुस्तक भक्तगणो से दान देने की अपील की है। धुनी संस्थान में धार्मिक ग्रंथो की लायब्रेरी खोलने का संकल्प लिया है। जन साधारण व भक्तगणों को धर्म विषयक पुस्तके पढऩे को उपलब्ध हो सके। ट्रस्ट ने समस्त भक्तो से अपील की है कि जो भी नई पुरानी पुस्तके हो उसे भेंटकर सहयोग प्रदान करे ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा, राजेन्द्र महंत, महेन्द्र सिंह पडिय़ार, सुरेश गोखले आदि ने भक्तों से मोबाईल नंबर 9827045599, 9406662267, 9200211535, 8305212428, 9981846701 पर सम्पर्क कर श्री शीलनाथ महाराज की पुस्तके भेंट करने की आगृह किया है।

प्रेस परिषद कन्नौद के वार्षिक चुनाव संपन्न

• रमेशचन्द्र डाबी अध्यक्ष , राजेंद्र श्रीवास सचिव चुने गए

कन्नौद। प्रेस परिषद कन्नौद एक आवश्यक मीटिंग शुक्रवार को आयोजित हुई जिसमें प्रेस परिषद कन्नौद के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद्र डाबी, उपाध्यक्ष सैयद इरफान अली, सचिव राजेन्द्र श्रीवास, सह सचिव रामेश्वर नायक, और कोषाध्यक्ष के रूप में आशिक माचिया चुने गए। संरक्षक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार महेश साहू को चुना गया है सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। साथ ही पत्रकारों के हित में अन्य निर्णय भी लिए गए । इस अवसर पर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पंडित प्रमोद मेहता मुकेश व्यास कैलाश परिहार संजय नरेड़ी शैलेंन्द्र पांचाल संजय शर्मा नरेंद्र साहू अनिल नागर आदि पत्रकारगणो ने पुष्प माला पहनाकर बधाई दी ।

बारातियो से भरी बस पलटी , 40 से ज्यादा घायल 2 की मौत

देवास। जिले के बरखेड़ा – सिरोलिया मार्ग के पास बारातियों से भरी बस शुक्रवार रात करीब 1 बजे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। वही हादसे में 7 गंभीर घायलों को उपचार के लिके इंदौर भेजा गया है। जहां 2 घायल ( नारायण चौहान उम्र 65 वर्ष व राकेश मालवीय उम्र 45 वर्ष ) की मौत हो गई। जानकारी अनुसार मार्वल ट्रेवल्स की बस बारात लेकर जेतपुरा से से चापड़ा के पास ग्राम लखवाड़ा गई थी। बारात वापस जेतपुरा लौट रही थी। इसी दौरान बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते है पुलिस मौके पर पहुँची ओर घायलों को डायल 100 – 108 एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस से उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया।

श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर एवं टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर तुकोगंज रोड पर वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 57 वीं वर्षगांठ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व ध्वज पूजन एवं गीत संगीतमय सामूहिक भव्य स्नात्र महोत्सव मनाया गया। साथ ही टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेेश्वर मंदिर पर भी वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 32 वीं वर्षगांठ मनाई गई। उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि चिमनभाई कुमुद भाई नितिन कडिय़ा परिवार द्वारा मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। गुरू मंदिर शिखर पर पुखराज देवी रमणलाल राजमल चौधरी परिवार द्वारा एवं अधिष्ठायक देव मंदिर शिखर पर चांदमल सूरजमल जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात प्रभावना वितरण, साधार्मिक भक्ति एवं विशिष्ट संघ पूजन का आयोजन हुआ। टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर रमणलाल इंदरमल महाजन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही श्रीसंघ द्वारा भाता वितरण किया गया। इन अवसरों पर ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष विलास चौधरी एवं ट्रस्टी अशोक जैन मामा, शैलेन्द्र चौधरी, अजय मूणत, भरत चौधरी, अतुल जैन, दीपक जैन, राकेश तरवेचा, वीरेन्द्र जैन,अशोक जैन, राजेन्द्र जैन, चंद्रशेखर जैन, गौरव जैन, सुधीर जैन, अनूप शेखावत, संतोष सेठिया, सुशील कुमार बम, मनोज कटारिया आदि समाजजन उपस्थित रहे।

अक्टूबर-नवंबर माह में लगाई रबी फसल का बीमा प्लाट डलना शुरू- हीरालाल गोस्वामी

बागली/ बेहरी – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत संभवतः पहली बार फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में हल्का पटवारियों के साथ बीमा अभिकर्ता द्वारा खेतों में जाकर फसल प्लाट काटना शुरू कर दिए हैं! गौरतलब है कि दिसंबर जनवरी में रबी फसल की प्रीमियम बैंक एवं सहकारी संस्था के माध्यम से फसल बीमा योजना अंतर्गत जमा की गई थी! प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षेत्र में अधिकतर किसानों द्वारा गेहूं फसल का बीमा करवाया गया है! वर्तमान में गेहूं कटाई आरंभ हो चुकी है! इसी के मद्देनजर वास्तविक समय पर किसानों के खेत पर जाकर प्लाट काटने का काम शुरू हो चुका है! औसत उत्पादन होने पर बीमा धन लाभ नहीं मिलेगा लेकिन औसत से कम उत्पादन होने की अवस्था में किसानों को पूर्व की तरह इस बार भी प्रीमियम अदायगी के बदले पूरी पूरी बीमा राशि दी जाएगी! हल्का के पटवारी जयदीप वर्मा एवं बीमा कंपनी के आशीष मालवीय द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा जारी निर्देश अंतर्गत क्षेत्र से कुछ किसानों के यहां फसल में जाकर प्लाट डाले जाते हैं उसी आधार पर उत्पादन क्षमता निकाली जाती है! उत्पादन के विषय में बताया कि इस बार गेहूं प्रति हेक्टेयर 25 से 30 क्विंटल ही निकल पा रहा है जबकि औसत एवरेज 40 से 50 कुंटल होना चाहिए इस बार उत्पादन कम होने की संभावना लग रही है प्लाट डालते समय स्थानीय किसान और बीमा अभिकर्ता उपस्थित रहे बागली तहसील दार राधा महंत ने इस विषय पर बताया कि सभी हलकों के पटवारी को प्लाट डालने के काम में लगा दिया है जल्द ही सभी किसानों के यहां और तमाम हलकों में मुआयना हो जाएगा किसान हरिनारायण, गोकुल बाई, कन्हैयालाल एवं अमर सिंह के खेत से प्लाट निकाले गए!

अब मक्सी रोड़ पर अनाज मंडी के सामने बनने वाले फ्लाई ओवर को निरस्त करने की मांग

• समस्त व्यापारियों ने कलेक्टर, कार्यपालन यंत्री सेतु विभाग उज्जैन, कृषि उपज मंडी सचिव सहित संबंधितो को सौंपा ज्ञापन

देवास। मक्सी रोड़ पर अनाज मंडी के सामने बनने वाले फ्लाई ओवर को निरस्त करने की मांग को लेकर अनाज मण्डी गेट क्रमांक 1 व 2 के समस्त व्यापारियों ने संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, कृषि उपज मण्डी सचिव, कार्यपालन यंत्री सेतु विभाग उज्जैन को ज्ञापन सौंपा। साथ ही आवेदन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री एवं सडक़ परिवहन मंत्री को भेजी है। व्यापारी एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि एबी रोड़ स्थित मक्सी रोड़ पर अनाज मण्डी के सामने फ्लाई ओवर के निर्माण का निर्णय लिया गया है। जबकि इस रोड़ पर सिक्स लेन रोड़ प्रस्तावित है। जिसके टेंडर दिनांक 5 जनवरी 2021 को लोक निर्माण विभाग उज्जैन के द्वारा जारी कर दिए गए है। इस रोड़ के निर्माण से यातायात अपने आप निर्बाध रूप से सुचारू हो जाएगा।

फ्लाई ओवर निर्माण के निर्णय से इस क्षेत्र के व्यापारियों के हितों का बिल्कुल ध्यान नही रखा गया। जबकि ये क्षेत्र किसानों के उपकरण एवं दैनिक उपयोग की सामग्री के व्यापार से संबंधित व्यापारियों का है। इस क्षेत्र की समस्त दुकाने मण्डी बोर्ड द्वारा खुली निलामी में अभी कुछ वर्षो पूर्व ही निलामी की गई है। जिससे शासन को आय भी हुई है। इस तुगलकी निर्णय से व्यापारियों का हित प्रभावित होगा और बेरोजगार होने की नौबत आ जाएगी। कई व्यापारी अभी तक दुकानों की ऋण भी नही चुका पाए है। साथ ही किसानों को भी उनके दैनिक उपयोग की सामग्री के लिए परेशान होना पड़ेगा। व्यापारी एसोसिएशन ने संबंधित जवाबदारों से अपील की है कि इस निर्णय पर पुन: विचार करे एवं व्यापारियों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक फ्लाई ओवर को निरस्त किया जाए। यदि ब्रिज निर्माण होता है तो मजबूरन समस्त व्यापारियों को आंदोलन, धरना प्रदर्शन का रास्ता अपना पड़ेगा। जिसकी समस्त जवाबदारी जनप्रतिनिधियों की होगी। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

फरवरी माह के अंतिम रविवार 28.02.2021में बण्डा में किया जावेगा कांग्रेस सेवादल ग्रामीण का झंडावंदन के उपरांत होगा पंगत में संगत का कार्यक्रम

कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष उमेश तिवारी में प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि प्रतिमाह के अंतिम रविवार में सेवादल का होने वाला झंडावंदन का कार्यक्रम इस माह बण्डा में आयोजित किया जा रहा है।
जिला उपाध्यक्ष सेवादल ग्रामीण ने आगे लेख किया है कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई तथा कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष रजनीश हरबंशसिंह ठाकुर तथा सेवादल के प्रदेश प्रभारी चंद्रप्रकाश वाजपेयी के निर्देशानुसार फ़रवरी माह का झंडावंदन का कार्यक्रम सेवादल के जिला प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में तथा बण्डा के स्थानीय विधायक तरवर सिंह व पूर्व विधायक नारायण प्रजापति जी के विशिष्ट आतिथ्य में साथ ही कांग्रेस के सेवादल के प्रदेश पदाधिकारीगणों तथा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारीगणों के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस व एन एस यू आई सहित कांग्रेस सभी अनुषांगिक संघठनो के पदाधिकारीगणों की उपस्थिति में तथा कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा जिसको कुशलता पूर्वक आयोजित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कांग्रेस सेवादल स्थानीय जिला,नगर व ब्लॉक पदाधिकारिगणों जिनमें श्याम करबरिया,राघवेन्द्र सिंह,राहुल जैन,भागचन्द अठ्या,ओकार दुबे, बबलू रजक को प्रमुख रूप सौपी गई है।
इस कार्यक्रम में सागर जिले के सेवादल ग्रामीण के सभी नगराध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी अपनी टीम के साथ तथा सभी सेवादल के जिला पदाधिकारीगणों को सेवादल की यूनिफॉर्म में उक्त कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होना है, झंडावंदन उपरांत मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि ,जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारीगणों के द्वारा सेवादल में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय निकाय के सम्बंध में दिए जा रहे दायित्वों से सम्बंधित पत्र सौपे जावेंगे तथा पिछले दिनों सौपे गए कार्यो की समीक्षा उपरांत दाल बाटी के सामूहिक भोज के साथ साथ नगरीय निकाय के चुनावों के सम्बंध में प्रदेश से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के साथ साथ अन्य दायित्व सौपे जावेंगे और इस तरह पंगत में संगत का कार्यक्रम भी होगा इसलिए प्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार सागर सेवादल ग्रामीण के सभी ब्लॉक व नगराध्यक्ष को कहा गया है वह अपनी अपनी सदस्यता सूची लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे ।
विज्ञप्ति के अंत मे लेख किया गया कि 28 फरवरी 21रविवार के दोपहर 1बजे सेवादल के साथ साथ सभी कांग्रेसिजनों को बण्डा में आयोजित उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होना है।