नगरीय निकाय चुनाव व आजीवन सहयोग निधि को लेकर बैठक हुई आयोजित

कांटाफोड – शनिवार को नगरीय निकाय चुनाव एवं आजीवन सहयोग निधि को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मुखर्जी चौक पर बैठक आयोजित की गई। बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल आजीवन सहयोग निधि प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार निकाय चुनाव प्रभारी सुभाष शर्मा ने कहा की आजीवन सहयोग निधि के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी अपनी राशि समर्पण के रूप मे एकत्रित करने व आगामी नगर परिषद चुनाव मे हम सबको मंडल की दोनों नगर परिषदो मे भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने हेतु अपने लक्ष्य को लेकर हम सब एकजुट होकर काम करना है। बैठक के दौरान जिला योजना सांसद प्रतिनिधि पोपेंद्र सिंह बग्गा मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल जयप्रकाश शर्मा सत्यनारायण तिवारी बन्धु सन्तोष चौबे पुरुषोत्तम बियाणी ओम जायसवाल संजय गुप्ता रणछोड किराड़े बलदाऊ दुबे दीपचंद मीणा कुन्दन मामा, जब्बार शाह शेंकी भाटिया मनीष शर्मा मंसूर ठेकेदार राज टुटेजा भरत जोशी उपस्थित रहे।

?️ बालकृष्ण शर्मा

कुसमानिया मार्ग पर दो युवक मृत अवस्था मे मिले

कन्नौद: दो युवक विक्रमपुर कुसमानिया मार्ग पर मोटरसाइकिल सहित पानी में डूबे हुए मृत अवस्था में मिले उसके पास मिले मतदाता कार्ड से आनंद मनोहर निवासी नादौन व प्यार सिंह ठाकुर चीचली राजोर के नाम से पहचान हुई है इनके परिजनों को बुलाकर हंड्रेड डायल के आरक्षक सत्यम पांडे एवं पायलट दिलीप भुसरिया ने दोनों मृतकों को शासकीय अस्पताल कन्नौद भिजवा करमृतका का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

चंचल भारतीय✒️

आज आई 205 लोगो की रिपोर्ट में नही मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 07 फरवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः- 0

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 6373
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 351
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 205
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 0
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 205
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 97972
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 97714
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2958
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 94261
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2929
  • 13 –आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 2
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 258
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.00
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.03
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 99.02
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.91
                                                         (डॉ.एस.के.सरल )                                        
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

बीट गार्ड को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पांच संदिग्धों को लिया हिरासत में

देवास। जिले के पुंजापुरा में वन विभाग के बीड गाड मदनलाल वर्मा को गोली मारने वाले शिकारियों की तलाश के लिए ने डॉग स्क्वाड की मदद से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। ये शिकारी बताए जा रहे हैं। इनमें घटनास्थल के एक गांव के कुछ अन्य लोगों को पकड़ा गया है। जबकि जो फरार बताए जा रहे हैं उनकी तलाश की जा रही है। बागली एसडीओपी ने बताया कि हमला शिकारियों ने ही किया है।
घटनास्थल के पास के गांव में डॉग स्क्वाड के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं स्थानीय पांच शिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले को खुलासा जल्द किया जाएगा। हम हमलावरों तक पहुंच गए हैं। इधर मामले की गंभीरता के चलते देवास डीएफओ पीएन मिश्रा भोपाल पहुंच गए हैं। वहां वे घटना से जुड़े तथ्यों से वरिष्ठों को, अवगत कराएंगे। उनका कहना है कि मोबाइल टावर की लोकेशन के आधार हमलावरों की तलाश की जा रही है।

इलाके में पुलिस की दबिश

बीट गार्ड के हमलावर को पकड़ने और इलाके की सर्चिंग के लिए शनिवार सुबह से ही बागली एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस दल घटनास्थल और आसपास के इलाके में सचिंग के लिए पहुंच गया।

7 से 9 फरवरी तक राशन की समस्त दुकानें बंद रहेगी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

देवास। देवास जिला उचित मूल्य दुकानदार कल्याण संघ ने प्राथमिक उपभोक्ता भंडारों द्वारा संचालित राशन दुकानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री, खाद्य मंत्री, प्रमुख सचिव, सांसद, विधायक के नाम जिलाधीश को ज्ञापन दिया। ज्ञापन मे बताया गया कि शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान का संचालन प्राथमिक भंडारों, बहुउद्देशीय समितियों, साख समितियों, क्रय विक्रय समितियों द्वारा किया जा रहा है। इन सभी समितियों का पंजीयन सहकारी समिति अधिनियम की धारा 1960 के तहत पंजीयन है। पेक्स समितियें का पंजीयन भी अधिनियम की धारा 1960 के तहत हुी हुआ है। पेक्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल प्रारंभ की गई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि संस्थाओं को देय कमीशन 70 रू प्रति क्विंटल की जगह 200रू प्रति क्विंटल दिया जाए क्योंकि संस्थाओं को लगने वाले खर्च जैसे दुकान किराया, गोडाउन किराया, बिजली बिल, स्टेशनरी खर्च आदि। माह मार्च 2020 से नवम्बर 2020 तक निशुल्क पी.एम.के.जी.वाय वितरण का कमीशन प्रदाय किया जावे। संस्थाओं को क्षतिपूर्ति अनुदान राशि 15 हजार रूपये प्रतिवर्ष दी जाये। केन्द्र सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार एक क्विंटल पर एक किलो की शार्टेज दी जाये। संस्था के प्रबंधक, विक्रेता, तुलावटी का वेतन शासन स्तर पर दिया जाये/ या जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में संलग्न किया जावे। पेक्स समितियों की तरह हमें भी समर्थन मूल्य गेंहू, धान, चने की खरीदी का कार्य दिया जावे। हमारे द्वारा अपनी मांगो को लेकर पूर्व में भी करीब 6-7 बार ज्ञापन दिये गये किंतु इस पर कभी विचार नहीं किया गया। हमारे द्वारा शासन के आदेशों का अक्षर: पालन किया जाता है। जबकि हमारी दुकाने किराये की ही है गोदाम भी किराये पर लिया जाता है, बिजली बिल, स्टेशनरी खर्च, कर्मचारी का वेतन भी संस्था द्वारा प्रदाय किया जाता है, सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के बंंद के समर्थन में 7 से 9 फरवरी 2021 तक देवास नगर की समस्त दुकानें बंद रहेगी। इस अवसर पर शरीफ मामू, अशेाक गोस्वामी, जिलाध्यक्ष आशुतोष जोशी, सुमेरसिंह ठाकुर, संजय खंडेलवाल, राजा गोस्वामी, मनीष पांडे, अनिल श्रीवास्तव, अनिल मुदगल, हमीद पठान, राजेश मामू, कमलेश पटेल, अनिल शर्मा, सत्यनारायण संघवी, अमित शर्मा, राजकुमार भूतड़ा, ओमप्रकाश मिस्त्री, कालू मिश्रा, राजू गुर्जर, पुष्पराज, राजकिशोर यादव, बबलू शेख, श्याम गोला, मुकेश शर्मा, शैलेन्द्र चावड़ा, वासुदेव परमार, दिनेश, रिंकु आदि उपस्थित थे।

लाटरी का झॉसा देकर व्हाट्सएप किया हैक, एसपी से शिकायत

देवास। चन्द्रशेखर आजाद नगर मल्टी चाणक्यपुरी निवासी आसिफ खान पिता युसूफ खान का मोबाईल नम्बर, वाट्सअप हैक कर लिया गया। फरियादी ने एस पी डॉ. शिवदयालसिंह से शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की मांग की है। एस पी से शिकायत करते हुए आसिफ खान ने बताया कि उसके मोबाईल नंबर 7869624966 पर 1 फरवरी को अन्य मोबाईल नंबर से फोन आया, जिसमें कहा गया कि आपकी 25,00,000/ – की लॉटरी लगी है। इस प्रकार का काल आने के बाद मेरे द्वारा अपने पड़ोस में रहने वाली सीमा सेन के मोबाईल नंबर 7770866298 से उक्त अन्य मोबाईल नंबर 88229-50045 पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पुछताछ की गई।  मेरे द्वारा सम्बंधित को लॉटरी लेने से मना कर दिया। जिसके बाद एक लिंक अन्य मोबाईल नंबर 88229-50045 से आई तो मेरे द्वारा लिंक खोलने पर एक एप डाउनलोड हो गया, मेरा वाट्सअप नंबर बन्द हो गया। उसके बाद से मेरा वाट्सअप नंबर उपयोग में नहीं आ रहा है। मोबाईल वाट्सअप नंबर उपयोग नहीं किये जाने पर मेरे द्वारा अन्य मोबाईल नंबर पर फोन लगाकर पता करते हुए कहा गया कि तुमने मेरा वाट्सअप नंबर पर क्या कर दिया है। उक्त मोबाईल नंबर के उपयोगकर्ता के द्वारा कहा गया कि तुम्हारा मोबाईल नंबर हैक कर लिया है। तुम से जो बने कर लेना मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड सकते हो। फरियादी आसिफ ने एस पी को लाटरी का झांसा देने वाले सम्बंधित व्यक्ति का ोबाईल नंबर 88229-50045 देते हुए धोखाधडी व मोबाईल हैक का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

किसानों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम पुलिस एवं प्रशासन मूकदर्शक बनकर देखता रहा तमाशा

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा कृषि कानून अध्यादेश लागू के विरोध में कृषि कानून सुधार हेतु किसान 26 नवंबर 2020 से आज तक दिल्ली की सीमाओं पर विरोध करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। इसी तारतम्य में शनिवार दोपहर 12:00 बजे से बस स्टैंड तिराहे पर किसानों के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को करीबन 1 घंटे मार्ग अवरुद्ध कर रखा। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव एवं भारतीय किसान यूनियन के महासचिव रामलाल शर्मा ने भी कार्यक्रम में पधारे और प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को लेकर कई सवाल खड़े किए किसान प्रदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने दल बल के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां का भी इंतजाम किया गया था। भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष रामभरोस पटेल, ने सभी किसान साथियों का आभार माना।

?️ चंचल भारतीय

सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

कन्नौद: मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर संपूर्ण जिले की समस्या समिति के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे को ज्ञापन देते हुए कहा कि पीडीएस खाद्य में कटौती, वेतन एवं भत्ते, कमीशन ,एफ आई आर, भर्ती प्रक्रिया, हटाए गए कर्मचारी, कर्मचारियों का नियमितीकरण बिंदुवार लिखित पत्र के माध्यम से मांग की गई है। लिखते हैं कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शासन द्वारा जो राशन काटा गया है उसे तुरंत आवंटन जारी किया जावे एवं प्रशासन द्वारा कर्मचारियों पर मामले दर्ज किए हैं उन्हें वापस लेने के आदेश प्रसारित किया जावे संस्थाओं का पीडीएस कमीशन कई वर्षों से भुगतान नहीं किया गया है उसे तत्काल भुगतान कर आगे प्रत्येक माह के अंदर भुगतान किया जावे गेहूं चना सरसों धान ज्वार बाजरा मक्का आदि उपार्जन कार्य का कमीशन प्रसांगिक जो कई वर्षों से भुगतान नहीं किया गया उसे तुरंत भुगतान के आदेश प्रसारित किए जाएं दिनांक 4 फरवरी से अनिश्चितकालीन कलम बंद आंदोलन का समर्थन करते हुए जिले की समस्त साथी उचित मूल्य की दुकान व सहकारी संस्थाएं पूर्ण रुप से बंद रहेगी कलम बंद आंदोलन में आम नागरिकों एवं शासन प्रशासन के कार्य में बाधा में परेशानी होगी जिसका हमें आत्मीय खेद है।उक्त कलम बंद आंदोलन की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर विक्रेता संघ के अध्यक्ष मोहन जाट , उपाध्यक्ष विजय तिवारी , संरक्षक विजय जोशी, मीडिया प्रभारी विनोद जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश जयसवाल, उपाध्यक्ष हनीफ खान, जिला मीडिया प्रभारी रमजान खान प्रवक्ता, संजय तिवारी,चन्दर मीणा आदि लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

चंचल भारतीय

आंनद नगर में कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारी से की अभद्रता, थाने में मांगी माफी

देवास | शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र सिटी कोतवाली के आनंद नगर में सुबह साढ़े 8 बजे कचरा संग्रहण करने वाले वाहन के साथ चलने वाले कर्मचारी के साथ एक दुकानदार ने अभद्रता कर दी। उसने दरोगा हेमंत उबनारे को फोन कर जानकारी दी और कचरा वाहन सहित कोतवाली में पहुंच गया जहां पर नगर निगम की स्वास्थ्य निरीक्षक की टीम पहुंच गई। कर्मचारी तोसिफ खान स्वास्थ्य निरीक्षक हेमंत उबनारे को बताया कि आनंद नगर में एक दुकानदार ने पहले गीला सूखा कचरा डाल दिया। इसके बाद दो बोरी कचरा वाहन के ऊपर रखने लगे तो मैंने बोला गाड़ी में खाली कर दो, इस पर से अभद्रता करने लगे। थाने में दुकानदार के विरुद्ध आवेदन लिखा

स्वास्थ्य निरीक्षक आरएस केलकर ने पूछा मेरे कर्मचारी से अभद्रता क्यों की। माफी मांगों तो माफी मांग ली, इसके बाद आवेदन वापस ले लिया। स्वास्थ्य निरीक्षक आर एस केलकर ने बताया जाहिद शेख ने हमारे कर्मचारी से माफी मांग ली। इसलिए मामला दर्ज नहीं कराया। लोगों को सहयोग करना चाहिए ताकि हमारा शहर स्वच्छ हो।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर जटाशंकर मंडल बागली द्वारा एक साथ 44 हनुमान मंदिरों पर होगा सुंदरकांड का आयोजन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोकप्रिय सांसद श्री नंदकुमार सिह जी चौहान कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहें हैं उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, और हम सभी क्षैत्रवासी उनके अतिशिघ्र स्वस्थ होने की कामना करते है , इसीलिए उनके स्वास्थ्य लाभ हेतु दिनांक 06/02/21 वार शनिवार को रात्रि 8:00 बजे एक साथ भिन्न-भिन्न हनुमान मंदिरो पर श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जाना है , जिसमें आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है !
सुन्दर काण्ड पाठ मण्डल में अलग-अलग मंदिरों पर किया जाना है जिसमें प्रभारी बनाएँ गए जो कि निम्नानुसार है =-
(1) श्री भौम्याजी मनकामनेश्वर हनुमान मंदिर बेहरी- श्री देवेन्द्र गिरीजी गोस्वामी
(2) श्री छत्रपति हनुमान मंदिर बागली- श्री गोविन्दजी यादव
(3) न्यायालय परिसर हनुमान मंदिर बागली- श्री संजयजी परमार
(4) गुवाडी हनुमान मंदिर-
श्री गोविन्द जी बैरागी
(5) नयागाव हनुमान मंदिर- श्री संदीपजी दांगी
(6) खेडापति हनुमान मंदिर बागली- श्री ईशानजी उपाध्याय
(7) कालिका हनुमान मंदिर बागली- श्री अजयजी राठौर
(8) जटाशंकर हनुमान मंदिर- श्री आनंदजी तिवारी
(9) रेणुका माता हनुमान मंदिर- श्री अमोलजी राठौर
(10) छतरपुरा रोड़ बागली हनुमान मंदिर- श्री जगदीशजी राठौर
(11) छतरपुरा हनुमान मंदिर- श्री दुलीचन्दजी सकलेचा
(12) पान्जरिया हनुमान मंदिर- श्री रामसिंह औसारी जी
(13) बेहरी हनुमान मंदिर- श्री संतोषजी माली
(14) नयापुरा हनुमान मंदिर- श्री अजयजी पाटीदार
(15) आरिया हनुमान मंदिर- श्री राजेशजी तंवर
(16) बरझाई हनुमान मंदिर- श्री पवनजी राठौर
(17) कोठडा हनुमान मंदिर- श्री अनिलजी कटारिया
(18) गाँधी कालोनी हनुमान मंदिर- श्री कमलजी जायसवाल
(19) अवल्दा हनुमान मंदिर- श्री नरेन्द्रजी सेन्धव
(20) बावड़ी चौराहा हनुमान मंदिर बागली- श्री अमितजी धुलिये
(21) श्याम नगर चापडा हनुमान मंदिर- श्री गिरधरजी शुक्ला
(22) गाराखेड़ी हनुमान मंदिर- श्री अनारसिंहजी सेंधव
(23) करौंदिया हनुमान मंदिर- श्री दिनेशजी जाट
(24) चंपाबाग हनुमान मंदिर बागली- श्री मोनुजी अजमेरा (25) कमलापुर हनुमान मंदिर- श्री पुष्पेंद्रजी राजपूत
(26) गोपीपुर हनुमान मंदिर- श्री प्रकाशजी सोलंकी
(27) बिलावली हनुमान मंदिर- श्री हरि सिंहजी सेंधव
(28) भमोरी हनुमान मंदिर- श्री संतोषजी पाटीदार
(29) सामगी हनुमान मंदिर- श्री कमलेशजी यादव
(30) धनतलाब खेड़ापति हनुमान मंदिर- श्री गब्बर सिंहजी राणावत
(31) छतरपुरा हनुमान मंदिर – श्री आशीषजी पाटीदार
(32) करनावद हनुमान मंदिर- श्री आनंदजी सोनेर
(33) करनावद खेड़ापति मन्दिर- श्री मोहनलालजी शर्मा
(34) बरखेड़ा सोमा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर- श्री मुकेशजी (पप्पू) जाट
(35) झिकड़ाखेड़ा हनुमान मंदिर- श्री अमरसिंहजी यादव
(36) अगुरली हनुमान मंदिर- श्री धर्मेन्द्र सिंहजी शक्तावत
(37) खेड़ाखाल हनुमान मंदिर- श्री भुरुजी चौहान
(38) चापड़ा माताजी मंदिर- श्रीमती शकुंतलाजी वैष्णव द्वारा भजन कीर्तन
(39) चापड़ा हनुमान मंदिर- श्री किशोरजी यादव
(40) बिचौली इंदौर बालाजी मंदिर- श्री सुनीलजी पुरोहित
(41) पम्पापुर जामनझिरी खेड़ापति मंदिर- श्री सुखरामजी बारेला एवं श्री राजेशजी बारेला
(42) मातमोर हनुमान मंदिर- श्री राहुलजी शर्मा
(43) गोपिगुराडिया हनुमान मंदिर- श्री चेतनजी सेंधव
(44) बजरंग मंदिर हाटपिपलिया- श्री कुलदीप सिंहजी राठौड़
निवेदक:- टीकेन्द्र प्रताप सिंह (मण्डल अध्यक्ष बागली)

?️ उत्तम आचार्य