राम मंदिर जीर्णोद्धार के लिए कलेक्टर को आवेदन देकर की मांग

तहसीलदार कन्नौद ने राम मंदिर का किया मौका मुआयना

कन्नौद: देवास कलेक्टर के नाम जगदीश प्रेम नारायण भूतड़ा पत्र लिखते हैं कि नगर कन्नौद सुभाष मार्ग गली नंबर 2 वार्ड नंबर 7 राम मंदिर स्थित है यह मंदिर प्राचीन मंदिर के अधीन है ।इस मंदिर पर 40 एकड़ भूमि है जोकि कुंडल परिवार को शासन द्वारा मंदिर पेटे दी गई है। वर्तमान में मंदिर की जगह 2400 फीट है ।मंदिर के चारों ओर पंडा परिवार सहित निवासरत है। राम मंदिर ऊपरी हिस्सा जीर्ण शीर्ण होकर कभी भी भरभरा कर गिर सकता है इस मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दर्शनार्थी दर्शन करने को आते हैं कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है इसको नगर परिषद के द्वारा नियम अनुसार खतरनाक घोषित करा कर नव निर्माण हेतु शासन की ओर से आदेशित किया जाना चाहिए जिसको लेकर कई लंबे अरसे से मांग की जा रही है इसी तारतम्य में कन्नौद तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका ने गुरुवार को राम मंदिर भवन की स्थिति का जायजा लिया तहसीलदार श्री पनिका ने कहा कि राम मंदिर का पूरा मामला बनाकर शासन स्तर पर भेज दिया जाएगा।

?️ चंचल भारतीय

124 सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

देवास। मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर प्राथमिक सेवा सहकारी संस्था के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 4 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। जिलाध्यक्ष कुं. हरेन्द्र सिंह सेंधव ने बताया कि हड़ताल के दूसरे दिन जिले की 124 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारी, समस्त राशन, उपभोक्ता, दुकानों के सैल्समेन, कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित समस्त कर्मचारी 5 फरवरी को मण्डुक पुष्पकर पर शांतिप्रिय धरने पर बैठे और सरकार को मांगो के प्रति आकर्षित किया। कर्मचारियों की मांग है कि सहकारी समितियों के प्रभारी प्रबधंक, सहायक प्रबंधक, विक्रेताओं, लेखापाल, लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, भृत्य, चौकीदार को शासकीय कर्मचारी घोषित कर मप्र सरकार के कर्मचारियों की भांति वेतन, भत्ते, बीमा एवं अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाने के आदेश दिए जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शासन द्वारा जो राशन काटा गया है उसे तुरंत आवंटन जारी किया जावे एवं प्रशासन द्वारा कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के आदेश प्रसारित किए जावे। संस्थाओं का पीडीएस कमीशन कई वर्षों से भुगतान नही किया गया है, उसे तत्काल भुगतान कर आगे प्रत्येक माह के अंदर भुगतान किया जाए। संस्थाओं द्वारा खरीदी कार्य में कमीशन, प्रासंगिक व्यय जो कई वर्षों से भुगतान नही किया गया है, जिसे तुरंत भुगतान के आदेश प्रस्तारित किए जावे। मांगे पूर्ण नही होने पर प्रदेश के समस्त 55 हजार कर्मचारी हड़ताल पर है। यदि यह हड़ताल सतत जारी रहती है तो जिले में सहकारी संस्थाएं, उपभोक्ता दुकान, उपार्जन पंजीयन कार्य पूर्ण रूप से ठप्प हो जायेंगे। इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन रहेगी। धरने के दौरान लोकेन्द्र सिंह सेंधव, माखनलाल वर्मा, जवाल सिंह ठाकुर, हरेन्द्र सिंह, भादरसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में जिले से समस्त संस्थाओं के कर्मचारी उपस्थित थे। 

किन्नर समुदाय ने दी 1,11,111 की राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि

देवास। अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर के लिए देश ही नहीं विश्व भर से राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि एकत्रित की जा रही है इसी कड़ी में देवास भी आगे रहते हुए बढ़-चढ़कर राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि का दान दे रहा है वही आज देवास किन्नर समुदाय द्वारा एक लाख ग्यारह हजार एक सो ग्यारह (1,11,111) रुपये की नगद समर्पण निधी दी गयी। इस अवसर पर सोनिया कुंवर जागीरदार , जया कुंवर जागीरदार , रवीना कुंवर जागीरदार , करिश्मा जागीरदार , प्रेमिला जागीरदार आदि उपस्तिथ हुए।

“नाबालिग लड़की के साथ नाम बदलकर बहला फुसलाकर अवैध संबंध बनाने वाले आरोपी और उसके साथी को 20-20 वर्ष कारावास”

देवास। घटना का विवरण इस प्रकार है कि अभियोक्त्री ने दिनांक 21.07.19 को रिपोर्ट दर्ज करायी की आरोपी मुशब्बीर उर्फ राज ने अभियोक्त्री से झूठ बोलकर गलत नाम बताकर धोखाधड़ी से दोस्ती की एवं करीब 01 साल पहले बहला फुसलाकर अपने साथी आरोपी भोला के घर बुलाकर उसके घर में बलात्कार किया एवं घटना किसी को नहीं बताने हेतु जान से मारने की धोस दी एवं एक बार पीड़िता से 3000/- रूपये भी लिये थे रिपोर्ट पर से थाना सिविल लाईन जिला देवास में अपराध क्रमांक 459/19 पर पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 21.07.2019 को आरोपीगण मुशब्बीर शेख उम्र 23 वर्ष एवं दिपेश पंड्या उर्फ भोला उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी तथा पीड़िता का मेडीकल परीक्षण कराया गया। अन्य आवश्यक अनुसंधान उपरान्त आरोपीगण के विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया

माननीय विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) जिला देवास द्वारा दिनांक 05.02.2021 को निर्णय पारित कर आरोपी मुशब्बीर शेख उम्र 23 को धारा 5 (छ)/6 पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष सश्रम कारावास व 10,000/- अर्थदण्ड, भादवि की धारा 384 में 02 वर्ष सश्रम कारावास व 3000/- अर्थदण्ड एवं सह आरोपी दीपेश पण्ड्या उर्फ भोला को 5 (छ)/ 6 पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष सश्रम कारावास व 10,000/- अर्थदण्ड से दडित किया गया उक्त प्रकरण गंभीर जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण की श्रेणी में चिन्हित था।

उक्त प्रकरण में विशेष लोक अभियोजक, श्री राजेन्द्र खाण्डेगर जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा कुशल पैरवी संपादित की गई श्री अजय सिंह भंवर, उप संचालक (अभियोजन) जिला देवास द्वारा उक्त प्रकरण में सतत् मॉनिटरिंग कर पैरवीकर्ता अधिकारी को समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, श्रीमती अलका राणा एवं कोर्ट मोहर्रिर रमेश बड्डे का विशेष सहयोग रहा।

सांसद नंदकिशोर सिंह चौहान की हालत नाजुक, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी

दिल्ली से आई एम्स की टीम कर रही भोपाल में इलाज

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की हालत चिंताजनक हो गई है। 11 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही उनका भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी कोरोना रिपोर्ट तो अब निगेटिव बताई जाती है, लेकिन संक्रमण के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली से एम्स की एक टीम भी भोपाल पहुंच गई।

हालांकि इससे पहले गुरुवार को दिल्ली से दो डॉक्टर भी भोपाल बुलाए जा चुके हैं। उनकी तबीयत को देखते हुए शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनसे मिलने पहुंचे। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकती है।

श्री चौहान ने खुद 11 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उसके बाद से उनका चिरायु अस्पताल में इलाज चलने लगा। इलाज के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और उनकी तबीयत बिगड़ती गई।

राजनीतिक हस्तक्षेप और धन लोलुपता की नौकरशाही से फिर एक कर्मचारी शहीद

देवास । जिले में गंदी राजनीति के चलते समूचा जिला प्रशासन राजनीति से ग्रसित है। जिला स्तर के अधिकारी स्वविवेक की जगह राजनेताओं के विवेक पर काम कर रहे हैं देवास जिले के वन परिक्षेत्र पुंजापुरा में एक 1 कर्मचारी को गोली मार दी गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई प्राप्त विस्तृत रिपोर्ट में मदनलाल वर्मा नामक 1 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात था जंगल में आहट सुनाई दी जिस पर उसने जाकर देखा बघेरा प्यार के होने के कारण अपराधियों ने श्री वर्मा को गोलियों से भून दिया जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई देवास जिले में इस तरह की यह पहली घटना है जिसमें वन संपदा को नुकसान पहुंचाने आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम देकर और फरार हो गए एक लंबे समय से छोटे बन कर्म चारी अपनी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार से हथियार देने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग को आज तक सरकार ने ध्यान नहीं दिया यही कारण है कि अपराधियों के हौसले बुलंद है और और उन पर क्षेत्र के राजनेताओं का हाथ है जब कभी यह लोग पकड़ा जाते हैं तो राजनेताओं के फोन के कारण इनको तत्काल छोड़ दिया जाता है इसके एक नहीं सैकड़ों उदाहरण है। एक वन विभाग के उच्च अधिकारी का कहना है यह सब हम नौकरी करें या इन अपराधियों को पकड़े पकड़ते हैं तो राजनेताओं के फोन आ जाते हैं नहीं छोड़ो तो बोरिया बिस्तर बंद करने की धमकी मिल जाती है।
कैसे वनो की सुरक्षा करें अब नौकरी करना है तो राजनेताओं की गुलामी करना आवश्यक हो गया है इसलिए हमने भी यह तय कर लिया की आंखों पर काली पट्टी बांधकर अपने शेष नौकरी का समय पास करो। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर देवास जिले में गंदी राजनीति हावी है इसके चलते जिले में सही मायने में अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं जिससे आम लोगों को सही निर्णय नहीं मिल पा रहा है ना ही सही व्यक्ति के पास शासन की जन कल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही है योजनाओं में जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना जिले में सैकड़ों की संख्या में 1 लोगों को लाभ दिया जा रहा है जिनके पास ऐसो आराम के समुचित साधन उपलब्ध है जैसे कार बाइक एलसीडी बड़ी फ्रिज कूलर इत्यादि संसाधन उनके पास मौजूद है इसके बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना का भरपूर लाभ दिया गया है यह बीमारी जिला या तहसील स्तर पर यह नहीं रुकी बरन देहाती ग्रामों में भी इसी तरह के काम चल रहे हैं। ग्राम पंचायतों में शौचालय योजना, कुटी योजना सामुदायिक भवन सड़कों के निर्माण नाली निर्माण पेयजल योजना जैसी अहम योजनाओं को राजनेताओं ने अपने घर की योजना समझकर भरपूर दोहन किया है मात्र देवास जिले के किसी भी क्षेत्र की सरकार उच्च स्तरीय जांच कराएं तो करोडो रुपए का भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है पर क्या करें पूरे प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार से चल रही हो तो इसकी जांच कौन करे?

?️ चंचल भारतीय

देवास वन परिक्षेत्र पुंजापुरा में बीट गार्ड की गोली मारकर हत्या

राजकीय सम्मान के साथ होगा ग्रहनगर में अंतिम संस्कार

देवास | वन मंडल देवास के परिक्षेत्र पुंजापुरा में बीती रात बीट गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जानकारी अनुसार बीट गार्ड मदनलाल वर्मा उम्र 58 वर्ष की डेड बॉडी 4 एवं 5 फरवरी की मध्यरात्रि को पुंजापुरा वन क्षेत्र में संदेहास्पद परिस्थितियों मिली मृतक मदनलाल का पोस्टमार्टम उदयनगर स्वास्थ केंद्र पर कर जा रहा है बताया जा रहा है कि मृतक को शहीद का दर्जा दिलाया जाना है मृतक मदनलाल का पोस्टमार्टम के पश्चात उनका शव उनके घर वालो को सौप जाएगा उनका अंतिम संस्कार उनके ग्रहनगर उज्जैन में रामघाट पर पूरी राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा मृतक मदनलाल के परिवार को शासन की और से 10 लाख व परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति जी जाएगी

?️ उत्तम आचार्य

आज आई 278 लोगो की रिपोर्ट में मिली 2 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 05 फरवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारी

1 पताः-जयश्री नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
2 पताः-अनुकूल नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 6373
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 302
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 278
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 2
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 276
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 97418
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 97235
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2958
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 93782
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2926
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 5
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 183
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.72
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.04
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.92
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.91

4 दिन पूर्व दुर्घटना में घायल हुए श्यामू उस्ताद की इलाज के दौरान मौत

देवास – शहर के अति व्यस्ततम चौराहे में से एक कहे जाने वाले मिश्रीलाल नगर चौराहे (कैलादेवी चौराहा) पर 4 दिन पूर्व देर रात एक दुर्घटना में घायल हुए वृद्ध श्यामलाल कौशल श्याम उस्ताद जो कि शहर के जाने माने हलवाई थे 4 दिन पूर्व वह अपने काम से सायकल से कैलादेवी चौराहे पर से गुजर रहे थे तभी अचानक एक चार पहिया वाहन द्वारा उन्हें टक्कर मार दी गयी जिससे उन्हें सर पर गंभीर चोट आई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था 3 दिन इलाज के बाद बीती रात को उनका देहांत हो गया। उनकी शव यात्रा निकाली गयी जिसमे शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष की पहल पर प्राइवेट स्कूल ने पालक को की मांग पर फीस में दी 25% की छूट

देवास = विगत दिनों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी के नेतृत्व में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल एवं होली ट्रिनिटी स्कूल के पालक संघ ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी से स्कूलों में ली जा रही भारी फीस को लेकर अपनी बात रखी ।वहीं उन से अनुरोध किया कि आप स्कूल प्रबंधक से बात करें एवं फीस मैं जो भी छूट हो सके हमें दिलाए इस पर श्री राजानी ने प्रायवेट स्कूल संघ अध्यक्ष श्री चरण जीतसिंह अरोरा से भेंट की एवं उनसे पालक को फीस में आ रही परेशानी के संदर्भ में अपनी बात रखी इस पर होली ट्रिनिटी एवं सैंट मैरी कन्वेंट स्कूल ने अपने यहां के छात्र छात्राओं को लॉकडाउन के दौरान बन रही फीस पर 25% की छूट दी छूट मिलने की खुशी में पालक संघ के सदस्यों ने आज शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी आनिल गोस्वामी सहित वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया एवं पुष्प गुच्छ भेंट किया एवं आभार व्यक्त किया इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन सुधीर शर्मा इम्तियाज़ शेख़ भल्लू दीपेश कानूनगो रोहित शर्मा सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे ।