देवास। दिनांक 21.01.2021 को सूचनाकर्ता शक्ति सिंह पिता यशवन्त सिंह राजपूत निवासी ग्राम अखेपुर द्वारा पुलिस चौकी डबलचौकी पर आकर सूचना दी कि मेरे पिता मुन्ना उर्फ यशवन्त सिंह राजपूत उम्र 52 साल निवासी अखेपुर दिनांक 190121 से घर से गये थे जो अभी तक नही आये है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही कर फरियादी शक्ति सिंह राजपूत व उसके परिवारजनो को साथ लेकर काल डिटेल एवं सीसीटीवी फुटेज खगालने पर पाया गया कि दिनांक 18.01.21 को समीद खों मुसलमान गुमशुदा मुन्ना उर्फ यशवन्त सिंह राजपूत उम्र 52 साल के साथ देखा गया है।
सूचनाकर्ता शक्ति सिंह राजपूत ने बताया कि मेरे पिता मुन्ना उर्फ यशवन्त सिंह ने एक करोड बासठ लाख रूपये की जमीन का सौदा किया था दि0 18.01.21 को 33 लाख रूपये नगद बैक में जमा करने के लिये लेकर गये थे जो बैंक में नहीं जमा किये। इन सब बातो को ध्यान में रखते हुये समीद पिता इब्राहीम जाति मेवाती उम्र 47 साल निवासी पुरानी मस्जिद अतवास हा0मु0 आरटीओ आफिस के पास पत्थरमुण्डला इन्दौर पर शंका जाहिर करते हुये समीद खों से गहराई से पूछताछ करते दि0 25.01.21 को बताया कि मुन्ना उर्फ यशवन्त राजपूत की लाश हत्यारी खो में है इस सूचना पर गुमशुदा मुन्ना उर्फ यशवन्त सिंह राजपूत की लाश को हत्यारी खो से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया एवं अपराध क0 56/26,01.2021 धारा 302, 420, 201. 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान श्रीमान डॉ० श्री शिवदयाल सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय देवास के निर्देशन में, श्री सूर्यकान्त शर्मा अतिoपुअ० ग्रामीण कन्नौद के नेतृत्व में एवं श्री राकेश व्यास एसडीओपी बागली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह मुकाती एवं नेतृत्व टीमे के उनि0 पतिराम डाबरे, उनि० कपिल नरवले. उनि० दीपक मालवीय, उनि0 नीलम राठौर, सउनि० एन०एल० चौरडिया, प्र0आर0 436 धर्मेन्द्र, प्र0आर0 692 कमल, प्रआर सुधीर पाठक, प्रआर 423 राधेश्याम गोयल, आर 06 सुनिल, आर० 742 आशीष सिंह राठौर आर० 47 रविन्द्र, आर० 74 अनिल कुमार, आर0 08 सुरेश, आर0 832 निर्दोष, आर0 830 कमल, आर० 525 मनोज, आर 529 दिलीप, आर 97 राहुल, आर 757 स्वयंवर, सै0 184 शेखर, सै0 75 संजीव के द्वारा आरोपी समीद खों से पूछताछ के दौरान दूसरे साथी का नाम जगदीश पिता आत्माराम मालवीय उम्र 40 साल निवासी छतरपुरा थाना बागली हा०मु० पत्थर मुण्डला इन्दौर का होना बताया गया जो पूछताछ करते आरोपियो द्वारा जुर्म कबूल कर 14 लाख 13 हजार रूपये नगद बरामद किये गये है आरोपीगण समीद खों व जगदीश मालवीय को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
पुलिस रिमांड लेकर आरोपियो से शेष राशी बरामद करने का प्रयास किया जावेगा। आरोपी समीद खों ने बताया कि धन दुगना करने के लालच में मृतक यशवन्त राजपूत कोहत्यारी खो पर ले जाकर मंत्र पढवाये और आखे बंद करके उसी समय ” मैने व जगदीश ने हत्यारी खो में धक्का दे दिया। ..
उक्त टीम के द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर गुमशुदा मुन्ना उर्फ यशवन्त सिंह का शय बरामद किया एवं आरोपीयान की गिरफ्तारी कर अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझाने मे सफलता हासिल की। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा टीम को ईनाम देने की घोषणा की गयी।
