नकली दवा बिकने की शिकायत थाने में दर्ज कराएं – ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

मध्यप्रदेश। सरकार मिलावटखोरों के बाद अब दवा माफियाओं पर नकेल कसने जा रही है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अमानक और नकली दवाओं के बिकने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे माफियाओं के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि नकली दवा बिकने की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराएं। मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि सरकार का फोकस मिलावटखोरों पर ज्यादा है। ऐसे में व्यापारियों के लिए नहीं, बल्कि मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने कानून में सख्त प्रावधान किए हैं। उन्होंने ऐसे माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों को जीवन भर जेल में चक्की चलाना पड़ेगी।
बता दें कि शिवराज सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम में संशोधन कर मिलावटखोरों व एक्सपायरी डेट की दवाएं बेचने वालों के लिए सजा के प्रावधान को सख्त किया है। संशोधित अधिनियम को अध्यादेश के माध्यम से 29 दिसंबर 2020 को लागू कर दिया गया।

• यह है सजा का प्रावधान

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 272 से 276 में मिलावट करने वाले को 6 माह की सजा और 1 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान था, लेकिन अब इसे संशोधित कर आजीवन कारावास की सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसी तरह अधिनियम की धारा 277 (क) में एक्सपायरी डेट की दवाएं बेचने पर सजा 3 साल से बढ़ा कर 5 साल और एक लाख रुपए का जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

निगम का बकाया कर जमा कर पुनः लकी ड्रा के माध्यम से विदेश यात्रा पर जाने का अवसर पायें- आयुक्त

देवास। शहर के बकाया संपत्तिकर दाताओ जिन्होने अपना बकाया संपत्तिकर जमा नही कराया है, ऐसे बकाया करदाताओ के लिये नगर निगम द्वारा पुनः लकी ड्रा ईनामी योजना का आयोजन किया गया है। जिसमे दिनांक 25 मार्च 2021 चालु वित्तीय वर्ष तक करदाताओ द्वारा अपना बकाया कर एक मुश्त जमा करे ओर आयोजित लकी ड्रा मे सम्मिलित होवें, चयनित होने पर विदेश यात्रा से लेकर 150 से ज्यादा पुरस्कार प्राप्त करें। जिसमे प्रथम पुरस्कार विदेश यात्रा तथा अन्य पुरस्कारो मे सोने के सिक्के व अन्य पुरस्कार टेबलेट, स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच से लेकर अन्य पुरस्कार पायें।नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने शहर के निगम संबंधी बकाया करदाताओ से अपील की है कि वे अपने करो का 25 मार्च तक एक मुश्त भुगतान कर लकी ड्रा के माध्यम से चयनित होकर विदेश यात्रा सहित अन्य ईनाम पायें।

मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आज से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर

देवास। मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल की देवास इकाई ने बुधवार को रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय, सहकारिता उपायुक्त विभाग एवं जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जिलाध्यक्ष कुं. हरेन्द्र सिंह सेंधव ने जिले की 124 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों, समस्त राशन, उपभोक्ता, दुकानों के सैल्समेनों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। श्री सेंधव ने ज्ञापन में बताया कि सहकारी समितियों के प्रभारी प्रबधंक, सहायक प्रबंधक, विक्रेताओं, लेखापाल, लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, भृत्य, चौकीदार को शासकीय कर्मचारी घोषित कर मप्र सरकार के कर्मचारियों की भांति वेतन, भत्ते, बीमा एवं अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाने के आदेश दिए जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शासन द्वारा जो राशन काटा गया है उसे तुरंत आवंटन जारी किया जावे एवं प्रशासन द्वारा कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के आदेश प्रसारित किए जावे। संस्थाओं का पीडीएस कमीशन कई वर्षों से भुगतान नही किया गया है, उसे तत्काल भुगतान कर आगे प्रत्येक माह के अंदर भुगतान किया जाए। संस्थाओं द्वारा खरीदी कार्य में कमीशन, प्रासंगिक व्यय जो कई वर्षों से भुगतान नही किया गया है, जिसे तुरंत भुगतान के आदेश प्रस्तारित किए जावे। ई-उपार्जन में कार्यरत ऑपरेटर को संस्थाओं में 12 माह कार्य लिया जावे आदि मांगे शामिल है। श्री सेंधव ने बताया कि सहकारी समिति के कर्मचारियों का सभी विभाग द्वारा शोषण किया जा रहा है। आज के समय में सहकारी समितियों के कर्मचारियों का वेतन मजदूर से भी कम है। मांगे पूरी नही होने तक महासंघ के आव्हान पर 4 फरवरी, गुरूवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, कलमबंद आंदोलन जिला स्तर पर किया जाएगा। जिसके अंतर्गत सभी पदाधिकारी व कर्मचारी प्रात: 11 बजे से मण्डुक पुष्कर पर धरना देंगे। इसके बाद भी आदेश जारी नही होने पर 18 फरवरी को प्रदेश के समस्त 55 हजार कर्मचारी भोपाल जाकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर सामुहिक इस्तीफा देंगे। आंदोलन के दौरान जिले में सहकारी संस्थाएं, उपभोक्ता दुकान, उपार्जन पंजीयन कार्य बंद रहेंगे। इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन रहेगी। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या संगठन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

देवास जिले में सैनिक भर्ती रैली 20 से 30 मार्च तक कुशाभाऊ ठाकरे स्‍टेडियम में

देवास, 03 फरवरी 2021/ देश सेवा और सेना में भ‍र्ती होने के लिए देवास जिले के नौजवानों को सुनहरा अवसर मिला है। जिले में सैनिक भर्ती रैली का आयोजन 20 से 30 मार्च तक कुशाभाऊ ठाकरे स्‍टेडियम देवास विकास नगर चौराहा के पास होगा। देवास जिले के नौजवान इसमें भाग ले सकते है। जिले के नौजवान 05 मार्च तक सैनिक भर्ती रैली में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन कराये। सैनिक भर्ती रैली के माध्‍यम से विभिन्‍न पदो के लिए भर्ती की जायेगी। सैनिक भर्ती रैली के लिए अधिक जानकारी वेब साईट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते है। सैनिक भर्ती रैली प्रदेश के 15 जिलों मे आयोजित की जा रही है।

https://joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx

पत्रकार की गिरफ्तारी एवं तिहाड़ जेल भेजे जाने के विरोध में दिया ज्ञापन

देवास। दिल्ली के पत्रकार मनदीप पुनिया की गिरफ्तारी एवं तिहाड़ जेल भेजे जाने के विरोध में युनाईटेड प्रेस क्बल ने राष्ट्रीय सचिव धर्मेन्द्र रांगवे एवं जिलाध्यक्ष बाबू भाटिया के नेतृत्व में अपर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उपाध्यक्ष मुर्तजा सैफी ने बताया कि दिल्ली में पुलिस द्वारा पत्रकार मनदीप पुनिया पर आलोकतांत्रिक तरीके से की गई गिरफ्तारी की कार्यवाही से पूरे देश का मीडिया आक्रोशित है। दिल्ली पुलिस द्वारा उनके किसान आंदोलन पर लाईव कवरेज करने पर गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया जो कि अत्यंत निंदनीय है। देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर चोट पहुंचाई जा रही है। ऐसी स्थिति में भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर आलोकतांत्रिक तरीके से की गई कार्यवाही की हमारा क्लब निंदा करते हुए पत्रकार पुनिया की अतिशीघ्र रिहा करने की मांग करता है। ज्ञापन के दौरान प्रवीण आचार्य, जीवन पांचाल, राकेश निगम, फरीद खान, अशोक वर्मा आदि उपस्थित थे।  

किसान आंदोलन के समर्थन में क्षेत्र के किसान कर रहे है अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

कन्नौद-दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में क्षेत्र के किसान पुलिस थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर विरोध स्वरूप केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष रामभरोस पटेल ने बताया कि हम केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। देश की सरकार ने किसानों की मांग अनुसार कानून कानून बनाना चाहिए था लेकिन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कानून बनाया गया है।संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 6 फरवरी को पूरे देश में दिन में 12 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय और राज्य मार्गों का चक्का जाम किया जाएगा ।धरना स्थल पर भुजराम मालवीय, सरला बोहरे, मांगीलाल सिरसोद विधानसभा अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी ने भी किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष रामभरोस पटेल, जिला उपाध्यक्ष कुंजीलाल परमार, रमेश पटेल, प्रेम नारायण अडिंग, अजय, संदीप अडिंग, शंकर जाट, दुर्गेश जाट, प्रेमनारायण जाट, अयूब खान, नवाब खान, नरसिंह भिलाला, आदि किसान धरना प्रदर्शन में मौजूद थे।

?️चंचल भारतीय

आज आई 392 लोगो की रिपोर्ट में मात्र 1 रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 03 फरवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-शिवशक्ति नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 6035
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 240
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 392
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 1
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 391
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 96820
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 96665
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2955
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 93215
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2923
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 5
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 155
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.26
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.06
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.92
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.91

मन्दिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर कचरा वाहन खड़ा करने के लिए जेसीबी से की सफाई।

स्थानीय लोगो ने किया विरोध

देवास। मेंडकीचक वाटरवर्क्स स्थित बावड़ी के पास बने गणेश मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर मंगलवार को जेसीबी से जगह साफ की जा रही थी देखते ही देखते लोगो की भीड़ जमा होने लगी। नेशनल यूनिटी ग्रुप के अनिलसिंह ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय लोगो ने इसका विरोध करते हुए गणेश मंदिर के सामने खड़े हो गए। कारण पूछा तो पता चला कि मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर नगर निगम कचरा गाड़ियों को खड़ी करने के लिए जेसीबी से साफ सफाई कर मैदान बनाया जा रहा है। महीनों पहले चर्चा थी कि इस जगह थाना बनाया जाएगा लेकिन रहवासियों के विरोध के चलते जगह खाली पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने मन्दिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नही करने की मांग प्रशासन से की है।इस अवसर पर हटेेसिह दरबार सहित रहवासी उपस्थित थे।

शंकरगढ़ बायपास के पास हुआ हादसा, खड़े ट्रक से टकराने से माँ -बेटे की हुई मौत

देवास | शहर के देवास भोपाल बायपास पर स्तिथ शंकर गढ़ पहाड़ी के समीप आज दोपहर बड़ा हादसा हुआ जिसमें जानकारी अनुसार माँ-बेटे बाइक पर सवार होकर सोनकच्छ से इंदौर जा रहे थे उस बीच हादसे में उनकी बाइक खड़े ट्रक ( MP09HF0775) में जा टकराई जिसमे दोनो गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जानकारी अनुसार मृतक के नाम जानकी बाई पति स्व. भोलाराम व योगेश बताया जा रहा है। आद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है वही आगे की जांच की जा रही है।

10वीं और 12वीं बोर्ड में संभाग से बैठेंगे 2 लाख 2 हजार 358 परीक्षार्थी, देवास जिले से है सर्वाधिक

देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा इस वर्ष ली जाने वाली 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2 लाख 2 हजार 358 होगी। देवास जिले से इस बार भी सर्वाधिक परीक्षार्थी इन दोनों परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। सबसे कम परीक्षार्थी संभाग के आगर जिले के रहेंगे। इसबार संभाग के सातों जिलों से 10वीं बोर्ड में कुल 1 लाख 12 हजार 674 और 12वीं बोर्ड में कुल 89 हजार 684 में आयोजित हो रही है। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। अति विलंब शुल्क के साथ परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को छोड़कर शेष की सभांग के जिलावार की स्थिति नीचे दी गई है