अपहृत लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस ने मांगे 50 हजार पुलिस अधीक्षक को की शिकायत

देवास। ग्राम देवगुुराडिया निवासी मानकुंवर बाई पति स्व.सीताराम गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है कि उनकी बेटी भावना उम्र 16 वर्ष का गोविंद पिता रमेश, सोनू पिता रमेेश, राजेन्द्र पिता रामसिंह व उनके साथियों ने अपहरण कर लिया है। मानकुंवर बाई ने बताया कि टोंकखुर्द पुलिस मेरी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रही है। जबकि पुलिस वालों को पता चल गया कि मेरी बेटी कहां है उसके बाद भी वे उसे छुड़ा कर नहीं लाए है। और मुझसे कहते हैं कि तुम्हें तुम्हारी बेटी चाहिये तो 50 हजार रूपये लगेंंगे। मानकुंवर बाई ने बताया कि मैं विधवा महिला हूँ और मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करती हूँ । मैं 50 हजार रूपये कहां से लेकर आउंगी। मेरी बेटी के अपहरण को 30-40 दिन हो गए हैं।  मानकुंवर बाई ने  पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मेरी बेटी को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराओ तथा रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की जाए । इस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि 50 हजार रूपये मांगने वाले पुलिसकर्मी पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

एमराल्ड पब्लिक स्कूल खातेगांव के प्रबंधन द्वारा बच्चों से अभद्र व्यवहार करने के संबंध में एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे को दिया ज्ञापन….

खातेगांव एमराल्ड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा कन्नौद 11वीं 12 वी कक्षा के बच्चों को स्कूल में संचालित हो रही परीक्षा में बैठने नहीं दिया और बच्चों से बीस हजार रुपए स्कूल फीस की मांग की जा रही है।फीस जमा नहीं होने पर बच्चों को अपमानित कर परीक्षा में बैठने नहीं दिया और सजा बतोर स्कूल ग्राउंड में खड़ा कर रखा। स्कूल प्रबंधन पर कई प्रकार की लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं पलक साहू छात्रा शिकायत करने में भी डरती है स्कूल प्रबंधन अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से शिकायत को लेकर बदले की भावना से परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा इस बात का डर को लेकर मीडिया के सामने बात उजागर की गई है। और बालकों के द्वारा शहीद भगत सिंह सामाजिक मंच के अनिल नागर , रोशन नागर, कमल भगत, मनोज साहू, विवेक तिवारी, संतोष साहू, एवं कई सैकड़ों लोग छात्र छात्राओं के साथ ज्ञापन देने पहुंचे थे।

एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे ने पूरे मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन को तलब किया जाकर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है दोषी पाए जाने पर नियमानुसार स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही की जावेगी।

?️चंचल भारतीय

आज आई 328 लोगो की रिपोर्ट में मात्र 2 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 02 फरवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-महेडीपुरा,उदयनगर देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
2 पताः-महेडीपुरा,उदयनगर देवास ,महिला ,उम्र 21 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 6035
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 425
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 328
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 2
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 326
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 96580
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 96273
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2954
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 92824
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2914
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 13
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 307
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.61
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.07
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.65
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.91

कांग्रेस ने कहा बजट जन आकांक्षा के विपरीत महंगाई और बढ़ेगी

देवास =वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आज जो बजट पेश किया है उसमें उन्होंने कहीं भी जीवन यापन के काम आने वाली खाने पीने की किसी भी चीज में कोई राहत प्रदान नहीं की है बल्कि तेल के दाम और बढ़ जाएंगे । सोना चांदी सस्ते करने की बात की गई है जिसका आम नागरिकों से कोई लेना देना नहीं है ।इसी के साथ पेट्रोल पर 2.50 रुपये व डीजल 4 रुपये सेंस बढ़ाया गया है । जबकि आज पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं अब सेंस बढ़ने से उसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ेगा । ट्रांसपोर्टेशन महंगा होगा जिससे महंगाई ओर बढ़ेगी जनता पार्टी ने 2014 के पूर्व हमेशा विदेशी निवेश का विरोध किया है ।लेकिन जब से केंद्र में उनकी सरकार बनी है उन्होंने विदेशी निवेश को सबसे अधिक प्राथमिकता दी है पहले रेलवे में उसके बाद एयरपोर्ट और बीमा क्षेत्र में 74% विदेशी निवेश को मंजूरी दी गई है डिजिटल की बात करने वाली सरकार ने मोबाइल के दाम बढ़ा दिए हैं इसी के साथ कहा गया है कि 8 करोड़ गैस कनेक्शन उज्जवला योजना के अंतर्गत निशुल्क दिए जाएंगे जबकि दूसरी और आज गैस के दाम 754 रुपये प्रति सिलेंडर हो चुके हैं खाने का तेल पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ने से आज लोगों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है ।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने लोकसभा में पेश बजट को जन आकांक्षा के विपरीत बताया, बजट में इनकम टैक्स में कोई छूट नहीं दी गई है 75 वर्ष की उम्र से अधिक के लोगों को राहत प्रदान की गई है जिसका कोई बड़ा लाभ नहीं होगा । कोरोना काल को देखते हुए लाभ देना ही था तो इनकम टैक्स धारकों को एक साथ इनकम टैक्स में छूट दी जाकर सीमा बढ़ाई जा कर देना था । मध्यप्रदेश में सड़कों के लिए कोई राशि नहीं दी गई जबकि पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को देखते हुए सड़कों के लिए 25 हजार करोड़ की राशि आवंटित की गई है ।काटन पर टैक्स बढ़ाया गया जिससे सूती कपड़े और महंगे होंगे। आम बजट के संदर्भ में यही कहा जा सकता है कि इससे देश के सामान्य वर्ग व गरीब तबके को कोई लाभ नहीं होगा । बल्कि महंगाई और बढ़ेगी । बजट पूरी तरह जन आकांक्षा के विपरीत महंगाई बढ़ाने वाला साबित होगा।

विक्रम सहकारी संस्था के मैनेजर के खिलाफ 15 लाख की धोखाधड़ी का केस

देवास। नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ विक्रम सहकारी संस्था के मैनेजर ने 15 लाख की धोखाधड़ी कर पैसा हड़प लिया। जानकारी अनुसार रेबावाग निवासी रणजीत सिंह पिता इंदरमल बरगोदे ने 24 अक्टूबर 2003 को विक्रम सहकारी संस्था तुकोगंज रोड देवास में हर महीने पैसा जमा करना प्रारंभ किया और कुछ फिक्स डिपॉजिट किए, जिनकी मेच्योरिटी का समय भी पूरा हो गया था। रणजी सिंह का कुल 15 लाख 47 हजार रुपए हो रहा है, जिसका संस्था मैनेजर कृष्णाराव द्वारा कोई पैसा नहीं दिया गया। कई दिनाें से रणजीत संस्था के चक्कर काट रहा था। इसके बाद रणजीत थाना नाहर दरवाजा पहुंचे। पुलिस को पूरा मामला बताकर रसीद दिखाई। पुलिस ने विक्रम सहकारी संस्था के मैनेजर कृष्णाराव वरपे पर धोखाधड़ी मप्र निक्षपकों के हितों को संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर प्रकरण दर्ज किया है।

सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षिका के निधन से नगर में शोक की लहर

स्वर्गीय प्रकाशनारायण जी श्रीवास्तव की धर्मपत्नी व अरविंद जी,अनिल जी व अतुल जी श्रीवास्तव की पुज्यनीय माता जी तथा बागली नगर की वरिष्ठ सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक (शासकीय प्रा वि बागली)आदरणीय श्रीमती उर्मिला जी श्रीवास्तव (अम्मा) का आज दुखद निधन हो गया है उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम पर किया गया जहां सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं एवं नगर के सभी वरिष्ठ जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की..

?️उत्तम आचार्य

देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत , 4 लोगो पर प्रकरण दर्ज

देवास रविवार देर रात बालगढ़ लेबर कॉलोनी क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में चाकू बाजी हुई थी जिसमे एक व्यक्ति को चाकू लगे थे जिसको देर रात गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था घायल युवक का नाम विजू उर्फ विजय पिता हरि बहादुर ठाकुर बताया जा रहा है युवक को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया था जहाँ उसकी मौत हो गयी घटना में युवक पर चाकू से कुल चार वार किए गए मृतक व्यक्ति शहर का एक लिसिटेड गुंडा है हत्या के कुल चार आरोपी जिन पर पुलिस द्वारा धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है

सतवास तहसील मे महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाव की मुहिम में जुटी एक आदिवासी महिला वनकर्मी

देवास। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी महिलाओं के मासिक धर्म के उपयोग में आने वाले सेनेटरी नेपकिन को लेकर बहुत ही संकीर्ण विचारधारा बनी हुई है। ग्रामीण मजदूर महिलाएं कपड़ो का इस्तेमाल कर अनेक प्रकार की गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होती जा रही है। छोटी सी लापरवाही से महिलाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है, किन्तु संकुचित विचारधारा के कारण किसी से कह नही पाती है। इन बातों को ध्यान में रखकर वन विभाग में पदस्थ वनरक्षक ने ज्योति कर्मा ने इस कुरीति के खिलाफ मुहिम छेडक़र महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। ज्योति कर्मा ने अब तक हजारों नेपकिन महिलाओं को नि:शुल्क उपलब्ध कराए है। वे स्वम अपने खर्च से खरीदकर महिलाओं तक यह नेपकिन पहुचा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत जिले की सतवास तहसील के आदिवासी ग्रामों में जाकर नेपकिन वितरण किया। सिन्द्राणी, उन्हेल, बाल्या में आदिवासी महिलाओं को खेतों मे जाकर मजदूरी कर रही महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराए।

आर्मी भर्ती के ट्रायल लेने आये लड़को में हुआ झगड़ा, बस के कांच फोड़े

देवास। शहर में आगामी मार्च महीने में आर्मी की रैली भर्ती का आयोजन होना है। जिसकी तैयारी हेतु हजारों की संख्या में लड़के शहर व आस-पास से रोज मैदान पर पहुंचते हैं। वही आज उज्जैन से भी बस भरकर लड़के देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पहुंचे थे जो आगामी आगामी रैली भर्ती की तैयारी हेतु स्टेडियम पहुचे थे। वही जानकारी अनुसार उज्जैन के व देवास के लड़कों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई बात इतनी बढ़ गई कि वहा हाथापाई भी हुई वहीं घटना में उज्जैन से आई बस को भी फोड दिया। सूचना मिलते ही मौके पर 100 डायल भी पहुची थी जिसने मौके पर लड़को को समझाइश दी थी लेकिन कुछ लड़कों द्वारा समझाइश ना मानते हुए बस व मैजिक में तोड़-फोड़ की है। वही आद्योगिक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में 3 युवकों को चोट आई है जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली टीआई सिंह और महिला एसआई कुसुम को किया सस्पेंड

देवास। पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिवदयाल सिंह ने रविवार काे सिटी कोतवाली टीआई उमराव सिंह एवं निर्भया टीम की एसआई कुसुम गोयल को एक केस की विवेचना में लापरवाही करने पर सस्पेंड कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2018 में सिटी कोतवाली में एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें बैंगलुरु की एक महिला और उसके संबंधित आरोपी थे दोनों आरोपी को दो दिन पहले महिला को कोतवाली पुलिस गिरफ्तार करके देवास लाए पर आरोपियो को पेश नहीं किया। महिला के प्रकरण की विवेचना में इन्होंने लापरवाही की है, जिसके चलते टीआई उमराव सिंह और निर्भया टीम की कुसुम गोयल को सस्पेंड किया है सस्पेंड के बाद दोनों अब लाईन में काम करेंगे।