वेब सीरिज के प्रसारण में देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने के विरोध में यूथ संस्कार ने सौंपा ज्ञापन

धर्म विरोधी कलाकारों को किसी भी प्रकार की फिल्मी गतिविधि और शूटिंग मप्र नही करने देंगे- यूथ संस्कार
देवास। संस्कार भारती की युवाओं की संस्था यूथ संस्कार ने शनिवार को ओटीटी प्लेटफार्म पर वेब सीरीज के प्रसारण में अमर्यादित भाषा एवम चित्रण में देवी देवताओ का उपहास करने, समाज में विद्वेष अवं अशांति फैलाने पर रोक लगाने, सम्बंधित कलाकारों पर कार्यवाही करने को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यूथ संस्कार के सदस्य नमन व्यास ने बताया कि वर्तमान समय में विभिन्न ओ.टी.टी. प्लेटफार्म इंटरनेट के माध्यम से चलचित्र एवं वेब सीरीज प्रसारित करते है। प्रोद्योगिकी के आधुनिक युग में इन प्लेटफार्म एवं सीरीज कि पहुँच अधिकतर घर, व्यक्ति एवं नाबालिग बच्चो तक हो गयी है। चूँकि इन ओटीटी प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार के कोई नियामक या दिशा निर्देश/नियंत्रण का आभाव है, जिसके फलस्वरूप निर्माता, निर्देशक कलात्मक रचनात्मकता के नाम पर संस्कारों के विपरीत, अमर्यादित भाषा एवं चित्रण का प्रयोग करते है। इससे देवी देवताओ का उपहास करने एवं समाज में विद्वेष और अशांति फैलाने जैसे कृत्य प्रसारित होते है। इन परिस्थिति में समाज में विद्वेष एवम अशांति फैलने की गम्भीर परिस्थितियां निर्मित होती है। बच्चो के बल मन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इन वेब सीरीज एवं चल चित्रों के प्रसारण/चित्रण सम्बन्धी नियामक/अथॉरिटी के अनुपस्थिति में तात्कालिक रूप में दिशा निर्देश तय करने कि प्रबल आवश्यकता है। संस्था ने ज्ञापन के माध्यम से 5 बिंदुवार सुझाव भी दिए और मुख्यमंत्री से मांग की है कि उपरोक्त सुझावों पर विचार कर उचित एवम विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए उचित दिशा निर्देश पारित कर राज्य के समस्त अधिकरियो को निर्देशित करने की राज्यहित में कृपा करें। साथ ही इस प्रकार के धर्म विरोधी कलाकारों को किसी भी प्रकार की फिल्मी गतिविधि और शूटिंग मप्र में यूथ संस्कार नही करने देगी। मप्र सरकार भी इस प्रकार की धर्म विरोधी शूटिंग करने की अनुमति न दे। ज्ञापन के दौरान प्रकाश पंवार, विकास गिरी, नागेन्द्र सिंह पवार, रवि जायसवाल, धनंजय गायकवाड़, विजय शर्मा, विक्रांत गिरी, आत्मिक कानूनगो, मिलिंद जाधव, कमलेश सेंधव, मयूर सोनी, अनुज गोस्वामी, मनोरमा सोलंकी, चंद्रकला रघुवंशी, जितेन्द्र त्रिवेदी, उमेश जोशी, कल्पना नाग आदि उपस्थित थे।

दहेज प्रताड़ना पीड़ित महिला रक्षा की हुई सुनवाई..

मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ के द्वारा पुलिस अधिकारियों का कन्नौद थाने पर किया सम्मान..

कन्नौद:थाना परिसर में मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ के द्वारा पुलिस अधिकारियों का सम्मान रखा गया।जिसमें मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार कन्नौद एवं मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती साधना शर्मा की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया। संस्था के मूल उद्देश्य के बारे में बताया गया कि जिस पीड़ित की सुनवाई नहीं हो रही थी उसमें मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ के हस्तक्षेप के बाद सुनवाई हुई उसी के तारतम्य में कन्नौद थाना प्रभारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का सम्मान किया गया


दरअसल बताया गया कि कन्नौद की बहू रक्षा बानीवाल को ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा दहेज को लेकर आए दिन परेशान किया जा रहा था और पुलिस के द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही थी पीडिता परेशान थी जिसकी शिकायत पीडिता के द्वारा मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ को की गई संघ के हस्तक्षेप के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार के द्वारा तत्काल ससुराल पक्ष के लोगों पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर महिला की सुनवाई की गई। इस अवसर पर मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र शर्मा, श्रवण तोमर,राजा ताम्रकार मीडिया प्रभारी, अमन बोडाना,इमरत लाल ग्वाल, श्रीकांत पुरोहित कन्नौद तहसील अध्यक्ष, खंडवा जिले के जिला अध्यक्ष राजेश मीणा,दीपक यदुवंशी, शिव नारायण खोरे,गंगा दास बैरागी ,घनश्याम मालवीय आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मानव अधिकार न्यायिक सुरक्षा संघ के जिला सचिव अमन बुढ़ाना के द्वारा किया गया।

✍️ चंचल भारतीय , कन्नौद

देवास – आज आई 1095 लोगों की रिपोर्ट मे 5 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 23 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-ग्राम बदनावर,खातेगांव देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
2 पताः-ग्राम बदनावर,खातेगांव देवास ,महिला,उम्र 11 वर्ष
3 पताः-गिरिया देवास ,पुरूष,उम्र 10 वर्ष
4 पताः-चैबाराधीरा देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
5 पताः-चैबाराधीरा देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 604
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 678
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1095
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 5
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1090
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 92203
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 91628
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2918
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 87855
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2847
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 44
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 575
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.46
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.18
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.57
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.93

वाहन चैकिंग के दौरान संदीग्ध मोटर सायकिल चोर गिरफ्तार दो मोटर सायकिले जप्त

नेमावर: क्षैत्र मे बढ़ती वाहन चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुर्यकांत शर्मा, एसडीओपी ब्रजेश सिंह कुशवाह के निर्देशानुसार सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।चैकिंग के दौरान एक मोटर सायकल ब्लेक कलर की स्पलेण्डर प्लस जिस पर नम्बर MP38 MA7207 लिखा था जो हरदा तरफ से आ रही थी जिसको हाथ देकर रोका चालक गाडी को छोडकर भागा जिसका मय फोर्स के पीछा कर तत्काल ही पकड लिया राहगीर पंचानो के समक्ष उसे चेक किया एवं पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम नबाब खाँ पिता रमजान खाँ जाति मुसलमान उम्र 28 साल निवासी मण्डी गेट के सामने खातेगांव हाल इन्द्रा नगर कांटाफोड का होना बताया । जिससे मोटर सायकल ब्लेक कलर की स्पलेण्डर प्लस नम्बर MP38 MA 7207 के कागजात पुछते नही होना बताया व गोपालपुर से लेकर आना बताया उक्त मोटर सायकल चोरी की शंका मे होने से वाहन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 41(1)(4)/102 जाफौ एवं 379 भादवि की कार्यवाही की गई है आरोपी से अन्य अपराध व चोरी की गई मोटर सायकल के बारे मे पुछताछ करते आरोपी नबाब ने बताया कि उसने एक लाल कलर की पल्सर मोटर सायकल को भी हरदा से चुराकर लेकर आया है और उसे दुलवा फाटा के पास सवासडा रोड पर झाडीयो मे छीपाकर रखी है । आरोपी द्वारा बताये स्थान दुलवा फाटा के पास सवासडा रोड पर झाडीयो के पास से एक लाल कलर की पल्सर मोटर सायकल जिसका चेचिस नम्बर MD2DHDHZZVCA32664 है को भी बरामद किया गया है। आरोपी को माननीय जेएमएफसी पेश किया जावेगा जप्त मो0सा0 के वाहन स्वामी का पता उठाया जाकर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक शिव मूरत यादव, प्रधान आरक्षक विष्णुप्रसाद चैधरी, आरक्षक योगेश मालवीया आरक्षक भरत शर्मा, आरक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक अर्पित एवं आरक्षक ओमप्रकाश पाटीदार आरक्षक मनीष मीणा की सराहनिय भूमिका रही है।

चंचल भारतीय✒️

विधायक बागली की अनुशंसा पर निर्माण कार्यो के लिए राशि स्वीकृत

देवास। विधानसभा क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत बागली विधायक श्री पहाड़सिंह कन्‍नौजे की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला द्वारा बागली विकासखण्ड में 02 निर्माण कार्यों के लिए 3 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जारी आदेश अनुसार बागली विकासखंड के नगर करनावद में शेड निर्माण के लिए 2 लाख रूपये एवं चौपाल निर्माण के लिए 1 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 वर्ष की उम्र में निधन

प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। ‘चलो बुलावा आया है’ हो या ‘ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा’ जैसे भजन नरेंद्र चंचल की ही देन थे। अब नरेंद्र पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिन से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। आज दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली।

अन्तर्राज्यीय ए.टी.एम.डकैती गिरोह का पदाफार्श एक दर्जन से अधिक वारदाते कबुली कार,गैस कटर सहित लगभग 10 लाख का मश्रुका बरामद

देवास – 19-20.01.2021 की रात को देवास शहर में बीएनपी थानान्तर्गत आवास नगर एचा रोड पर एक्सिस बैंक के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया था। उक्त पटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा तत्काल 4 टीमें बनाई गई एवं आठ टीमों को अलग अलग दिशाओ मे भेजा गया टीम के द्वारा पेराबंदीकर उक्त आरोपियों को ग्वालियर से पकड़ा गया बदमाशों ने पूछताछ में आवास नगर देवास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने की घटना कारित करना स्वीकार किया । बदमाशों से ओरेज मिन्ट रम की बेर्जा कार,घटना में प्रयुक्त उपकरण,पाने पिंचीस तथा कैमरों पर स्प्रे की बोतल.मोबाईल तथा 100000 रूपये नगद जप्त किये गये। मौका पाकर बदमाशों ने एटीएम बूथ में प्रवेश कर उसमें साथ लाये गैस कटर से काटने से पूर्व बूथ में तो कैमरों पर कालिख स्प्रे कर दी तथा एटीएम को काटना शुरू किया। अन्तरपान्तीय गिरोह है जिन्होनें देश के विभिन्न हिस्सों में वारदाते की है। जानकारी सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, एसटीएफ को भेजी गई

तरीका वारदात :- गैस कटर एवं सिलेण्डर के माध्यम से सुने एटीम को निशाना बनाकर गैस कटर के माध्यम से काटकर उसमें पैसे लेकर फरार हो जाते हैं।।

जप्तशुदा सामग्री :- ओरेज मिन्ट रंग की ब्रेजा कार,पाने-पिविस स्प्रे की बोतल,मोबाईल कीमत लगभग 10 लाख रूपये की जप्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :- 1. नासिर पिता तैयब हुसेन मेवाती उम्र 26 साल निवासी ग्राम हथीन जिला नूह हरियाणा हाल जुलवानिया जिला बडवानी 2. खूबी खान पिता नासिर खान उम्र 19 साल निवासी ग्राम शिकारपुर जिला नूह मेवात हरियाणा 3. राशिद खान पिता जफरूटीन मेवाती उम्र 19 साल निवासी शिकारपुर जिला नूह मेवात हरियाणा 4. अजरू पिता आमीन खान उम्र 24 साल निवासी शिकारपुर जिला नूह मेवात हरियाणा 5. साजिद खान पिता रईस खान मेवाती उम्र 24 साल निवासी शिकारपुर जिला नूह मेवात हरियाणा

सराहनीय कार्य :-नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चैहान एवं श्री किरण शर्मा डीएसपी (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में थाना बीएनपी के था0प्र0 निरीक्षक मुकेश इजारदार, उनि बी0एन0सिंह, उनिnपूजा सोलंकी, उनि अरूण पिपल्दे, सउनि अजय साहनी, सउनि राकेश सिंह, प्रआर मनोज पटेल,प्रआर देवेन्द्र सिंह,आर रामप्रताप सिंह, आर शिव वसुनिया, आर शिवप्रताप सिंह सेंगर सायबर सेल, आर अलोक सिह आर प्रदीप शर्मा आर0 भगवानसिंह, सैनिक भगवान सिंह ने सूझबूझ पूर्वक बदमाशों की धरपकड की कार्यवाही को अंजाम दिया।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सज़ा और 10हज़ार रुपए से दण्डित किया

थाना औघोगिक क्षेत्र देवास के अपराध क्रमांक 883/2019 धारा 363 बढाने धारा 376 (2) (एन). 376 (3) भादवि एवं लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम में माननीय न्यायाधीश श्री विकास भटेले विशेष न्यायाधीश ( पास्को एक्ट 2012 ) देवास के न्यायालय देवास द्वारा आरोपी विजय उर्फ विज्जु पिता मुन्नालाल उम्र 23 साल निवासी नई आबादी बालगढ देवास को दोष सिद्धी पाये जाने पर 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000/- रुपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया है। दिनांक 04.12.2019 को आरोपी विजय उर्फ विज्जु पिता मुन्नालाल उम्र 23 साल निवासी नई आबादी बालगढ देवास का नाबालिग 15 वर्ष की पिडिता को बहला फुसला कर भगा कर ले गया एवं दुषकर्म किया जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 883/2019 धारा 363 बढाने धारा 376 (2) (एन), 376 (3) भादवि एवं , लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम का दर्ज किया जाकर अनुसंधान के दौरान आरोपी विजु उर्फ विजय को गिरफ्तार किया जाकर चालानी कार्यवाही पुलिस औघोगिक क्षेत्र देवास द्वारा की गई थी जिसमे माननीय न्यायाधीश श्री विकास भटेले, विशेष न्यायाधीश
( पास्को एक्ट 2012 ) देवास के न्यायालय देवास द्वारा आरोपी विजय उर्फ विज्जु पिता मुन्नालाल उम्र 23 साल निवासी नई आबादी बालगढ देवास को दोष सिद्धी पाये जाने पर 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000/- रुपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया है । प्रकरण का अनुसंधान उपनिरीक्षक श्री जगदीश पटेल थाना औघोगिक क्षेत्र देवास द्वारा की गई थी । प्रकरण में निरीक्षक अनिल शर्मा द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शिवदयाल सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सभी साक्षियों का सफलता पूर्वक परिक्षण कराने में अहम भूमिका निभाई है।

देवास – आज आई 707 लोगों की रिपोर्ट मे 4 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 22 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-तुलजा विहार देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष
2 पताः-बावलिया हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 84 वर्ष
3 पताः-गुरिया हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 59 वर्ष
4 पताः-सिया देवास ,पुरूष,उम्र 7 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1183
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 707
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 4
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 703
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 91525
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 90529
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2913
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 86765
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2838
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 48
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 996
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.57
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.22
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.43
  • 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.93

सीवरेज कनेक्शन निशुल्क की मांग को लेकर 25 जनवरी को नगर निगम का घेराव करेगी शहर कांग्रेस

देवास = शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में शहर के 45 वार्डों में कांग्रेस ने एक अभियान चलाकर नगर निगम द्वारा सीवरेज प्रोजेक्ट में कनेक्शन को लेकर जो ढाई से तीन हजार रुपये की राशि ली जा रही थी ।उसके विरोध में एक अभियान चलाया  था और वार्ड वासियों को बताया था कि सीवरेज प्रोजेक्ट की स्वीकृति के दौरान कहीं भी यह नहीं दर्शाया गया था कि जब यह प्रोजेक्ट पूरा होगा तो इसमें रहवासियों को अपने घरों की नालियों को जोड़ने के लिए नगर निगम को राशि देना होगी , बावजूद नगर निगम ने भारी-भरकम राशि निश्चित कर अनेक कॉलोनी के निवासियों से राशि  जमा भी करा ली। अब 19 जनवरी को सीवरेज कलेक्शन का शुल्क घटा कर ₹250 कर दिया वह भी अनुचित है कांग्रेस की मांग है कि सीवरेज में कनेक्शन निशुल्क हो । कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजानी ने कमिश्नर श्री चौहान के उस व्यकतव्य को भी हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने कहा है कि रहवासी स्वयं सीवरेज से कनेक्शन जोड़ ले और मेंटेनेंस भी स्वयं ही करें,  ऐसा नहीं होता है। नगर निगम स्वयं कनेक्शन करें और मेंटेनेंस भी करें कमिश्नर आज है कल चले जाएंगे आए दिन सिवरेज की लाईन चोक होगी उसके परिणाम तो शहर को भुगतना होगे, नगर निगम अपना नियंत्रण सीवरेज प्रोजेक्ट पर रखे ।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि शहर कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया  है कि नगर निगम निशुल्क रूप से सीवरेज के कनेक्शन दे इसी को लेकर 25 जनवरी को सुबह 11:00 बजे सभी कांग्रेसजन जवाहर चौक स्थित शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा होंगे और वहीं से पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचकर घेराव कर रहवासियों ने जो निशुल्क कनेक्शन देने की कांग्रेस की मांग का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए हैं वह सारे पत्र कमिश्नर को सौपे जायगे । वही उनसे मांग की जाएगी कि निगम घोषणा करें के सीवरेज में कनेक्शन निशुल्क रूप से  दिया जाएगा ।                                       

इसी के साथ 23  जनवरी को सुबह 8:00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर मनाई जाएगी। पश्चात बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन भोपाल में राज भवन  घेरने का जो प्रदेश कांग्रेस  का आंदोलन है उस में भाग लेंगे। बैठक में वरिष्ठ नेताओ सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।