देवास – खनिज विभाग द्वारा कम रायल्टी काटे जाने वाले खनिज पट्टाधारियों के विरुद्ध कार्यवाही 59 लाख से ज्यादा अतिरिक्त रॉयल्टी जमा करने हेतु सूचना पत्र दिया

क्रेशर को सील कर, 1 पोकलेन 1 जेसीबी मशीन एवं 2 डंपर जप्त

देवास – कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला द्वारा दिए गए निर्देश के परिपेक्ष्य में खनिज विभाग द्वारा कम रायल्टी काटे जाने वाले खनिज पट्टाधारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
देवास खनिज विभाग की टीम ने आज तहसील खातेगांव के ग्राम मनोरा में श्री विशाल अग्रवाल को स्वीकृत खदान सर्वे नंबर 589 रकबा 1.520 हेक्‍टेयर पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि ठेकेदार द्वारा वर्ष 2018 से आज दिनांक तक खनिज की कोई भी राशि जमा ना कर अवैधानिक रूप से उत्खनन कार्य कर क्रेशर चलाया जा रहा था। खदान की प्रदूषण सम्मति भी समाप्त हो चुकी थी। खनिज टीम द्वारा मौके पर क्रेशर को सील किया गया तथा 1 पोकलेन 1 जेसीबी मशीन एवं 2 डंपर को भी जप्त किया गया है।
जिला खनिज अधिकारी श्री आरिफ खान ने बताया कि खनिज निरीक्षक श्री रमेश सोलंकी एवं खनिज सर्वेयर तन्वी आप्टे द्वारा खदानों की जांच की गई। अभी तक की गई कार्रवाई में ऐसे 8 पट्टाधारी पाये गए। जिनके द्वारा रायल्टी कम काटकर खनिज राजस्व की चोरी की जा रही है। इन सभी को आज कुल 59 लाख 77 हजार रूपये की अतिरिक्त रायल्टी एक सप्ताह में जमा करने के लिए सूचना पत्र जारी कर दिया हैं। अभी तक जिले में 3 क्रेशर को सील किया गया है। अतिरिक्त रायल्टी की राशि जमा नहीं करने पर पट्टा निरस्त की कार्यवाही की जावेगी।

कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने तीन आरोपियों को किया जिलाबदर

देवास । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत तीन आरोपियों को तीन-तीन माह के लिए जिलाबदर किया है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कचरू पिता छगनलाल माली निवासी जियागांव थाना खातेगांव, धर्मेन्‍द्र उर्फ धर्मा पिता रामौतार राठौर निवासी खपरास थाना सतवास तथा गोविन्‍द उर्फ चोटी पिता लालसिंह निवासी नेमावर थाना नेमावर को आदेश दिया है कि वे आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर, आगामी तीन-तीन माह की कालावधि के लिये जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

पुष्पगिरि तीर्थ पर पद्मप्रभु स्वामी की 68 फीट की 100 टन वजनी प्रतिमा हाेगी विराजित

देवास। भोपाल रोड पर स्तिथ पुष्पगिरि तीर्थ पर प्रणेता गणाचार्य पुष्पदंतसागरजी महाराज के आत्मीय शिष्य मुनि सौरभसागरजी महाराज की प्रेरणा से तीर्थ पर भगवान पद्मप्रभु स्वामी की बैदी से लेकर ऊपर तक 68 फीट ऊंची व 100 टन वजनी प्रतिमा विराजित की जाएगी। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जानकारी अनुसार गुरुदेव सौरभसागरजी के आशीर्वाद से प्रतिमा विराजमान कार्य एक माह में पूर्ण हो जाएगा। प्रतिमा विजोलिया राजस्थान से बनकर आई है। प्रतिमा का वजन करीब 100 टन से अधिक है। इसी तारतम्य में पहाड़ पर शीप मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है, जो कि शंख कलाकृति के रूप में बनाया जा रहा है। जहां शंख कलाकृति के ऊपर तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान की प्रतिमा विराजमान की जाएगी, जो तीर्थ के पहाड़ पर आकर्षण का केंद्र बनेगी।

ट्रक ड्राइवर ने दी राम मंदिर निर्माण के लिए 11000 की समर्पण राशि

देवास। शहर में बने राम मंदिर समर्पण निधि कार्यालय पर एक ट्रक ड्राइवर बाबू राम निवासी जोधपुर- राजस्थान ने 11000 रुपये राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि का दान दिया उन्होंने बताया कि उनके गांव में मंदिर के निर्माण हेतु समर्पण निधि की मीटिंग आयोजित की गई थी लेकिन उनके ट्रक ड्राइवर होने के कारण वह उस मीटिंग में उपस्थित नहीं हो सके इसलिए उन्होंने यहीं पर दान देने का फैसला लिया । अभी बाबूराम उनका ट्रक लेकर गुजरात से इंदौर जा रहे है। उन्होंने इसके पहले पीथमपुर में दान देने की प्रयास किया था लेकिन वहां पर उन्हें दान हेतु कोई कार्यालय नहीं मिला तभी उन्होंने देवास आते हुए बाईपास पर ट्रक खड़ा कर वहां से रिक्शा में आकर देवास में बने कार्यालय पर समर्पण निधि का दान दिया। बाबूराम के इस हृदय से दिए हुए दान के लिए कार्यालय पर उनका हार पहनाकर सम्मान भी किया गया।

देवास – आज आई 671 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 21 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-उदयनगर देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
2 पताः-खारी बावडी देवास ,महिला,उम्र 80 वर्ष
3 पताः-बडा बाजार देवास ,महिला,उम्र 65 वर्ष
4 पताः-लिम्बोदा हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 6 वर्ष
5 पताः-लिम्बोदा हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 7 वर्ष
6 पताः-लिम्बोदा हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 42 वर्ष
7 पताः-राजाराम नगर देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
8 पताः-आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 688
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 671
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 663
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 90342
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 89826
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2909
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 86062
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 12
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2832
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 50
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 516
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.19
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.24
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.35
  • 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.93

राज परिवार में गूंजी किलकारी युवराज का हुआ नामकरण

देवास विधायक गायत्री राजे पवार के सुपुत्र युवराज विक्रम सिंह पवार के यहां पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई युवराज तुलजादित्य सिंह पवार का राजमहल मे नामकरण के शुभ अवसर पर बागली नगर के ओम महाशक्ति ग्रुप विपिन शिवहरे मित्र मंडल द्वारा बावड़ी चौराहा पर भव्य आतिशबाजी वह मिठाई वितरित की गई

?️ उत्तम आचार्य

शिवा चौधरी ने श्री राम मंदिर निर्माण हेतु 111111 रू की सहयोग राशि प्रदान की

देवास। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान में प्रदेश कांगे्रस महासचिव शिवा चौधरी (पहलवान) ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रु. का समर्पण दिया। इस अवसर पर पापुनि के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विभाग सहकार्यवाह अजय गुप्ता, विभाग संघ संचालक कैलाश चंदावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चौधरी, घनश्याम पहलवान, प्रदीप यादव, कुंदन चौधरी, महेन्द्र मामा आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस सेवादल की प्रदेश व्यापी किसान संघर्ष यात्रा का सागर जिले में भव्य स्वागत

सागर जिले में प्रवेश के साथ कांग्रेस सेवादल की किसान सहर्ष यात्रा का शाहगढ बण्डा सहित समस्त ग्रामों में बुंदेली परम्परा के साथ किया गया भव्य स्वागत

सागर कांग्रेस सेवादल की किसान जो कांग्रेस कि राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी व कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार के द्वारा लाये गए तीनो काले कानूनों के खिलाफ व किसानों के समर्थन में संपूर्ण मध्यप्रदेश में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश हरवंश ठाकुर ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पांडे, व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर राय द्वारा निकाली जा रही है यह यात्रा सोमवार के दिन सेवादल के कार्यकारीअध्यक्ष हरिशंकर राय के नेतृत्व में जैसे ही सागर जिले की सीमा के ब्लॉक मुख्यालय शाहगढ़ के टीकमगढ़ तिराहे पर पहुंची तो यात्रा का बुंदेली वाद्य यंत्र रमतूला के साथ साथ बाजे गाजे व पुष्प वर्षा के साथ कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र चौबे के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया यात्रा में मुख्यातिथि के सेवादल के वरिष्ठ साथी अशोक क्रांतिकारी ने यात्रा के साथ चल रहे राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी के साथ छतरपुर महिला सेवादल के की जिलाध्यक्ष दीप्ति पाण्डेय से कांग्रेस सेवादल के जिला पदाधिकारी पी डी चौधरी तथा किसानों के सम्मान का प्रतीक हल महिला सेवादल पदाधिकारी सुनीता अहिरवार ने सागर सेवादल ग्रामीण जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी को सलामी सहित सौंपा गया जिसे लेकर जिला पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर यात्रा के साथ पधारे मुख्य अतिथि सहित उनके साथी दिनेश सिंह बुंदेला बृजेंद्र तिवारी एवं जिला पदाधिकारियों का पुष्पबर्षा सहित पुष्पहारों से ब्लॉक अध्यक्ष शाहगढ़ बलवंत सिंह दोनों मंडलम अध्यक्ष दीपक सिंह, रघुवीर यादव, सेवादल के नगरअध्यक्ष डॉ मनोहर आठया ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर कटारे ,मुकेश जैन, राकेश सेठ ,सहित शाहगढ़ के उपस्थित सभी कांग्रेसी जनों ने स्वागत किया गया।
स्वागत उपरांत सेवादल की महिला नेत्री पूर्वी बुंदेला ने किसानों के सम्मान में कविता का गायन किया तदोपरांत कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए यात्रा के साथ चल रहे अशोक क्रांतिकारी ने शाहगढ़ के टीकमगढ़ तिराहे से अगले कार्यक्रम स्थल नगर अध्यक्ष के कार्यालय तक सेवादल के अनुशासन अनुसार पदयात्रा के दिशा निर्देश के साथ राष्ट्रगीत के गायन उपरांत पदयात्रा भारत माता की जयकारे के साथ शुरू करे संम्पूर्ण पदयात्रा के दौरान सभी कांग्रेसिजनों ने वंदे मातरम, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, किसानों के सम्मान में सेवा दल मैदान में, पहली लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से, के गगनभेदी नारे लगाए गए कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी किसानों का मुख्य अतिथि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सेवादल हरिशंकर राय जी द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर जिलापदधिकारियों द्वारा मिट्टी, जल और अनाज प्रतीक स्वरुप मुख्यातिथि को सौपा गया ।
इस अवसर पर किसानों और कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर जबरन थोपे गए तीनों कालों कानूनों के दुष्परिणाम को उदाहरण सहित विस्तृत रूप में समझाया तथा इन काले कानूनों को वापस लेने की मांग केन्द्र सरकार से रखी,मुख्यातिथि श्री राय ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए काले कानूनों के बारे में कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों को गांव गांव तक इसके दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराना है इस यात्रा का उद्देश्य जहां यह प्रदर्शित करना है कि कांग्रेस किसानों के साथ हमेशा से खड़ी रही वह आज भी उनके साथ खड़ी है और जब तक काले कानून वापस नहीं होते कांग्रेस किसानों के साथ संघर्ष करती रहेगी । अशोक क्रांतिकारी ने इस अवसर पर यात्रा के शुरुआत से समापन कहां और कैसा होगा इस बारे में विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारका यादव ने किसानों तथा उपस्थित सभी कांग्रेसी जनों को कार्यक्रम को गरिमा पूर्ण बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जिले से पधारे सभी पदाधिकारियों एवं किसानों के लिए संघर्ष यात्रा के रूप में चल रहे सभी वरिष्ठ नेताओं का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की तथा फिर यह यात्रा बंडा की ओर रवाना हुई।
यात्रा के बंडा में प्रवेश करने पर स्थानीय विधायक तरवर सिंह के नेतृत्व में बुंदेली परंपराओं के साथ पुष्प वर्षा एवं पुष्प मालाओं से जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया स्वागत के पूर्व उपस्थित सभी प्रदेश, जिला एवं बंडा के कांग्रेसी जनों के साथ साथ किसानों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव श्याम दुबे करबरिया ने यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए अशोक क्रांतिकारी जी को बुलाया क्रांतिकारी के बाद कार्यक्रम में उपस्थित विधायक तरवर सिंह जी वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम सराफ जिलाध्यक्ष सेवादल ग्रामीण डॉ राजेंद्र चौबे के साथ मुख्य अतिथि हरिशंकर राय जी ने कृषि को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए काले कानूनों और यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर सेवादल ग्रामीण के जिला संयुक्त सचिव पद पर बबलू रजक को मुख्य अतिथि एवं विधायक द्वारा संयुक्त रुप से नियुक्ति पत्र का लिफाफा सौंपा गया इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बंडा अशोक छापरी,नगर अध्यक्ष संतोष सराफ जिला अध्यक्ष यूथ बिग्रेड मनोज सोनवार,नगरअध्यक्ष सेवादल भागचंद अठया,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष ओकार दुबे सेवादल जिलासचिव राहुल जैन सेवादल संयुक्त सचिव राघवेंद्र सिंह,सेवादल महिला जिला महासचिव निधि जैन, गिरीश विश्वकर्मा, प्रशांत मिश्रा गौरव जैन ,श्रीकांत सराफ, राजेंद्र सिंह ,भूपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में अशोक क्रांतिकारी ने उपस्थित सभी कांग्रेसियों एवं किसानों से दिल्ली की बॉर्डर पर काले कानूनों की मुखालफत कर रहे 70 किसान साथियों के असमय काल कल्वित हो जाने तथा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश हरबंशसिंह की माताश्री के देहावसान हो जाने को लेकर उपस्थित सभी जन समुदाय से 2 मिनट का मौन रखकर मृत व्यक्तियों की आत्मा को शांति तथा उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की परमात्मा शक्ति प्रदान करें इस कामना के साथ मौन श्रद्धांजलि दी गई तदोपरांत यात्रा सागर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई ।
सागर जिला मुख्यालय और बंडा के बीच पढ़ने वाले समस्त ग्रामों में यात्रा का पुष्प वर्षा एवं फूलमालाओं से स्वागत किया गया इस यात्रा का सागर जिले के भगवानगंज चौराहे पर लगी संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मुख्यातिथि सहित, प्रदेश, जिला,ब्लॉक के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर समापन किया गया और यात्रा मुरैना को रवाना कर दी गई..

सागवान की लकड़ी के साथ मोटरसाइकिल जप्त आरोपी फरार

कन्नौद: वन परिक्षेत्र कन्नौद अंतर्गत अवैध कटाई की मुखबिर की सुचना पर एसडीओ कैलाश वर्मा के नेतृत्व में ग्राम सोनखेडी के बाहर संवेदनशील मार्ग पर नाकाबंदी की गयी डिप्टी रेंजर सज्जन वर्मा, बीट गार्ड भगवान , वनरक्षक पवन यादव ,डिप्टी रेंजर मालवीय , ड्राइवर श्याम , मनफूल धावरी , चौकीदार शेजराम , आदि ने मोटरसायकल पर परिवहन हो रही अवैध सागवान की 6 सिल्ली 2.75 घन मीटर जिसकी कीमत ₹14986, एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल जप्त की गई है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गये अधीनस्थ स्टाफ को अपराधियों का पता लगाने व लकडी किस जंगल से कटी यह भी पता लगाने के निर्देश दिये गये है।
गौरतलब रहे कि देवास जिले की वन परीक्षेत्र पानीगांव, खातेगांव, कन्नौद विगत एक माह से अधिक समय से प्रभारी रेंजरों के भरोसे चल रही है।

लकड़ी जप्ती की जानकारी के संबंध में प्रभारी रेंजर कन्नौद एन एस भूरिया ने बताया कि मुझे कुछ भी जानकारी नहीं है मैं कार्रवाई के दौरान नहीं था।

चंचल भारतीय✒️

देवास – आज आई 511 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 20 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-भेरूगढ देवास ,महिला,उम्र 32 वर्ष
2 पताः-बंगाली कालोनी देवास ,महिला,उम्र 14 वर्ष
3 पताः-जवाहर नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
4 पताः-बीएनपी कालोनी देवास ,महिला,उम्र 76 वर्ष
5 पताः-ईडब्ल्युएस जयप्रकाश नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
6 पताः-लक्ष्मण नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
7 पताः-एमआईजी सिविल लाईन देवास ,महिला,उम्र 16 वर्ष
8 पताः-मुरादपुरा,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष ,उम्र 12 वर्ष
9 पताः-एचआईजी चामुण्डा काम्पलेक्स देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 671
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 511
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 502
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 89654
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 89155
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2901
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 85399
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 8
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2820
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 54
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 499
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.76
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.25
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.21
  • 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.93