देवास। नगरपालिक निगम के वार्डो में सिवरेज लाईनडाली गई। एस.टी.पी. प्लांट चालू किया किया जाकर सिवरेज लाईन् से घरों की सिवरेज का कनेक्शन किया जा रहा हे। जिसमें कनेक्शन शुल्क 1100 रू प्रति घर रखा गया था। इस संबंध में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के साथ निगम आयुक्त कक्ष में साधारण बैठक आयोजित की गई जिसमें सिवरेज लाईन से घरों के सिवरेज कनेक्शन को जोड़े जाने की शुल्क पर चर्चा की गई। चर्चानुसार निर्धारित शुल्क घटाकर सिवरेज कनेक्शन शुल्क 250 रू प्रति घर से लिये जाने का निर्णय लिया गया। आयुक्त ने अपील की है कि वार्ड वासी अपने घरो का सिवरेज कनेक्शन डाली गई सिवरेज लाईन से जोड़े जिससे कि सिवरेज समस्या से निदान मिल सके।
Category: मध्य प्रदेश
32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आज से हुआ प्रारम्भ
“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” पर आयोजित किये जायेंगे विभिन्न कार्यक्रम
देवास। जिले में 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ आज परेड ग्राउण्ड देवास में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला एवं एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कन्या पूजन कर किया। इस दौरान नारी सम्मान के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मान अभियान में चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर भी किये। अभियान के अंतर्गत ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ थीम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके लिये विभिन्न विभागों से भी समन्वय स्थापित किया जायेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारम्भ अवसर पर श्री राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री दुर्गेश अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, एएसपी श्री जगदीश डावर, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, ट्राफिक डीएसपी श्री किरण शर्मा, यातायात निरीक्षक सुश्री सुप्रिया चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी, मैजिक वाहन चालक उपस्थित थे।
नागरिक रक्षक बने भक्षक नहीं – विधायक श्रीमती पवार
इस अवसर पर देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि नागरिक रक्षक बने भक्षक नहीं। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं के सम्मान के लिए ‘’सम्मान अभियान’’ भी चलाया जा रहा है। हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिये। ‘’सम्मान अभियान’’ का उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है और आम लोगों को कानूनी प्रावधानों के प्रति इस तरह जागरूक करना है कि वे महिला सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभा सकें। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना ही होगा ताकि जीवन सुरक्षित रहे। कोई भी व्यक्ति अकाल मृत्यु का शिकार नहीं हो इसके लिए सावधानी से वाहन चलाएं।
सड़क नियमों का पालन करें और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें – कलेक्टर श्री शुक्ला
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के प्रति आदर रखें। अपराध रोकने के लिए सभी वर्ग की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें। वाहन चालक रोल मॉडल होते है, अपराध रोकने में वाहन चालकों की बडी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि लापरवाही के साथ वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का प्रमुख कारण है, लोगों को यातायात के नियमों का पालन अपनी आदत में लाना होगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें, सीट बेल्ट लगाएं, दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहने तथा मोबाईल पर बात करते वक्त वाहन न चलाए। माता-पिता अपने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें, समझाइश देवें। लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाएं, सबको जागरूक करें ताकि सब सुरक्षित रहें।
नियम पालन करते हुए दुर्घटनाओं से बचे और अपने परिवार को भी बचाएं – एसपी डॉ. सिंह
एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि कानून का पालन अतिआवश्यक है। सड़क दुर्घटनाओं से तभी बचा जा सकता है जब सभी लोग यातायात के नियमों का पालन करें। नियमों की अवहेलना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। इस बारे में व्यक्ति को स्वयं जागरूक रहना पडेगा औरों को भी जागरूक करना पड़ेगा। नियम पालन करते हुए दुर्घटनाओं से बचे और अपने परिवार को भी बचाएं, नशा नहीं करें। 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत शहर के चौराहों पर आमजन के लिये सड़क सुरक्षा हेतु जन-जागरण अभियान का आयोजन किया जायेगा और सीट बेल्ट एवं हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। अभियान अंतर्गत सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी और निर्देश दिये जायेंगे।
देवास – आज आई 610 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 19 जनवरी 2021
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-घटिया गयासूर बागली देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
2 पताः-मुरादपुरा,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
3 पताः-घटिया गयासूर बागली देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
4 पताः-घटिया गयासूर बागली देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
5 पताः-घटिया गयासूर बागली देवास ,पुरूष ,उम्र 15 वर्ष
6 पताः-मुरादपुरा,हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 22 वर्ष
7 पताः-थाना कोतवाली देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
8 पताः-थाना सिविल लाईन देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
9 पताः-थाना बीएनपी देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
- 1 -आज लिये गये सैम्पल- 455
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 610
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 601
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 88983
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 88644
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2892
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 84897
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2812
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 53
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 339
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 27
- 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.48
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.26
- 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.23
- 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.93
देवास शहर तीसरी बार बना ओ.डी.एफ. प्लस प्लस शहर
देवास। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के महत्वपूर्ण कार्यक्रम खुले में शौच से मुक्त में देवास नगर पालिक निगम ने लगातार तीसरी बार ओडीएफ प्लस प्लस का सम्मान प्राप्त किया, तथा इसी के साथ मार्च में होने वाली वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अपने लिये 500 अंक भी सुनिश्चित कर लिये हैं। केन्द्र सरकार के शहरी विकास एवं मंत्रालय की चयनीकृत एजेंसी क्यूसीआई द्वारा शहर में दिसम्बर माह में तीन दिवस तक रहकर ओ.डी.एफ प्लस प्लस का मूल्यांकन किया गया था। जिससे टीम द्वारा शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों, मूत्रालयों, तालाबों, व्यावसायिक क्षेत्रों, स्लम बस्तियों का दौरा कर मापदंडों के अनुसार निरीक्षण किया गया । टीम द्वारा एस.टी.पी. प्लांट का भी भ्रमण किया गया। ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधाओं को देखा। देवास शहर से निकलने वाले सीवरेज का उपयोग बिलावली एस.टी.पी. प्लांट में किया जा रहा है उपचारित किए गये जल का पुन: उपयोग गार्डन में पौधों को पानी देने में, सड़क धुलाई में एवं डिवाईडर धुलाई में किया जा रहा है। निगम द्वारा 4 नवीन सामुदायिक शौचालयों का पुन: निर्माण किया गया तथा इन शौचालयों में विकलांग एवं बच्चों हेतु पृथक रूप से सुविधाओं को सुनिश्चित किया गया। निगम द्वारा अब तक 5030 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया। मापदंडों केे अनुसार 8 उत्कृष्ट शौचालयों को तैयार किया गया। इन सभी शौचालयों में महिलाओं हेतु सेनेट्री पेड की व्यवस्था भी की गई। इन सभी शौचालयों में उपयोग किये गये सेनेटरी पेड को जलाने की व्यवस्था भी की गई। घरों के सेप्टिक टेंक को खाली करने हेतु 2 मैला टेंक की सुविधा प्रदान की जा रही है। सहयोगी संस्थाओं द्वारा नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है कि अपने घरों के सेप्टिक टेंक को 3 वर्ष में एक बार खाली करे इस हेतु जागरूक किया गया था। टीम द्वारा शहर केे नागरिकों से फीडबेक लिया गया । इस बार का परिणाम इस लिये भी अतिमहत्वपूर्ण है, कि इस बार टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। बिना किसी सूचना के क्यूसीआई टीम द्वारा मापदंडों के अनुसार शहर का भ्रमण किया गया। ओडीएफ प्लस प्लस हासिल करने मेेंं शहर के नागरिकों की सहभागिता रही। आगामी सर्वेक्षण को देखते हुए निगम की यह उपलब्धि टीम के लिये उत्साह बढानेे वाली है
अमलतास अस्पताल में कोविड 19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण के दूसरे दिन पुन: टीकाकरण शुरू
देवास। देशभर में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हो गया। जिले में टीकाकरण के लिए दो केंद्र बनाए गए है, जिसमे से एक केंद्र अमलतास अस्पताल भी है। पीआरओ सन्तोष वर्मा ने बताया कि 16 जनवरी 2021 शनिवार को प्रथम चरण के पहले दिन संस्था के जिन 80 लोगों को ष्टश1द्बस्र 19 वैक्सीन का टीका लगाया गया था वे सभी पुरी तरह से स्वस्थ हैं और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। 18 जनवरी 2021 सोमवार को टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण के दूसरे दिन का पहला टीका अमलतास अस्पताल के मेडीकल अधीक्षक डॉ बालकृष्ण नामधारी, डॉ. विराज भाटे, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित वर्मा, प्रसिद्ध सर्जन ए. के. पिठावा, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. हेमंत मित्तल सहित अन्य 84 सदस्यों को टीका लगाया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय के डॉ. कैलाश कल्याणी, ब्लाक नोडल अधिकारी डॉ. एम. के. धाकड़, खंड विस्तार प्रशिक्षक विवेक वाटसन सहित 5 सदस्यीय टीम के सदस्यों में सरोज यादव, शीला यशवंत, अनुराग मेहता, योगेंद्र चंदेल, दीपक रेकवाल उपस्थित रहीं। अमलतास के चेयरमेन सुरेश सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में अमलतास कॉलेज एवम् अस्पताल के अधिष्ठता डॉ. शरदचन्द्र वानखेड़े, डॉ. अश्विन सोनगरा, डॉ. मनीष तोमर एवम् नर्सिंग अधीक्षक मनीष शर्मा सहित नर्सिंग स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। वैक्सीनेशन कार्य सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक किया जा रहा है। देवास जिले में सबसे पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगेगी। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए जिले में 29 सेंटर बनाये गये है। अमलतास अस्पताल में प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही हैं। जो सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को वैक्सीन लगेगी।
पटेल संघ ने विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन-मांगे पूरी नही होने पर करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव एवं मतदान का बहिष्कार
देवास। आदर्श ग्रामीण (राजस्व वसूली) पटेल संघ ने जिले के पटेलों के साथ मिलकर प्रदेशाध्यक्ष राजेश पटेल चूमली के नेतृत्व में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया एवं एडीएम व एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि हमारे देश को आजादी मिले 74 वर्ष हो गए है, प्रत्येक सरकारो ने सबके हितों का पूरा ध्यान रखा, लेकिन ग्रामों के सच्चे सेवक ग्राम पटेल को उसके हाल पर छोड़ दिया गया। ग्राम पटेल वर्षों से बिना किसी लोभ, लालच तथा बिना किसी मनादेय के ग्राम तथा ग्रामवासियों कि सेवा करता आया है। सरकारी अधिकारी हो, पुलिस प्रशासन, पटवारी या अन्य कोई भी जरूररतमंद व्यक्ति हो पटेल उनके रूकने, खाने-पीने की व्यवस्था से लेकर उनके तमाम कार्यो में सहयोग करता आया है। पिछले 15 वर्षों से निरंतर पटेल अपनी बात सरकार के सामने रख रहे है, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नही है। ग्राम पटेलो ने संगठन के माध्यम से यह निर्णय लिया है कि जब तक सरकार पटेलों की बात नही सुनेगी तब तक ग्राम पटेल किसी भी प्रकार के मतदान में भाग नही लेगा। मांगे पूरी नही होने तक मतदाता सूची से नाम हटाया जाए, इसके लिए जिले के प्रत्येक पटेल ने आवेदन कलेक्टर के नाम दिया है। पटेलो की मांग है कि पटेलों को ग्राम पंचायत का सभापति बनाया जाए। पटेलों को उचित मानदेय दिया जाए। भू राजस्व संहिता की धारा 222 के अनुसार प्रदत्त अधिकारों को लागू किया जाए। ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर ग्राम पटेल का नाम अंकित किया जाए आदि अन्य मांगों को लेकर पटेलों ने नारेबाजी करते हुए धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष विष्णु चरण सिंह राजपूत, प्रदेश संयोजक रामप्रसाद पटेल, तहसील अध्यक्ष फूलसिंह पटेल, महेश पटेल खेताखेड़ी सहित बड़ी संख्या में गांव के पटेल उपस्थित थे।
देवास – पत्नी से तंग आकर बुजुर्ग व्यक्ति ने खाया सल्फास , मौत
देवास। शहर के कर्मचारी कॉलोनी तिलक नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास निवासी एक शादिक शेख (60) नामक बुजुर्ग ने शनिवार को सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें इंदौर रेफर किया गया। जहां एक निजी अस्पताल में रविवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक घूमने के बहुत शौकीन थे।मृतक बुजुर्ग ने सल्फास खाने के पहले अपने फोन से खुद का वीडियो एसपी साहब देवास और टीआई साहब कोतवाली के नाम बनाया, जिसमें वो बोल रहे हैं कि पत्नी कश्मीर की थी और में अपनी बीबी से बहुत परेशान हूं वह मुझे बहुत मारती है और रोज खाने में कुछ- कुछ मिलाकर देती है। इसलिए मैं सल्फास खा रहा हूं। मैंने इसको दुनिया घुमाई है जिसके फोटो मेरे मोबाइल में हैं। यह दूसरे आदमी के पास से कश्मीर से सिर्फ 5 हजार रुपए लेकर आई थी, हज पढ़वाया उमराह कराया। उन्होंने कहा मेरे दोनों बेटे बहुत अच्छे हैं पर वो भी क्या करे वो दुकान चले जाते हैं। उन्होंने वीडियो में बीबी के चरित्र पर सवाल खड़े किए अंत में वीडियो में कहा कि मेरी मौत के बाद मेरी मय्यत बाद में उठवाना पहले बीबी को भेरूगढ़ जेल भिजवाना। मृतक की यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
देवास – आज आई 372 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारी:
1 पताः-सतवास वार्ड न.1 देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
2 पता:-सतवास वार्ड न.1 देवास ,पुरूष ,उम्र 04 वर्ष
3 |पताः-सतवास वार्ड न.1 देवास ,महिला ,उम्र 34 वर्ष
4 |पताः-सनसिटी 1 देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
5 पता:-नान्देल देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
6 पताः-लोदी मोहल्ला टॉक देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
7 पताः-बरखेडा नेवरी,हाटपिपल्या देवास पुरूष ,उम्र 17 वर्ष
आबकारी विभाग ने बरोठा क्षेत्र में 154 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त लगभग 6800 लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट
जप्त समस्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 70 हजार 800 रुपये
देवास 17 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार देवास जिले में आबकारी विभाग एवं पुलिस द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में रविवार अलसुबह सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर और एसडीओपी बागली श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जिले के राघोगढ़, अखेपुर और बरोठा क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण के अड्डों पर दबिश देने पर बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा एवं लहान बरामद हुआ। जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए तथा 154 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 6800 लीटर महुआ लहान , बरामद किया गया महुआ लहान को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया । बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 70 हजार 800 रुपए है। आज की कार्यवाही में थाना प्रभारी बरोठा पातीराम डाबरे, डबल चौकी प्रभारी दीपक मालवीय, उपनिरीक्षक कपिल नरवले,नीलम राठौर, आबकारी वृत्त प्रभारी महेश पटेल, उपनिरीक्षक उमेश स्वर्णकार, डी के भार्गव, संदीप चौहान,प्रेम यादव,कैलाश जामोद, एवं पुलिस व आबकारी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा निकली जा किसान संघर्ष यात्रा कल सोमवार 18/01/2021 में शाहगढ़,बण्डा होकर करेगी सागर में प्रवेश
गढ़ाकोटा(सागर) केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ लागू किये गए तीन काले कानूनों कि मुखालफत कर रहे दिल्ली की बॉर्डर पर बैठे किसानों के समर्थन में तथा बिना शर्त लागू कानून को रद्द करने को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के मार्गदर्शनानुसार तथा सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय से होकर निकलने वाली किसान संघर्ष यात्रा को लेकर चल रहे कांग्रेस सेवादल के मध्यप्रदेश के प्रभारी चंद्रप्रकाश वाजपेयी, प्रदेशाध्यक्ष रजनीश हरबंशसिंह ठाकुर,कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय,महिला सेवादल प्रदेशाध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी,कांग्रेस सेवादल यूथबिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया यात्रा प्रभारी कार्यकारी कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हरिशंकर राय सहित सेवादल के साथियों के साथ कल 18/01/2021 सोमवार को सागर जिले में शाहगढ़ से प्रवेश करने पर बण्डा विधायक तरवर सिंह, पी सी सी सदस्य नारायण खान तथा बण्डा, शाहगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसिजनों के साथ कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संयोजक विजय साहू,प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी /प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक,सेवादल प्रदेश सचिव राजाराम सरवैया सेवादल प्रदेश सयुक्त सचिव द्वारका चौधरी,मनोज पवार कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी जिलामहासचिव श्याम दुबे करबरिया, मुकेश सिंह राजपूत, जिला सचिव मनोज प्रजापति,राहुल जैन, जिलासंयुक्त सचिव राघवेन्द्र सिंह डिलाखेड़ी,के पी चौधरी,आशाराम पटेल कांग्रेस सेवादल ग्रामीण महिला जिलाध्यक्ष अंकिता किंग, कांग्रेससेवादल यूथ ब्रिगेड ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज सोनवार ब्लाक,नगर अध्यक्ष शाहगढ़ और बण्डा कांग्रेस सेवादल श्याम सुन्दर कटारे,डॉ मनोहर अठ्या,भागचंद अठ्या,ओंकार दुबे सहित बरिष्ट कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डलम अध्यक्ष, युवक कांग्रेस, एन एस यू आई,महिला कांग्रेस सहित सभी कांग्रेसिजन बुंदेली परम्परा अनुसार किसानों के साथ मिलकर यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे और यात्रा शाहगढ़ से बण्डा होकर दोपहर में सागर पहुँचेगी ।
इस यात्रा को सफल बनाने सागर जिले के सेवादल के संघठन प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला के मार्गदर्शनानुसार ग्रामीण सेवादल का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है..
