छात्रा का अपहरण , अपहरण, दुष्कर्म, पाॅस्काे एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज

देवास। शहर के लाला लाजपत राय मार्ग पर लगभग दोपहर 3 बजे के करीब , थाना औद्योगिक क्षेत्र की नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना मिली लड़की को एक लाला लाजपत राय मार्ग के मकान में रखा गया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग लाला लाजपत राय मार्ग पर एकत्रित हाे गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। जानकारी मिलते ही पुलिस अपने मौके पर पहुंची । जहां पुलिस ने फरदीन शेख नामक युवक के मकान से नाबालिग लड़की को छुड़ाया और दोनों को थाने पर लेकर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा नाबालिग से बात कर फरदीन शेख पर नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म, पाॅस्काे एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

देवास – आज आई 431 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 17 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-भक्ती एवेन्यु देवास ,पुरूष ,उम्र 33 वर्ष
2 पताः-आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
3 पताः-नागुखेडी देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
4 पताः-विक्रम मार्ग देवास ,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
5 पताः-राजाराम नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
6 पताः-सिया देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
7 पताः-सतवास देवास ,पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
8 पताः-नागदा देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
9 पताः- शांति नगर देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष

1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 470
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 431
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 422
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 87952
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 87656
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2876
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 83931
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2802
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 47
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 296
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.09
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.28
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.43
20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.94

पंचायत सचिव संघ के द्वारा विधायक आशीष शर्मा जी का जन्म दिवस के अवसर पर स्वागत सम्मान किया

कन्नौद:मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन ब्लॉक कन्नौद के पंचायत सचिवों ने क्षेत्रीय विधायक श्री आशीष शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर उनके निज निवास पर पहुंचकर गर्मजोशी से साल श्रीफल एवं माला मिठाई बांटकर स्वागत किया गया और शुभकामना दी गई। मां नर्मदा की कृपा से मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान जी के आशीर्वाद से मंत्री बन कर हमारे बीच आए इस अवसर पर सचिव संघ के धर्मेंद्र जोशी, सुल्तान सिंह सिसोदिया, जगदीश परमार, अखिलेश शर्मा, हेमराज सांवले, बलराम विश्वकर्मा, शंकर जाट, विवेक गुप्ता आदि बड़ी संख्या में पंचायत सचिव उपस्थित थे

?️ चंचल भारतीय

कोरोना टीकाकरण महा अभियान का श्री गणेश -अमलतास अस्पताल में तमाम व्यवस्थाओं के बीच अभियान की शुरूआत हुई

देवास। सदी का सबसे बड़ा अभियान कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण 16 जनवरी से प्रारंभ हो गया। अमलतास अस्पताल के पीआरओ सन्तोष वर्मा ने बताया कि इस अभियान के दौरान एक उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ। जिले में गाइडलाइन अनुसार ही टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई। अमलतास में पहला टीका अस्पताल अस्पताल की ही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शर्मिला मित्तल, दूसरा टीका अमलतास कालेज एवम् अस्पताल के अधिष्ठता डॉ शरदचन्द्र वानखेड़े व तीसरा टीका अमलतास के डायरेक्टर देवेंद्र दुबे को लगाया गया। जिला प्रशासन के एडीएम प्रकाश चौहान, उपजिलाधीश त्रिलोक चंद गोड़, तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉक्टर अतुल बिदवाई, डाक्टर कैलाश कल्याणी आदि उपस्थित रहे। टीकाकरण के लिए ब्लाक नोडल अधिकारी डाक्टर एम. के. धाकड के नेतृत्व में खंड विस्तार प्रशिक्षक विवेक वाटसन, ब्लाक कम्युनिटी मोबिलिजेर शीला यशवंत, सरोज नागर, एमपीडब्ल्यू योगेंद्र चंदेल, अनुराज मेहता एवम् आपरेटर दीपक रैकवाल आदि जिला चिकित्सालय की टीम सहित अमलतास अस्पताल के सीओओ डाक्टर जगत बी रावत, डॉक्टर अंकिता तिवारी, डॉक्टर मनीष तोमर, नर्सिंग अधीक्षक मनीष शर्मा, राहुल तकवाना, सीमा दांगी, नर्सिंग स्टाफ प्रियंका गालोदिया, शबीना खान, राकेश पटेल, इलियास खान आदि स्टाफ कर्मचारी मौजूद थे।

देवास – यूजर चार्ज सख्ती से वसुला जावेगा, नही दिये जाने पर होगी कार्यवाही

देवास। यूजर चार्जेस वसुली किये जाने हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय ने यूजर चार्जेस प्रत्येक घर से कलेक्शन के लिये वार्ड प्रभारियो एवं यूजर चार्जेस वसुलीकर्ताओ के साथ आहूत बैठक मे वसुली की प्रत्येक वार्ड की जानकारी प्राप्त कर जिन वार्डो से यूजर चार्ज वसुली कम अथवा नही आ रही है ऐसे वसुलीकर्ताओ का वेतन रोकने एवं यूजर चार्ज वसुली कार्य मे लापरवाही करने वाले कर्मचारियो को सेवा से प्रथक किये जाने की चेतावनी देते हुये कहा कि यूजर चार्ज के लिये सुबह प्रतिदिन 50 घर एवं दोपहर पश्चात 50 घर पर सम्पर्क कर यूजर चार्ज वसुली की जाकर रिपोर्ट उसी दिवस प्रस्तुत करने के सख्ती से निर्देश दिये गये। इसी प्रकार व्यवसायिक क्षेत्रों मे प्रतिष्ठानों से कमर्शियल यूजर चार्जेस वसुली लक्ष्यानुरूप नही आने से संबंधित वसुलीकर्ता का वेतन रोके जाने हेतु कहा गया। व्यवासयिक क्षेत्रो से सख्ती से वसुली कार्य दायित्व हरेन्द्रसिह ठाकुर को सौंपा गया। यूजर चार्ज प्रभारी आसीम शेख को सख्ती से निर्देशित करते हुये कहा कि जिन घरो से यूजर चार्जेस प्राप्त नही हो रहा है उसकी जानकारी एकत्रित की जावे तथा उन घरो पर टीम के साथ सम्पर्क कर समस्या का निराकरण करते हुये यूजर चार्ज वसुला जावे।

देवास – आज आई 344 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 16 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- जमीर खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
2 पताः- वार्ड 15 कन्नौद देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
3 पताः- आर्दश नगर देवास ,महिला ,उम्र 31 वर्ष
4 पताः- नावदा देवास ,महिला ,उम्र 12 वर्ष
5 पताः- नावदा देवास ,पुरूष ,उम्र 44वर्ष
6 पताः- नावदा देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष
7 पताः- मेंढकीचक देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
8 पताः- हनुमान बाखल देवास ,महिला ,उम्र 27 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 352
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 344
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 336
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 87482
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 87225
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2867
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 83509
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2796
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 44
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 257
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.33
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.29
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.52
  • 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.94

मातृशक्ति द्वारा योग एवं स्वच्छता अभियान के साथ भजन एवं हल्दी कुमकुम कार्यक्रम सम्पन्न

देवास। वार्ड क्रमांक 24 में मातृशक्तियों द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में सामुहिक भजन एवं हल्दी कुमकुम कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की रितु सवनेर द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा से मनोरमा सोलंकी, राष्ट्र सेविका समिति से मेघा बिडवई, महिला सुरक्षा समिति की ममता राव, महिला पतंजलि से गीता दांडेकर एवं परिणीता बागदरें आदि उपस्थिति थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्तियों को योग एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत जिन बहनों ने समाज में योग एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्य किया है उन्हें सम्मानित किया गया। योग में बालिका वर्ग से चैतन्या यादव, युवा वर्ग में यशिता पंड्या एवं वरिष्ठ में रजनी पुराणिक को सम्मानित किया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत युवा वर्ग में शुभांगी चौहान, संगीता राठौर, निक्की मेहरा एवं पूनम राठौर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड से सुनीता तिरोले, वंदना थानेकर, मोना शर्मा, आशा राठौर, प्रीति वर्मा, गायत्री टेलर, लक्ष्मी नायक, पुष्पा वर्मा, संध्या विश्वकर्मा, मंडलोई भाभी आदि महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में सहयोग पूरे सावनेर परिवार सहित सुनील आर्य, राहुल गोस्वामी, परमजीत सिंह, मुकेश वर्मा, राजेंद्र राठौड़ आदि का सहयोग रहा। संचालन याशिता पंड्या ने किया एवं आभार आशा राठौर ने माना।

जिले में रोजगार मेले का आयोजन 20 जनवरी को के.पी. कॉलेज देवास में

देवास। कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले ने जिला पंचायत सभा कक्ष में विभागों द्वारा बेरोजगजारों को उपलब्‍ध कराए जा रहे रोजगार एवं आगामी पंच वर्षीय (2021-2026) विभागीय कार्ययोजना के संबंध में बैठक ली। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने अपने विभाग की पंच वर्षीय कार्ययोजना प्रस्‍तुत की। बैठक में अधिकारियों ने विभाग द्वारा बेरोजगजारों को उपलब्‍ध कराए गए रोजगारों की जानकारी भी प्रस्‍तुत की।

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने बताया कि आगामी 20 जनवरी को पूरे प्रदेश में रोजगार मेलो का आयोजन किया जा रहा है। देवास जिले में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 20 जनवरी 2021 को के.पी. कॉलेज में देवास सुबह 10.30 बजे से 04 बजे तक होगा। मेले में विभिन्न कंपनियों के माध्यम से देवास जिले के युवक-युवतियों को इण्‍डस्‍ट्री की रिक्वायरमेंट के हिसाब रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। रोजगार मेंले में शासकीय विभागों में आउट सोर्स के माध्यम से भी रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 19 जनवरी 2021 तक सम्‍पूर्ण व्‍यवस्‍था पूर्ण की जावे एवं कार्यक्रम स्‍थल पर नियुक्‍त अधिकारी/कर्मचारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।

मक्सी रोड पर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर 2 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

देवास| मक्सी रोड पर कल में फैक्ट्री के पास में मालवा अंचल स्कूल के सामने गंध गति से जा रहे हैंटट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार था लेकिन नीचे आ गया बताया जा रहा है कि बस में 2 दर्जन से अधिक सवार यात्रियों के हाथ पैर और सिर में चोट आई है सूचना मिलते ही हंड्रेड डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है जानकारी अनुसार जय मां बगलामुखी ट्रेवल्स की बस देवास से कनेक्शन आ जा रही थी वही मक्सी की ओर से आ रहे ट्राले mh04 12460 के सामने बाइक सवार आ गया जिससे ट्राला अनियंत्रित होकर बस में जा टकराया जिससे चलते बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई ट्राली के नीचे आया बस सवार संजय जैन निवासी टुकुर गंभीर घायल हो गया वही बस में बैठे करीब 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गया जिसमें 4 लोग गंभीर बताई जा रहे हैं सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड 108 ईश्वर लाल शर्मा और चौधरी मौके पर पहुंचे सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जा रहा है कि सड़क बनाने वाली कंपनी द्वारा एक तरफ से रोड का कार्य करने के लिए कर दिया गया था जिसके कारण यह हादसा हुआ

जिले में सबसे पहले स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं को लगेगी वैक्‍सीन

प्रथम चरण में जिला अस्‍पताल और अमलतास अस्‍पताल देवास में प्रतिदिन 100-100 वैक्‍सीन लगाई जायेगी

देवास, 15 जनवरी 2021/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने कोरोना वायरस वैक्‍सीन टीकारकण के संबंध में पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। कलेक्‍टर श्री शुक्ला ने कहा कि दुनिया का सबसे बडा वैक्सीनेशन कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू होगा। हम सौभाग्यशाली है कि देवास जिला प्रथम चरण में शामिल हुआ है। हम सभी की जवाबदारी है कि इससे अच्छे से संचालित करें। देवास जिले में सभी चिकित्सकों, नोडल अधिकारियों तथा जोनल अधिकारियों को वैक्सीनेशन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। वैक्सीनेशन के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 07272-222202 और मोबाइल नंबर 9406632089 है।
कलेक्‍टर श्री शुक्ला ने बताया कि कारोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को सफल बनाकर हम इस वैश्विक महामारी से लड़ सकते हैं। टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, फ्रंट लाइन कार्यकर्ता, उच्च जोखिम वाले लोग, 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग होंगे। उन्होंने बताया कि देवास जिले में सबसे पहले स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं को वैक्‍सीन लगेगी। जिले में 7 हजार 799 स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं का कोविन पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन किया गया है। वैक्‍सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन करवाना आवश्‍यक है। वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम के लिए 29 सेंटर बनाये गये है। प्रथम चरण में सिर्फ दो सेंटर जिला अस्‍पताल और अमलतास अस्‍पताल में वैक्‍सीनेशन कार्य किया जायेगा। वैक्‍सीनेशन कार्य सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। प्रत्‍येक सेंटर पर प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जायेगी। हफ्ते में 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को ही वैक्‍सीन लगेगी। वैक्‍सीनेशन दल में 5 सदस्‍यी दल रहेगा। जिसमें सेक्‍यूरिटी गार्ड, वैरिफायर, टीकाकरण अधिकारी और 2 सर्पोटिंग स्‍टॉफ रहेगा। प्रत्‍येक सेंटर पर ऐमरजेंसी टीक उपलब्‍ध रहेगी। प्रत्‍येक सेंटर पर वेटिंग एरीया रहेगा। टीका लगने के बाद 30 मिनट आर्ब्‍जवेशन में रखा जायेंगा। दूसरा टीका 28 दिन बाद लगेगा। जिसके लिए भी रजिस्‍ट्रर्ड नम्‍बर पर मैसेज आयेगा। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि 18 साल से कम उम्र तथा गर्भवती महिलाओं को प्रथम चरण में वैक्‍सीन नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि दोनों ही प्रकार की वैक्‍सीन अच्छी और सेफ है। वैक्‍सीनेशन के लिए ड्रायरन का आयोजन भी किया गया था।
डॉ. सुधीर सोनी एसएमओ डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीन से संबंधित समस्त बिंदुओं को पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से बताया। वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम के तहत दो बार वैक्‍सीन दी जाएगी। पहले व्यक्ति का कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा। जिसमे उसकी सारी जानकारी आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ द्वारा ली जाएगी। वैक्सीन लगने के एक दिन पहले उस व्यक्ति के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा जानकारी भेजी जाएगी, कि उसे किस स्थान पर कितने समय पर जाना है। आधार या अन्य कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन लगने के बाद एक एसएमएस और एक लिंक आएगा, एसएमएस में वैक्सीन लग जाने की जानकारी होगी और लिंक से सर्टिफिकेट मिल जाएगा। वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम में 23 विभाग शामिल है, जिनको अलग-अलग दायित्‍व सौंपे गये है। वैक्‍सीनेशन के लिए जिला एवं ब्‍लाक टास्‍क फोर्स टीमे बनाई गई है।