मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक श्याम होलानी का निधन

मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व बागली विधायक श्याम होलानी का आज दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। होलानी जी कांग्रेस के बड़े नेता थे। लंबे समय तक वह जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे है। होलानी जी की अंतिम यात्रा 4 बजे ले जायी जाएगी। होलानी के निधन की खबर मिलते ही कई लोग गृह नगर की ओट पहुंच रहे हैं! श्याम होलानी प्रदेश में अपनी बड़ी पहचान बना चुके हैं उन्होंने बागली क्षेत्र के भाजपा के अवैध गढ़ को तोड़कर विधानसभा सीट जीती थी! तभी से कांग्रेस हाईकमान दिल्ली से लेकर भोपाल तक उनका सम्मान होता आ रहा है! कांग्रेस निगरानी समिति के सदस्य होने के साथ-साथ देवास जिला अध्यक्ष पद पर भी दायित्व संभाला कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ निगम मंडल पद पट भी 5 वर्ष प्रदेश को सेवा दी उनके कार्यकाल में बंद पड़ी मंडी शुरू हो गई 68 वर्ष के श्याम होलानी कांग्रेस के सफेद कोट के रूप में पहचाने जाते थे! कपास व्यवसाई होने के नाते क्षेत्र के कई किसानों से उनका जीवित संपर्क था बागली विधानसभा में आरक्षण के पूर्व उनकी दावेदाटी सदैव बनी रहती थी! उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश कुंडल राजेन्द्र इनानी, प्रवीण चौधटी , राजेश बजाज ,टामेश्वर गुर्जट श्यामा तोमट ,महेंद्र तवट, कमल सोनी, दिलीप गुर्जट, टाजपाल भाटिया, अजीज मंसूटी, विपिन शिवहरे, सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

उज्जैन रोड ब्रिज पर हुआ हादसा ,बाइक चालक की हुई मौत

देवास। उज्जैन रोड ब्रिज पर सुबह लगभग करीब 6 बजे राजेश यादव (45) निवासी गवली मोहल्ला खेत से प्रतिदिन की तरह सब्जी लेकर मण्डी की और जा रहे थे उसी दौरान जानकारी अनुसार किसान को उज्जैन रोड़ ब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई जिस पर तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव को मृतक के परिजन को सौप दिया गया।

शिव पुराण में किया व्यास पीठ का पूजन

कांटाफोड़ – समीपस्थ ग्राम गोदना पठार पर संत सिंगाजी धाम में आयोजित शिव पुराण में राजेश होलानी मुकेश राठौर ब्रजमोहन तिवारी निर्मल पुरोहित कैलाश अमोदिया ने व्यासपीठ का पूजन कर पुराण प्रवक्ता आचार्य भरत बिल्लोरे का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।कथा में आचार्य जी ने शिव पुराण का वर्णन कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव सहित बडी संख्या मे गणमान्य नागरिक तथा श्रोता उपस्थित उपस्थित थे।

?️ बालकृष्ण शर्मा

महिला से मंदिर में की शादी, पहले से शादीशुदा हाेने पर छाेड़ा, दुष्कर्म का केस दर्ज

देवास। शहर के युवक का शिप्रा क्षेत्र में रहने वाली महिला से पिछले 5 साल से संपर्क था, प्राप्त जानकारी अनुसार युवक ने तीन माह पहले महिला से एक मंदिर में जाकर शादी भी कर ली थी। दाेनाें पति-पत्नी के रूप में रहने भी लगे थे, इसी बीच युवक को पता चला कि महिला की पहले शादी हाे चुकी है। इस पर पति ने नाराज हाेकर पत्नी काे साथ रखना बंद कर दिया, ताे महिला ने युवक के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार काे बीते 8 तारीख को एक महिला औद्योगिक थाने में पहुंची थी, जिसने देवास के युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज करवाया। महिला की युवक से तीन माह पहले मंदिर में साधारण तरीके से शादी हुई थी। हालांकि यह शादी विधिवत नहीं हाेने से युवक ने महिला काे दूर कर दिया। महिला ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज करवाया है।

देवास – आज आई 436 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 10 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- इलियासखेडी चैबाराधीरा देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
2 पताः- भुतियाखुर्द चैबाराधीरा देवास ,पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
3 पताः- जिरवे टोंकखुर्द देवास ,महिला ,उम्र 27 वर्ष
4 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
5 पताः- जीवाजीगढ टौंकखुर्द देवास ,पुरूष ,उम्र 15 वर्ष
6 पताः- जीवाजीगढ टौंकखुर्द देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
7 पताः- आर्दश नगर देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 410
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 436
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 429
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 85440
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 85246
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2826
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 81571
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2765
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 35
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 194
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.61
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.32
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.84
  • 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.92

भारत – 16 जनवरी 2021 से शुरू होगा covid-19 वैक्सीनेशन

केंद्रीय सरकार द्वारा बताया गया कि देश में 16 जनवरी 2021 से COVID – 19 टीकाकरण शुरू हो जाएगा। वैक्सीनेशन के दौरान हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। देश में लगभग 3 करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के होने के अनुमान लगाया गया है। इसके बाद 50 साल से उपर के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। भारत में दो वैक्सीन कोवीशिल्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।

खनिज विभाग द्वारा खदानो का निरीक्षण कर की जा रही है कार्यवाही

देवास। खनिज अधिकारी देवास ने बताया कि देवास जिले में खनिज विभाग द्वारा दल बनाकर खदानो का निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 08 जनवरी को खनिज विभाग के दल द्वारा तहसील टोंकखुर्द के ग्राम कन्हेरिया स्थित क्रेशर उत्खनिपट्टे की जाँच की गई। खनिज विभाग के दल ने श्री आशीष पटवाला निवासी इंदौर की सर्वे नं 779 के रकबा 4 हे. पर 2015 से 2025 तक स्वीकृत खदान की जाँच की। खदान की जांच में पाया गया कि खदान का प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड से सी.टी.ओ. प्राप्त नही था। सीमा चिन्ह एवं बोर्ड भी स्थापित नहीं थे तथा वर्ष 2020 का डेड रेन्ट भी जमा नहीं किया गया था। जाँच में पाया गया की पट्टाधारी के द्वारा पत्थर का कुल 15,500 घ. मी. उत्खनन किया जाकर गिट्टी डिस्पेच की गई किन्तु मौके पर खनिज निरीक्षक श्री सोलंकी एवं खनिज सर्वेयर तनवी आप्टे द्वारा की गई माप में पाया गया कि पट्टाधारी द्वारा 35,100 घ. मी. पत्थर उत्खनन किया गया। इस प्रकार कुल 19,600 घ. मी. का अधिक उत्खनन किया जाना पाया गया। जिसकी रॉयलटी 19,60,000 रुपये होती हैं। जिसको जमा कराने के लिए पट्टाधारी को नोटिस जारी किया जा रहा है। मौके पर खनिज निरीक्षक एवं सर्वेयर द्वारा क्रेशर को सील किया गया ।

देवास – आज आई 308 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 9 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- जिरवे टोंकखुर्द देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
2 पताः- जिरवे टोंकखुर्द देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
3 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
4 पताः- सिया देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
5 पताः- मोहमदखेडा देवास ,महिला ,उम्र 4 वर्ष
6 पताः- रणायलकला देवास ,पुरूष ,उम्र 13 वर्ष
7 पताः- आवास नगर देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 355
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 308
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 301
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 85030
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 84810
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2819
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 81142
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 12
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2763
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 30
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 220
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.27
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.32
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.01
  • 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.92

देवास – जिले मे कोविड-19 टीकाकरण का पुर्वाभ्यास (ड्रायरन) सफलतापूर्वक सम्पन्न

देवास। मध्‍यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान देवास जिले में कलेक्टर श्री चद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में 8 जनवरी को तीन स्वास्थ्य संस्थाओं जिला चिकित्सालय देवास परिसर स्थित नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोठा एवं अमलतास मेडिकल कालेज देवास मे कोरोना टीकाकरण अभियान का पुर्वाभ्यास (ड्रायरन) आयोजित किया गया। 
      देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार एवं कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र मे कोविड-19 टीकाकरण पुर्वाभ्यास (ड्रायरन) की व्यवस्था को देखा। ड्यूटीरत वेक्सीनेशन आफिसर्स, चिकित्सको से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की एवं उचित व्यवस्था और सफल संचालन के लिये प्रसन्नता व्यक्त की। जिले मे कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो इसके लिये पर्याप्त व्यवस्था करने के लिये अधिकारियों एवं चिकित्सको का आवश्यक निर्देश दियें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.शर्मा ने जिले मे कोविड-19 टीकाकरण अभियान की तैयारियों के सबंध मे जानकारी देते हुए बताया कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण मे हेल्थवर्कर एवं फ्रंटलाईन कार्यकर्ताओं को टीकाकृत किया जाना है। इन्हे सुचीबद्ध कर लिया गया है जो कि लगभग 8 हजार है। जैसे ही वैक्‍सीन प्राप्त होती है प्रथम चरण मे हेल्थ वर्कर फ्रंटलाईन वर्कर का टीकाकरण होगा। एक सेन्टर पर 100 व्यक्तियों का टीकाकरण होगा। हर 5 सेन्टर पर एक एक्सर्ट डॉक्टरो की टीम होगी इनके लिये टीमो और रिर्जव टीम की ड्युटी लगाई है। टीकाकरण हेतु जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग पूर्णरूप से तैयार है। उन्‍होंने कहा की यह वैक्‍सीन सभी के लिये पूर्णरूप से सुरक्षित है।
    सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान की जिले में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार कोविड-19 टीकाकरण का पुर्वाभ्यास (ड्रायरन) आयोजित किया गया। पुर्वाभ्यास मे तीनो संस्थाओं मे चिकित्सक एवं 5 वेक्सीनेशन आफिसर, नोडल ऑफिसर एवं अन्य स्टाफॅ की ड्युटी लगाई गई, 25-25 व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण हेतु पुर्वाभ्यास किया गया। पहले व्यक्ति का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसमे उसकी सारी जानकारी आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ द्वारा ली गई। वैक्सीन लगने के पहले उस व्यक्ति के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा भेजकर उसे टीकाकरण के स्थान व समय की जानकारी दी गयी। आधार या अन्य कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद कोविड-19 प्रतिक्षा कक्ष और वैक्सिीनेशन रूम मे वैक्सीन देने का पूर्वाभ्यास किया गया। अभियान मे 2 बार वैक्सीन दी जाएगी। व्यक्ति को 4 संदेश दिये गयें। टीकाकरण पश्चात आब्जर्वर रूम मे 30 मिनट बैठने की व्यवस्था की गयी। इस दौरान सभी व्यक्तियों की चिकित्सको, नोडल आफिसर द्वारा निगरानी रखी गयी। पुर्वाभ्यास (ड्रायरन) के लिये माईक्रो आबर्जवर हेतु जिला चिकित्सालय मे डॉ.अतुलकुमार विडवई, अमलतास मेडिकल कालेज हेतु श्रीमति कामाक्षी दुबे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोठा हेतु डॉ.एम.बी अग्रवाल नियुक्त किये गये। ड्रायरन नोडल अधिकारी जिला चिकित्सालय मे डॉ. एम.एस गोसर तथा डॉ. सुनिल तिवारी, अमलताज अस्पताल नोडल अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी, सामु.स्वा.केन्द्र बरोठा नोडल अधिकारी डॉ. एम.एस धाकड को नियुक्त किया गया है। तीनो संस्थाओं मे पूर्वाभ्यास (ड्रायरन) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियो जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अमलतास अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, स्टाफॅ एवं मीडिया का सहयोग रहा।

देवास – बर्ड फ़्लू को लेकर देवास कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने जारी किये प्रतिबंधात्मक आदेश

देवास जिले में अत्यधिक संख्या में कौओं के मरने के उपरांत मृत कौओं के सेम्पल एवं पोल्ट्री फार्म से सेम्पल लेकर राज्य स्तरीय प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजा गया था। परीक्षण उपरांत प्रयोगशाला से प्रतिवदेन प्राप्त हुआ है जिसमें ग्राम गंधर्वपुरी विकासखण्ड सोनकच्छ से मृत कौओं का भेजा गया था। सेम्पल जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू के संक्रमण की रोकथाम हेतु कलेक्टर द्वारा निम्नानुसार प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए।

• संक्रमित क्षेत्र ग्राम गंधर्वपुरी विकासखण्ड सोनकच्छ के 01 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र में कुक्कुट बाजार, चिकन मार्केट आदि को तत्काल आगामी 07 दिवस तक के लिए बंद किया जाता है।

• संक्रमित क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सोनकच्छ द्वारा पशुपालन विभाग की टीम के साथ साफ-सफाई, कुक्कुट बाजार, चिकन मार्केट, पोल्ट्री फार्म आदि में डिस्डफेक्शन सेनेटाईजेशन करवाया जाये।

यह आदेश संक्रमित क्षेत्र के 01 किलोमीटर की परिधि में स्थित समस्त पोल्ट्री, फार्मस, अंडे एवं चिकन व्यवासायियों को संबोधित है और चूंकि इसकी तामिली प्रत्येक व्यवसायी । संस्थान । दुकान संचालकों पर सम्यक रूपेण करना और उसकी सुनवाई संभव नहीं है । अत: दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (2) के तहत यह आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जाता है । इस आदेश की सूचना सर्वसाधारण जनता । उक्त व्यवसाय से संबंधित संस्थानों को समाचार-पत्रों । इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या अन्य माध्यम से की जाए और सह गोचर सार्वजनिक स्थलों पर आदेश की प्रति चस्पा की जाये।

उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है। अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम / एसडीओ(पी) आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे, उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188 एवं महामारी संशोधन अधिनियम 2020 के अंतर्गत कार्यवाही कर उल्लंघनकर्ता के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाए।

यह आदेश आज दिनांक 08/01/2021 से आगामी आदेश तक लागू होगा ।