• घण्टो की मशक्कत के बाद पुलिस की पकड़ में आया वाहन
देवास। विकास नगर चौराहे के पास पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी जिस दौरान एक बोलेरो पिक अप वाहन को पुलिस ने रोका । वाहन चालक ने गाडी तो नही रोकी बल्कि चेकिंग के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों को चकमा दे कर बेरिकेडिंग को टककर मरते हुए वहा से निकल भागा । प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के अलग अलग थानो की पुलिस ने करीब घण्टो तक वाहन को पकड़ने की कोशिश की , जिसके बाद वाहन को भूतिया गांव कायथा रोड पर पकड़ा गया। वाहन के साथ 2 लोगों को पकड़ा गया रोहित शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी जवाहर नगर , हुकुम सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी टोंकखुर्द जिसके पहले उक्त वाहन गंगा नगर कालोनी के साथ शहर की अन्य कॉलोनियों में से काफी तेज़ गति से निकला जिसमे कॉलोनी के दो बच्चे वाहन के चपेट में आते आते बचे इस वाक्या कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे में कैद हुए वही बताया जा रहा है पिकउप वाहन अवैध शराब से भरी हुई हुई थी और पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से 1 पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद की गई पूरे घटनाक्रम में ट्रैफिक टी आई कि भूमिका अहम रही देवास SP शिवदयाल सिंह ने आरोपियों को अपनी जान पर खेल कर पकडने वाली टीम की सिटी कोतवाली पहुँच कर सराहना की एवं टीम के सदस्यों इनाम भी देने की बात कही।
