देवास – आज आई 361 लोगों की रिपोर्ट मे 4 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 5 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-


1 पताः- कालानी बाग देवास ,महिला ,उम्र 70 वर्ष
2 पताः- कालानी बाग देवास ,पुरूष ,उम्र 79 वर्ष
3 पताः- एमजीएच अस्पताल देवास ,पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
4 पताः- भुतियाखुर्द,चैबाराधीरा देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष


1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 295
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 361
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 4
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 357
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 83519
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 83313
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2796
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 79668
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 11
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2721
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 49
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 206
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.11
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.36
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.32
20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.93

                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आठ जुआरियों सहित मौके पर से 52 ताश पत्ते एवं नगदी 3500/- रुपये जप्त किए गए

कन्नौद: जुआ सट्टा करने वाले अपराधियो पर कठोर कार्यवाही करने के लिए प्रदेश स्तरीय अभियान चलाया जा रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कन्नौद के निर्देशन में एवं बृजेश सिंह कुशवाहा एसडीओपी कन्नौद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार व उनकी टीम के द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर नियोजित रुप से टीम द्वारा दबिश देकर वार्ड नंबर 10 हरिजन मोहल्ला में बनी टापरी के पीछे जुआ खेल रहे 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से 3500/- रुपए व 52 ताश पत्ते विधिवत जप्त कर थाना कन्नौद पर अपराध क्रमांक 08/2021 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

चंचल भारतीय✒️

सतवास तहसील का कांटाफोड़ जिनवानी मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त चंद्रकेशर नदी पर निर्मित पुलिया दुर्घटनाओं को दे रही न्यौता

सतवास तहसील मे प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना अंतर्गत निर्मित कांटाफोड़ जिनवानी मार्ग अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। चंद्रकेशर नदी पर निर्मित पुलिया विगत दिनों क्षतिग्रस्त होकर गढ्ढों मे तब्दील हो चुकी है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बलवती होती दिख रही है। जानकारी देते हुए ग्रामीणो ने बताया की प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना अंतर्गत निर्मित कांटाफोड़ जिनवानी मार्ग मे चंद्रकेशर नदी पर निर्मित पुलिया पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है। पुलिया मे बडे गढ्ढे हो गए जिससे आवागमन मे भारी परेशानी हो रही है साथ ही मार्ग अनेक स्थानों पर जर्जर हो चुका है जिससे ग्रामीणों को परेशानीयो का सामना करना पड रहा है। नगरवासियों ने बताया की चंद्रकेशर नदी पर निर्मित पुलिया विगत पांच दिनो से क्षतिग्रस्त होकर बडे गढ्ढे तब्दील हो चुकी है जिससे की छोटे वाहनों को भीआवागमन मे परेशानी हो रही है साथ ही बडे वाहनों को पचास से साठ किलोमीटर की परिक्रमा कर गतंव्य पर पहुंचना पड रहा है।उल्लेखनीय है की चंद्रकेशर नदी पर निर्मित पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिनवानी सहित लगभग दस गांव के ग्रामीण प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते है यह मार्ग जिनवानी से ग्राम डेहरी होकर बागली से जुडता है।इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है।

✒️ बालकृष्ण शर्मा , कांटाफोड़

देवास। आई.टी.आई परिसर में हुआ एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार मेले में 1 हजार 259 आवेदकों का विभिन्न कम्पनियों में चयन

2 हजार 278 आवेदकों ने रोजगार मेले में रोजगार के लिए करवाया अपना रजिस्ट्रेशन

देवास। कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जिला रोजगार कार्यालय देवास द्वारा आई.टी.आई परिसर विकास नगर चौराहा देवास में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी वीएस चौहान ने बताया कि मेले मे प्रदेश स्तर की 24 कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया। रोजगार मेले मे लगभग 3 हजार बेरोजगार आवेदक सम्मिलित हुए तथा 2 हजार 278 आवेदकों द्वारा रोजगार हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कराया। रोजगार मेले में कुल 1 हजार 259 आवेदकों का विभिन्न कम्पनियों द्वारा अलग-अलग पद पर चयन किया गया। उन्‍होंने बताया कि रोजगार मेले में उपस्थित एक दिव्यांग आवेदक का भी मेला स्थल पर ही चयन कर आफर लेटर दिया गया। रोजगार मेले में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओ के लिये कैरियर मार्गदर्शन प्रदर्शनी भी लगाई गई।
मेले मे सम्मिलित प्रमुख कम्पनिया मेसर्स सनफार्मा देवास द्वारा 38, मेसर्स व्ही.ई. कमर्शियल (आयशर) देवास द्वारा 100, मेसर्स श्री तिरूपति बालाजी पिथमपुर द्वारा 51, मेसर्स डेक्कन टेक्नोसाल्युशन लि इन्दौर द्वारा 70, मेसर्स प्रथम सर्विसेस प्रा. लि. इन्दौर द्वारा 60, मेसर्स बेसिक ऐकेडमी इन्दौर द्वारा 40, मेसर्स व्ही.पी. सीलवेक्स द्वारा 27, पिथमपुर टुल्स प्रा.लि. देवास द्वारा 36, हिमांशु साफट टेक प्राजेक्शन द्वारा 18, प्रिजम एचआर जानसन देवास द्वारा 15 एवं अन्य कम्पनियो द्वारा मेला स्थल पर ही साक्षात्कार लेकर आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागो द्वारा अपनी विभागीय प्रदर्शनी लगाई गई।

कन्नौद अनुभाग अंतर्गत शासकीय उचित मूल्‍य दुकानों पर ‘’अन्‍न उत्‍सव’’ मनाया जाने की शुरुआत हुई

कन्नौद: कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार देवास जिले के कन्नौद अनुभाग अंतर्गत ‘’अन्‍न उत्‍सव’’ का आयोजन शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम सुरमन्या, कुसमानिया शासकीय उचित मूल्य दुकान अन्य उत्सव योजना के अंतर्गत राशन का वितरण नोडल अधिकारी शिवराम यादव के उपस्थिति में किया गया। ग्राम बिचकुआ में अन्न उत्सव कार्यक्रम ईश्वर सिंह चौहान नोडल अधिकारी एवं सरपंच श्रीमती लाडकी बाई, उपसरपंच हबीब भाई सतर्कता समिति अध्यक्ष एवं सदस्य एवं नानपुर के सेल्समैन हुकुम भाई, सेल्समैन नारायण जाट की उपस्थिति में कार्यक्रम शुरू हुआ। जे.पी.यादव सहायक आपूर्ति अधिकारी कन्नौद के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 4 जनवरी से 10 जनवरी तक अनुभाग क्षेत्र के अंतर्गत समस्त उचित दुकानों पर अन्न उत्सव कार्यक्रम आज से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए सभी उचित मूल्य दुकानों पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। अतः सभी पात्र पर्ची धारी उपभोक्ता शासन की योजना के अंतर्गत अन्न उत्सव दिवस में उपस्थित होकर खाद्यान्न प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। पात्र परिवारों को उचित मूल्‍य की दुकान से राशन कार्डधारियों को पूर्ववत निर्धारित दिवसो में राशन सामग्री प्राप्‍त करने की प्रात्रता होगी।

चंचल भारतीय✒️

देवास – गंधर्वपुरी में 10 कौओं की मौत

देवास। बीते दिनों गंधर्वपुरी गांव के आस पास के इलाके में अज्ञात बीमारी की चपेट में आ जाने से 10 से अधिक कौओं के मौत हो गयी जानकारी अनुसार जब लोंगो ने गांव के आस पास जाकर पता लगाया तो हर इलाके से मृत कौए मिले जिससे लोगो मे बीमारिया फैलने का भी डर है।सभी मृत कौओ का सेम्पल भोपाल लैब के जाँच के लिए भेजा गया है बीते दिनों इसी प्रकार के कई मृत कौवे इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में भी मिले थे कॉलेज परिसर में 50 कौओं की मौत हो गई है। इनमें से दो में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू का वायरस मिला था।

बर्ड फ्लू को लेकर देवास जिले में भी अलर्ट

इंदौर के बाद गंधर्वपुरी में हुई कौओ की मौत के बाद अब वैन विभाग और पशु विभाग की टीम अलर्ट पर है। वन विभाग की तरफ से मामले पर नज़र रखी जा रही है वही उनकी एक अन्य टीम वन्य प्राणी टीम भी है जो अलर्ट पर है

देवास – आज आई 376 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 4 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- बेहरी बागली देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
2 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
3 पताः- कलमा देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष
4 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
5 पताः- बांगर देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
6 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
7 पताः- कराडिया टोंकखुर्द देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 382
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 376
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 369
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 83224
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 82952
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2792
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 79311
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2710
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 56
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 272
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.37
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.06
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.93
                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                          
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

अवैध रूप से काट कर परिवहन हो रही गिली लकड़ियों से भरा ट्रक वन विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से मामूली धाराओं में नाम मात्र की कार्यवाही

कन्नौद:देवास जिले के कन्नौद में वन विभाग की टीम के द्वारा अवैध रूप से वृक्षों की कटाई की गई आम की लकड़ी भरकर इंदौर की ओर जा रहे ट्रक को बीती मध्य रात्रि को पकड़ा गया है। ट्रक नंबर एमपी -22-HO-574 में तीन अलग-अलग त्रिपाल से छिपाकर अवैध रूप से गीली लकड़िया परिवहन की जा रही थी।ट्रक ड्राइवर व हेल्पर इमरान खान पिता सुल्तान खान, फईम खान पिता युसूफ खान निवासी बोरीकला जिला सिवनी म.प्र.ने कटाई से लेकर परिवहन के संबंध में वन विभाग के द्वारा पूछताछ करने पर वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए। वन विभाग के द्वारा मीडिया/ पत्रकारों से मामला दबाया जाकर मामले में सामान्य म.प्र. वन अधिवहन की मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मिलीभगत से ट्रक छोड़ने की तैयारी कर ली गई है। कन्नौद वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में आम की गीली लकड़ियों के 62 नग लट्ठे होना बताकर 14.681 घन मीटर लकड़ी के संबंध में कार्रवाई करते हुए म.प्र. वन अधिवहन वनोपज नियम 2000 की धारा-41,42,76, के अंतर्गत संशोधन नियम 2005 एवं 2011 के नियम-3,11,14,16, धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कटाई की गई लकड़ी पर मामूली धाराओं में दर्ज प्रकरण को लेकर वन विभाग के जिम्मेदारों पर कई सवाल खड़े हो रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के द्वारा जांच के दौरान ट्रक ड्राइवर के मोबाइल जप्ती के दौरान देवास जिले के वन परिक्षेत्र बागली रेंज वनरक्षक मोदी का नाम भी चर्चा में आया है। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से गाड़ी निकलाने पर इनाम बतौर मोटी रकम दी जाती है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त नंबर का ट्रक एमपी-22-HO-574 पहले भी कई बार इंदौर आया है । जिसकी जानकारी तोल कांटे से निकाली जा रही है।कन्नौद वन विभाग के द्वारा मनमाने नियम के अनुसार लकड़ी माफियाओं को संरक्षण एवं लाभ पहुंचाने की नियत से मिलीभगत कर अपने स्वार्थ सिद्धि करने के उद्देश्य से नियम को ताक में रखकर कानून के विपरीत कार्यवाही की गई है। नियमानुसार लकड़ी काटने से लेकर परिवहन करने के वैध कागजात नहीं होने पर मध्यप्रदेश भू.राजस्व संहिता 1959 धारा 38 में भी प्रकरण पंजीबद्ध कराया जाना चाहिए था जो नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश वन अपराध अधिनियम 1927 धारा 02 के अंतर्गत धारा 52 वन उपज व्यापार अधिनियम 1969,5,15,25, धारा में प्रकरण पंजीबद्ध किया जाना था जो नहीं किया गया है। एवं जैव विविधता अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाना था जो नहीं किया गया है। वन विभाग कन्नौद ने मिलीभगत कर अपना स्वार्थ सिद्ध कर नाम मात्र की कार्यवाही कर शासन का अहित किया गया है एवं पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वालों को बचाने का कार्य किया है।अभी वाहन चालक के पास कोई कागजात नहीं है परंतु कुछ दिनों में फर्जी कागजात तैयार कर प्रस्तुत कर दिए जाएंगे। वन विभाग के द्वारा जहां से लकड़ी काटी गई है वहां जाकर लकड़ियों का मिलान ठूंठों से किया जाना चाहिए तभी इस संगठित अपराध का खुलासा होगा। वन विभाग के द्वारा ऐसी क्या जल्दी थी की रविवार के दिन ही वन विभाग ने लकड़ी का नाप तोल कर लिया जबकि आम जनता के काम को करने में कई कई दिन लग जाते हैं इससे यह स्पष्ट है कि सांठगांठ के चलते और यहां लकड़ी माफियाओं को बचाने के लिए रविवार छुट्टी के दिन कार्रवाई के नाम पर ढोंग किया गया है।

क्या कहते हैं जवाबदार पी. एन.मिश्र वन मंडल अधिकारी देवास 94247 92126 मोबाइल पर संपर्क करने पर मोबाइल उठाना उचित नहीं समझा।

?️ चंचल भारतीय

नगरीय एवं पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न

• अभी मैं आपके साथ ब्लॉक स्तर तक काम करूंगा- सीपी मित्तल 

• एक मन से साथ रहकर चुनाव जीत लो- श्री वर्मा 

देवास। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीपी मित्तल ने रविवार को देवास आकर शहर जिला एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें आगामी समय में होने वाले नगरी निकाय एवं पंचायतों के चुनाव के संदर्भ में कार्यकर्ताओं के विचार जाने। इसी के साथ मित्तल ने कहा कि आज मैं पहली बार आपके बीच आया हूं। अगली बार जब आऊंगा तो ब्लॉक स्तर पर आपके साथ चल कर बात करूंगा। योग्य और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। हमारा पूरा प्रयास यह रहेगा कि आगामी समय में नगर निगम, नगर पंचायत एवं पंचायतों पर कांग्रेस के पदाधिकारी विजय होकर पहुंचे आप पार्टी का काम करते रहे। इसी के साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सब आपस में एक मन हो जाओ और आने वाला चुनाव जीत लो यही आज की आवश्यकता है। टिकट किसे मिलेगा यह बाद का विषय है, लेकिन जिसे भी मिलेगा उसे हम सबको मिलकर विजय बनाना है। इसी के साथ जिला प्रभारी योगेश यादव ने कहा कि आज काग्रेस के प्रति भ्रम फैलाया जा रहा है की कांग्रेस ने ठीक से काम नहीं किया है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि पं. जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक कांग्रेस ने जो काम किया है। वह आज देश के सामने हैं। हमें  लोगों को बताना होगा कि हमारे प्रति जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा। आप सब योद्धा हो पूरी ताकत और ईमानदारी के साथ जीतने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ो। निश्चित रूप से विजय कांग्रेस की होगी। बैठक में उपस्थित सह प्रभारी यास्मिन शेरानी ने भी कहा कि धोखे के साथ छल के साथ हमारी प्रदेश की सरकार भाजपा वालों ने ली है, लेकिन हमें हिम्मत नहीं हारना है। पूरी ताकत और एकजुटता के साथ आगे आकर ईमानदारी से पार्टी का काम करना है। सर्वप्रथम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक पटेल ने अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। संचालन काग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ने माना। बैठक को नजर शेख, नरेंद्र यादव, प्रदीप चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सादिक खान, अनिल गोस्वामी, सूरज सिंह चावड़ा, बच्चु भाई, दिनेश यादव, सुनील यादव, गोपाल कृष्ण व्यास, छगनलाल मिस्त्री, विजय सिंह गौड़, इम्तियाज शेख़ भल्लू, महेश राजपूत आदि ने संबोंधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जयसिंह ठाकुर, राजवीर सिंह बघेल, शौकत हुसैन, जयप्रकाश शास्त्री, भगवान सिंह चावड़ा, रेखा वर्मा, रमेश व्यास, मनीष चौधरी, ओम पटेल, उमेश प्रताप सिंह गौड़, शिवा चौधरी, जितेंद्र सिंह मोंटू, एजाज शेख, कमल वास्क्ले, चन्दर सिंह सेकली, ज्ञान सिंह दरबार, दीपेश कानूनगो, रोहित शर्मा, जितेंद्र सिंह गौड़, हर्ष प्रताप सिंह गौड़, दिग्विजय सिंह झाला, विश्वजीत सिंह  चौहान, राधा किशन सोलंकी, वंदना पांडे, शबाना सोहेल, वर्षा निगम, अलका शर्मा, रश्मि मिश्रा, ईशान राणा, साधना प्रजापति, अकील हुसैन, कालू बोस, प्यारे मियां पठान, दीपक चौधरी, सलीम पठान, संतोष मोदी, जाकिर उल्ला शेख, सतीश पुजारी, चिंटू धारू, प्रमोद सुमन, शकील शेख, अकरम शेख तृप्ति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। बैठक में भागवताचार्य दिनेश बजाज ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। जिनका श्री वर्मा, श्री मित्तल ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

देवास – ” इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने जीता देवास की जनता का दिल ”

देवास। हाल ही में इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी ने इंदौर की शिप्रा देवास को भी इंदौर मेट्रोपोलियटन एरिया में शामिल किया जाना चाहिए । ऐसा करके इंदौर सांसद ने देवास के जन-जन का दिल जीत लिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व की कमलनाथ सरकार ने देवास को मेट्रोपोलियटन एरिया में शामिल किया था, लेकिन वर्तमान शिवराज सरकार ने महानगरीय क्षेत्र से देवास को अलग कर दिया और मेट्रोपोलियटन एरिया (महानगरीय क्षेत्र)को इंदौर तक समेटकर रख दिया। एक तरह से देखा जाए तो शिवराज सरकार ने बहुत बड़े क्षेत्र को विकास से वंचित कर दिया। शिवराज सरकार ने देवास को मेट्रोपोलियटन एरिया से क्यों बाहर किया? इसके क्या निहितार्थ है? ये तो मुख्यमंत्री शिवराज ही जाने,लेकिन जनता के बीच इसके बहुत मायने निकाले जा रहे हैं, क्या इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने पुनः इंदौर महानगरीय क्षेत्र में देवास को शामिल करने की बात कहकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आईना दिखाने की कोशिश की है ? लालवानी ने बताने का प्रयास किया है कि इंदौर के नेता आसपास के सारे क्षेत्र को भी साथ लेकर चलने की भावना रखने वाले नेता हैं। अन्यथा लालवानी को क्या लेना-देना दूसरे क्षेत्र से?ये काम तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए था,लेकिन देवास में विधायक महोदया प्रदेश सरकार में मंत्री पद पाने के लिए मशक्कत करती रही और देवास सांसद सड़क पर गराड़ू तलकर सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने का प्रयास करते रहे। हालांकि देवास कांग्रेस अध्यक्ष इस बात को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन विपक्ष का नेता,विपक्ष का ही होता है,उसकी बात को सत्ता पक्ष महत्व नहीं दिया करता है। लेकिन इन्दौर सांसद शंकर लालवानी ने मेट्रोपोलिटयन एरिया में देवास को शामिल करने की बात करके देवास के जन-जन का दिल जीत लिया है।