कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें कल रात एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वह लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष भी रहे। वह 2018 तक कांग्रेस में कोषाध्यक्ष रहे।
Category: मध्य प्रदेश
दहेज लोभी पति, सास और ससूर 7 वर्षों से विवाहिता को कर रहे प्रताडि़त, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
देवास। आज के आधुनिक समय में भी दहेज़ प्रथा नाम की बुराई हर जगह फैली हुई है। भारतीय समाज में दहेज प्रथा अभी भी विकराल रूप में है। देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है। दहेज से कई महिलाएं व नवविवाहिता शारिरीक व मानसिक रूप से परेशान है। ऐसा ही एक मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणगढ़ मकोडिय़ा का सामने आया है। जहां दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने पर औद्योगिक थाना पुलिस ने ग्राम लोहारी निवासी पति, सास और ससूर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
दिनांक 19 दिसंबर 2020 शशिकांत पटेल ने औद्योगिक थाने में शिकायत कर बताया कि मेरी भतीजी पूजा मुकाती का विवाह 3 दिसंबर 2011 को ग्राम नारायण मकोडिय़ा से ग्राम लोहारी के दीपक पिता सुरेश मुकाती से हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। इनकी एक 6 वर्षीय पुत्री भी है। विवाह के डेढ़ से दो साल बाद से ही मेरी भतीजी पूजा को उसके पति दीपक मुकाती, ससुर सुरेश मुकाती, सास सुनिता मुकाती और ननंद पूजा मुकाती दहेज लाने की बात पर मानसिक और शारिरीक रूप से प्रताडि़त करते आ रहे है।
पूजा के पति, सास और ससूर कहते है कि तेरे बाप के पास जमीन है तूं तेरे यहां से 5 लाख रूपए और वेगेनार कार लेकर आ, तभी तुझे इस घर में रहने देंगे। नही तो तुझे यहां से भगा देंगे। पूजा को प्रताडि़त करने के लिए उसे भरी गर्मी में बगैर पंखे के कमरे में सुलाते थे और बाकी सब नीचे के हवादार कमरों में सोते थे। कई बार बीमार होने पर ससुराल वालों द्वारा ईलाज भी नही कराया गया और ताने मारते हुए कहते थे कि तू तेरे घर जा और वहीं ईलाज करा। पूजा को मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूजा के कथन अनुसार औद्योगिक पुलिस ने पति, सास और ससूर पर 498 ए, 323 एवं 506 की धारा में प्रकरण दर्ज कर ससूर को गिरफ्तार किया है। वहीं पति अभी फरार है। जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
व्यक्ति सेवानिवृत्त नहीं होता उसे कार्य करते ही रहना है सेवानिवृत्त होने पर रमेशचंद्र छावड़ी का स्वागत किया गया
टोंकखुर्द। व्यक्ति कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, उसे हमेशा ही कार्य करते रहना है। कार्य करने की आखिरी गति कभी रुकती नहीं, वो अनवरत जारी रहती है। यह बात टोंकखुर्द शाखा प्रबंधक त्रिलोकसिंह राठौर ने ग्राम अमोना में सेवा सहकारी संस्था के सचिव रमेशचंद्र छावड़ी की सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में महावीरसिंह चावड़ा, सरपंच प्रतिनिधि चेतनसिंह भाटी, प्रदीप पाठक अतिथिके रूप में उपस्थित थे। । अतिथियों ने छावड़ी का शाल- श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। पूर्व सरपंच बलदेवसिंह गुर्जर, महेंद्रसिंह भाटी, रामचरण जायसवाल, गोपालदास वैरागी, हरिओम जैन, विजेंद्रसिंह ठाकुर, ओंकारसिंह गुर्जर, बहादुरसिंह भाटी उपस्थित थे।
देवास – आज आई 348 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 21 दिसम्बर 2020
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः- लोहारदा देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
2 पताः- बिंजाना देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष
3 पताः- पलासिया डकाच्या देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
4 पताः- सोनकच्छ देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
5 पताः- लोहाना देवास ,महिला ,उम्र 24 वर्ष
6 पताः- कालुखेडी देवास ,पुरूष,उम्र 70 वर्ष
7 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 46 वर्ष
8 पताः- सिया मिर्जा बाखल देवास ,पुरूष,उम्र 25 वर्ष
9 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
10 पताः- वार्ड 11 आर्दश नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
11 पताः- मानकुण्ड नेवरी,बागली देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
- 1 -आज लिये गये सैम्पल- 407
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 348
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 11
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 337
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 77176
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 76863
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2652
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 73362
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2537
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 89
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 313
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 26
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.45
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.66
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.98
(डॉ के.कल्याणी )
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास
देवास – विकास कार्यों से अभिभूत होकर पूर्व पार्षद सेन का किया सम्मान
देवास। वार्ड क्रमांक 25 के पूर्व पार्षद मनीष सेन का रविवार को वार्डवासियों ने सम्मान किया। विगत 5 वर्षों में वार्ड के चहुमुखी विकास कार्यों से अभिभूत होकर गणमान्य नागरिकों व अग्रेश्वर सेवा समिति द्वारा समारोह आयोजित कर यशस्वी पूर्व पार्षद श्री सेन का शाल-श्रीफल व प्रशंसा पत्र भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व जिला महामंत्री राजेश यादव, मनोहर भालेराव, रविन्द्र भारद्वाज, इंद्रजीत जुनेजा, शंकरलाल तलरेजा, रमेश ठाकुर, नीरज व्यास, भेरूसिंह चावड़ा, राजकुमार ठाकुर, राजेश चावड़ा, महेश बोड़ाना, हरिओम राठौर, सुमेर सिंग चावड़ा, प्रमोद कटारिया, दिपेश चौधरी, प्रवीण योगी, विजय वर्मा, निखिल नरवरिया, हर्ष अरोरा, दीपक पवार, नितेश नाथ सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी व युवाजन उपस्थित थे। आभार शैंकी जुनेजा ने माना व संचालन पंकज वर्मा ने किया।
देवास – डेली कॉलेज का उपाध्यक्ष बनने पर विक्रमसिंह पवार का किया सम्मान
देवास। मध्यप्रदेश शासन द्वारा देवास रियासत के महाराज विक्रम सिंह पवार को डेली कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सीनियर मंडल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी के नेतृत्व में पैलेस पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर एवं पूर्व महाराज स्व. तुकोजीराव पवार का चित्र भेंटकर सम्मान किया गया। मण्डल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि एवं महाराज पवार को पहली बार डेली कॉलेज इंदौर का उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यकर्ताओं ने पैलेस पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी एवं मिठाई वितरीत की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह रघुवंशी, अभय सिंह राठौड़ सांवेर, चंदन सिंह बैस इंदौर, प्रीतमसिंह सोलंकी हाटपिपलिया, गौरव लोहारदा, अर्जुन सेंधव, बबलू, अंतर सिंह दरबार इटावा, कपिल वर्मा, रवि भूतिया, यश ठाकुर, अनवर पठान, सोनू सोसाइटी, गोलू रघुवंशी आदि उपस्थित थे।
गुरु गोविंद की नगरी मे हो रहा वेद घोष
कांटाफोड़ – गुरू गोविंद की नगरी कांटाफोड़ मे प्रतिदिन अलसुबह वेद घोष किया जा रहा है।
विगत वर्षों से संस्कृत पाठशाला मे ब्राह्मण बच्चों को वेद विद्या का अध्ययन कराया जाता है। आश्रम संचालक पंडित नारायण शास्त्री ने बताया की विद्यालय मे ब्राह्मण बच्चों का भोजन आवास एवं अध्ययन की निशुल्क व्यवस्था की जाती है। अभी तक एक हजार से अधिक विद्यार्थी वेदपाठी होकर भारतीय संस्कृति की ध्वजा लहरा रहे है। गुरू गोविंद संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जा रही है।नगरवासियों द्वारा प्रभातफेरी का स्वागत सत्कार किया जा रहा है।
?️ बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़
राम जानकी विवाह उत्सव मनाया
कांटाफोड़ – शनिवार को विवाह पंचमी के पावन अवसर पर स्थानीय श्रीराम मंदिर मे राम जानकी विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम जानकी की आरती पुष्पांजलि की गई। आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या मे महिला पुरूष तथा बच्चे उपस्थित थे। विवाह उत्सव मे श्रीराम मंदिर प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार कर मंदिर परिसर मे विद्युत साज सज्जा की गई।
हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम और माता सीता के विवाह का उत्सव मनाया जाता है इस दौरान घरों और मंदिरों में उत्सव मनाया जाता है और राम व सीता का पारंपरिक रूप से गठबंधन किया जाता है. इस दिन रामायण के बाल कांड का पाठ करने की भी परंपरा है।
?️ बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़
केशव जोशी अभा ब्राह्मण समाज युवा संघ के उपाध्यक्ष बने
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला की सहमति से युवा संघ अध्यक्ष महेन्द्र व्यास द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में केशव जोशी को युवा संघ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया। जोशी के मनोनयन पर अशुतोष जोशी पप्पू भैया, दिनेश मिश्रा, आकाश अवस्थी, बंटी शर्मा, नयन कानूनगो, कपिल व्यास, अजय पंड्या सहित समस्त पदाधिकारियों, समाजजनों व ईष्टमित्रों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
देवास – महापौर पद चुनाव के प्रत्याशी का इंतज़ार बाज़ार में चल रहे दो नाम
देवास। नगर निकाय चुनाव के आरक्षण संपन्न होते ही सभी जगह चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है देवास शहर के नगर निगम के महापौर पद के लिए भी चुनाव होना है जिस पर देखना होगा भाजपा के तरफ से कौन बनेगा महापौर पद का प्रत्याशी बाजारों में चलती चर्चाओं के अनुसार भाजपा की तरफ से दो बड़े ए से नाम सामने आ रहे हैं जिसे भाजपा महापौर पद के चुनाव को लेकर अपना प्रत्याशी बना सकती है पहला नाम विधायक प्रतिनिधि रवि जैन की पत्नी पूजा रवि जैन तो दूसरा नाम देवास शहर के प्रतिश्ठित समाजसेवी स्व. कैलाश जैन (भोमिया जी) की पत्नी मंजू कैलाश जैन। हालांकि टिकट तो उसी को मिलेगा जिसे पैलेस से तय किया जाएगा। एक और जहां रवि जैन के विधायक प्रतिनिधि होने से उनके संबंध भी पैलेस से काफी अच्छे हैं तो दूसरी ओर मंजू जैन के बेटे के संबंध भी विधायक पुत्र युवराज सिंह से काफी अच्छे हैं वहीं मंजू जी द्वारा भी अनेक सामाजिक कार्य किये गए है , जैन समाज मे भी वह एक ख्यात प्राप्त महिला है । हाल ही में हुए एक जैन समाज के प्रोग्राम में दोनों नामों को लेकर चर्चा चली थी। अब देखना होगा कि भाजपा अपना प्रत्याशी किसे घोषित करती है , क्या इन दो नामो में से ही बनेगा महापौर पड़ के लिए भाजपा प्रत्याशी या कोई ओर बाज़ी मार जाएगा। जल्द ही अब चुनाव के तारीखों के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू होगी।
