देवास शहर में दो मकानों को तोड़ने की गई कार्रवाई

देवास 22 दिसम्बर 2020/ मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में भू-माफियाओं, मिलावटखोरों, ड्रग्स माफियों, गोकशी तथा मासूम नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन में देवास जिले में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा मिलावटखोरों, ड्रग्स माफियों, गोकशी तथा मासूम नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों पर निरन्‍तर कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने बताया कि देवास के भवानी सागर मोहल्ले के रोहित उर्फ काली जो कि आदतन अपराधी है, जिस पर थाने में विभिन्न मामलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गोकशी के मामले भी हैं तथा वर्तमान में रोहित उर्फ काली मासूम नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा एंटी माफिया अभियान के तहत आदतन अपराधी रोहित उर्फ काली के मकान को तोडने की कार्रवाई की गई।

एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने बताया कि भू-माफिया अभियान के तहत शहर से लगे नौसराबाद क्षेत्र के स्वास्तिक नगर में शाहिद उर्फ सईद उर्फ जर्सी पिता शाकिर के मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई भी गई। उन्होंने बताया कि शाहिद ने स्वास्तिक नगर में मकान बना रखा था, जिसे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा तोड़ने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि देवास जिले में जहां कही भी भू-माफिया सहित अन्य अवैध कार्य करने वालों पर कार्यवाही जारी रहेगी। आज की गई दोनों कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर सहित पुलिस विभाग का अमला तथा नगर निगम अमले के साथ अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

पैलेस पहुंचकर किया विक्रमसिंह पवार का स्वागत

देवास। मध्यप्रदेश शासन द्वारा महाराज विक्रम सिंह पवार को डेली कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का उपाध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व पार्षद एवं पूर्व एल्डरमैन आशुतोष जोशी (पप्पू भैय्या) के नेतृत्व में अरस्तुल भाई एवं केशव जोशी मित्र मण्डल द्वारा पैलेस पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सचिन प्रजापति, अजय पंड्या, नयन मित्तल, माधव जोशी, मोईन खान, सचिन राठौर, गौरव राठौर, नरेन्द्र भाटी, सौरभ डोंगरा, यश नागर, विशाल शर्मा, अश्विन देवलिया, राम चौहान, रोमित घाडग़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

काला बाजारी हेतु अवैध संग्रहण किए जा रहे डीजल, काला आईल एवं अवैध शराब पर कार्यवाही कर 26 लाख 72 हजार का मश्रुका जप्त करने में सफलता

देवास – पुलिस अधीक्षक देवास श्री शिवदयाल सिंह द्वारा जिला देवास मे कालाबाजारी, अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया गया था इसी तारतम्य मे कार्यवाही करते हुए अतिपुअ महोदय श्री जगदीश डाबर, नपुअ देवास श्री विवके सिंह, उपुअ श्री किरण शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस मुकेश इजारदार एवं उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए. बीती रात मे मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए, ग्राम खटाम्बा के सालगराम ढाबे के पीछे अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए अवैध संगृहण किए जा रहे के स्थान पर दबिश दी गई । दबिश में बड़ी मात्रा मे डीजल और काला आईल एवं अवैध शराब जप्त की गई, जिसमे 200-200 लीटर के कुल 10 ड्रम काला आईल करीब 2000 लीटर कीमती एक लाख रूपए. 05 काले आईल के 200-200 लीटर के खाली ड्रम सहित एक टैंकर एमपी 09 के बी 6212 पम्प लगा हुआ जिसमे करीब 3000 लीटर काला आईल भरा था, कीमती करीब 25 लाख रूपए, 03 ड्रम 200-200 लीटर के जिनमे कुल 500 लीटर डीजल भरा हुआ, एवं डीजल नापन की माप, झब्बी, मोटर आदि जप्त की गई, तलाशी मे उक्त अवैध संग्रहण के अलावा अवैध 24000 रू कोमत की 04 पेटियो मे भर 150 क्वार्टर अंग्रेजी शराब अलग-अलग कंपनी की करीब 30 लीटर जप्त की गई, मौके से आरोपी ढाबा संचालक हुनेरसिंह पिता अंतरसिंह धाकड नि0 खटाम्बा को गिरफतार कर थाना बैंक नोट प्रेस देवास मे अप क 635/2020 धारा 185 भादवि एवं 3, 7, ई0सी0 एक्ट 34 आबकारी अधि0 का पकरण दर्ज किया गया ।

जप्त माल
1 – 10 ड्रमो मे भरा 2000 लीटर काला आईल-कीमती एक लाख रू 2 – एक टैंकर काले आईल का भरा हुआ – कीमती 25 लाख रूपए। 3 – 03 ड्रमो मे भरा 500 लीटर डीजल – कीमत 40 हजार रूपए
4 – 4 पेटीयो मे भरे 150 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब अलग-अलग कंपनी की कीमती
-24 हजार रू। 5 – 05 खाली ड्रम – कीमती 08 हजार

कुल जप्त मश्रुका कीमती 26 लाख 72 हजार रूपए

गिरफतार आरोपी – भोपाल रोड खटाम्बा के सालगराम ढाबा का संचालक हुनेरसिंह पिताअंतरसिंह धाकड नि. खटाम्बा देवास,

गिरफतारी टीम – थाना प्रभारी बीएनपी निरीक्षक मुकेश इजारदार, उनि. रमेश कल्थिया, सउनि. मो. फरीद, सउनि. सुरेश मिश्रा, प्रआर 265 आनंदसिंह प्रआर 254 द्वारका प्रसाद, आर. 138 रशोद, आर. 319 हेमंत डाबी की विशष भूमिका रही ।

सस्ता होगा पेट्रोल डीजल सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उपकर हटाया

मध्यप्रदेश – सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उपकर हटा दिया है, जिससे अब देखना होगा कि पेट्रोल के दामों मे और डीजल के दाम कितने रुपये की कमी आएगी । मध्यप्रदेश शासन की हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया है। अगर इससे पेट्रोल और डीजल के दामो म् कटौती होती है तो इससे लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। फैसला आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा।

देवास – थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

7 किलों 500 ग्राम अवैध गांजा सहित उज्जैन का तस्कार गिरफ्तार

देवास। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् देवास पुलिस अधीक्षक डॉ श्री शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डाबर नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी संजय सिह के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा 07 किलो 500 ग्राम कीमत करीब 01 लाख 87 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी सुजूकी एक्सिस कीमत लगभग 60 हजार रूपये की उज्जैन के तस्कर अरकान मंसूरी से जप्त करनें में सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 20.12.2020 को रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति बगैर नंबर की सिल्वर रंग की सुजुकी एक्सिस स्कूटर गाड़ी पर भोपाल बाईपास रोड से होकर उज्जैन की ओर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहा है। थाना प्रभारी संजय सिंह के निर्देशन में नियत स्थान पर पुलिस थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा रवाना होकर उज्जैन रोड पर मायादेवी कॉलेज के सामने पहुंचकर घेराबंदी की गई जो कुछ देर में एक बगैर नंबर की सिल्वर रंग की सुजूकी एक्सिस गाड़ी पर एक व्यक्ति आते दिखा। जिसे घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया उस व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अरकान मंसूरी पिता शाकिर मंसूरी जाति पिंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी हब्बू मामू का मकान,गली नंबर-05लोहे का पुल उज्जैन,मप्र का होना बताया। जिसकी गाड़ी में आगे एक प्लास्टिक की बोरी में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन 07 किलो 500 ग्राम कीमती करीब 01 लाख 87 हजार का मिला जो उक्त व्यक्ति से अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं बगैर नंबर का वाहन सुजुकि एक्सिस किमत लगभग 60 हजार रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अपराध क्रमांक 562/2020 धारा- 8/20 NDPS Act. का पंजीबद्ध का विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तारशुदा तस्कर द्वारा उक्त मादक पदार्थ गांजा कहां से लाया गया था एवं किसे देनें जा रहा था एवं उसके इस कार्य में सहयोगी अन्य साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी – अरकान मंसूरी पिता शाकिर मंसूरी जाति पिंजरा उम्र 20 वर्ष निवासी हब्बू मामू का मकान, गली नंबर-05लोहे का पुल उज्जैन,मप्र

जप्त मादक पदार्थ – मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन 07 किलो 500 ग्राम कीमती करीब 01 लाख 87

सराहनीय कार्य – हजार एवं घटना में प्रयुक्त वाहन सुजूकी एक्सिस कीमत लगभग 60 हजार रूपये निरीक्षक/थाना प्रभारी संजय सिंह, उनि विजेन्द्र सिंह सोलंकी, सउनि राकेश बाबू शर्मा, प्रकाश राजौरिया, प्रआर संतोष रघुवंशी, नरेन्द्र सिंह चंदेल, ठाकुरलाल, पुरूषोत्तम शर्मा,केशव सिंह,विमल व्यास, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, संतोष रावत, रवि पटेल, नवीन पटेल, धर्मवीर सिंह गुर्जर, कुलदीप सिंह सिकरवार. योगेन्द्र सिंह चौहान,लोकेश मुकाती,विनोद जायसवाल, रोहित चावड़ा,मआर रीना सोलंकी सैनिक हुकुम सिंह, सुमित शर्मा,

सोनकच्छ पीपलराव रोड पर दर्दनाक हादसा बाइक व जीप की हुई टक्कर दो की मौके पर मौत

देवास – सोनकच्छ पीपलराव रोड पर ग्राम खेरिया जागीर के पास दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन में टक्कर हुई , टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद एक बाइक सवार व एक जीप चालक दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी, वही एक अन्य बाइक सवार की हालत भी गम्भीर है, पिपलरावा पुलिस, सोनकच्छ टीआई व एसडीओपी मौके पर पहुंचे है । बाइक सवार के पास से मिला आधार कार्ड के अनुसार बाईक सवार युवक जिसकी मौत हुई उसका नाम कन्हैयालाल मालवीय बताया जा रहा है। वही कुल 4 अन्य लोग घायल हुए जिनको उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया है।

देवास – आज आई 381 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 22 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- एमआईजी त्रिलोक नगर देवास ,पुरूष,उम्र 57 वर्ष
2 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 66 वर्ष
3 पताः- गवली मोहल्ला देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
4 पताः- निमलाय सतवास देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष
5 पताः- भवाना सागर देवास ,महिला ,उम्र 44 वर्ष
6 पताः- भवाना सागर देवास ,महिला ,उम्र 39 वर्ष
7 पताः- सिरोल्या देवास ,महिला ,उम्र 31 वर्ष
8 पताः- राजोदा देवास ,महिला ,उम्र 27 वर्ष
9 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
10 पताः- चामुण्डापुरी देवास ,महिला ,उम्र 08 वर्ष
11 पताः- चामुण्डापुरी देवास ,महिला ,उम्र 29 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 253
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 381
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 11
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 370
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 77429
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 77244
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2663
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 73732
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2542
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 95
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 185
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.45
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.46
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.98
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                           
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे बैंगलूर जा रहे परिवार की कार खड़े टैंकर में घुसी, परिवार की तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे पर बंडोल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार टोल प्लाजा पर खड़े टैंकर में जा घुसी। हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार परिवार उत्तर प्रदेश के बनारस से कर्नाटक के बेंगलुरु जा रहा था। तभी अलोनिया टोल प्लाजा पर यह हादसा हो गया। यह पूरा हादसा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

मृतकों में पति-पत्नी और बेटे समेत परिवार के पांच लोग शामिल हैं। मरने वालों में सरिता पटेल, विजय पटेल, अजय कुमार, राधा पटेल समेत एक अन्य महिला शामिल है। जबकि कार में सवार चंदना (20), श्रेया (9) और प्रखर पटेल (4) घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टिकी टोरिया रहली में होगा सेवादल ग्रामीण का माह दिसम्बर का मासिक झंडावन्दन व बैठक

गढाकोटा(सागर)- कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर के पदाधिकारियों के निर्णय व सागर जिला ग्रामीण सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे कि सहमति तथा जिला संगठन प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला के व सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों के निदेशानुसार प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस सेवादल के जिला सचिव डॉ सैय्यद जावेद खान ने बताया कि कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले मासिक झंडावन्दन का कार्यक्रम इस माह दिसम्बर का 27.12.20 को हैं जो इस बर्ष का अंतिम रविवार भी है इस बार के झंडावन्दन को रहली में टिकीटोरिया पर पूरे जिले के सभी कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला ब्लॉक व नगर के पदाधिकारियों पिछला होम कम्प्लीट करके साथ लेकर व कांग्रेसजनों की उपस्थिति में होना सम्पन्न किया जाना सुनिश्चित किया गया है ।
विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि झंडावन्दन के उपरांत सामूहिक दाल बाटी के साथ साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन रखा गया बैठक व्यस्थित सेवादल के अनुशासन के अनुरूप हो सके इसके लिए इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक कांग्रेसीजन को अपनी उपस्थिति की सूचना बैठक के दो दिन पूर्व यानि 25.12.20 शुक्रवार तक तक अनिवार्य रूप से मेरे मोबाइल नम्बर 7000567 046 पर देना होगी ताकि सेवादल के अनुरूप कार्यक्रम बनकर कार्यक्रम व्यवस्थित व सफलतापूर्वक सम्पन्न होकर अपनी पूर्णता को प्राप्त हो सके..
विज्ञप्ति के अंत मे डॉ जावेद खान ने कहा है कि सेवादल की सभी विग के साथियों को जिसमें महिला,यूथ ब्रिगेड सहित सेवादल ग्रामीण के सभी साथियों को सेवादल की निर्धारित यूनिफॉर्म में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है ।

देवास – संगठनात्मक चुनाव में विजयी पदाधिकारियो का किया भव्य स्वागत

 
देवास। भारतीय युवा कांगे्रस के संगठनात्मक चुनाव में मिली जीत का जश्न युवाओं द्वारा इंडियन कॉफी हाउस पर मनाया गया। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पुर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष तंवर सिंह चौहान, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने प्रदेश में सबसे सर्वाधिक वोटों से बने प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह चौहान का स्वागत किया ! विश्वजीत ने 135 उम्मीदवार के बीच 6 नम्बर पर आकर प्रदेश सचिव की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया और देवास का गौरव बढ़ाया स्वागत की बेला में जिला उपाध्यक्ष प्रतीक शास्त्री,चेतन टेगोर,हँसा चौहान, जिला महासचिव आयुष तिवारी,जिला सचिव भीम सिंह रोजड़ी,देवास विधानसभा महासचिव मलखान सिंह देवड़ा,बशर पठान हाटपीपलिया विधानसभा उपाध्यक्ष धारा सिंह राजपूत,का स्वागत किया। स्वागत के बाद युवाओं द्वारा युवा कांग्रेस के झंडे लेकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वाहन रैली भी निकाली गई। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में बने सभी पदाधिकारियों का प्रशांत सिंह चौहान (जिला अध्यक्ष- युवा कांग्रेस सोशल मीडिया) के नेतृत्व में स्वागत सम्मान समारोह रखा गया।