सौतेला पिता करता था नाबालिक बेटी से दुष्कर्म बालिका ने एक बच्चे को जन्म दिया और कुछ समय बाद नवजात की मौत हो गई

देवास। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में एक नाबालिग बालिका ने एक बच्चे को जन्म दिया और कुछ समय बाद नवजात की मौत हो गई। जिला अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने नाबालिग बालिका के दुष्कर्मी पिता को हिरासत में ले लिया। जानकारी अनुसार पीड़िता बालिका की मां ने पति की मौत के बाद दोनों ने मर्जी से एक मंदिर में दूसरी शादी कर ली थी। उससे भी दो बच्चे हो गए पीड़िता की माँ मजदूरी करती है प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था जिसकी कुछ ही देर में मौत हो गयी। आरोपी पीड़ित का साैतेला पिता है, जिसने जुलाई 2019 से 15 अप्रैल 2020 तक अपनी बच्ची से दुष्कर्म किया , जिसका खुलासा पीड़ित की डिलेवरी के बाद हुआ। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर उस पर दुष्कर्म, बच्चों पर लैंगिक अपराध सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है आगे की पूछताछ जारी है।

देवास – आज आई 450 लोगों की रिपोर्ट मे 10 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 20 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- कन्नौद वार्ड-15 देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
2 पताः- कन्नौद वार्ड-01 देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
3 पताः- शिखरजी धाम देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
4 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 48 वर्ष
5 पताः- निपानिया देवास ,पुरूष,उम्र 36 वर्ष
6 पताः- बजरंग नगर देवास ,पुरूष,उम्र 45 वर्ष
7 पताः- नेवरी ,बागली देवास ,महिला,उम्र 10 वर्ष
8 पताः- सतवास वार्ड-1 देवास ,पुरूष,उम्र 36 वर्ष
9 पताः- जामगोद सोनकच्छ देवास ,महिला ,उम्र 25
10 पताः- केलोद देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 472
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 450
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 440
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 76769
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 76515
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2641
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 73025
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2531
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 84
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 254
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.45
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.83
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.98
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                       
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

25-26-27 दिसंबर को एडवेंचर फेस्ट के आयोजन को लेकर कलेक्टर एवं निगमायुक्त द्वारा पहाड़ी पर निरक्षण किया गया

• एडवेंचर फेस्ट का आयोजन में होने वाली गतिविधियों के स्थानों को देखा तथा वहां की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई एवं दिशा निर्देश दिए गए

देवास, देवास इन्‍दौर-भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ पहाड़ी पर “देवास एडवेन्‍चर फेस्‍ट” कार्यक्रम आयोजन का 25 से 27 दिसंबर तक किया जाएगा। इस आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आज शंकरगढ़ की पहाड़ी का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त्‍ विशाल सिंह चौहान, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण मनीष मरकाम, फारविड एडवेंचर के तन्मय जैन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि 25 से 27 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले देवास एडवेंचर फेस्ट का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। यहां पर आने नागरिकों को सभी सुविधा मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। शंकरगढ़ पहाड़ी पर पेयजल व अन्य सुविधाओं को तैयारी पूर्ण कर ली जाए। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि शंकरगढ पहाडी पर मेडिकल की सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चत की जाएं तथा लाईट की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था की जाए। आम नागरिकों के लिए पीने के पानी की व्‍यवस्‍था, टॉयलेट की व्‍यवस्‍था भी सुनिश्चित कर ली जाएं। यहां फूड स्‍टॉल लगवाए जाएं तथा पार्किंग स्थल का व्यस्थित कर लिया जाएं।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने शहर के नागरिक को से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में परिवार के साथ आये तथा इस आयोजन में सहायता करें। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्‍य शहर के लोगो को शंकरगढ पहाडी से जोडना है। शंकरगढ पहाडी को पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में इन्‍दौर, भोपाल, उज्‍जैन तथा मालवा क्षेत्र के लोग इसे हिलस्‍टेशन के रूप में पहचानेंगे।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि शंकरगढ पहाडी पर 25 से 27 दिसम्‍बर को देवास एडवेन्‍चर फेस्‍ट कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें देवास शहर के अलावा आसपास के शहरों से भी नागरिक गतिविधियों में भाग लेंगे। यह नगर निगम देवास, जिला प्रशासन और देवास टूरिज्‍म प्रमोशन काउंसिल का संयुक्‍त आयोजन है। शंकरगढ पहाडी पर ट्रेकिंग ट्रेल, माउंटिंग सायक्लिंग ट्रेल, मैराथन, सायक्‍लोथन, पेरा मोट्रिंग, फन रन, पेरा सैलिंग, पेरा ग्‍लाईडिंग, पैन्‍टबाल, एयर गन सूटिंग, झोरबिंग, झीपलाईन, रोप एक्टिविटी तथा वाल क्‍लाईंम्बिग सहित अन्‍य गतिविधियां होगी।

1 मिलियन डॉलर का नकली नोट(अमेरिकन करेंसी) बेचने आये 4 लोगो को इंदौर एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

एसटीएफ इंदौर की टीम ने शनिवार को नकली अमेरिकन करेंसी बेचते 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक मिलियन यूएस डॉलर का नकली नोट मिला है। पुलिस ने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर इनके पास भेजा और फिर जैसे ही आरक्षक ने सिर पर हाथ रख इशारा किया। टीम ने उन्हें दबोच लिया। इनके पास से एक मिलियन डॉलर का एक नकली नोट, 4 मोबाइल और 1200 रुपए बरामद हुए हैं।

एसटीएफ SP मनीष खत्री ने बताया की सूचना मिली थी कि नानाखेड़ा उज्जैन निवासी तरुण परमार तीन साथियों के साथ आशियाना ढाबा सांवेर रोड पर 5 लाख रुपए में अमेरिकन डाॅलर बेचने आने वाला है।

यहां आरक्षक सतीश चौहान को ग्राहक बनाकर भेजा गया। यहां बताए हुलिए का व्यक्ति ब्राउन जैकेट पहने अपने 3 साथियों के साथ बैठा मिला। सतीश ने ग्राहक बन बात की। उसने सतीश को नोट दिखाने के लिए कहा। नोटों की गड्डी दिखने पर उसने एक मिलियन यूएस डॉलर का नोट दिखाया। नोट देख सतीश ने सिर पर हाथ रख इशारा किया, जिसके बाद बाहर खड़ी टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी तरुण परमार निवासी नीलगंगा उज्जैन, मोहम्मद गुफरान पिता मोहम्मद इकबाल निवासी शुजालपुर, शेरू खान पिता मोहम्मद सलीम मेवाती निवासी उज्जैन, नईम देलवी पिता अब्दुल रशीद निवासी उज्जैन गिरफ्त में आए हैं। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से 4 दिन का रिमांड मिला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नकली यूएस डाॅलर कहां से लेकर आए हैं, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि अमेरिकन करेंसी में 100 डॉलर से ज्यादा की करेंसी नहीं होती है।

देवास – विक्रमसिंह पवार का डेली कॉलेज का उपाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत

देवास। मध्यप्रदेश शासन द्वारा देवास रियासत के महाराज विक्रम सिंह पवार को डेली कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री अर्पण उपाध्याय के नेतृत्व में पैलेस पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। श्री उपाध्याय ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि एवं महाराज पवार को पहली बार डेली कॉलेज इंदौर का उपाध्यक्ष चुना गया जो देवास के लिए हर्ष की बात है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व भाजपा भौंरासा अध्यक्ष संजय जोशी, अभिषेक गोस्वामी, शुभम पंवार, केशव जोशी, दर्पण उपाध्याय, राहुल बावने, आनंद माहेश्वरी, अभिषेक जायसवाल, राहुल जायसवाल, राहुल भिलवारे, अंकित जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उपाध्याय नगर सीवरेज का गंदा पानी घूस रहा लोगों के घरों में, लोगों ने आयुक्त से लगाई गुहार

देवास। वार्ड क्रमांक 12 उपाध्याय नगर के रहवासियों के घरों में सीवरेज का गंदा पानी घूस रहा है। जिसकी गंदी बदबू और अन्य समस्याओं से परेशान है। संतोष वर्मा ने बताया कि उपाध्याय नगर श्रीराम मंदिर के पास स्थित घरों के पीछे गलियों में सीवरेज कनेक्शन किए गए है। लेकिन गलत कनेक्शन के कारण सीवरेज लाईन का गंदा पानी लोगों के घरों में घूस रहा है। लोगों के घरों की लेटबॉथ चौक हो चुकी है। गंदगी के कारण घर के लोग बीमार हो रहे है। सीवरेज के गंदे पानी के कारण लोगों का खाना-पीना व जीना दुर्भर हो गया है। समस्या से ग्रस्त लोगों ने कई बार स्थानीय दरोगा से इस बारे में शिकायत की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। लेटबॉथ चौक होने से अंदर गैस बन रही है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। वार्ड के कैलाश राठौर, जगदीश कुमावत, ममता वर्मा, जगदीश पटेल, बीरमानंद वर्मा, जितेन्द्र सुरावत आदि ने निगम आयुक्त व संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि शीघ्र ही उक्त समस्या का निराकरण किया जाए। अन्यथा हमारे द्वारा निगम का घेराव किया जाएगा।

पेट्रोल ,डीजल ,घरेलू गैस और बढ़ते बिजली के दामों को लेकर; कांग्रेस जनो ने; उपवास कर धरना दिया

देवास  = देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के साथ ही घरेलू गैस की टंकी के दाम भी पहले 680  रुपये थे अब 780  रुपये हो गए हैं उस पर भी 100  रुपये बढ़ गए हैं । वही गैस पर मिलने वाली सब्सिडी भी कुछ माह से उपभोक्ताओं के खाते में नहीं आ रही है।  इसी के साथ बिजली के दाम पहले से बड़े हुए हैं बावजूद नियामक आयोग के द्वारा  बिजली महंगी करने का सुझाव दिया गया है जो कि शीघ्र लागू हो जाएगा  ।वही केंद्र सरकार के द्वारा किसान विरोधी बिल लोकसभा में पास किया गया है इन सब मुद्दों को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में मंडूक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने सुबह 11 बजे से लेकर 2  बजे तक महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात उपवास रख धरना दिया।।     धरने को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने पुरजोर तरीके से पेट्रोल डीजल पर प्रदेश सरकार से टैक्स  कम करने की मांग की वहीं केंद्र सरकार से बड़े हुए गैस के दाम तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि लगातार किसान ठंड के इस मौसम में दिल्ली की सड़कों पर काले कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं उनके साथ भी न्याय किया जाए और शीघ्र ही किसान विरोधी कानून को वापस लिया जाए

 शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि हम महात्मा गांधी के बताए हुए मार्ग पर चलने वाले कांग्रेस जन प्रदेश कांग्रेस  के आह्वान पर आज हमने यह सांकेतिक उपवास रख कर आंदोलन किया है। आगे हमें जैसा प्रदेश कांग्रेस का आदेश मिलेगा हम आंदोलन  करेंगे अगर यह  हमारी मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन भी हो सकता है। धरना कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार ब्लॉक अध्यक्ष आनिल गोस्वामी में ने माना।।                           

धरने को प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता शौकत हुसैन पण्डित जयप्रकाश शास्त्री रेखा वर्मा नजर शेख नरेंद्र यादव अजीत भल्ला  प्रदीप चौधरी शबाना सुहेल राजेश राठोड वंदना पांडे पोप सिंह परिहार चंद्रपाल सिंह सोलंकी अमितेश पांडे पंकज जोशी राधाकिशन सोलंकी डॉ सुरेश शर्मा दिग्विजय सिंह झाला मनोज हेतावल यश वीर गोयल  सूरज सिंह चावड़ा साधना प्रजापति धर्मेंद्र पटेल राजेश जयसवाल आदि ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए मांग की की पेट्रोल डीजल एवं गैस पर शीघ्र ही मूल्य वृद्धि वापस सो वही नियामक आयोग के द्वारा जो बिजली के दाम बढ़ाने का निर्णय हुआ उसे निरस्त किया जाए      

धरने के दौरान गैस की टंकी एवं  बॉटल में पेट्रोल भरकर भी प्रदर्शन के दौरान रखा गया ।                               

 इस अवसर पर कांग्रेस नेता ज्ञान सिंह दरबार कालू बोस प्यारे मियां पठान  सन्तोष मोदी ज़ाकिर उल्ला शेख़ शकील शेख इतिहास से बल्लू रोहित शर्मा दीपेश कानूनगो सलीम पठान रूपेश कल्याणी सतीश पुजारी कमलेश गुप्ता प्रवीण श्रीवास्तव दिनेश मिश्रा मुकेश शर्मा प्रवेश एक नारायण खड़के सुजीत सांगते उर्दू शेख इसान राणा लक्की मक्कड़ राजेश दांगी संतोष बेस अलका शर्मा प्रमोद सुमन राहुल पवार दिलीप परमार शाहिद मोदी संतोष मोदी जाकर शेख जाहिद शेख जानी भाई नफीस खान इस अवसर पर कांग्रेस नेता ज्ञान सिंह दरबार  विक्रम पटेल उमेश प्रताप सिंह गोड़  अकील हुसेन कालू बोस  प्यारे मियां पठान  अलका शर्मा बैरागी मेडम   कैलाश पटेल शकील शेख इम्तियाज  शेख़ भल्लू रोहित शर्मा दीपेश कानूनगो सलीम पठान रुपेश सतीश पुजारी कमलेश गुप्ता प्रवीण श्रीवास्तव दिनेश मिश्रा मुकेश शर्मा प्रवेश  सुजीत सांगते लक्की मांकड़ राजेश  डॉगी संतोष बेस डॉ रितेश शर्मा परवीन श्री वास्तव राहुल पवार  गोवरधन  देसाई  ईशानराणा शाहिद मोद ड़ेनी पहलवान जानी भाई  परवेज शेख़ नफीस खान गुल्लू मंगानी घनश्याम पटेल जयप्रकाश मालवीय अबिद कुरेशी कुरेशी मुरलीधर गुप्ता कमलेश गुप्ता मुकेश थावलिया रश्मि  मिश्रा  सुरेश चौधरी  मोहनलाल शर्मा गुलाब सिंह ठाकुर मिर्जा कादिर बैग जहीर शेख प्रमोद सुमन  छोटू सिंह गुर्जर जय प्रकाश मालवीय वसीम हुसेन  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

देवास – सनफार्मा कंपनी में अटैच VIP ट्रेवल्स की बस के कंडक्टर की हुए मौत

देवास। सन फार्मा कंपनी में अटैच VIP ट्रेवल्स की बस के कंडक्टर की अज्ञात कारण से मौत हो गयी। व्यक्ति का नाम जयराम गोयल उम्र 35 वर्ष है जो कि अटल कॉलोनी , बावडिया में निवासरत है । व्यक्ति के परिजन को कंपनी के द्वारा सूचना दी गयी जिस पर परिजन जब अस्पताल पहुँचे तो व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक के दो बच्चे एक बालक व एक बालिका है। मृतक के परिजन ने मांग की है कि मृतक की मौत का कारण स्पष्ट किया जाए एवं मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

देवास – मतदान केंद्र पर भीड़ न हो इसलिए नगर निगम क्षेत्र में बनाए 48 नए मतदान केंद्र

जिला उप निर्वाचन कार्यालय से मतदान वाले दिन उपयाेग में आने वाली सामग्री की डिमांड भेजी

देवास। नगरीय निकाय चुनाव में देवास नगर निगम कोरोना महामारी काे ध्यान में रखते हुए करवाए जाएंगे काेराेना महामारी से बचाव के लिए जिला उप निर्वाचन कार्यालय से मतदान वाले दिन उपयाेग में आने वाली सामग्री की डिमांड भेजी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक सामग्री में 301 लीटर सैनिटाइजर , 17996 मास्क , 17996 फेस सील्ड और इतने ही हैंड ग्लब्स की भी मांग की गई है।

एक मतदान केंद्र पर 1 हज़ार से ज्यादा मतदाता नही रहेंगे , 48 नए मतदान केंद्र बनाए

मतदान वाले दिन केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ एकत्रित नहीं हाे इसके लिए एक केंद्र पर 1 हजार से अधिक मतदाताओं की संख्या नहीं रहेगी। जिन केंद्राें पर मतदाताओं की संख्या अधिक है उनके लिए अलग केंद्र बनाए गए हैं। देवास नगर निगम क्षेत्र में केंद्राें पर मतदाताओं की संख्या काे देखते हुए 48 नए केंद्र बढ़ाए।