देवास – आज आई 483 लोगों की रिपोर्ट मे 14 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 19 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- काटाफोड सतवास देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
2 पताः- सीताराम नगर देवास ,पुरूष,उम्र 34 वर्ष
3 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 36 वर्ष
4 पताः- रतनखेडी देवास ,पुरूष,उम्र 26 वर्ष
5 पताः- मोतिबंगला देवास ,महिला,उम्र 22 वर्ष
6 पताः- वार्ड-09 कलमा देवास ,पुरूष,उम्र 50 वर्ष
7 पताः- शिव नगर चामुण्डापुरी देवास ,पुरूष,उम्र 52 वर्ष
8 पताः- मानकुड देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
9 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 41 वर्ष
10 पताः- बागली वार्ड-09 देवास ,महिला ,उम्र 18 वर्ष
11 पताः- बागली वार्ड-15 देवास ,महिला ,उम्र 62 वर्ष
12 पताः- बागली वार्ड-15 देवास ,महिला ,उम्र 48 वर्ष
13 पताः- बागली वार्ड-15 देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
14 पताः- बागली वार्ड-15 देवास ,पुरूष,उम्र 37 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 366
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 483
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 14
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 469
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 76297
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 76065
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2631
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 72585
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 32
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2527
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 78
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 232
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.46
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.05
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.99
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                       
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने देवास जिले के 2 लाख 80 हजार 576 किसानों के खातों में 119 करोड़ रूपये की राशि की अंतरित

देवास, 18 दिसम्‍बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रायसेन जिले से प्रदेश के 35 लाख से अधिक किसानों को खरीफ 2020 फसल क्षति के 1600 करोड़ की राहत राशि किसानों के खातों में अंतरित की। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने देवास जिले के 2 लाख 80 हजार 576 किसानों के खातों में 119 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। देवास जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्‍कृष्‍ट विद्यालय देवास में आयोजित हुआ। जिले में कार्यक्रम 06 विकासखण्‍डों, 09 तहसीलों, तथा 495 ग्राम पंचायतो में आयोजित किया गया। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को खाद्यान पर्ची का वितरण भी किया। जिला, विकासखण्‍ड, तहसील एवं पंचायत स्‍तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना और देखा गया। इस दौरान सांसद श्री महेन्‍द्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री नरेन्‍द्र सिंह राजपूत, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्‍या विधायक श्री मनोज चौधरी, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री सुभाष शर्मा, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री त्रिलोचन गौड सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण तथा बडी संख्‍या में किसान उपस्थित थे।
1 करोड़ 60 लाख के विकास कार्यो का किया लोकापर्ण और शिलान्‍यास

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने देवास जिले में आरकेव्हीवाय योजनान्तर्गत कृषि विभाग द्वारा 52.67 लाख रूपये से निर्मित शासकीय कृषि प्रक्षेत्र चन्द्रकेशर बाँध कांटाफोड पर कार्यालय भवन, सी.सी. रोड एवं टायलेट, डब्ल्यू.बी.एम. रोड का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने सबमिशन ऑन सीड एण्ड प्लाटिंग मटेरियल (एस.एम.एस.पी.) योजनान्तर्गत 1 करोड़ 08 लाख रूपये की राशि से निर्मित होने वाले 500 मेट्रीक टन क्षमता के मध्य भारत कंसोर्टियम फॉरनर्स प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड ग्राम जलालखेडी, पराग बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित जियागांव तथा अंकित बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित खारदा गोदाम का शिलान्‍यास किया।
जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि किसान सम्मेलन आज प्रदेश व जिले के प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के किसानों के साथ ही देवास जिले के किसानों को भी आज राहत राशि मिल रही है। देवास जिले के किसानों की फसल नुकसान का 119 करोड रुपए की राहत राशि मिली है। बाढ के दौरान मुख्‍यमंत्री श्री चौहान खुद गांव-गांव गए और किसानों के साथ खड़े रहे। उन्‍होंने कहा कि किसानों को फसल का उचित दाम मिले यही प्रदेश सरकार की मंशा है। प्रदेश सरकार ने किसान हितेषी योजनाएं बनाई है। भावांतर योजना हो या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसान हितेषी योजनाएं हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्वयं हर जिले में जा रहे हैं, किसानों से मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन में भी सभी किसानों की फसल उचित मूल्य पर खरीदी।
हाटपीपल्‍या विधायक श्री मनोज चौधरी ने कहा कि किसान सम्मेलन के माध्‍यम से आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के किसानों को राहत राशि वितरित कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अन्नदाता हमारा पेट ही नहीं भरते हैं, बल्कि हमारे जीवन को संवारते है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों की जीवन शैली को बदला है। आज किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि दे रही है। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में भारी वर्षा के कारण फसल खराब होने के बाद भी किसानों की फसल का बीमा कराया तथा रविवार के दिन भी बैंक खोलकर किसानों की फसलों का बीमा करवाया गया। प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

देवास। मीठा तालाब में डूबने से नाथ मोहल्ला भवानी सागर निवासी

देवास। एक व्यक्ति की मीठा तालाब में डूबने से मौत हो गयी। सूचना मिलते ही नाहर दरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुची ओर शव को तालाब में से निकाला प्राप्त जानकारी अनुसार व्यक्ति शौच करने गया था और व्यक्ति की पहचान राजेंद्र पिता मंगलनाथ उम्र 45 वर्ष निवासी नाथ मोहल्ला भवानी सागर के रूप में हुई है ।

सतवास – कन्नौद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से काला हिरण की मौत , कई घंटों बाद वन विभाग ने हिरण को रोड से उठाया गया

देवास (सतवास) – कन्नौद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से काले हिरण की मौत हो जाने के बाद कई घंटों तक हिरण रोड पर पड़ा रहा। काले हिरण को कुत्ते नोच-नोच कर खाते रहे जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक अजय यादव को सूचना देने के बाद कन्नौद के प्रभारी रेंजर नाहर सिंह भूरिया ने तत्काल टीम भेजकर मौके से काले हिरण के शव को वन विभाग डिपो लाकर पशु चिकित्सक सी एस चौहान के द्वारा पोस्टमार्टम कर अग्नि संस्कार किया गया। डॉक्टर सी एस चौहान ने बताया कि हिरण की प्रथम दृष्टया पोस्टमार्टम करने पर ज्ञात हुआ कि हिरण को सीने में जोरदार चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है।

?चंचल भारतीय

देवास के बेहरी मे निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने घर में लगाई फांसी

देवास। देवास जिले के गाँव बेहरी मे रहने वाले शिक्षक जगदीश पिता गिरवरसिंह पटेल ने अपने घर में फांसी लगा ली जिससे उनकी माैत हाे गई। मृतक जगदीश मांगलिया जिला इंदौर के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ थे। करीब 14 वर्ष बागली के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक के पद पर रहकर अपनी सेवाएं दी। 2017 में बागली से मांगलिया के स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ होकर चले गए थे। देवास में वह अपनी पत्नी व एक 16 वर्षीय बेटे के साथ रह रहे थे। प्राप्त जानकारी अनुसार करीब छह-सात महीने पहले लीवर की बीमारी को लेकर मानसिक तनाव में थे , इसको लेकर उनका उपचार भी चल रहा था। वह कुछ समय से अपने डबलचौकी निवासी बड़े भाई मदनलाल पटेल के साथ रह रहे थे। 16 दिसंबर बुधवार को ही अपने घर बेहरी आए थे ओर गुरुवार दाेपहर करीब 3 बजे अपने घर में पंखे के कड़े से रस्सी बांधकर लोहे के पलंग पर ड्रम रखकर उसके ऊपर चढ़कर फंदा लगा लिया। उनके भतीजे रोहित पटेल की सूचना पर् थाना बागली द्वारा मर्ग कायम किया गया। शव का पीएम कराकर शव को परिवार को सौप दिया गया।शव का अंतिमसंस्कार बेहरी के मुक्तिधाम पर किया गया।

देवास – आज आई 436 लोगों की रिपोर्ट मे 14 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 18 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- मीराबावडी देवास ,महिला,उम्र 35 वर्ष
2 पताः- सकरनखेडी देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष
3 पताः- बागली वार्ड-12 देवास ,पुरूष,उम्र 65 वर्ष
4 पताः- मुखर्जी नगर देवास ,पुरूष,उम्र 70 वर्ष
5 पताः- सोनिया गाॅधी नगर देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष
6 पताः- अमम्बेडबकर नगर देवास ,महिला,उम्र 22 वर्ष
7 पताः- शुकरवारिया हाट देवास ,महिला,उम्र 31 वर्ष
8 पताः- थाना कोतवाली देवास ,पुरूष,उम्र 59 वर्ष
9 पताः- पिपल्या सडक देवास ,पुरूष,उम्र 60 वर्ष
10 पताः- खटाम्बा देवास ,पुरूष,उम्र 42 वर्ष
11 पताः- आवास नगर देवास ,महिला,उम्र 60 वर्ष
12 पताः- खारिया सतवास देवास ,महिला,उम्र 37 वर्ष
13 पताः- निमासा सतवास देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष
14 पताः- बेडगाॅव सतवास देवास ,महिला,उम्र 22 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 543
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 436
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 14
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 422
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 75931
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 75582
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2617
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 72116
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2495
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 96
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 349
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.46
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.34
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.99
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                       
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

विधायक श्रीमंत पवार द्वारा 1 करोड 35 लाख 95 हजार के विभिन्न विकास कार्यो के लोकर्पण, भूमिपूजन

देवास/ शहर विकास मे विधायक, सांसद, निगम निधी के 1 करोड 35 लाख 95 हजार के विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व निगम परिषद अध्यक्ष अंसार एहमद के साथ किया गया। विकास कार्यो की कडी मे वार्ड क्रमांक 4 मे 12 लाख की लागत से मंगलमूर्ति, चामुण्डा पेलेस एवं अर्जुन नगर मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 8 लाख 25 हजार की लागत से मंगलमूर्ति हनुमान मंदिर के सामने मार्ग सीमेंटीकरण कार्य तथा अर्जुन नगर मे झुले उपकरण प्रदाय का लोकार्पण, वार्ड क्रमांक 34 मे 30 लाख 60 हजार की लागत से भोपाल चौराहा के लक्ष्मीबाई मार्ग टर्निंग पर श्री कृष्ण द्वार के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 6 लाख 54 हजार की लागत से गवली मोहल्ला राधाबाई स्कुल के सामने नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 37 मे 5 लाख 67 हजार की लागत से जैल रोड पर स्व. डॉ. बबुल जोशी स्मृति उद्यान बाउंड्रीवाल निर्माण कार्या का लोकार्पण, वार्ड क्रमांक 23 मे 12 लाख 20 हजार की लागत से लक्ष्मण नगर मे मॉ गायत्री विहार कालोनी से गणेश दुध डेरी तक पर किये गये मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार अतिथियो द्वारा वार्ड क्रमांक 19 मे 3 लाख 85 हजार की लागत से अन्नपूर्णा गार्डन के आस-पास मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 18 मे 8 लाख 6 हजार की लागत से सज्जनसिह कालोनी, कुम्हार कालोनी व अन्य गलियो मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्रमांक 18 मे 7 लाख 70 हजार की लागत से बावडिया ईमली चौक मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का लोकार्पण, वार्ड क्रमांक 27 मे 29 लाख 80 हजार की लागत से मोती बंगला क्षेत्र मे मार्ग पर डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 27 मे 4 लाख 8 हजार की लागत से झुग्गी के पास ब्रिज के नीचे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 8 मे 7 लाख 20 हजार की लागत से महादेव नगर मे पंचोलीजी के घर के सामने से भावसारजी के घर तक मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन अतिथियो द्वारा किया गया। इन अवसरो पर विधायक ने कहा कि शहर के विकास मे विभिन्न गरीब व पिछडी बस्तियो मे बिना किसी भेदभाव के मार्ग सीमेंटीकरण कार्य व अन्य विकास कार्य किये जा रहे है। उन्होने कहा कि आगे भी शहर के विकास कार्यो को करने हेतु हम संकल्पित है। इन अवसरो पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जोशी, दुर्गेश अग्रवाल, विजय पंडित, रवि जैन, अर्जुन यादव, अभिमन्यु पाटील, धर्मेन्दसिह बैस, बहादुर मुकाती, मोन्टी जी ,जूगनू गोस्वामी, संतोष पंचोली, राजकिशोर यादव, मुकेश सांगते, डॉ. सुशिल बम, सुन्नु भाई टायर वाले, विजय गेहलोत, पूर्व पार्षद राजेश यादव, मनोज राय, संजय दायमा, ईरफान अली, अजय पंडित, रामेश्वर दायमा, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण वर्मा, रूपेश वर्मा, पूर्णिमा खण्डेलवाल, यशवंत हरोडे, मनीषा धर्मेन्द्र जाधव, गुणपालसिह पवार, विनिता व्यास, भाजपा नेता विमल शर्मा, मुस्तफा एहमद हाथी वाले, सोनू शर्मा, भरत व्यास, जूगनू स्टार, अफजल भाई, मनीष डांगी, मयंक कानूनगो, जलाल पटेल, विशाल पवार, विनोद भैया, यशवंत तिवारी, राजेन्द्र ठाकुर, आदि सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पत्रकार स्व.सुभाष जी मोदी की आज तृतीय पुण्यतिथि

परिवारजन ने वृद्धाश्रम में स्वेटर एवं मिठाई बाँट कर मनाई पुण्यतिथि

देवास। वरिष्ठ पत्रकार स्व. सुभाष जी मोदी की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके परिवार के द्वारा आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर वृद्धाश्रम में ठंड को देखते हुए वृद्ध लोगो को स्वेटर देकर मिठाई खिलाई एवं वृद्धाश्रम में एलईडी बल्ब भेंट स्वरूप दी गयी। स्व. मोदी जी देवास के जागरूक और सक्रिय पत्रकार थे। स्व. मोदी जी ने लंबे समय तक प्रेस क्लब में रहते हुए पत्रकार को संगठित किया व अपने जीवन के अंतिम समय तक वह प्रेस क्लब में सचिव के पद पर पदस्थ रहे। दिनांक 17-12-2017 को मोदी जी का आकस्मिक निधन हो गया था। आज तृतीय पुण्यतिथि के अवसर वृद्धाश्रम में पर स्व. मोदी जी के पुत्र सिद्धार्थ मोदी के साथ विनोद जैन , मुन्ना वारसी , अरविंद टेलर , चेतन राठौड़ अशोक पटेल , अरूण परमार , फरीद खान , मुर्तजा सेफी , सोमेश्वर सोलंकी , जितेंद्र पटेल , नितिन उपस्थित थे

देवास – शहीद मुकेश पटेल का पार्थिव देह पहुॅच उनके पैतृक गांव चिडावद, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

देवास। चिडावद के वीर शहीद मुकेश पटेल की पार्थिव देह आज उनके पैतृक गांव चिडावद पहुँचा उनका पार्थिव देह सेना के विशेष वाहनाें द्वारा गुरुवार सुबह चिड़ावद पहुंचा , यहां शहीद की अंतिम यात्रा में हजाराें लाेग शामिल हूए। प्रशासनिक स्तर पर व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी थी। चिड़ावद में शहीद मुकेश की अंतिम यात्रा भारी संख्या में जनसैलाब उमडा शहीद मुकेश की समाधि के लिए गांव में अलग से स्थान बनाया गया था, जहां अंतिम संस्कार हुआ ।

विधायक ने किया सड़क एवं उद्यान का भूमिपूजन व लोकार्पण

देवास। शहर मे किये जा रहे विकास कार्यो की कड़ी में लाखों रूपए की लागत से सांसद एवं विधायक निधी के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व निगम परिषद अध्यक्ष अंसार एहमद ने किया। पूर्व पार्षद मनीष धर्मेन्द्र जाधव ने बताया कि जिसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 में मंगल मूर्ति नगर में रोड़ का निर्माण, अर्जुन नगर में बच्चों को खेलने के लिए उद्यान तथा अर्जुन नगर में सड़क का भूमि पूजन अतिथियों ने किया। इस अवसर पर दुर्गेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि रवि जैन, जितेन्द्र सोलंकी, संदीप ठाकुर, अशोक सिंघा, नीलेश कैलवा सहित वार्डवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में वार्डवासियों ने विधायक एवं अतिथियों का पुषमाला पहनाकर स्वागत किया व बच्चों को मिठाई वितरीत की। आभार पूर्व पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र जाधव ने माना।