संयुक्त मोर्चा ने कर्मचारी नेता अशोक वर्मा पर हुए कातिलाना हमले के विरोध में दिया ज्ञापन

देवास। मध्यप्रदेश शासकीय अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने शासकीय जिला अस्पताल में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी एवं कर्मचारी नेता अशोक वर्मा पर हुए कातिलाना हमले के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि विगत दिनों बाइक से अपने घर शिप्रा-सुक्लया के लिए जा रहे अशोक वर्मा पर एबी रोड़ पर बावडिय़ा के सामने अज्ञात कार में सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वे सड़क पर गिर गए और उन्हें शरीर में कई जगहों पर चोंट भी आई है। अभी तक हमलावरों को पुलिस पकड़ नही पाई है। जिससे भय का वातावरण व्याप्त है। संयुक्त मोर्चा के अधिकारी कर्मचारियों ने मांग की है कि शीघ्र ही दोषियों को पकड़कर कार्यवाही की जाए। ज्ञापन के दौरान गंगासिंह सोलंकी, सुरेश शिंदे, प्रेमनारायण खाटवा, जगदीश तंवर ; कुशवंशी, रश्मि पाण्डेकर, रामस्वरूप कहार, मुकेश चोरी, जगदीश चोरी आदि अन्य कर्मचारी उपस्थित

कोरोना और ठण्ड से बचाव हुत झुग्गी बस्ती में बांटे मास्क, रूमाल और गमछे

देवास। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण एवं शीत लहर को को देखते हुए माँ ताप्ति ग्रुप ने झुग्गी बस्तियों में मास्क, रूमाल और गमछों का वितरण किया। ग्रुप अध्यक्ष हेमंत बोहरपी ने बताया कि दुनिया सहित देशभर में कोरोना और ठण्ड का प्रभाव दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। इससे बचाव हेतु गु्रप के सदस्यों ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए शिवशक्ति नगर स्थित झुग्गी बस्ती, रेल्वे स्टेशन, भोपाल चौराहा आदि जगहों पर जाकर बच्चों, बजुर्गों, महिलाओं को करीबन 500 मास्क, 250 रूमाल एवं 150 गमछों का वितरण किया। इस अवसर पर भोले सरकार ग्रुप के समर्थ विजयवर्गीय, सांईसेना से राहुल भिलवारे, जितेन्द्र दुबे, तरूण देशमुख, भुशन सराठकर, देवराव सराठकर, निलेश लोधी, बंटी मालवीया आदि उपस्थित थे।

संभागायुक्त ने वीसी के माध्यम से नगरीय निकाय के कार्यों की समीक्षा की

नगरीय निकायों को आश्रय स्थलों पर भोजन, गर्म पानी, रजाई रखने एवं अलाव जलाने के निर्देश

संभागायुक्त श्री आनन्द कुमार शर्मा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उज्जैन संभाग के सभी नगरीय निकायों के कामकाज की समीक्षा की एवं दिशा-निर्देश दिये। संभागायुक्त ने शीत लहर के मद्देनजर सभी नगरीय निकायों को आश्रय स्थल पर भोजन, गर्म पानी, रजाई-गद्दे एवं स्थान-स्थान पर अलाव जलाने के निर्देश दिये हैं। संभागायुक्त ने सभी अधिकारियों को रात्रि में जाकर इन स्थानों का निरीक्षण करने एवं यह सुनिश्चित करने के लिये कहा है कि आश्रय स्थल पर रूकने वाले व्यक्तियों से किसी भी तरह की वसूली न की जाये।

संभागायुक्त ने वीसी में निम्नानुसार निर्देश जारी किये –

दीनदयाल रसोई योजना के द्वितीय चरण में सभी नगरीय निकाय अपने यहां रसोई प्रारम्भ करे तथा सम्मानपूर्वक बैठकर भोजन करवाये। सभी भोजनशालाओं में भोजन करते हितग्राहियों के फोटो शेयर किये जायें।
ई-नगर पालिका पोर्टल पर वसूली बढ़ाई जाये। सैलाना, सोनकच्छ, बड़ागांव, रामपुरा में अच्छा काम होने पर संभागायुक्त ने बधाई दी तथा भानपुरा, भौंरासा, मनासा, सतवास व करनावद में कम वसूली होने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के लिये कहा है।
रतलाम नगर निगम आयुक्त बिना अनुमति के वीसी में अनुपस्थित रहे। संभागायुक्त ने कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करने के लिये कहा है।
नीमच जिले में इस बार वर्षा कम होने से पेयजल को लेकर अभी से योजना बनाने के निर्देश दिये गये।
सम्पत्ति कर की वसूली में अच्छा कार्य करने पर हाटपिपल्या, मल्हारगढ़ एवं डीकेन के नगर पालिका अधिकारियों की प्रशंसा की गई तथा भानपुरा, सीतामऊ, नामली, गरोठ एवं रतलाम में कम वसूली होने पर असंतोष व्यक्त किया गया।
जावरा एवं मंदसौर के भवन अनुज्ञा जारी करने वाले उप यंत्रियों की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये गये। उक्त दोनों संस्थानों में समय-सीमा में बिल्डिंग परमिशन जारी होना नहीं पाया गया। नियमानुसार ऑनलाइन आवेदन के 15 दिवस के भीतर भवन अनुज्ञा जारी करना अनिवार्य है।

31 लाख की लागत से बनेगा भाेपाल चाैराहे पर श्रीकृष्ण द्वार, शिखर पर हाेगा सुदर्शन चक्र

देवास। शहर के भाेपाल चाैराहे पर 31 लाख रुपए की लागत से श्रीकृष्ण द्वार बनेगा। इसके निर्मांण हेतु वर्क ऑर्डर जारी हाे गया है। इंदाैर की एक कंपनी द्वारा इसे छह माह में तैयार किया जाएगा । द्वार के निर्माण में धाेलपुरी पत्थर का उपयाेग किया जाएगा। द्वार के शिखर पर सुदर्शन चक्र रहेगा और शेष हिस्से में श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद् भागवत के उपदेशाें का चित्रण किया जाएगा। जानकारी अनुसार इस द्वार की चाैडा़ई लगभग 26 और ऊंचाई 22 फीट रहेेगी।

देवास – कबीर आश्रम में मूकबधिर युवती के साथ सेवादारो ने किया था दुष्कर्म , रिपोर्ट में आरोपी का डीएनए टेस्ट मिला

देवास। शहर के चुना खदान स्थित कबीर आश्रम में पिछले दिनो आश्रम की रहने वाली मंदबुद्धि युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले का अब खुलासा हो गया है। आश्रम के सेवादारो द्वारा युवती से दुष्कर्म किये जाने की पुष्टि सेवादार के डीएनए टेस्ट से हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी भारतसिंह 38 , मिथुन चौरसिया 35, दलसिंह 20 व दिलीप यादव 20 आश्रम पर हुई कार्रवाई के दिन से ही गायब थे।सीएसपी विवेकसिंह चाैहान के निर्देश पर बनाई टीम की एसआई ज्याेति पाटीदार, एएसआई फरीद शाह, शिव, महेंद्र, महिला प्रधानारक्षक मीथिलेष दीक्षित, संताेष आदि टीम ने आराेपियाें काे पकड़ा है आरोपियों ने मूकबधिर के साथ अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया था, एक आरोपी का डीएनए टेस्ट मिल चुका है।

देवास – आज आई 666 लोगों की रिपोर्ट मे 15 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 17 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- बद्रीधाम नगर देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
2 पताः- चामुण्डापुरी देवास ,पुरूष,उम्र 36 वर्ष
3 पताः- सालिनी रोड देवास ,पुरूष,उम्र 75 वर्ष
4 पताः- चामुण्डापुरी देवास ,पुरूष,उम्र 27 वर्ष
5 पताः- कवि कालिदास मार्ग देवास ,महिला,उम्र 25 वर्ष
6 पताः- नेवरी देवास ,पुरूष,उम्र 25 वर्ष
7 पताः- नेवरी देवास ,महिला,उम्र 25 वर्ष
8 पताः- नेवरी देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
9 पताः- नेवरी देवास ,महिला,उम्र 15 वर्ष
10 पताः- नेवरी देवास ,महिला,उम्र 30 वर्ष
11 पताः- नेवरी देवास ,पुरूष,उम्र 27 वर्ष
12 पताः- ग्राम नेवरी देवास ,पुरूष,उम्र 25 वर्ष
13 पताः- ईडब्ल्युएस जवाहर नगर देवास ,पुरूष,उम्र 42 वर्ष
14 पताः- बजार चैक सिया देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
15 पताः- बिहारीगंज माताजी पेडी देवास ,पुरूष,उम्र 49 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 512
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 666
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 15
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 651
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 75388
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 75146
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2603
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 71694
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2490
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 87
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 242
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.46
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.66
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.00

जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं दो गज दूरी मास्क भी जरुरी, कोविड जागरुकता कार्यक्रम निरंतर जारी

देवास – कोविड-19 के दिन-प्रतिदिन बढ़ते मामलों के बीच समुदाय को इससे सुरक्षित रखने के लिए जन जागरूकता पर खास जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले के नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवा मंडलों की टीमें भी संगठन के जिला युवा समन्वयक श्री अरविंद श्रीधर व लेखापाल अनिल जैन के मार्गदर्शन में लोगों को खुद सुरक्षित रहने के साथ ही परिवार को भी सुरक्षित रखने की तरकीब समझाने में जुटी है। विभिन्न कार्यक्रम पखवाड़े के आयोजनों के दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही संगठन के युवा भी समुदाय के बीच पहुँच रहे हैं। यह लोग पंचायत प्रतिनिधियों के जरिये सम्बंधित अभियान के साथ ही कोविड-19 से बचाव के बारे में भी घर-घर लोगों को बता रहे हैं कि कोरोना से बचना है तो तीन मूल मन्त्र को गाँठ बाँध लें, पहला जब भी घर से बाहर निकलें तो मुंह और नाक को मास्क से अच्छी तरह से ढककर रखें, दूसरा- किसी से भी मिलें या बैठक करें तो दो गज की दूरी बनाकर रखें और तीसरा- हाथों को स्वच्छ रखें यानि साबुन-पानी से अच्छी तरह बार-बार धुलते रहें या सेनेटाइजर से साफ करें। उनको हाथों को धुलने का सही तरीका भी बताया जा रहा है।
यह बात भलीभांति समझाई जा रही है कि जब तक इसकी कोई दवाई या वैक्सीन नहीं आ जाती है, तब तक किसी तरह की ढिलाई न बरतने में ही सभी की भलाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ये युवा मास्क बनाकर लोगों को मुहैया करा रहे हैं। और पहनते और उतारते समय बरती जाने वाली सावधानी जैसे हाथों को अच्छी तरह धुलकर ही मास्क की डोरी पकड़कर ही पहनें और डोरी पकड़कर ही उतारें और अच्छी तरह से धुलकर ही दोबारा इस्तेमाल करें। मास्क को कभी सामने से न छुएं इत्यादि महत्वपूर्ण बातें समझाइ जा रही है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर ज्यादा जोर

ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर स्वास्थ्य जाँच व जरूरी सेवाएं मुहैया कराने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए गुनगुना पानी पीने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए रसोई में मौजूद हल्दी, धनिया, जीरा, लहसुन, अदरक आदि के इस्तेमाल की सलाह दी जा रही है। खानपान पर भी जरूरी टिप्स दिए जा रहे हैं ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और कोरोना के वार से शरीर सुरक्षित रहे। जिले के कन्नौद विकासखंड की एनवाईवी रचना पेठारी कहती हैं कि मार्च से लेकर अभी तक जब भी जिस भी घर पहुँचती हैं तो लोगों को उनकी जरूरत की बात बताने के साथ ही कोरोना से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने की बात अवश्य बताते हैं। इसका समुदाय में असर भी देखने को मिल रहा है, लोग मास्क, दो गज की दूरी और हाथों को साफ रखने को लेकर जागरूक हुए हैं और उसका पालन भी कर रहे हैं। क्षेत्र के सोशल एक्टिविस्ट रुपराम पेठारी का कहना है कि सुबह से शाम तक जितने भी ग्रामीणों से मुलाकात होती है उनको कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक किया जाता है और बीच-बीच में छोटे-छोटे समूहों में भी लोगों को कोरोना से बचने के टिप्स दिए जाते हैं, इसके पालन से लोग खुद के साथ ही अपने परिवार को भी सुरक्षित बना रहे हैं। क्षेत्र के समाजसेवी रेवाराम राठौर का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से जो भी सामुदायिक गतिविधियाँ हो रहीं हैं उसमें उस अभियान से सम्बंधित जागरूकता के साथ ही कोविड-19 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस तरह एक पंथ दो काज की कहावत को फ्रंट लाइन वर्कर के जरिये पूरा किया जा रहा है।
सभी कार्यक्रमों में मुख्य रूप से संगठन के सक्रिय युवा शक्ति यूथ क्लब के युवा तरूणाई ओमप्रकाश सिटोले, महेन्द्र सोलंकी, जय डुलगज, राज झांझोट, प्रदीप, राजा पंचोली, हरिओम पेठारी, विक्रांत डुलगज, अशोक, रामचंद्र, संदीप, सुनिल इत्यादि का महत्वपूर्ण सहयोग रहता है।

वार्ड क्रमांक 21 में जिस तरह से रहवासियों ने ,आई लव यू देवास , लिख कर विरोध जताया उस तरह अन्य वार्डों के लोगों को भी जागकर अपनी बात रखना होगी- कांग्रेस                                     

देवास  =मंगलवार को वार्ड क्रमांक 21 अनिल श्री कॉलोनी के रहवासियों ने गड्ढों और कीचड़ से परेशान हो कर सड़कों पर फैल रहा पानी और कीचड़ को लेकर नगर निगम की उदासीनता को लेकर जिस तरह से प्रदर्शन किया और भरी हुई सड़क पर ,आई लव यू देवास , लिखकर प्रदर्शन किया उस तरह का प्रदर्शन नगर निगम के खिलाफ अन्य वार्डों के रह वासियों को  भी आगे आकर करना होगा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि नगर निगम सिर्फ शहरी सफाई की ओर ध्यान दे रही है कालोनियों में स्वच्छता सर्वेक्षण का कोई प्रभाव नहीं है शहर की विकास नगर ,बजरंग नगर ,सिविल लाइन ,मिश्रीलाल नगर, जय श्री नगर ,अनिल श्री नगर, गंगा नगर ,अग्रवाल नगर एक्सटेंशन जय बजरंग नगर में सबसे ज्यादा परेशानियां कीचड़ और खराब सड़क को लेकर  लोगों को उठाना पड़ रही है ।सीवरेज के दौरान खुदी सड़को के कारण उसकी मिट्टी सड़कों पर फेली है और आसपास नालियों का पानी और बारिश का पानी जब मिट्टी में मिलता है तो सड़कों पर कीचड़ मच जाता है । सीवरेज प्रोजेक्ट के दौरान खोदी गई नाली को आज तक कंपनी ने रिपेयर नहीं किया है। यही परेशानी का सबब है नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ स्वच्छता सर्वेक्षण में पुरस्कार पाने के लिए शहरी क्षेत्र में ही सजावट और साफ सफाई कर रहे हैं जबकि कालोनियों की और इनका बिल्कुल भी ध्यान नहीं है कांग्रेस ने कॉलोनी वासियों से अपील की है कि वे अपने अपने वार्ड में हो रही इस तरह की परेशानी को हल करने के लिए स्वयं आगे आए कांग्रेस पार्टी आपके साथ हैं जहां भी हमारी जरूरत पड़े हमें सूचना दे हम आपके बीच आकर आप की लड़ाई में मदद करने के लिए तैयार हैं।

देवास जिला चिकित्सा अधिकारी का हुआ तबादला

देवास जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ समंदर सिंह को राज्य सरकार द्वारा प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , जिला आगर – मालवा पदस्थ किया गया। उनकी जगह पर अब डॉ विजय को देवास जिला चिकित्सालय में पदस्थ किया गया है।

कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन के दिशा-निर्देश जारी

विद्यालय में प्रार्थना, सामूहिक गतिविधियां, खेलकूद, स्विमिंग पूल आदि गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2020-21 के लिए शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रारंभ एवं संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ने समीक्षा बैठक के दौरान सभी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित करने के लिए निर्देश दिए थे। कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुक्रम में यह निर्देश जारी किए गए हैं।

बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 18 दिसम्बर से स्कूल नियमित रूप से पूरे निर्धारित समय तक के लिए संचालित रहेंगे। कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए विद्यार्थियों की दर्ज संख्या एवं उपलब्ध अध्यापन कक्ष के आधार पर प्राचार्य द्वारा स्थानीय स्तर पर कक्षाओं के संचालन के संबंध में निर्णय लिया जा सकेगा।

विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति माता-पिता, अभिभावकों की सहमति पर निर्भर होगी। माता-पिता, अभिभावकों द्वारा एक बार दी गई सहमति पूरे सत्र के लिए मान्य होगी। जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। जो विद्यार्थी विद्यालय की अपेक्षा ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ना चाहते हैं उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी।

आवासीय विद्यालय डे स्कूल के रूप में खोले जा सकेंगे।

विद्यालयों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही परिवहन सुविधा में वाहनों में समुचित भौतिक दूरी सुनिश्चित की जाएगी और वाहनों को एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट से समय समय पर सैनिटाइज किया जाएगा।

प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति शत-प्रतिशत होगी। विद्यालय में प्रार्थना, सामूहिक गतिविधियां, खेलकूद, स्विमिंग पूल आदि गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। किसी भी स्थिति में विद्यार्थी एक स्थान पर एकत्रित न हों इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शिक्षण सत्र के आरंभ एवं संचालन के लिए यह निर्देश सभी जिलों के कलेक्टर्स, सभी जिला शिक्षा अधिकारी और सभी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को दिए गए हैं।