वृत्त-सोनकच्छ मे एक और बड़ी कार्यवाही, 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई

सोनकच्छ:-कलेक्टर महोदय चंद्रमोली शुक्ला के निर्देश पर एवं सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सिंह सागर के मार्गदर्शन मे देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रूप से निर्माण कर विक्रय कर रहे लोगो के विरुद्ध कण्ट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन एवं मंडल प्रभारी श्री राघवेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व मे आबकारी वृत्त सोनकच्छ में आरोपी अमर सिंह पिता बाबूलाल निवासी सोनकच्छ के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें मध्य प्रदेश अधिनियम 1915 की धारा 34(1) व 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया। उक्त प्रकरण में 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कि गयी।
मदिरा का बाजार मूल्य 12000 रूपये है। कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक डि पी सिंह एवं आरक्षक दीपक टटवाडे, विकास गौतम का विशेष योगदान रहा। इस प्रकार कि कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

देवास – आज आई 337 लोगों की रिपोर्ट मे 13 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 16 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- विश्राम बाग देवास ,पुरूष,उम्र 21 वर्ष
2 पताः- थाना टांेकखुर्द देवास ,महिला,उम्र 40 वर्ष
3 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष
4 पताः- दुर्गापुरा देवास ,पुरूष,उम्र 41 वर्ष
5 पताः- कन्नोद वार्ड-9 देवास ,महिला,उम्र 67 वर्ष
6 पताः- अजीजखेडी देवास ,महिला,उम्र 19 वर्ष
7 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 67 वर्ष
8 पताः- पाचुनकर कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 46 वर्ष
9 पताः- पाचुनकर कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 15 वर्ष
10 पताः- डीआरपी लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 47 वर्ष
11 पताः- एलआईजी विकास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
12 पताः- लाला लाजपतराई मार्ग देवास ,पुरूष,उम्र 39 वर्ष
13 पताः- सीएमएचओ आॅफिस देवास ,पुरूष,उम्र 60 वर्ष


1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 521
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 337
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 13
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 324
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 74876
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 74480
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2588
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 71043
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 27
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2484
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 78
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 396
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.47
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.98
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.00

टोंकखुर्द पुलिस को मिली सफलता , शादी समारोह में नगदी व जेवरातो की चोरी करने वाले चोरों को पकड़ा

टोंकखुर्द। पुलिस ने शादी समारोह में नगदी व जेवरात की चोरी करने वाले चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07.12.2020 को फरियादी महेश पिता बाबूलाल शिवहरे निवासी चिड़ावद ने रिपोर्ट की थी कि मेरी बेटी की शादी का कार्यक्रम राजदरबार होटल एबी रोड टोंककला के बाहर स्टेज पर चल रहा था तभी मैंने मेरा पर्स जिसमें एक जोंड़ पायल, एक जोड़ कान के झुमके एवं नकदी व लिफाफे करीबन 50-60 हजार रूपये के वही स्टेज पर रख दिया था उसी समय किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरा पर्स चुरा लिया गया ।फरियादी की रिपोर्ट से अपराध क्रमांक 310/20 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध पुलिस कप्तान शिवदयाल सिंह के निर्देशन व एसडी ओ पी प्रशांत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु थाना प्रभारी  आर.आस. दांगी के नेतृत्व में टीम को दिनांक 14.12.2020 को जरिये मुखबीर के सूचना मिली की बीते दिनों राज दरबार होटर के बाहर शादी में स्टेज पर हुई चोरी के आरोपी महिला एवं पुरूष पाडल्या फाटा तरफ खड़े है ।थाना से तुरन्त टीम जिसमें सउनि सीएस चौहान को रवाना किया गया जहा एक महिला एवं पुरूष खडे दिखे जिन्होंने पुलिस को देखकर दौड़ लगा दी जिन्हें हमराही बल की मदद से पकड़ा गया ।दोनों से पूछताछ  करने पर महिला ने अपना नाम बिजली बाई पति सुभाष सिसोदिया उम्र 40 साल व पुरूष ने अपना नाम अमन पिता साकी सिसोदिया उम्र 20 साल नि.कड़िया तहसील पचौर जिला राजगढ का होना बताया और दोनों ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया, आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर बतायें गये अनुसार चोरी गये मश्रुका एक जोड़ी पायल व कान के झुमके व नगदी 30400 रूपये जप्त किये गये ।आरोपियों से इस प्रकार से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी कर ।आरोपियों को  न्यायालय पेश किया जहां से  जेल  भेज दिया गया आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी उनि आर.एस. दांगी, सउनि चंदर सिंह चौहान, आर,सुरेश शर्मा, आर. राजेश लुवानिया,,सोदान सिंह,राजेश परमार,नितेश गौर, योगेश, दिनेश, म.आर.शानू शाहू, रूबी, सैनिक कमल पटेल की विशेष भूमिका रही।   

✍️ विक्की जैन , टोंकखुर्द                                  

देवास में शंकरगढ पहाडी पर 25, 26 तथा 27 दिसम्‍बर को आयोजित होंगे एडवेन्‍चर एवं स्‍पोर्ट प्रोग्राम

शंकरगढ पहाडी पर लाईट, फुड, पानी, टायलेट और पार्किंग कीJJ पुख्‍ता व्‍यवस्‍था करें
– कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला

देवास। देवास में इन्‍दौर-भोपाल बायपास पर शंकरगढ पहाडी पर एडवेन्‍चर एवं स्‍पोर्ट प्रोग्राम के आयोजन के संबंध में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में जिला टूरिज्‍म प्रमोशन कॉउन्सिल की बैठक कलेक्‍टर कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया गया कि शंकरगढ पहाडी पर 25, 26 तथा 27 दिसम्‍बर को एडवेन्‍चर एवं स्‍पोर्ट प्रोग्राम आयोजित होंगे, जिसमें देवास जिले के अलावा आसपास के शहरों से भी नागरिक एडवेन्‍चर एवं स्‍पोर्ट गतिविधियों में भाग लेंगे। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने संबंधित एजेन्‍सी को निर्देश दिये कि शुक्रवार तक पूरे मेप का ब्‍लयूप्रिंट दे। शंकरगढ पहाडी पर कहा पर क्‍या गतिविधि होगी इसकी पूरी जानकारी दी जाए। शुक्रवार तक एक वेबसाइड तैयार हो जानी चाहिए जिसमें आम नागरिक मेराथन और साईकलिंग के लिए रजिस्‍ट्रेशन करा सकें।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बैठक में निर्देश दिये कि शंकरगढ पहाडी पर लाईट की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था की जाये। स्‍पोर्ट गतिविधियों के लिए पहाडी पर स्‍थल को समतल किया जाये। शंकरगढ पहाडी पर आम नागरिकों के लिए टॉयलेट की व्‍यवस्‍था की जाये। पीने के पानी की व्‍यवस्‍था की जाये तथा फुड स्‍टॉल लगाये जाये। इन्‍दौर से प्रसिद्ध फूड वालों को भी बुलाए। उन्‍होंने निर्देश दिये कि लाईट, फूड, पानी, टायलेट और पार्किंग व्‍यवस्‍था पर विशेष ध्‍यान दें। उन्‍होंने निर्देश दिये कि आयोजन के दौरान पार्किग की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था की जाऐ। रोड का काम जल्‍द पूर्ण करें। आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए मीटिंग करें। स्‍थानीय कलाकारों को प्रमोट करें। सभी अधिकारी प्‍लान बनाकर प्‍लान के अनुसार सारी तैयारी पूर्ण करें।

देवास – आज आई 352 लोगों की रिपोर्ट मे 10 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 15 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- जामगोद रानी देवास ,महिला,उम्र 22 वर्ष
2 पताः- कालानी बाग देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष
3 पताः- कालानी नगर देवास ,महिला,उम्र 57 वर्ष
4 पताः- सिरोल्या देवास ,पुरूष,उम्र 60 वर्ष
5 पताः- बालाखेडा टोंकखुर्द देवास ,महिला,उम्र 70 वर्ष
6 पताः- बांगर देवास ,महिला,उम्र 24 वर्ष
7 पताः- पाचुनकर कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 78 वर्ष
8 पताः- गंर्धवपुरी देवास ,पुरूष,उम्र 45 वर्ष
9 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 27 वर्ष
10 पताः- छोटा मालसापुरा देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष

◆ नोटः- आज की पाॅजिटिव लिस्ट मे 5 केस पूर्व मे अन्य जिलो मे आये लोगो को जोडा गया है,जो स्वस्थ हो गये है।

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 312
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 352
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 342
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 74355
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 74143
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2575
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 70719
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 34
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2457
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 92
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 212
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.47
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.42
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.01

राजनिति गलियारों में शह और मात का खेल सुरू। कौन होगा भौंरासा नगर का अगला सिरमौर?

सामान्य सीट होते ही दोनों प्रमुख दलों से ब्राह्मण ठाकुर और महाजनों ने कसी कमर।

भौंरासा। एक समय था जब भाजपा के पास पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व.राजेंद्र कुमार जयसवाल का कोई तोड़ नहीं था, तभी नगर परिषद अध्यक्ष के लिए महिला सामान्य सीट आरक्षित होने पर नगर परसाई संजय जोशी की धर्मपत्नी शुभा जोशी को उम्मीदवार घोषित किया गया। जीत का परचम लहराकर उन्होंने यह जिम्मेदारी बड़ी ही इमानदारी से निभाई। इस पद पर रहते हुवे विकास कैसे होता है यह भौंरासा के नागरिकों को दिखा दिया और इसी के परिणाम स्वरुप जब पुरुष सामान्य सीट हुई तो खुद संजय जोशी चुनाव लड़े और 6 गुना से भी अधिक मतों से अपनी जीत दर्ज की। जोशी जी सामान्य सीट पर चुनाव लड़कर दो बार भौंरासा नगर के प्रथम नागरिक पद पर विराजमान रहे। राजनीति के हर गुर सीखे बखूबी कार्य कर अपने दायित्वों को निभाया। देखने वाली बात होगी कि संजय जोशी के सामने कोंग्रेस किसे उम्मीदवार घोषित करेगी। इस बार भी सामान्य पुरुष सीट पर संजय जोशी विधायक सहित प्रदेश स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत रखने वाले प्रबल दावेदार हैं, वही भाजपा के कद्दावर नेता वार्ड नंबर 10 से दो बार खुद पार्षद दोनों ही बार नगर परिषद उपाध्यक्ष रहे,भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ साथ मंडल अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभाने वाले श्री आरामसिंह जी ठाकुर भी ताल ठोक रहे हैं। उनकी संगठन के साथ-साथ पूर्व विधायक और अन्य बड़े नेताओं से अच्छे संबंध माने जाते हैं। इन्हीं के परम मित्र, संगठन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने वाले भाई प्रदीप कुमार मंत्री भी उम्मीदवारों में शुमार हैं पिछली बार भी सामान्य सीट पर टिकट की दरकार वह कर चुके हैं पार्टी से मगर उन्हें टिकट नहीं दिया अबकी बार उम्मीद लगा बैठे हैं फिर टिकट मिलने कि दावेदारी तो पूर्व पार्षद एवं वर्तमान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर जय सिंह भी टिकट की दौड़ में पीछे नही हैं। वंही पिछड़ा वर्ग से पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नगर मनीष यादव भी उम्मीदवार है ईसी कढ़ी मे दिपक जायसवाल गुड्डू भी टिकट कि दोड़ मे जोर लगा रहे हैं। पिछली बार राजनीति के छेत्र में पत्नी को पहली बार चुनाव लड़वा कर.सबसे अधिक मतो से नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर बिठाने वाले, कई उतार चढ़ाव देखने वाले, धार्मिक आयोजन सहित धार्मिक स्थलों को नया स्वरूप देने वाले राजेन्द्र यादव के अलावा कोंग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं है। जैसे ही सीट आरक्षण हुआ वैसे ही ब्राह्मण. ठाकुर,महाजन, यादव,जायसवाल. कुमावत, माली आदि पिछड़ा वर्ग के लोग भी लगे हैं टिकट की जुगाड़ में। वहीं कांग्रेस से भी नए लोग अपनी उम्मीदवारी का दावा ठोक रहे हैं। जिसमें ठाकुर विजय सिंह सेवा सहकारी संस्था के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्ही के जीजा ठाकुर जीवन सिंह (गेंदा भैया) भी मैदाने जंग में कूदने को तैयार हैं जो कि पार्षद व नगर परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वार्ड नंबर 11के पार्षद अजय यादव भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं।अब देखना यह है कि किसे मिलता है टिकट? कौन होता है मायूस? भौंरासा नगर का कौन बनेगा सिरमौर?

✍️ अभय देव नागर की कलम से , भौरासा

देवास – आयुक्त द्वारा निगम स्वास्थ्य निरीक्षको दरोगाओ को गर्म कपडो (ट्रेकसुट) का वितरण

देवास। शीत ऋतु प्रारंभ होने पर अपने कार्यो को मुस्तेदी से करने हेतु निगम स्वास्थ्य निरीक्षको, दरोगाओ को गर्म कपडो (ट्रेकसुट) का वितरण नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा किया गया। आयुक्त ने बताया कि शीत ऋतु प्रारंभ होने पर शहर मे किये जा रहे स्वच्छता के कार्यो को मुस्तेदी से करने हेतु तथा शीत ऋतु से बचाव के लिये निगम कर्मचारियो को ट्रेकसुट का वितरण किया गया है। इसी प्रकार आगामी दिनो मे निगम सफाई मित्रो व स्वास्थ्य कर्मचारियो को भी ट्रेकसुट (गर्म कपडो) का शीघ्र ही वितरण किया जावेगा ताकि उन्हे भी शीत ऋतु से बचाव हो सके तथा शहर मे किये जा रहे स्वच्छता के कार्यो मे सुविधा हो सके।

दुनिया भर में गूगल की सर्विसेस हुई कैश जीमेल युटुब सहित कई साइडों पर पड़ा असर

दुनियाभर में गूगल की सर्विसेस सोमवार शाम 5.26 बजे क्रैश हो गईं। लोग जी-मेल, यूट्यूब समेत गूगल की सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। गूगल ने अभी तक इस परेशानी पर कोई कमेंट नहीं किया है। हालांकि, गूगल सर्च काम कर रहा है।ब्रिटेन के मिरर अखबार के मुताबिक, दुुनिया में 54% लोग यूट्यूब को एक्सेस नहीं कर सके। 42% लोग वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। 3% लोग लॉगइन ही नहीं कर पाए। इसके अलावा जीमेल पर 75% लोग लॉगइन नहीं कर पाए और 15% लोग वेबसाइट ही एक्सेस नहीं कर पाए। इसके अलावा 8% लोगों को मैसेज नहीं रिसीव हो पा रहे हैं

देवास- भोपाल रोड पर स्थित जॉन डीयर कंपनी के पीछे मृत अवस्था में मिले गोवंश प्रशासन व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे

भोपाल रोड स्थित जॉन डियर फैक्ट्री के पीछे सतबलडी रोड पर कई गोवंश मृत अवस्था मैं मिले जिसकी सूचना मिलते ही निगम प्रशासन वह हिंदू संगठन के कई कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और गोवंश को उठाया गया

आज कृषि कानून के विरोध में दोपहर 1:00 बजे किसान करेंगे कलेक्टर कार्यालय का घेराव

देवास। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नए कृषि कानून के विरोध में किसान पंजाब व दिल्ली मे लगातार आंदोलन कर रहे है इसी कड़ी में आज किसानों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार के द्वारा पारित कृषि कानून के विरोध करेंगे। किसान कृषि बिल को खत्म करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय का घेराव संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने दी।

? चंचल भारतीय