देवास – आज आई 384 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 04 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- बीएनपी कालोनी , देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
2 पताः- एलआईजी न्यू देवास कालोनी , देवास ,पुरूष,उम्र 31 वर्ष
3 पताः- पितावला देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
4 पताः- वार्ड-8 करनावद , देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
5 पताः- निमाड नगर इटावा , देवास ,पुरूष,उम्र 22 वर्ष
6 पताः- वार्ड-7 सोनकच्छ , देवास ,महिला,उम्र 25 वर्ष
7 पताः- मनासा हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 31 वर्ष
8 पताः- लसुंडिया ब्रहाम्ण टोंकखुर्द , देवास ,महिला,उम्र 27 वर्ष
9 पताः- मोती बंगला देवास ,महिला,उम्र 54 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 438
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 384
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 375
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 68535
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 68272
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2407
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 65003
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 25
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2297
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 84
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 263
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.53
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.ण्43
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.08
  • ◆ नोटः- आज की पाॅजिटिव लिस्ट मे 06 केस पूर्व मे अन्य जिलो मे आये लोगो को जोडा गया है,जो स्वस्थ हो गये है।

12 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन, बकाया संपत्तिकर, जलकर सरचार्ज पर मिलेगी छूट

देवास – नगर पालिक निगम, आयुक्त विषाल सिंह चौहान ने बताया कि दिनांक 12 दिसम्बर 2020 (षनिवार) को आयोजित नेषनल लोक अदालत मे संपत्तिकर कि बकाया 50 हजार रुपये तक कि राषि मे लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे 100 प्रतिष्त तथा 50 हजार से अधिक एवं 1 लाख तक 50 प्रतिष्त तथा 1 लाख से अधिक संपत्तिकर बकाया राषि पर 25 प्रतिष्त कि छुट अधिभार (सरचार्ज) मे दी जावेगी। इसी प्रकार जलकर कि बकाया राषि 10 हजार पर 100 प्रतिष्त 10 हजार से अधिक एवं 50 हजार तक 75 प्रतिष्त अधिभार कि छुट एवं 50 हजार से अधिक बकाया राषि पर 50 प्रतिष्त कि अधिभार मे छुट दी जावेगी।
निगम स्वामित्व कि मार्केट दुकान किराये के ऐसे प्रकरण (बकाया राषि) 20 हजार रुपये तक 100 प्रतिष्त अधिभार मे छुट एवं 20 हजार से अधिक एवं 50 हजार तक बकाया होने पर 50 प्रतिषत अधिभार मे छुट एवं 50 हजार से अधिक राषि पर लगने वाले अधिभार मे 25 प्रतिष्त कि छुट दी जावेगी।

पूर्व राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ने शोक संतप्त परिवार में पहुंचकर सांत्वना दी।

पूर्व राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ने शोक संतप्त परिवार में पहुंचकर सांत्वना दी।

कांटाफोड़। नगर के मोहन राठौर व कलमकार संघ सचिव सोहन राठौर एवं अशोक राठौर के पिता जी स्व. श्री नत्थूलाल राठौर के निधन पर पूर्व राज्य मंत्री दीपक जोशी, क्षेत्रीय विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए साथ ही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, पूर्व विधायक गणपत पटेल, जिला योजना समिति सांसद प्रतिनिधि पोपेंद्र सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, सत्य नारायण तिवारी, कैलाश चौरसिया, राजेश होलानी, मनोज होलानी, पुरुषोत्तम बियानी, संतोष चोबे, राम गोपाल राठौर, वासुदेव त्रेहन, सुशील पंसारी, संजय गुप्ता, विष्णु मीणा, आशु पाराशर सहित कलमकार संघ अध्यक्ष द्वारका शर्मा, हरीश जोशी, ओम प्रकाश जायसवाल, बालकृष्ण शर्मा,शंकर गोमलाडू, मनीष शर्मा,संजय जायसवाल, ने निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

बालकृष्ण शर्मा , कांटाफोड़

देवास जिले में “मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत की जा रही है कार्रवाई , कमल डेयरी तथा नफीस बेकरी में कार्रवाई कर लिये सैम्‍पल

कमल डेयरी से घरेलू गैस टंकियां भी की जप्त

देवास – मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में मिलावट खोरों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। देवास जिले में “मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत मिलावटखोर के गोरखधंधे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज राजस्‍व एवं खादय सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा देवास शहर में कमल डेयरी और नफीस बेकरी में कार्रवाई की गई।
एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने बताया कि कमल डेयरी में दूध से जुड़े प्रोडक्ट में मिलावट की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई। डेयरी से घरेलू गैस टंकियां भी जप्त की गई है। कार्रवाई के दौरान डेयरी से सैम्‍पल भी लिये गये है। उन्‍होंने बताया कि नफीस बेकरी में सॉस की क्‍वालिटी अच्‍छी नहीं होने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई तथा पाव और सॉस के सैम्‍पल लिये गये। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। उन्‍होंने कहा कि जिले में “मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत मिलावटखोर पर कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित राजस्‍व विभाग तथा खादय सुरक्षा विभाग देवास की टीम शामिल थी।

MDH के मालिक महाशय धर्मपाल का 98 साल की उम्र में निधन , हार्टअटैक आने से हुआ निधन

MDH मसाले के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है । महाशय धर्मपाल कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए थे जिससे उपचार के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गए थे। अब उनको हार्टअटैक आया जिससे उनका निधन हो गया | उन्होंने आज सुबह 5:30 बजे अंतिम सांस ली | एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल मसाला किंग के नाम से जाने जाते थे

देवास – आज आई 334 लोगों की रिपोर्ट मे 15 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 03 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- जवाहर नगर देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
2 पताः- बालाजी नगर देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
3 पताः- विश्राम बाग , देवास ,पुरूष,उम्र 36 वर्ष
4 पताः- विश्रामबाग देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
5 पताः- मिश्रीलाल नगर देवास ,महिला,उम्र 36 वर्ष
6 पताः- ब्रजविहार कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
7 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
8 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 36 वर्ष
9 पताः- पुअल्दा दाई देवास ,महिला,उम्र 60 वर्ष
10 पताः- शांति नगर अमोना देवास ,पुरूष,उम्र 55 वर्ष
11 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 52 वर्ष
12 पताः- थाना विजयागंज मण्डी देवास ,पुरूष,उम्र 31 वर्ष
13 पताः- राजाराम नगर देवास ,पुरूष,उम्र 59 वर्ष
14 पताः- हटेसिंग गोयल कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 52 वर्ष
15 पताः- नई आबादी देवास ,महिला,उम्र 85 वर्ष

◆ नोटः- आज की पाॅजिटिव लिस्ट मे 02 केस पूर्व मे अन्य जिलो मे आये लोगो को जोडा गया है,जो स्वस्थ हो गये है।

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 458
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 334
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 15
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 319
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 68097
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 67888
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2392
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 64628
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 36
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2272
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 94
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 209
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.52
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.98
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.09

मृतक सैनिक के परिवार ने सैनिक को शहीद का दर्जा देने की कि माँग

शहीद का दर्जा मिलने के बाद ही करेंगे अंतिम संस्कार

मंदसौर के समीपवर्ती गांव गुडभेली का लाल गोर्धन सिह सिसोदिया सिक्किम मे अपनी ड्युटी के दोरान शहीद हुआ गोवर्धन सिंह 25 राजपूताना राइफल में थे और एंबुलेंस चालक दल के हिस्सा थे एंबुलेंस एक सीरियस पेशेंट को लेकर अबोहर छावनी से भटिंडा जा रही थी तब रास्ते में एक भयानक भीषण एक्सीडेंट हुआ अपने कर्तव्य स्थल पर फौजी ड्यूटी के दोरान प्राण गवाना शहीद ही होता है यह नहीं कि आतंकवादी की गोली लगेगी तभी शहीद माना जाएगा, फौज की ड्यूटी करते वक्त चीन में सरिए और डंडे से लड़ते हुए प्राण गवाना भी शहीद होता है, ग्लेशियर में बर्फ में दब कर मरना भी शहीद होता है उसी प्रकार एक एम्बुलेंस के चालक दल का हिस्सा होने पर अपने प्राण गवाना भी शहीद ही कहलाएगा
लेकिन मुख्यमंत्री अपने पूर्व के दिए हुए वादे से मुकर रहे हैं और अब तक प्रदेश में एक भी सैनिक को एक करोड़ रुपए का आर्थिक सहयोग नहीं किया आज मंदसौर के शहीद सैनिक के परिवार की मांग है कि हम अंतिम संस्कार तभी करेंगे जब मुख्यमंत्री अंतिम संस्कार में शामिल होंगे और 1 करोड़ रुपए का आर्थिक सहयोग आश्रितों के लिए और परिवार के आश्रित सदस्यों में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी की घोषणा करे मध्य प्रदेश सरकार तभी हम अंतिम संस्कार करेंगे अन्यथा हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

देवास जिले में “मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत गोयल ब्रान्‍डेड स्‍पाईस के फर्म न्‍यू सूरज इन्‍डस्‍ट्री से हल्‍दी, मिर्ची और धनिया के लिये सैम्‍पल

देवास 02 दिसम्बर 2020/ मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में मिलावट खोरों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में देवास जिले में “मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत मिलावटखोर के गोरखधंधे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा उज्‍जैन रोड़ देवास स्थिति गोयल ब्रान्‍डेड स्‍पाईस के फर्म न्‍यू सूरज इन्‍डस्‍ट्री में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान हल्‍दी, मिर्ची और धनिया के सैम्‍पल लिये गये। अपर कलेक्‍टर श्री प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि उज्‍जैन रोड़ देवास स्थिति गोयल ब्रान्‍डेड स्‍पाईस के फर्म न्‍यू सूरज इन्‍डस्‍ट्री में हल्‍दी, मिर्ची, गुलाब जामुन पेकेट की पैकेजिंग की जाती है। उन्‍होंने बताया कि हल्‍दी और मिर्ची के मौके पर सैम्‍पल लिये गये, जो प्रथम दृष्टि में संदिग्‍ध पाये गये। उन्‍होंने बताया कि हल्‍दी के चार सैम्‍पल लिये गये है, मिर्ची के दो सैम्‍पल लिए गये तथा धनिया के सैम्‍पल भी लिया गया है। कार्रवाई में नायब तहसीलदार पूनम तोमर सहित राजस्‍व विभाग तथा खादय सुरक्षा विभाग देवास की टीम शामिल थी।

क्षेत्रीय विधायक ने शोक संतप्त परिवार में पहुंचकर सांत्वना दी।

कांटाफोड़। नगर के मोहन राठौर व नईदुनिया प्रतिनिधि सोहन राठौर एवं अशोक राठौर के पिता जी स्व.श्री नत्थूलाल राठौर के निधन पर क्षेत्रीय विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।उनके साथ विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बियाणी, राधेश्याम राठौर ने भी उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सांत्वना दी।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड

मसालों में रासायनिक कलर मिलाकर करता था पैकिजिंग 15 लाख से अधिक के नकली मसाले एवं अन्य मथुका बरामद

देवास जिला में मिलावटखोर के गोरखधंधे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री किरण कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा मिलावटखोरों के विरूद्व एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें मिलवाट मिर्च मसाले के गौरखधंधे का पदाफाश करते हुए शुक्रवारिया हाट स्थित एक दुकान से आरोपी रमेश साहू पिता स्वं चांदमल साहू उम्र 55 साल निवासी शुक्रवारिया हाट देवास के कब्जे से मिलावटी मसाले जैसे लाल मिर्च,धानिया,हल्दी आदि मसाले लगभग 13 क्टिवल कीमत 15,70,800/- का नकली मिलवाटी माल जप्त किया गया। जिसे आरोपी रासायनिक नारगी एवं लाल कलर मिलाकर उनकी पैकेजिंग कर पैकेट को बाजारों में उच्च दामों में सप्लाय करता था। खादय सुरक्षा विभाग देवास की टीम के द्वारा विधिवत रूप से नमूना लेकर जप्त किया गया। उस पर से थाना कोतवाली देवास पर अप.क्र.862/2020 धारा 272 भा.द.वि. का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया। इस तरह के रासायनिक कलर मसाले में मिलावट से कैंसरजनक घातक होते है। आरोपी को हिरासत मे लेकर से विस्तार पूर्वक पूछताछ की जा रही है।

तरीका वारदात :- -खडे मसाले मिर्च,धानिया,हल्दी को बाजर से खरीदकर चक्की एवं ग्राइण्डर की मदद से पीसकर उसमें अमानक नारंगी एवं लाल रंग के रसायन आदि मिलाता है। उक्त मसाले की पैकेजिंग कर मार्केट में उच्च दामों में सप्लाय करता है। जप्तशदा सामग्री :- 13 क्टिवल मसाला,चक्की,ग्राईण्डर एवं नारंगी एवं लाल रंग के रसायन जिनकी कुल कीमत लगभग 15,70,800/- लाख वरामद किये गये।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :- 01.रमेश साहू पिता स्वं चांदमल साहू उम्र 55 साल निवासी शुक्रवारिया हाट देवास। सराहनीय कार्य :- निरीक्षक उमराव सिंह, उप निरीक्षक दीपक कम्बाले,उप निरीक्षक कृष्णा सूर्यवंशी,प्रधान आरक्षक संजय तंवर,प्रधान आरक्षक खलील खान,प्रधान आरक्षक शारदा,आरक्षक मनोज पटेल,आरक्षक रवि गरोडा,होमगार्ड सैनिक जयइन्द्रा सराहनीय योगदान रहा।