देवास – आज आई 782 लोगों की रिपोर्ट मे 24 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 21 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- शिवाजी नगर देवास ,पुरूष,उम्र 42 वर्ष
2 पताः- अर्जुन नगर देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष
3 पताः- नई आबादी देवास ,पुरूष,उम्र 50 वर्ष
4 पताः- शिवाजी नगर देवास ,महिला,उम्र 43 वर्ष
5 पताः- सांवेर सोनकच्छ देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
6 पताः- शिवाजी नगर देवास ,महिला,उम्र 63 वर्ष
7 पताः- अल्कापुरी देवास ,महिला,उम्र 34 वर्ष
8 पताः- जयबजरंग नगर देवास ,महिला,उम्र 70 वर्ष
9 पताः- अमृत नगर देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
10 पताः- एलआईजी मुखर्जी नगर देवास ,महिला,उम्र 31 वर्ष
11 पताः- सिविल लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
12 पताः- बद्रीधाम नगर देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
13 पताः- साकेत नगर देवास ,पुरूष,उम्र 26 वर्ष
14 पताः- चामुण्डा नगर देवास ,पुरूष,उम्र 53 वर्ष
15 पताः- अर्जुन नगर देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष
16 पताः- दिग्गी राजा नगर देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष
17 पताः- बद्रीधाम एक्सटेंशन देवास ,पुरूष,उम्र 27 वर्ष
18 पताः- मिश्रीलाल नगर देवास ,पुरूष,उम्र 33 वर्ष
19 पताः- मोति बंगला देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
20 पताः- संजय नगर देवास ,पुरूष,उम्र 23 वर्ष
21 पताः- एमआईजी सिविल लाईन देवास ,महिला,उम्र 35 वर्ष
22 पताः- बजरंग नगर देवास ,पुरूष,उम्र 54 वर्ष
23 पताः- मोति बंगला देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 713
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 782
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 24
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 758
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 63113
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 62768
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2103
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 59095
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2017
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 62
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 345
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 24
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.35
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.91
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.14
  • ◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्युः-65 वर्षिय पुरूष निवासी रोजडी देवास ।

अन्नकूट कर नाग मंदिर में लगाया भोग लोगों ने की प्रसादी ग्रहण

कांटाफोड़- नगर लोहारदा से कुछ ही दूरी पर स्थित नाग बाबा का प्राचीन मंदिर है प्रति वर्ष नाग पंचमी पर हजारों लोग बाबा के दर्शन के लिए आते है।साथ ही लोगों की भक्ति भावना भी यहां से जुड़ी है।साथ ही प्रति माह पूर्णिमा की पंचमी पर रामायण पारायण का आयोजन भी किया जाता है।

गुरुवार को नाग मंदिर सेवा समिति के द्वारा मंदिर में अन्नकूट का आयोजन कर भोग लगाया गया साथ ही क्षेत्र के लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति सदस्य ओम सिरा, दिलीप राठौर, हरिनारायण माली, सुरेश सोलंकी,कैलाश चूकलेडा, बद्री सत्तावन, राधेश्याम यादव, नागेश राठौर, कान्हा चंदवाड़ा आदि उपस्थित थे।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम और विदिशा में कल रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे से रहेगा नाइट कर्फ्यू

मध्यप्रदेश में जहां कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। गुरुवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 425 मामले सामने आने और इंदौर में 313 मामलों के साथ कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना पर बैठक बुलाई थी जिसमे तय किया गया कि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम और विदिशा में कल रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे से रहेगा नाइट कर्फ्यू रहेंगा काम के लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कक्षा 1 से 8 तक के समस्त स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। 

  • 9वीं से 12वीं और कॉलेज के छात्र-छात्राएं विभाग द्वारा जारी दिश-निर्देशों के मुताबिक स्कूल-कॉलेज जा सकेंगे।
  • थिएटरों के लिए पहले की गाइडलाइन जारी रहेगी। यानी 50% सिटिंग कैपेसिटी की ही इजाजत होगी।
  • कल से हर जिले में क्राइसिस ग्रुप की रेगुलर बैठक होगी और सिफारिशें सरकार को भेजी जाएंगी।
  • शादियों में ज्यादा से ज्यादा कितने लोग इकट्ठा हो सकते हैं, इस पर फैसला बाद में होगा।
  • रात 10 से 6 बजे तक औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
  • औद्योगिक मजदूरों के आवागमन और ट्रकों के परिवहन पर रोक नहीं रहेगी।
  • पूरे प्रदेश में मास्क लगाने पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। इसे लागू करने की जिम्मेदार जिला प्रशासन की होगी।
  • सीएम खुद हर एक दिन छोड़कर कोरोना के मामलों का रिव्यू करेंगे।

एम.जी रोड पर हुए गोलीकांड के आरोपी ने धार में की आत्महत्या

देवास – एमजी रोड पर परसो हुए गोलीकांड के आरोपी भूपेश शिवहरे ने धार के एक होटल मे आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी रात करीब 12 बजे धार के होटल (सागर) में पहुँचा था जहाँ उसने आत्महत्या कर ली।

18 तारीख को हुई घटना में युवक ( भूपेश) 40 वर्ष ने युवती ( वर्षा )23 वर्ष को गोली मार दी थी जिसके बाद से ही आरोपी फरार था पुलिस लगातार आरोपी को खोज रही थी पर आज खबर आई कि आरोपी रात 12 बजे धार के मोहन टाकीज इलाके के होटल सागर में गया जहाँ उसने फाँसी लगते हुए खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है

https://liveupdate.network/?p=4667

देवास – स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 मे शहर को टॉप 5 मे लाने के लिये नगर निगम की टीम ने चालु किया विशेष अभियान

इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में शहर काे टाॅप-5 में लाने का संकल्प नगर निगम टीम ने लिया है, जिसके तहत शहर के सभी वार्डाें में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में 10 वी रैंक प्राप्त हुई थी जो स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में 29 वी हो गयी। देवास की स्वच्छता सर्वेक्षण में बिगड़ी रैंकिंग काे सुधारने के लिए नगर निगम की टीम पूरी क्षमता के साथ जुट गई है।

निगमायुक्त विशालसिंह चाैहान ने भी सुबह-सुबह वार्ड में पहुंचकर औचक निरीक्षण भी शुरू कर दिया, जिससे की सफाई में कसावट लाई जा सके।

टाॅप-5 में शहर काे लाने के लिए 200 पाइंटों को चिन्हित कर बाहर से आई पेंटराें की टीम दीवाराें पर रंग-राेंगन कर आकर्षक चित्रकारी की जा रही है। जाे लाेगाें काे दिखने में सुंदर लग रही है। पेंटिंग में लाेगाें काे स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है।

मुख्य चाैराहाें पर अब तीन डस्टबिन नजर आएंगे

इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण काेराेना काल में आ रहा है, इसलिए चाैराहाें, बाजार व अन्य स्थानां पर रखी जाने वाली दाे डस्टबिनाें के अलावा तीसरी काले रंग की भी नजर आएगी। हरे में गीला और नीले रंग की डस्टबिन में सूखा कचरा डाला जाता है।
अब काले रंग की डस्टबिन में काेराेना वायरस से संबंधित मास्क, ग्लाेब्स, हैंडकेप, बच्चाें के डायपर, सेनेट्री नेपकिन आदि सामग्री डाली जाएगी।

ट्रेंचिंग ग्राउंड में प्रतिदिन बन रही 15-20 टन खाद

जानकारी अनुसार शंकरगढ़ पहाड़ी स्थित नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में शहर से निकलने वाले कचरे से प्रतिदिन 15 से 20 टन जैविक खाद तैयार किया जा रहा है। इस खाद के बैग तैयार कर उन्हें बेचा भी जा रहा, वहीं बगीचाें में भी उपयाेग किया जा रहा है।

युवक कांग्रेस द्वारा मनाई गई गांधी की जयंती

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती पर युवक कांग्रेस बागली ने मां तुझे सलाम का कार्यक्रम आयोजन किया एवं बागली नगर में गरीब असहाय एवं वृद्ध जनों को साल एवं साड़ी वितरण की युवक कांग्रेस बागली विधानसभा अध्यक्ष दिलीप गुर्जर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा जी तोमर, कपिल टांक, आयुष यादव, प्रकाश भाटी, अशोक वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष कमल जी सोनी आदि उपस्थित थे

?उत्तम आचार्य

देवास – आज आई 524 लोगों की रिपोर्ट मे 10 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 20 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- हाट मैदान क्ष्रिप्रा देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
2 पताः- ग्रीन वैली भोपाल रोड देवास ,पुरूष,उम्र 74 वर्ष
3 पताः- ग्रीन वैली भोपाल रोड देवास ,पुरूष,उम्र 45 वर्ष
4 पताः- ग्रीन वैली भोपाल रोड देवास ,महिला,उम्र 19 वर्ष
5 पताः- कालानी बाग देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
6 पताः- कालानी बाग देवास ,महिला,उम्र 34 वर्ष
7 पताः- कालानी बाग देवास ,महिला,उम्र 7 वर्ष
8 पताः- वार्ड-15 बागली देवास ,पुरूष,उम्र 12 वर्ष
9 पताः- जवाहर नगर देवास ,पुरूष,उम्र 75 वर्ष
10 पताः- पाचुनकर कालोनी देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 701
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 524
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 514
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 62400
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 61986
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2079
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 59017
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2017
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 39
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 414
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.35
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.02
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.11

देवास – शिखर सामाजिक कल्याण समिति ने नन्हें-मुन्ने बच्चों को वितरीत की पढ़ाई सामग्री

देवास। शिखर सामाजिक कल्याण समिति ने बाल दिवस एवं भाई दूज के उपलक्ष्य में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित कर 101 नन्हें-मुन्ने बच्चों पढ़ाई सामग्रियों का वितरण किया। किया। समिति अध्यक्ष समर्थ विजयवर्गीय ने बताया कि शिवशक्ति ग्राउण्ड, इटावा एवं स्टेशन रोड़ स्थित झुग्गी बस्तियों में समिति के सदस्यों ने नन्ही बच्चियों से तिलक कराया। तत्पश्चात सभी बच्चों को उपहार स्वरूप कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, रबर, स्केल आदि पढ़ाई की सामग्री भेंट की और स्कूल जाकर पढ़ाई करने लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीजे समरोज खान ने बच्चों को मिठाई भेंटकर चाचा नेहरू जंयती (बाल दिवस) व भाई दूज की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लीगल एड क्लीनिक एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा यादव, संस्था सदस्य आयुषी परमार, गुंजन, सचिव सूर्यप्रताप, निखिल चौधरी, दिव्यम ठाकुर, हर्षित सिसोदिया, मोहित चावड़ा, शुभम तलरेजा, समीर, हर्ष, पलक शर्मा, चेतन, प्रभात चंदेल आदि उपस्थित थे।

POK में भारतीय सेना ने आतंकियों के लांच पैडस् पर की बड़ी स्ट्राइक

न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से यह खबर सामने आई है।

भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानीPoK में आतंकियों के लॉन्च पैड पर एक बार फिरहमले कर रही है। इस बार इसे सर्जिकल स्ट्राइक याएयर स्ट्राइक नहीं, बल्कि ‘पिनपॉइंट स्ट्राइक’ कहा जा रहा है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में सर्जिकल स्ट्राइक । भारत ने POK में चुनिंदा लॉन्चपैड पर हमला किया। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि पाकिस्तानी सेना सर्दियों से पहले भारत में ज्यादा से ज्यादा आतंकवादियों को दाखिल कराना चाहती है। इसलिए भारत ने POK में चुनिंदा लॉन्चपैड पर हमला किया।

ग्राम बिलावली मे वर्ल्ड टायलेट डे पर निगम द्वारा सामुदायिक शौचालय का शुभारंभ

देवास/ वर्ल्ड टॉयलेट डे पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता मिशन अन्तर्गत ग्राम बिलावली वार्ड क्रमांक 1 मे स्थित महांकाल मंदिर परिसर के समीप 8 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया। जिसका लोकार्पण नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि महांकाल मंदिर मे शहर व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधाओ हेतु सामुदायिक शैचालय का निर्माण किया गया है। आयुक्त ने बताया कि इसी प्रकार स्वच्छता मिशन अन्तर्गत सर्वोदय नगर, ग्राम नागदा व तोडी क्षेत्र, त्रिलोक नगर कोडिया बस्ति मे भी सामुदायिक शैचालय का निर्माण किया जा रहा है तथा सुपर मार्केट व शंख द्वार के समीप भी सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस अवसर पर ग्राम बिलावली के वरिष्ठ नागरिकगणो सहित निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय, एसबीएम नोडल सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर, उपयंत्री विजय जाधव, स्वच्छता निरीक्षक ओमप्रकाश पथरोड, विशाल जोशी आदि उपस्थित रहे।