मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाटपिपलिया में किया रोड शो विशाल आम सभा में हाटपिपलिया की जनता से मनोज चौधरी को जिताने का किया अनुरोध

देवास/हाटपिपलिया। मेरी बहनों मैं आपका भाई आपको वचन देता हूं कि आपके रास्ते में कभी कांटे नहीं आने दूंगा। मेरी बेटियों आपके जीवन में अंधेरा नहीं रहने दूंगा। हाटपिपलिया में घर-घर नल लगा कर नर्मदा का पानी दिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हाटपिपलिया में रविवार को विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कही। इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाटपिपलिया नगर में विशाल रोड शो के माध्यम से जनता से संपर्क किया और हाटपिपलिया की जनता को विश्वास दिलाया कि वह क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

भाजपा प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री मनोज चौधरी के समर्थन में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। आमसभा में भी स्थानीय नागरिकों और आमजन की भारी भीड़ रही। आम सभा के पूर्व हेलीपैड से ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सैकड़ों वाहनों का काफिला हाटपिपलिया नगर में रोड शो के दौरान निकला। इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री श्री चौहान और भाजपा प्रत्याशी श्री मनोज चौधरी का लोगों ने स्वागत किया।

कमलनाथ ने सवा साल में सवा रुपैया नहीं दिया – श्री चौहान

रोड शो के बाद आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे ही नहीं है। कांग्रेस का मुद्दा है- शिवराज नंगा भूखा है, शिवराज कलाकार है, शिवराज नारियल लेकर घूमता है, लेकिन कांग्रेस को शायद यह पता नहीं कि जो काम करेगा नारियल वही फोड़ेगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने सवा साल में हाटपिपलिया को सवा रुपैया नहीं दिया। उनकी वादाखिलाफी से नाराज होकर मनोज चौधरी ने कांग्रेस भी छोड़ी और आपकी सेवा के लिए विधायकी भी छोड़ी। श्री चौहान ने कहा कि मेरी जान भले चली जाए विकास नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कमलनाथ ने आते ही लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना, तीर्थ दर्शन योजना, बच्चों को लैपटॉप देने की योजना सहित तमाम योजनाएं बंद कर दी थी। यह सारी योजनाएं फिर से शुरू होंगी। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान भाई चिंता ना करें, उनको लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। साथ ही व्यापारियों के लिए भी सरकार हर संभव मदद करती रहेगी।

राजेंद्र सिंह सेंधव और सुमेर सिंह सेंधव भाजपा में शामिल

सभा के दौरान ही टप्पा क्षेत्र के नेता राजेंद्र सिंह सेंधव और सुमेर सिंह सेंधव कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

सभा में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, हाटपिपल्या विधानसभा उपचुनाव प्रभारी जीतू जिराती, सह प्रभारी गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, चुनाव संचालक सुरेश आर्य, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, नंदकिशोर पाटीदार, विक्रमसिंह पवार, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, रायसिंह सेंधव, विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, आशीष शर्मा, तेजसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, बहादुर मुकाती, नारायण सिंह चौधरी आदि मंचासीन थे। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, वरिष्ठ जन और महिलाएं उपस्थित थीं।

◼️ट्रेक्टर ट्रॉली की अदला बदली कांड में जांच को कमजोर करने के लिए बनाया दबाव

कन्नौद: खातेगांव वन परिक्षेत्र में ट्रेक्टर ट्रॉली से हो रही सागवान लकड़ी की तस्करी के मामले में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों में लकड़ी तस्कर से सांठगांठ कर ट्रेक्टर ट्रॉली को बदल कर भंगार ट्रेक्टर ट्रॉली की जप्ती दिखाई थी, जिस मामले की पोल खोलने के बाद शिकायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को की गई थी, उसके बाद संभाग स्तर से जांच दल गठित कर जांच 30 अक्टूबर शुक्रवार से चल रही है। लेकिन जांच के दौरान सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खातेगांव रेंज अधिकारी व वन कर्मियों के द्वारा सुनियोजित तरीके से वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी सहयोगी सदस्य शर्मा, मिश्रा, जो वर्तमान में वन मंडल कार्यालय देवास में यूडीसी के पद पर कार्यरत है। तथा वन परिक्षेत्र खातेगांव के समस्त अधिनस्थ वन विभाग का स्टाफ वन मंडल देवास के चुनिंदा स्टाफ को एकत्रित कर दिनांक 31 अक्टूबर 2020 शनिवार को कन्नौद वन परीक्षेत्र कन्नौद में सैकड़ों की संख्या में जांच को प्रभावित करने के लिए जमावड़ा किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन कर्मचारी संघ देवास के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने जांच दल के संयुक्त अधिकारी सदस्य कैलाश वर्मा को जांच करते रोक कर बाधा उत्पन्न कर उनके कार्यालय से बाहर वन परिक्षेत्र कन्नौद में बुलाया गया जहां पर सैकड़ों की तादाद में वन कर्मी तमाशा बिन माहौल बना कर कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी मनमानी करने आए थे जिस कारण 2 घंटे जांच रुकी रही वन कर्मचारी संघ देवास के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के द्वारा कैलाश वर्मा जांच अधिकारी को चेतावनी पूर्ण तरीके से कहा की मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) उज्जैन होता कौन है जांच करवाने वाले, सीसीएफ ही हमेशा जांच दल बनाकर क्यों भेजता है। क्या जिला वन मंडल अधिकारी देवास को जांच कराने का पावर नहीं है क्या तालाब निर्माण कार्य में डिप्टी रेंजर दरियाव सिंह परते एवं वनरक्षक कुलदीप शाक्य को मुख्य वन संरक्षक अजय यादव के द्वारा क्यों निलंबन किया गया रेंजर और एसडीओ के विरुद्ध कार्यवाही क्यों नहीं की गई जबकि प्रमाण में उनके भी हस्ताक्षर हैं इन सवालों के प्रति उत्तर में जांच दल के अधिकारी सदस्य कैलाश वर्मा ने कहा कि उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर आपको मुख्य वन संरक्षक उज्जैन से प्राप्त करना चाहिए।गौरतलब रहे कि यह मामला खातेगांव के लिली में अवैध सागवान परिवहन करते हुए ट्रैक्टर- ट्राली को कहानी बनाकर गोलमाल करना, उसके बाद लकड़ी तस्कर के द्वारा रोहित ट्रेडर्स (नारायण अग्रवाल) खातेगांव से दिनांक 15 अक्टूबर को ₹.90000 में भंगार ट्रैक्टर ट्राली खरीदना ओर वन विभाग के द्वारा उसी भंगार ट्रेक्टर ट्रॉली को लावारिस हालत में जप्त करना एवं उसको काली पन्नी से ढक कर रखना ताकि इस सांठगांठ व काले कारनामे की भनक किसी को ना लगे। इस भंगार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्ती के नाम पर विभाग के द्वारा झूठी वाहवाही लूटने के मामले को मीडिया के द्वारा भंडाफोड़ करने के बाद शासन प्रशासन की छवि धूमिल होते हुए देख एक्शन में आए उज्जैन मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) श्री अजय यादव के निर्देशन में जांच दल का गठन कर भेजा गया। जांच अधिकारी दल के द्वारा दिनांक 30 अक्टूबर से जांच कर रहे उज्जैन से आए वन मंडल के संलग्न अधिकारी जी एस सिरसोदिया व कैलाश वर्मा अनुविभागीय अधिकारी उप वन मंडल कन्नौद के द्वारा जांच चल रही थी। इस दौरान मीडिया कर्मी के पहुंचने पर वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा घर के मामले के बारे में बात करने का बताकर हाथ जोड़ कर दूर रहने के लिए निवेदन करते रहे।आपको बता दे खातेगांव सहित सम्पूर्ण देवास जिले के वन परिक्षेत्र में हो रहै जंगल की विनाश लीला व निर्माण कार्य मे की गई भ्रष्टाचार को लेकर वनमण्डलाधिकारी देवास को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नही करना, व जाँच के नाम पर मामले में लीपापोती करना देवास वनमण्डलाधिकारी पर भी सवालिया निशान खड़े करता है। उज्जैन कार्यकाल में वन मंडल अधिकारी देवास का नाम किसी से छुपा नहीं है । वही डेढ़ वर्ष पहले खातेगांव वन परिक्षेत्र में तलाब निर्माण में हुई जमकर हुई भृष्टाचारी को लेकर देवास वनमंडलाधिकारी ने इस पर संज्ञान क्यो नही लिया, तालाब में हुए भृष्टाचार के मामले को लेकर उज्जैन सीसीएफ अजय यादव ने त्वरित कार्रवाई कर भृष्ट वनकर्मियों को निलंबित किया, तो सवाल यह उठता है कि देवास डीएफओ जिले में बैठकर क्या कर रहे है, ये सरकार से मोटी तनख्वाह किस बात की ले रहे है, ओर अपने अधीनस्थ हो रहे निर्माण कार्यो में हो रहे भ्रष्टाचार को बेशर्मी से देख कर भी चुप्पी साध कर क्यों बैठे है, इन सबका क्या मतलब है, लेकिन फिर भी कुछ वनकर्मियों का कहना है कि सीसीएफ होता कौन है हमारी जांच करवाने वाले, क्या देवास वनमंडलाधिकारी को जांच के पावर नही है। इससे एक बात तो स्पष्ट हो जाती है कि भृष्ट वनकर्मियों का बच पाना मुश्किल है जनता के पैसे से जंगल बचाने के लिए वेतन मिलता है । आज तक कभी जंगल काटने से रोकने के लिए इकट्ठे नहीं हुए । लकड़ी तस्करों को रोकने के लिए इकट्ठे नहीं होते लेकिन अपराधियों को संरक्षण देने वालों को बचाने के लिए जरूर इकट्ठे होते हैं यह सभी अपराधी हैं । इतनी संख्या में अपनी ड्यूटी छोड़ कर कैसे इकट्ठा हुए इन वन कर्मियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।

चंचल भारतीय✒️

देवास – आज आई 509 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 01 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-जिला जेल ,देवास ,पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
2 पताः-गायत्री नगर ,देवास ,महिला,उम्र 56 वर्ष
3 पताः-मोती बंगला ,देवास ,महिला,उम्र 47 वर्ष
4 पताः-मोती बंगला ,देवास ,महिला,उम्र 11 वर्ष
5 पताः-वार्ड-1 कन्नौद,देवास ,महिला,उम्र 47 वर्ष
6 पताः-पुर्नवास,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
7 पताः-पिपलरावा,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 344
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 509
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 502
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 54206
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 53985
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1883
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 51325
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 12
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1832
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 28
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 221
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.49
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.29
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.22
                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

आबकारी विभाग द्वारा आचार संहिता के दौरान अब तक 386 प्रकरण पंजीबद्ध

1 लाख 57 हजार 920 लीटर महुआ लहान तथा 4 हजार 730 बल्‍क लीटर मदिरा जप्‍त

देवास । सहायक आबकारी आयुक्त देवास श्री विक्रमदीप सांगर ने बताया कि हाटपीपल्या विधानसभा उपनिर्वाचन-2020 के मद्देनजर कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण परिवहन एवं संग्रहण के विरूद्ध की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने की दिनांक 29 सितम्‍बर 2020 से आज दिनांक तक 386 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। 189 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 4 हजार 730 बल्‍क लीटर मदिरा जप्‍त की गई है, जिसका मूल्‍य 12 लाख 14 हजार 541 है। 1 लाख 57 हजार 920 लीटर महुआ लहान जप्‍त किया गया है, जिसका मूल्‍य 78 लाख 96 हजार रूपये है। कुल 06 वाहन जप्‍त किये गये है, जिनका मूल्‍य 7 लाख 95 हजार रूपये है।
उन्‍होंने बताया कि देवास जिले के सहायक जिला आबकारी अधिकारी, समस्त वृत उपनिरीक्षको एवं स्टाफ द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण परिवहन एवं संग्रहण के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मदिरा एवं अवैध मदिरा परिवहन करते वाहनो को जप्त किया गया। आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में निगरानी/निरीक्षण कार्य के लिए कन्ट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेन्द्रसिंह जादौन के नेतृत्व में 06 दल गठित किये गये हैं। जो कि चुनाव सम्पन्न होने तक सेक्टरवार कार्यवाही करते रहेंगे।

हाटपीपल्या ग्रामीण मंडल में श्री सेंधव के साथ अनेक नेताओं ने किया तूफानी जनसंपर्क

देवास। भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में  हाटपीपल्या ग्रामीण मण्डल के ग्राम नेवरी, महूखेड़ा, मानकुण्ड में शाजापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक अरुण भीमावत, म.प्र.पाठ्य पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष एवं हाटपीपल्या ग्रामीण ग्रामीण प्रभारी श्री रायसिंह सेंधव, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नन्दकिशोर पाटीदार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तूफानी जनसंपर्क किया । इन नेताओं ने अनेक स्थानों पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को भी सम्बोधित किया । इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया । 

बेरोजगारी के नाम का ढोल पीटने वालों पर देवास का नेत्रहीन धर्मेंद्र मार रहा तमाचा,कैलेंडर व अन्य सामग्री बेचकर कर रहा अपना गुजारा

जहां चाह वहां राह वाली बात को सफल करते हुए किन धर्मेन्द्र सेंधव नेत्रहीन होने के बावजूद भीख नही मांगते और मेहनत करके गुजारा करते है। नेत्रहीन सेंधव पूर्व में एक होटल पर कार्य करते थे, लेकिन वह होटल बंद हो जाने के कारण यह काम से बेबस हो गए थे। तत्पश्चात लॉकडाउन के बाद से उन्होंने कैलेण्डर व अन्य सामग्री शहर की विभिन्न मोहल्ले और गली गली में जाकर करके बेचना शुरू कर दी थी ।मुहिम धर्मेंद जी के हौसले को देख कई सामाजिक संस्था और एडवरटाइजिंग डब्बू एडवरटाईजिंग, संस्था सांई सेना, बप्पा क्रिएशन, रोटरेक्ट क्लब देवास एवं वीजे फोटोवाला आदि आगे आयी और उन्हें सयाजीद्वार पर फ्लेक्स बेनर लगाकर अस्थाई दुकान लगवाई, ताकि यहा से गुजरने वाले राहगीर इनसे सामान खरीद सके। धर्मेन्द्र ने बताया कि कई लोग स्वस्थ होकर भी दूसरों पर निर्भर रहते है। धर्मेन्द्र का हौंसला इतना बुलंद है कि नेत्रहीन होते हुए भी खुद पर निर्भर रहकर पैसे कमाना चाहते है। संस्थाओं ने शहरवासियों से अपील की है कि नेत्रहीन धर्मेंद जी से सयाजीद्वार से कैलेण्डर खरीद कर उनका हौंसला बढ़ाए। 

देवास – पुलिस ने दोमुंहा सांप किया जप्त, अंतरराष्ट्रीय कीमत 3 करोड़ के आसपास

देवास। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक एक व्यक्ति अपने साथ संदिग्ध वस्तु लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस जीतमल गार्डन के पास पहुंची। पुलिस ने जब सूरज गिरी नामक युवक की तलाश ली तो उसके पास से पुलिस को रेड सेंड बोआ स्नेक नामक दोमुंहा सांप मिला। सांप को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है ओर आगे की कार्रवाई कर रहा हे। अंतरराष्ट्रीय डिमांड के चलते इस सांप की कीमत विदेशों में 3 करोड़ के आसपास बताई जा रही है जाता है

देवास – आज आई 540 लोगों की रिपोर्ट मे 6 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन , देवास

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-रेवाबाग,देवास ,महिला,उम्र 42 वर्ष
2 पताः-आनंद़ ऋषि नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
3 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,महिला,उम्र 24 वर्ष
4 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
5 पताः-कोतवाली पुलिस कैम्पस,देवास ,महिला,उम्र 39 वर्ष
6 पताः-लैबर कालोनी,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 507
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 540
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 6
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 534
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 53862
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 53476
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1876
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 50823
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1820
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 33
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 386
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.51
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.01
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.23
                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                          
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर लिया एक्शन

चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा छीना

मध्यप्रदेश। चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है। कमलनाथ ने पिछले दिनों मध्यप्रदेश की कैबिनेट की मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा था। इस पर चुनाव आयोग ने कमलनाथ से जवाब मांगा गया था, पर उनके जवाब से चुनाव आयोग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। जिसके बाद यह एक्शन लिया गया। चुनाव आयोग ने कहा है कि अब अगर कमलनाथ किसी के लिए भी प्रचार करते हैं, तो उसका पूरा खर्च वो कैंडिडेट उठाएगा, जिसके लिए वो प्रचार कर रहे है।

सेवादल ग्रामीण की टीम ने सुरखी हाट बाजार में किया कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू के पक्ष में सघन जनसंपर्क

सुरखी(सागर) उपचुनाव सुरखी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सु श्री पारुल साहू के पक्ष में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे के साथ जिला सेवादल व सुरखी की सेवादल व कांग्रेस की टीम ने सुरखी में वहाँ के बाजार के दिन सम्पूर्ण बाजार में कांग्रेस का झण्डा लेकर रैली के रूप में पूरे बाजार में घूम घूमकर सुरखी के दुकानदार भाईयों के साथ सुरखी से लगे हुए गांवों से बाजार करने सुरखी आये ग्रामीणो से सघन जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जारी की प्रचार सामग्री सौपते हुए सु श्री पारुल साहू को विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष सेवादल ग्रामीण डॉ राजेन्द्र चौबे के साथ सेवादल ग्रामीण के जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी,जिला महासचिव एड. विजय पटेरिया, ब्लॉक अध्यक्ष ढाना विजय स्वामी,ब्लॉक नगराध्यक्ष ढाना शरद तिवारी,सुरखी ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण तिवारी, पप्पू साहू,फिरतू अहिरवार,राजू रैकवार, मन्तू अहिरवार, नबाब खान सहित सुरखी के कांग्रेसिजनो ने “तीन नबम्बर तीसरा खाना पंजे का ही बटन दबाना” “कहते हम डंके की चोट कांग्रेस को देगे वोट” के जमकर नारे लगाए,तथा सेवादल व कांग्रेस के सभी साथियो ने हाथ जोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की

इसी दौरान बाजार के मध्य में माइक के माध्यम से भी संविधान व प्रजातन्त्र की रक्षा के लिए तथा भाजपा प्रत्याशी को पराजित करने कि सुरखी और आस पास के गांव से सुरखी का बाजार करने आये ग्रामीणजनो से कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू को विजयी बनाने की पुरजोर अपील की..