फ्रांस ने आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक 50 आतंकी के मारे जाने का दावा

फ्रांस ने माली में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। दावा है 30 अक्टूबर को हुए इस एयर स्ट्राइक मे करीब 50 आतंकी मारे गए हैं। फ्रांस की सेना के प्रवक्ता कर्नल फ्रेडरिक बार्बरी ने बताया कि चार आतंकी पकड़े गए हैं। जानकारी अनुसार यह आतंकी संगठन सेना के ठिकाने पर हमला करने वाला था।

फ्रांस ने पिछले हफ्ते में जिहादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा, मैं एक ऐसे ऑपरेशन के बारे में बताना चाहूंगी जो बेहद अहम है। इसे 30 अक्टूबर को अंजाम दिया गया। इसके तहत 50 से अधिक आतंकियों को मारा गया है और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है।

फ्रांस में दो हफ्ते के अंदर हुए दो हमलों हमलों को राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया था इस्लामिक आतंकवाद

दो हफ्ते के अंदर हुए दो हमलों ने फ्रांस को हिला दिया है। टीचर का सिर उन्हीं के छात्र ने कलम कर दिया था। इसके बाद नीस में चर्च के बाहर चाकू मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। शनिवार को भी एक अज्ञात बंदूकधारी ने चर्च में पादरी को गोली मार दी थी। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्रपति मैक्रों ने हमलों को बताया था इस्लामिक आतंकवाद

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला तथा एसपी डॉ. सिंह ने हाटपीपल्‍या विधानसभा में मतदान केन्‍द्र परिसरों का किया निरीक्षण

देवास। कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला तथा एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने हाटपीपल्‍या विधानसभा में राजोदा, बरखेडा कोतापाई तथा अन्‍य मतदान केन्‍द्र परिसरों का किया निरीक्षण किया। हाटपीपल्‍या विधानसभा में मतदान केन्‍द्रों पर मतदाताओं के लिए मास्‍क, थर्मल स्‍क्रीनिग और ग्‍लब्‍ज की व्‍यवस्‍था की है। मतदाताओं के हाथ सेनेटाईज किये जा रहे है, जो मतदाता मास्‍क पहन कर नहीं आ रहा है उन्‍हें मास्‍क वितरित किये जा रहे है। सोशल डिस्‍टेंसिंग के लिए गोले बनाये गये है, सभी मतदाताओं से सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन करवाया जा रहा है। सभी मतदाताओं की थर्मल स्‍क्रीनिंग की जा रही है। दिव्‍यांग मतदाताओं के लिए व्‍हील चेयर मतदान केन्‍द्रों पर उपलब्‍ध है। मतदान के लिए पुरूष, महिला, गर्भवती महिला, दिव्यांग मतदाता के लिए पृथक-पृथक बनाई गई है।

अभाविप ने फूंका लव जेहादी का पूतला, फांसी की मांग

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निकिता तोमर हत्याकांड के आरोपी लव जेहादी की फांसी की मांग को लेकर मैदान में ऊतरी और नारेबाबी करते हुए पूतला फूंका। नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि सोमवार को भोपाल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर लव जेहादी का पूतला फूंका गया और आरोपी को फांसी देने की मांग की गई। यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया है। परंतु जब तक ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा नहीं होगी तब तक अपराधियों में कानून का डर नहीं होगा। केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो तथा एक महीने में दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जाए। दिल्ली के पास फरीदाबाद में निकिता तोमर की दिनदहाड़े तौसीफ खान और उसके दोस्त रेहान खान ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। क्योंकि निकिता जबरन धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह करने के लिए तैयार नहीं हुई। निकिता ने अपना जीवन आहूत कर दिया।

देवास – आज आई 523 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 03 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-देहरिया ,देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष
2 पताः-देहरिया ,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
3 पताः-सन्नौड ,देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
4 पताः-पिपलरावा ,देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
5 पताः-विजयागंज मण्डी ,देवास ,महिला,उम्र 19 वर्ष
6 पताः-नई आबादी ,देवास ,महिला,उम्र 11 वर्ष
7 पताः-न्यू देवास ,देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
8 पताः-आवास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 33 वर्ष
9 पताः-सोनकच्छ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 346
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 523
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 514
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 55028
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 54841
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1900
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 52164
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1832
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 45
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 187
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.46
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.42
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.21

(डॉ एम.पी.शर्मा )

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

शहर के कुछ वार्ड क्षेत्रो मे कल जल वितरण नही हो सकेगा

देवास/ नगर निगम जलप्रदाय विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार क्षिप्रा वाटर वर्कस के सम्पवेल के पास 15 एमएलडी लाईन की 600 एमएम डाया सप्लाय लाईन लिकेज होने से देवास शहर मे आज दिनांक 3 नवम्बर को पीने के पानी का सप्लाय नही हो सकेगा। जलप्रदाय प्रभावित क्षेत्रो मे शंख द्वार टंकी , सनसीटी पार्ट-2 टंकी के वार्ड क्षेत्रो मे गीता भवन, इंदिरा नगर, बिहारी गंज एवं आस-पास के क्षेत्रो, कर्मचारी कालोनी, नई आबादी, आनंद नगर, शिवम स्टेट कालोनी , तिलक नगर आदि क्षेत्रो मे तथा बावडिया, ढांचाभवन, बालगढ, नागदा, पालनगर, विकास नगर, जवाहर नगर, रामचन्द्र नगर, मृदुल विहार, सनसीटी-1, सनसीटी-2 से आस-पास के सम्पूर्ण क्षेत्रो मे निगम द्वारा किये जाने वाले जल का वितरण नही हो सकेगा।

धर्मांतरण एवं निकाह से मना किया तो लव जेहादियों ने कर दी हिन्दू बेटी निकिता की हत्या

देवास। देश में बढ़ते लव जिहाद एवं धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा पूरे मालवा प्रान्त में विरोध प्रदर्शन सोमवार प्रात: 10 बजे प्रखंड केंद्र के प्रमुख चौराहे किया गया। जिसके अंतर्गत शहर के एमजी रोड़ स्थित श्री खेड़ापति मंदिर एवं भोपाल चौराहे पर संगठन के पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर मौन प्रदर्शन किया एवं दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। विभाग संयोजक रामबाबू बैरागी, जिला सहमंत्री संदीप चौबे एवं जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि दिल्ली के पास फरीदाबाद में निकिता तोमर की दिनदहाड़े तौसीफ खान और उसके दोस्त रेहान खान ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। क्योंकि वह जबरन धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह करने के लिए तैयार नहीं हुई। निकिता ने अपना जीवन आहूत करके अपने समाज के आदर्शों को स्थापित कर किया है। इस तरह के बेटियों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार का एक साथ एक स्वर में इसका विरोध और समाज का रोष अभिव्यक्त होना चाहिए। इस तरह की अमानवीय घटना ना हो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व हिंदू समाज घटना का घोर विरोध करता है। अंत में निकिता को मौनधारण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदर्शन के दौरान जिला सह संयोजक प्रवीण सोनी, जिला कोषाध्यक्ष विजय पांचाल, धर्म प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रितेश शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख अभिषेक माली, मठ मंदिर प्रमुख देवेन्द्र चौधरी, शिव यादव, शिवाजी प्रखण्ड मंत्री अभिजीतसिंह ठाकुर, प्रखण्ड संयोजक लोकेश लिम्बे, राहुल जाट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बिजेपुर सोसायटी में खाद के लिए भटक रहे किसान, सोसायटी सेक्रेटरी द्वारा की जा रही कालाबाजारी

देवास। किसान इस समय गेहूं, चने की फसल को लेकर तैयारियों में लगे हुए है, लेकिन देवास जनपद के गांव बिजेपुर की सोसायटी में व्यस्तता के इस समय में भी किसान खाद के लिए चक्कर लगा रहे है। खाद के लिए किसान हालांकि जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मण्डी में भी लाईन लगाकर दिन-दिनभर परेशान हो रहे है, लेकिन बिजेपुर सोसायटी के सेक्रेटरी की मनमानी एवं टालमटोल रवैय्ये से क्षेत्र के 10-11 गांव के किसान खासे दुखी एवं फसल को लेकर चिंतित है। कृषक कमलसिंह झाला ने बताया कि सेक्रेटरी द्वारा उन्हें आजकल-आजकल कहते हुए सेकेट्री द्वारा खाद के लिए बारिश से लगातार चक्कर लगवाएं जा रहे है। इस चक्कर में फसल के वह खेत भी तैयार नही कर पा रहे है। कृषक लाखनसिंह चौहान ने बताया कि सेक्रेटरी के रवैय्ये से परेशान हो गए है। सोसायटी में सेक्रेटरी द्वारा अंधा बांटे रेवड़ी, अपने-अपने को दे की तर्ज पर चुनिंदा किसानों को ही खाद बांटा जा रहा है। जबकि आम किसान को अंगूठा दिखाते हुए खाद की कालाबाजारी की जा रही है। किसानों ने जिला प्रशासन से समय पर खाद की उपलब्धता करवाने की मांग करते हुए दोषी सोसायटी सेक्रेटरी के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है

देवास – आज आई 333 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 02 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-पटर्वधन मार्ग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
2 पताः-चामुण्डापुरी ,देवास ,महिला,उम्र 55 वर्ष
3 पताः-चामुण्डापुरी ,देवास ,महिला,उम्र 30 वर्ष
4 पताः-गिरीराजधाम ,देवास ,महिला,उम्र 44 वर्ष
5 पताः-एलआईजी तुलजा विहार ,देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
6 पताः-विजय नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
7 पताः-प्रेमनगर पार्ट-2 ,देवास ,पुरूष ,उम्र 41 वर्ष
8 पताः-ग्राम कैलोद ,देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 476
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 333
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 325
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 54682
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 54318
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1891
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 51650
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1832
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 36
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 364
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.48
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.88
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.22
                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                          
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के स्वर्ण जयंती समारोहों का शुभारंभ

भोपाल- 31अक्टूबर, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ एक कैडर बेस संगठन है, जो समाज परिवर्तन के एक घटक के रूप में राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रहा है। उक्ताशय के उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख प्रो अनिरुद्ध देशपांडे ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की स्थापना के सफलतम 50 वर्ष पूरे होने पर आभासी पटल पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोहों के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त करते हुए आगे कहा कि ईर्ष्या दोष से परे सामूहिकता की भावना को लेकर, व्यक्तिगत हितों को दरकिनार कर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का यह संगठन है। अपने अधिकारों की रक्षा के साथ कर्त्ब्यबोध की भावना से संगठन को चलाना, प्रसन्न भाव से बच्चों के कल्याण के बारे में विचार करना यही शिक्षक संघ का कार्य होता है। जिसे शिक्षक संघ ने पूरा करने का सतत प्रयास किया है। आपने कहा कि प्रत्येक शिक्षक राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के ध्येय को ध्यान में रखकर वह अध्यापन कार्य करें, उसे विचार करना चाहिए कि मैंने अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर अपना आज का शिक्षण कार्य किया क्या? क्योंकि प्रत्येक बात का रास्ता शिक्षा से होकर ही निकलता है। शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास हो सकता है। प्रत्येक शिक्षक को शिक्षक संघ अपना लगे ऐसा प्रयास होना चाहिए। आपने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो जे पी सिंघल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन के लिए स्वर्ण जयंती मनाना एक बड़ी उपलब्धि है। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने पिछले पचास वर्षों में अनेकों महत्वपूर्ण सोपान तय किए हैं और आज देश के एक शक्तिशाली संगठन के रूप में स्थापित है। इसके पूर्व मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष लछीराम इंगले ने संघ की स्थापना से लेकर अब तक 50 वर्षों की उपलब्धियों और रीतिनीति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण प्रत्यक्ष एकत्रीकरण संभव नहीं हो पाने के कारण आभासी पटल पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होते ही व्यापक स्तर पर प्रत्यक्ष बड़े कार्यक्रमों का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जाएगा एवं शिक्षा ज्ञान ज्योति यात्रा भी निकाली जाएगी। अगले वर्ष अक्टूबर 2021 में प्रदेश स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन एवं स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के प्रांतीय महामंत्री क्षत्रवीर सिंह राठौर ने किया आभार प्रदर्शन महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने किया तो स्वर्ण जयंती गीत मालवा प्रांत संगठन मंत्री एवं स्वर्ण जयंती समारोह के संयोजक देवकृष्ण व्यास ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह जैन, कोषाध्यक्ष संजय राऊत, मीडिया प्रमुख विजय कुमार सिंह, प्रदेश के सभी पदाधिकारी, संभाग, जिले, तहसील, महानगर, नगर इकाइयों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

चंचल भारतीय✒️

अंतिम दौर में सुरखी विधानसभा के ढाना से लगे गांव का सेवादल ग्रामीण की टीम ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किया सघन जनसम्पर्क

सुरखी(सागर) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष श्री रजनीश हरबंशसिंह ठाकुर के निर्देशानुसार तथा सागर जिले के लिए प्रदेश सेवादल से नियुक्त संघठन प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला प्रदेश सेवादल से सुरखी विधानसभा के लिए नियुक्त चुनाव प्रभारी श्री मनोज भदौरिया सहप्रभारी पप्पी दुबे के मार्गदर्शन में सुरखी,राहतगढ,जैसीनगर, विलहरा के ब्लॉक अध्यक्ष व नगराध्यक्ष सहित सागर जिले के सेवादल ग्रामीण क्षेत्र के सभी ब्लॉक व नगर अध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष सहित जिले की सम्पूर्ण टीम मुस्तैदी के साथ की कांग्रेस प्रत्याशी सु श्री पारुल साहू के पक्ष में प्राणपण से जुटी है । विगत दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सेवादल के राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री चंद्रप्रकाश वाजपेयी जी द्वारा राहतगढ में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप तथा सेवादल के लिए तैयार की गई चुनावी रणनीति के तहत सेवादल ग्रामीण की पूरी टीम पूर्ण सक्रियता से जुटी है। राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों के मार्गदर्शन व निदेशानुसार सागर कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे अपने जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी, जिला महासचिव विजय पटेरिया, ढाना नगराध्यक्ष शरद तिवारी,ढाना ब्लॉक अध्यक्ष विजय स्वामी के साथ ढाना क्षेत्र से लगे गांव घाटमपुर, बंसिया,बरौदा,उदयपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू के पक्ष में सेवादल के राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के गायन उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सघन जनसंपर्क किया तथा जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को नकली मतपत्रों के माध्यम से समझाइस दी कि ईवीएम मशीन के तीसरे खाने का बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाबे इस जनसम्पर्क के दौरान युवक कांग्रेस के जिलापदधिकारी राहुल जैन और उनकी टीम व ग्रामीण सेवादल के व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिन्दाबाद” और “जय जय कमलनाथ” के नारो के साथ साथ ” तीन नबम्बर तीसरा खाना पंजे का ही बटन दबाना” और “कह दो अब डंके की चोट कांग्रेस को देगे वोट”के जोरदार नारे लगाए और पारुल साहू को विजय बनाने की ग्रामीणजनों से अपील की..