देवास – प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर अविलंब भर्ती निकालो

देवास। गत 4 सितम्बर भोपाल में हुए बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के बाद पूरे मप्र मैं बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन राज्यभर में फैल गया है। देवास के सयाजी गेट के पास पुष्पक मंडूक पर बेरोजगार युवाओं का सयुंक्त प्लेटफार्म बेरोजगारी विरोधी आंदोलन के तत्वावधान विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन को युवा संगठन एआयडीव्हायओ के राज्य सचिव प्रमोद नामदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य व केंद्र सरकार रोजगार देने के नाम पर मौन धारण करी हुई। । पिछले 45वर्षो के बाद से आज बेरोजगारी अपने चरम पर है। ये कोरोनकाल काल के पहले का सरकारी आंकड़ा है। सरकार कोरोना का बहाना बना रही है। कोरोनकाल में 14करोड़ लोगों का रोजगार छीन गया है। पिछले 2महीनों के भीतर ही 2करोड़ से ज्यादा लोगों का रोजगार चला गया। लेकिन न केंद्र, न राज्य सरकार इस पर कुछ कह रही है। सरकार की शह पर मीडिया भी गैरजरूरी मुद्दे सुशांतसिंह, रिया चक्रवर्ती, कंगना राणावत को जान बूझकर उछाल रही है ताकि असल मुद्दों से ध्यान भटका सके। दिनेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी एक भयंकर रूप धारण कर चुकी है। प्रदेश के लाखों युवाओ का भविष्य अधर में। जैसे तैसे 9साल बाद निकली शिक्षाविभाग में इतने कम पदों पर शिक्षकभर्ती। आज परीक्षा हुए डेढ़ वर्ष से अधिक हो गया उसकी नियुक्ति का कोई अतापता नहीं, जबकि कोरोनकाल में बाकी सारे सरकारी कार्य सुचारू रूप से चल रहे है। पिछले 3साल से प्रदेश में कोई पुलिसभर्ती नही निकली है। जिसकी देरी के चलते लाखों युवा जो पुलिस की तैयारी में दिन रात एक कर रहे है वे युवा ओवरएज होने की कगार पर है। पटवारी अभ्यर्थी भी अपनी नियुक्ति को लेकर इंतज़ार में है। अखवार के माध्यम से आए दिन खबरें मिल रही है प्रदेश में बेरोजगार युवा आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठा रहे है। ये प्रदेश के लिए शर्मन्दगी की बात है। हम युवाओ से आह्वान करते है आत्महत्या न करे सड़को पर आए सीनतान कर आवाज़ बुलंद करें। लॉकडाउन के चलते लाखों लोगों का रोजगार छिन गया फिर भी राज्यसरकार ने कोई ठोस कदम नही उठाये बेरोजगार युवाओं के लिए। जब 4सितंबर को राजधानी भोपाल में बेरोजगार युवा बड़ी तादाद में एकत्रित होकर रोजगार को लेकर आवाज़ बुलंद करता है तो आपकी पुलिस बेरोजगारों पर बर्बर लाठीचार्ज करती है। और 44 प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे दर्ज करके डराती है। ऐसे तानाशाही कार्यवाही की कड़ी निंदा करते हुए पुरजोर विरोध करते है। आगामी 28सितम्बर को शहीद भगतसिंह की जयंती है। इस अवसर पर 20से 28सितम्बर तक विरोध सप्ताह रखा गया है।

सरकार को हम चेतावनी देते है । बेरोजगार युवाओ से झूठे वादे नहीं-रोजगार दो। प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर तुरंत स्थाई भर्ती करो । मध्यप्रदेश में शिक्षकभर्ती पर लगी रोक को तुरंत हटाकर अविलंब नियुक्ति करो । माध्यमिक शिक्षक भर्ती में हिंदी , विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान विषय के पदों की संख्या को बढ़ाया जाए। पिछले 3 सालों से रुकी हुई पुलिस कर्मियों की भर्ती जल्दी करो तथा सभी वर्दीधारी पदों में भर्ती की आयु 37 वर्ष की जाए। अभी हाल ही में एनएचएम के द्वारा निकाली गई । कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर की भर्ती मे कम्युनिटी हेेल्थ सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को खत्म किया जाए व जिसने भी नर्सिंग का कोर्स किया है (जीएनएम, बीएससी, नर्सिंग) उन सभी को शामिल किया जाए। लॉकडाउन के चलते प्राइवेट स्कूल बंद होने से हज़ारो लाखों प्राइवेट टीचर्स के जीवन गुजऱबसर में बड़ा आर्थिकसंकट पैदा हो गया है। ऐसे अन्य कई संस्थानो में काम करने वाले प्राइवेटकर्मीयों के लिए जीवन जीने लायक पर्याप्त रूप में मासिक भत्ता दे। सभी चयनित पटवारियों को तुरंत नियुक्ति दी जाए। सभी संविदा कर्मियों व ठेका कर्मचारियों को स्थाई किया जाए। एमपीपीएससी 2020 की परीक्षा का नोटिफिकेशन तुरंत जारी किया जाए। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, मेडिकल-पैरामेडिकल, लैब टेक्नीशियन, मेल-फीमेल नर्सिंग आदि स्टाफ़ की बड़ी संख्या में भर्ती करो। आईटीआई , स्टेनो , टाइपिंग, कंप्यूटर , इंजीनियरिंग पास किये हुए तथा एप्रेंटिस कर रहे सभी डिग्री – डिप्लोमा धारी अभ्यर्थियों को रोजगार देना सुनिश्चित किया जाए। एनआरए(नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी) लागू करना नहीं चलेगा। 4 सितम्बर भोपाल महाआंदोलन के प्रदर्शनकारियो पर दर्ज किए गए मुकदमे तुंरत वापस लो।
वरना भविष्य हम इस आंदोलन को और उग्र करेंगे जिसकी जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी। विरोध प्रदर्शन में रविन्द्र परिहार , चंदन सर, निशांत सर, रवि चौधरी, संदीप मालवीय, पालसिंह, रोहित, विजय, सुनील सहित बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा साथी शामिल हुए। प्रदर्शन का संचालन एआयडीव्हायओ के विनोद प्रजापति ने किया

देवास – सीएसपी ने नगर सुरक्षा समिति के कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

देवास। नगर समिति के सदस्य हर वक्त 12 माह नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवा देते रहते है। समिति के सदस्य नवरात्रि, गणेशोत्सव, मोहर्रम जैसे कई तीज त्यौहारों में चौराहों पर खड़े रहकर जनसेवा करते है। समिति सदस्य राजू मोदी ने बताया कि लॉकडाउन के समय में जहां लोग घर से नही निकल रहे थे। वहीं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य अपनी जान की परवाह किए बिना करीबन तीन माह घर से दूर रहकर समय-समय पर सेवा देते रहे। नगर सुरक्षा समिति भी पुलिस की भांति जनसेवा में लगी रहती है। युवा सदस्यों की सक्रियता को देख सीएसपी व औद्योगिक थाना प्रभारी ने रविवार को औद्योगिक क्षेत्र के नगर सुरक्षा समिति के कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही सीएसपी ने कहा कि आगामी माह में शहर का सबसे बड़ा महापर्व नवरात्रि आने को है। उसमें भी सभी सदस्यों को अपनी अहम भूमिका निभाते हुए जनसेवा करनी है। जिस प्रकार आप सभी सदस्यों ने कोरोना के समय रात दिन मेहनत कर लोगों को समझाईश देते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान की। उसी प्रकार आगे भी यह सराहनीय कार्य करना है। इस अवसर पर राजेश बराना, यशवंत जोशी, चेतन गुर्जर, नरेन्द्र शर्मा, गोलू माहेश्वरी आदि समिति सदस्य उपस्थित थे। 

देवास – गुजराती सेन समाज ने हर मंगलवार को अपना सैलून बंद रखने का निर्णय लिया

देवास। गुजराती सेन युवा संगठन की बैठक वार्ड 45 में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समाहित में कई निर्णय लिए गए। युवा संगठन संरक्षक पूर्व पार्षद राज वर्मा ने बताया कि जिस प्रकार तेजी से कोरोना महामारी का संक्रमण फैल रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए गुजराती सेन समाज संगठन ने शहर के समस्त समाजजनों से अनुरोध किया है कि वह भी मंगलवार को अपना सैलून व्यवसाय बंद रख प्रशासन का सहयोग करे। गुजराती सेन समाज ने बैठक में हर मंगलवार को सर्वसम्मति से सैलून व्यवसाय बंद रखने का निर्णय लिया। राज वर्मा ने समाजजनों से अपनी की है कि व्यवसाय के दौरान सावधानी बरतते हुए कार्य करें। सैनिटाइजर बार-बार प्रयोग करे, स्वयं एवं ग्राहक दोनो ही मास्क पहनकर रखे, साथ ही समय-समय पर अपने औजारों को सेनेटाइजर करते रहें। बैठक के दौरान युवा जिलाध्यक्ष अनिल परमार ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बालकृष्ण वर्मा, पार्षद रुपेश वर्मा की अनुशंसा पर नगर अध्यक्ष विशाल भाटिया ने नगर महामंत्री अर्जुन वर्मा, दीपक वर्मा, नगरमंत्री संजय वर्मा, नवीन आमचा, रवि वर्मा, वार्ड अध्यक्ष सचिन वर्मा, नगर कार्य समिति सदस्य राहुल वर्मा आदि को नियुक्त किया। समस्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर समाजसेवी कन्हैयालाल वर्मा, रवि वर्मा जामगोद, संजू वर्मा, माखनलाल वर्मा, राजू वर्मा, भादर वर्मा,, कैलाश वर्मा, जगदीश वर्मा, राजेश वर्मा, आनंद वर्मा, लखन वर्मा आदि ने स्वागत कर बधाई दी। अंत में आभार अर्जुन वर्मा ने माना। 

सरदार हरभजन सिंह बग्गा को दी श्रद्धांजलि

कांटाफोड़। सरदार हरभजन सिंह बग्गा का विगत दिवस निधन हो गया वे जिला योजना समिति के सांसद प्रतिनिधि पोपेंद्र सिंह बग्गा के पिताजी थे। इनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम होलानी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी, नगर भाजपा अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी,रामेश्वर शर्मा, पुरुषोत्तम बियानी,संतोष चोबे, ओम जायसवाल, दिलीप अग्रवाल, दीपक धारीवाल, सुशील पंसारी,कुंदन मामा,अमन त्रेहन, गुरमीत भाटिया, कलमकार हरीश जोशी, द्वारका शर्मा, सोहन राठौर, बालकृष्ण शर्मा, शंकर गोमलाडू सहित समाजजनों जनप्रतिनिधियो सहित नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास – निगम द्वारा नाला निर्माण मे बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाया

देवास। शहर के स्टेशन रोड पर नगर निगम द्वारा अमृत योजनान्तर्गत सलुजा स्कुल से गजरा गियर्स चौराहे तक नाले का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे सलुजा स्कुल से लेकर गजरा गियर्स चौराहे तक नाला निर्माण मे बाधक बन रहे अतिक्रमण मे जिन भवनो, दुकानो के स्वामियो द्वारा अपने भवन, दुकान के निर्माण के अलावा ओटले, रेलिंग एवं दीवार बनाकर अतिक्रमण कर रखा था, उसे निगम की टीम द्वारा हटाया गया। जिसमे किये गये अतिक्रमण के भवन एवं दुकान के स्वामियो के द्वारा आपसी सहमति एवं सहयोग से बाधक अतिक्रमणो को हटाया जाने हेतु निगम को सहयोग किया गया। जिससे नाला निर्माण मे बाधक अतिक्रमण पूरी तरह से निगम की टीम द्वारा अपने संसाधनो से हटाये जाने की कार्यवाही की गई।

निजी नर्सिंग होम में मची लूट को लेकर सांसद विधायक चुप क्यों- कांग्रेस

देवास = शहर के निजी नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर बड़ी लूट मची हुई है छोटी-छोटी बीमारियों के मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कर रहे हैं।  रिकमेन्ट पर भर्ती किया जा रहा है ,इसके क्या मतलब ? है सोमवार को युवक कांग्रेस कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर मांग भी की है कि इन नर्सिंग होमओं की सघन जांच की जाए व रिसीवर पर नियुक्त किया जाए देवास सहित पूरे प्रदेश में कोराना  महामारी के चलते हाहाकार मचा हुआ है लेकिन क्षेत्र के सांसद एवं विधायक चुप है इस दिशा में उन्होंने आज तक कलेक्टर से चर्चा नहीं की, की नर्सिंग होम की क्या स्थिति है और लोगों की परेशानी को कैसे हल किया जाए। बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि लंबे समय से जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद विधायक आज जनता की ओर से पूरी तरह से उदासीन है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा नेकहा कि ।आज सर्दी, खांसी, बुखार, मलेरिया ,टाइफाइड ,जौंडिस, निमोनिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त  है।  यह बीमारी आज की नहीं है इनका का इलाज भी है बावजूद उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती नहीं कर रहे हैं और भरती कर भी रहे हैं तो रिकमेन्ट से और इतना अधिक बिल दे रहे हैं कि वह आम नागरिक के लिए चुका पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है ।इस मे नर्सिगहोम में संचालित दवाई दुकान वाले भी पीछे नही हैं । आज कोरोना महामारी के चलते हर नागरिक परेशान है जैसेतैसे वह व्यवस्था जुटाकर कर्ज लेकर इन नर्सिंग होम का पेट भर रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी व विधायक श्री मति गायत्री राजे  पवार शीघ्र ही इस संदर्भ में हस्तक्षेप करें और जिला प्रशासन को साथ लेकर इन नर्सिंग होम की मानिटरिंग कर रिसीवर नियुक्त करा कर गरीबों को न्याय दिलाएं ।    

ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण स्ट्रीट वेण्‍डर्स को ऋण वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ

कन्नौद: जनपद पंचायत स्तरीय कार्यक्रम जनपद पंचायत सभागृह कन्नौद में गरीब कल्याण सप्ताह के तहत आज 24 सितम्‍बर को ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण स्ट्रीट वेण्‍डर्स को मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण वितरण का जनपद पंचायत परिसर में भाजपा नेता राजेश चौहान , अनोखी चौहान प्रवीण धूत, अशोक सोनी मुख्य आतिथ्य में हुआ। श्रीमती रेखा मौर्य समूह प्रेरक ने बताया कि कार्यक्रम में कन्नौद विकास खण्ड के 217 हितग्राही ने आवेदन किया है सुबह कार्यक्रम तक 72 हितग्राहियों को योजना का लाभ पहुंचा दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश के हितग्राहियों को सीधा संवाद का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।अशोक बामनिया समूह प्रेरक ने बताया किविकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन जिसमें जिले की समस्त बैंको के द्वारा ग्रामीण पथ विक्रेता के हितग्राहियों को ब्‍याज मुक्‍त ऋण अंतर्गत 10 हजार रूपये के चैक प्रदाय किये जायेंगे।

चंचल भारतीय✍️

सरकार के सच से बढ़ी बीजेपी की टेंशन, मंत्री ने अधिकारियों पर फोड़ा ठीकरा

किसान कर्जमाफी को लेकर बीजेपी अभी फ्रंट-फुट पर बैटिंग कर रही थी। सीएम से लेकर मंत्री तक अपनी चुनावी सभाओं में यह जिक्र करते थे कि कमलनाथ ने वादा कर किसानों का कर्जा माफ नहीं किया है। उपचुनाव में जनता के बीच बीजेपी इसी मुद्दे को लेकर जा रही थी। लेकिन सरकार के एक कबूलनामे में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी है। सरकार अब इस कबूलनामे का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ रही है।

सरकार ने विधानसभा में लिखित उत्तर में स्वीकार किया है कि अब तक किसान कर्जमाफी के 20 लाख 23 हजार 136 प्रकरणों में 7108 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने सदन में कहा है कि 26.95 लाख किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ हुआ है।

सरकार के एक कद्दावर मंत्री ने अधिकारियों के सिर पर ठीकरा फोड़ दिया है। शहरी विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने इस संबंध में प्रदेश विधानसभा को गलत जानकारी दी है। जांच के बाद सही जानकारी दी जाएगी। सिंह ने पिछली कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना से जुड़े आंकड़े केंद्र को नहीं देने का भी आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने भी किया अटैक

सरकार के कबूलनामे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हमला किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस ने जो कहा, सो किया, बीजेपी सिर्फ झूठे वादे। वहीं, एमपी कांग्रेस ने कहा कि कमलनाथ की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्जमाफ किया। हमेशा सच बोला। शिवराज सरकार ने कर्जमाफी योजना बंद की और हमेशा झूठ बोला है।

चंचल भारतीय✍️

देवास – आज आई 531 लोगों की रिपोर्ट मे 31 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 24 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-भवानी सागर ,देवास, पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
  • 2 पताः-पिपलोदा,देवास, पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
  • 3 पताः-अमलतास कैम्पस,,देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 4 पताः-अमलतास कैम्पस,,देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
  • 5 पताः-पुष्पकुंज कालोनी,,देवास ,महिला ,उम्र 42 वर्ष
  • 6 पताः-तुमडावदा,,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
  • 7 पताः-मिश्रीलाल नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 54 वर्ष
  • 8 पताः-मिश्रीलाल नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 9 पताः-खुटखेडा,सोनकच्छ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
  • 10 पताः-वार्ड-11 खातेगांव,देवास, पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
  • 11 पताः-कालेदिया बरखेडा,बरोठा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 12 पताः-बरोठा,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
  • 13 पताः-बरोठा,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
  • 14 पताः-सतवास ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
  • 15 पताः-अमलतास कैम्पस,,देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
  • 16 पताः-नई आबादी नागदा रोड बालगढ,,देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
  • 17 पताः-संजय नगर,,देवास ,,,महिला ,उम्र 55 वर्ष
  • 18 पताः-राम नगर एनएक्स ए.बी. रोड ,,देवास ,पुरूष ,उम्र 67 वर्ष
  • 19 पताः-अनिलश्री नगर ,देवास, ,महिला ,उम्र 38 वर्ष
  • 20 पताः-भवाना सागर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
  • 21 पताः-भवाना सागर ,देवास , महिला ,उम्र 16 वर्ष
  • 22 पताः-कालानी बाग ,देवास , महिला ,उम्र 52 वर्ष
  • 23 पताः-बजरंगपरुा राजोदा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
  • 24 पताः-सुपर मार्केट ,देवास ,पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
  • 25 पताः-सन्नौड ,देवास ,,महिला ,उम्र 39 वर्ष
  • 26 पताः-सन्नौड ,देवास ,,महिला ,उम्र 26 वर्ष
  • 27 पताः-मिश्रीलाल नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
  • 28 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,,महिला ,उम्र 43 वर्ष
  • 29 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,,महिला ,उम्र 20 वर्ष
  • 30 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
  • 31 पताः-विकास नगर ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष

◆ देवास जिले के निवासी कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक व्यक्ति कि जिला अस्पताल ,देवास मे उपचार के दौरान मृत्यू होने की जानकारी प्राप्त होने पर आज बुलेटिन में जोड़ा गया।

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 617
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 531
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 31
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 500
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 37331
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 36858
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1240
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 35385
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1016
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 204
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 473
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 20
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.36
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 82.00
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.61


(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

शासकीय विभागों में रिक्त पद भरने के लिए तत्काल प्रक्रिया प्रारंभ करें- मुख्यमंत्री श्री चौहानलगभग 25 हजार पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह, राजस्व, लोक निर्माण, जेल, शिक्षा और अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। शिक्षकों के लगभग 15 हजार और अन्य विभागों के 10 हजार पद मिलाकर लगभग 25 हजार पदों के लिए भर्ती अनुमानित है।

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनकल्याणकारी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की कार्यवाही पूर्ण की जाए। इस संबंध में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, लोक सेवा आयोग और विभागीय स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही संपादित की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पदों की भर्ती के संबंध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा कर समग्र रूप से संपूर्ण प्रक्रिया अपनाए जाने के निर्देश दिए।

भर्ती में नियम प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में आवश्यक नियमों और प्रक्रियाओं के पालन का ध्यान रखते हुए प्रक्रिया पूरी की जाए। एक अनुमान के अनुसार करीब 10 हजार पदों के लिए पीईबी द्वारा आगामी महीनों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन पदों में गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस आरक्षक के 3272 पद, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के 863 पद, गृह विभाग में आरक्षक रेडियो संवर्ग के 493 पद, राजस्व निरीक्षक के 372 पद, कौशल संचालनालय में आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी के 302 पद शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों में शीघ्र लेखक, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सांख्यिकी अधिकारी और भृत्य, चौकीदार, वार्ड बाय, क्लीनर, वाटरमेन कुक जैसे पदों की भर्ती की जाएगी।

परीक्षाओं क्या आयोजन की तैयारी जारी

बैठक में बताया गया कि प्राथमिक शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसम्बर 2020 में प्रस्तावित है। । वर्तमान में पीईबी की ओर से तकनीकी शिक्षा संचालनालय, पशुपालन विभाग और कृषि विभाग की विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी भी की जा रही है। ये परीक्षाएं अकादमिक सत्र के अनुसार अक्टूबर और नवम्बर 2020 में प्रस्तावित हैं। इन पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। सिर्फ शिक्षकों के लिए ही 6.57 लाख आवेदन-पत्र इस वर्ष प्राप्त हुए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.के. सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री मनीष रस्तोगी, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।