कल से किये जाने वाला जल वितरण का समय कम किया जावेगा

देवास/ नगर निगम जल प्रदाय शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के मुख्य पेयजल स्त्रोत क्षिप्रा नदी मे गत दिवसो से लगातार बारीश होने से नदी मे (टर्बीडिटी अधिक) आने से नदी से फिल्टर प्लॉट पर जल प्रदाय हेतु लिये जाने वाला पानी जिसमे मिट्टी की मात्रा अधिक होने से एवं रेट आफ फिल्टरेश गिरने से सप्लाय हेतु शहर की बडी टंकीयो मे पर्याप्त मात्रा मे पानी सप्लाय नही किये जाने से सप्लाय किये जाने वाले समय मे कटोती करते हुये 30 मिनिट ही शहर मे आज दिनांक 24 सितम्बर को पानी सप्लाय किया जा सकेगा। निगम के फिल्टर प्लान्ट पर वर्षाकाल मे बारिश का मटमैला पानी (टर्बीडिटी अधिक) आने से रेट आफ फिल्टरेश गिरने से समय पर पर्याप्त मात्रा मे प्लान्ट पर फिल्टर नही हो पा रहा है जिससे शहर मे वितरण किये जाने वाला पानी मे कुछ मात्रा मे मटमैला पानी आने से निगम प्रभारी जल प्रदाय कार्यपालन यंत्री ने शहर के सभी वार्डो के रहवासियो से अनूरोध किया है कि वे नल के द्वारा प्राप्त पानी को छानकर, उबालकर या पीने के बर्तनो मे फिटकरी डालकर पीने हेतु उपयोग करें। क्षिप्रा नदी मे टर्बीडिटी की मात्रा कम होने पर रेट आफ फिल्टरेश सही होने पर शहर के सभी वार्डो मे पूर्वानुसार पर्याप्त मात्रा मे पानी वितरण किया जा सकेगा।

मध्य प्रदेश की 50 नगर पालिकाओ के प्रभारी सीएमओ को उनके मूल पद पर पदस्थ किया गया

माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा याचिका 5135/2012 में पारित निर्णय दिनांक 03.10.2013 एवं याचिका कमांक 625/2015 में पारित निर्णय दिनांक 22.04.2015 में यह स्पष्ट निर्देश दिए गये है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु फीडर कैडर में नही आने वाले कर्मचारियो को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद से मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर उनके स्थान पर नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारियो की अथवा मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदोन्नति हेतु विचार क्षेत्र में आने वाले अधिकारियो की पदस्थापना की जाये।

सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार का दिया गया प्रशिक्षण

आज दिनांक 23/09/2020 को मध्य प्रदेश लोक अभिजोजन विभाग के मीडिया सेल हेतु प्रशिक्षण ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से आयोजित किया गया। जिसमें शाजापुर जिले से सचिन रायकवार, संजय मोरे , रमेश सोलंकी सहित म.प्र. अभियोजन के सभी संभागीय जनसंपर्क अधिकारी, मीडिया सेल प्रभारी एवं सहायक मीडिया सेल प्रभारीगण, कुल 150 अधिकारी सम्मिलित हुए । श्री पुरुषोत्तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन, मध्य प्रदेश द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय का स्‍वागत एवं परिचय मो. अकरम शेख म.प्र. राज्‍य समन्‍वयक NDPS एक्‍ट/डीपीओ इंदौर द्वारा किया गया। श्रीमती मोसमी तिवारी, प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी, लोक अभियोजन मध्य प्रदेश ने मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षण में व्याख्यान दिया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र. पीड़ित व्‍यक्ति के प्रति अति संवेदनशील हैं तथा उन्‍हें सरल, सुलभ एवं त्‍वरित न्‍याय दिलाने हेतु कटिबद्ध हैं। इसी तारतम्‍य में आज म.प्र. लोक अभियोजन के सभी संभागीय जनसंपर्क अधिकारी, मीडिया सेल प्रभारी एवं सहायक मीडिया सेल प्रभारीगण को प्रशिक्षित करने के उद्देश्‍य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म.प्र ने अपने उद्बोधन में सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के इस आधुनिक युग में किसी व्‍यक्ति के विचारों, कार्यों, समाचार इत्‍यादि का प्रचार-प्रसार करने का सोशल मीडिया एक बहुत ही सशक्‍त माध्‍यम है तथा इसका प्रभाव प्रत्‍येक व्‍यक्ति पर पड़ता है। सोशल मीडिया की इसी उपयोगिता को समझते हुए हमें अभियोजन विभाग के द्वारा किए गए कार्यों का उचित प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्‍यम से करना है। उन्‍होंने यह भी कहा कि आज लगभग हर व्‍यक्ति सोशल मीडिया पर सक्रिय है इसलिए हमें हमारे कार्यों को सभी तक पहुंचाना है और जागरूक करना है ।इसी उद्देश्‍य की पूर्ति के लिए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।
श्रीमती मोसमी तिवारी, प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी, लोक अभियोजन म. प्र के द्वारा अपने व्याख्यान में सोशल मीडिया के महत्‍व को समझाया गया। उन्‍होंने सभी प्रतिभागी अधिकारियों को विभिन्‍न सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म जैसे ट्वीटर, फेसबुक, व्‍हाट्सअप आदि पर विभाग के कार्यों संबंधी जानकारी एवं समाचारों को प्रचारित एवं प्रसारित किए जाने के संबंध में प्रशिक्षित किया। उन्‍होंने मुख्य रूप से ट्विटर और फेसबुक का उपयोग करने के संबंध में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण उपरांत श्रीमती तिवारी द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रश्‍नों के उत्‍तर देकर समाधान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में श्रीमती तिवारी द्वारा आभार प्रकट किया गया। साथ ही उन्‍होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन को धन्‍यवाद अर्पित किया ।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

कांटाफोड़- कांटाफोड़ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी का मिलन समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में पंडित राधेश्याम शर्मा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं जिला संयोजक राम कुमार शर्मा ने ग्रामीण कार्यकारिणी के सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ग्रामीण गोविंद नारायण पंचोली उपाध्यक्ष राजेश जोशी दिपिल व्यास ,कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, मीडिया प्रभारी महेश कटारा, जिला महामंत्री बालकृष्ण शर्मा, सचिव हरीश जोशी को कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर अशोक चौबे, ओम प्रकाश शर्मा, लोकेश जोशी, आर के गौड़, राजेंद्र मिश्रा, डी एन समाधिया, दीपक व्यास आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास – आज आई 398 लोगों की रिपोर्ट मे 30 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 23 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-वार्ड-08 करनावद,बागली ,देवास ,महिला ,उम्र 45 वर्ष
  • 2 पताः-वार्ड-03 खातेगांव ,,देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
  • 3 पताः-चैबाराधीरा ,टौंकखुर्द,देवास, पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 4 पताः-अरनिया,टौंकखुर्द ,,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
  • 5 पताः-वार्ड-10 हाटपिपल्या ,बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
  • 6 पताः-हमीरखेडी,बागली ,देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष
  • 7 पताः-वार्ड-11 हाटपिपल्या ,बागली ,देवास ,महिला ,उम्र 49 वर्ष
  • 8 पताः-पुंजापुरा ,बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
  • 9 पताः-चिडावद,टौंकखुर्द ,,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
  • 10 पताः-अनिलश्री नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
  • 11 पताः-अनिलश्री नगर ,देवास ,,,महिला ,उम्र 45 वर्ष
  • 12 पताः-लक्षमण नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
  • 13 पताः-वार्ड.1 भौरासा, ,देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
  • 14 पताः-सर्वोदय नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
  • 15 पताः-बावडिया ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 16 पताः-बावडिया ,देवास,महिला ,उम्र 55 वर्ष
  • 17 पताः-संजय नगर,,देवास ,,,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
  • 18 पताः-लक्ष्मीबाई मार्ग,,देवास ,,,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
  • 19 पताः-ग्राम गौरवा,टौंकखुर्द ,देवास, पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
  • 20 पताः-वार्ड-11 ,बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
  • 21 पताः-शांतिपुरा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 64 वर्ष
  • 22 पताः-पाडल्या,देवास, पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 23 पताः-लक्षमण नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
  • 24 पताः-लक्षमण नगर ,देवास, महिला ,उम्र 36 वर्ष
  • 25 पताः-एमआईजी जवाहर नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 26 पताः-एमआईजी जवाहर नगर ,देवास ,,महिला ,उम्र 62 वर्ष
  • 27 पताः-एमआईजी जवाहर नगर ,देवास ,,महिला ,उम्र 33 वर्ष
  • 28 पताः-पाचुनकर कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
  • 29 पताः- आई.ए.थाना,(बावडिया.) देवास,महिला ,उम्र 25 वर्ष

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक 45 वर्षिय पुरूष निवासी-सांरगपुर,जिला-राजगढ निवासी होने से राजगढ जिले में जोड़ा जायेगा।

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 422
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 398
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 30
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 368
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 36714
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 36327
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1209
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 34885
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 43
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1016
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 174
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 387
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 19
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.33
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 84.04
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.57

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

देवास(बागली)छात्रावास भवन अधूरा होने से किराए से रूम लेकर पढ़ाई करने को मजबूर छात्राएं वर्षों से स्वास्थ्य केन्द्र पर नही है सोनोग्राफी मशीन, महिलाएं कर्ज के रूपयों से निजी अस्पतालों में जांच करवाने को मजबूर

देवास/बागली। जन संघठन एवं जयस बिरसा ब्रिगेड ने बागली में शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सोनोग्राफी मशीन नहीं होने और आदिवासी सामुदायिक भवन एवं पोस्ट मेट्रीक कन्या छात्रावास भवन अधूरा होने को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन संबंधित विभागों ने अभी तक इस ओर ध्यान नही दिया। सामाजिक कार्यकर्ता हिम्मतसिंह बछानिया ने बताया कि मंगलवार को पुन: जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत शासकीय पोस्ट मेट्रीक कन्या छात्रावास कॉलेज बागली अधूरा होने से गरीब बालिकाओं को सुविधा से वंचित होना पढ़ रहा है। आज भी कई आदिवासी छात्राएं अत्यन्त गरीब होने के कारण किराये के रूम लेकर अपनी पढ़ाई करने को मजबूर है। आदिवासी सामुदायिक भवन बागली (बेहरी फाटे पर) विगत 5-6 वर्षों से अधूरा पढ़ा हुआ है। पूर्व में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोनोग्राफी मशीन लगाने हेतु ज्ञापन दिया गया था, किन्तु आज तक विभाग द्वारा सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई। जिस कारण गरीब महिलाओं को प्रायवेट अस्पतालों में निजी एवं कर्ज के रूपये लेकर जाँच करवानी पड़ती है। जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आदिवासी गरीब महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी जांच एवं सोनोग्राफी के लिए शासन द्वारा मिलने वाली राशि मुहैया करवाई जाती है, एक भी महीला की जांच आज तक फ्री में नहीं करवाई गई। उक्त मांगो को लेकर संबंधित विभागों द्वारा आज दिनांक तक कोई भी ध्यान नहीं दिया गया। उपरोक्त मांगों का निराकरण 15 से 20 दिनों में नही किया गया तो जनसंघठनों एवं जयस बिरसा ब्रिगेड जनआंदोलन, धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन – प्रशासन की होगी!

चंचल भारतीय✍️

देवास – चोरी लहसुन व्यापारी से जब्त कर बदमाशों को किया गिरफ्तार

देवास। ग्राम सिंगावदा में हाटपिपलिया थाना अंतर्गत 14-15 सितंबर की मध्यरात किसान रमेशचंद्र सेंधव के घर के बाहर फसल रखने के मकान का ताला तोडक़र लहसुन के बोरे चोरी कर बदमाश ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में रमेशचंद्र यादव की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि किसी आयशर वाहन का इस्तेमाल इस चोरी की वारदात में हुआ है। साथ ही आयसर के पीछे बाइक भी जाने की जानकारी मिली। पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की इस चोरी में संजय प्रजापत की भूमिका है। पुलिस ने संजय प्रजापत और जितेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदनावर में चोरी करने के बाद बेची लहसुन 26 क्विंटल बरामद किए हैं। साथ वारदात में प्रयोग की गई आईसर और बाइक भी जब्त की है। आरोपियों ने लहसुन चोरी करने के बाद में बदनावर में मंडी में एक व्यापारी को बेचा था। पुलिस ने लहसुन व्यपारी से जब्त किया है, लेकिन उसे आरोपी नहीं बनाया है। पुलिस ने संजय प्रजापत निवासी सिंगावदा, गोकुल टाटिया निवासी सिंगावदा, जितेंद्र प्रजापत निवासी बालगढ़, देवास, धर्मेंद्र प्रजापत निवासी बालगढ़, देवास और भीमसिंह प्रजापत निवासी सादीखेड़ा को गिरफ्तार किया।

अभाविप ने विधि महाविद्यालय में सीट बढ़ाए जाने को लेकर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विधि महाविद्यालय में सीट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि देवास जिले में एकमात्र शासकीय विधि महाविद्यालय है, जिसमे पूरे देवास अंचल व अन्य जिलों से भी विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए आते है। परंतु महाविद्यालय में मात्र 120 सीटे ही है। पूर्व में जहां 160 सीटे थी। उन्हें कम कर दिया गया है। तब से अभी तक सीटों में वृद्धि नही की गई। जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की मंशा प्रायवेट कॉलेजो को लाभ देने की है। एकमात्र कॉलेज होने के कारण विद्यार्थियों में यह उमीद रहती है कि उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में सरकार से मदद मिलेगी। जिसके माध्यम से उनका भविष्य बने। परंतु सीट कम होने के कारण विद्यार्थियों को निजी कॉलेजों में जाना पड़ता है। जहाँ उन्हें अतिरिक्त खर्च आता है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी नही मिल पाता है। अभाविप ज्ञापन के माध्यम से मांग करती है कि छात्रहित में विधि महाविद्यालय में सीटे बढ़ाई जावे। अन्यथा विद्यार्थी परिषद द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जवाबदेही राज्य सरकार की रहेगी। उक्त जानकारी नगर महाविद्यालय सहप्रमुख गौतम पंचोली ने दी।

शिवराज सिहं का बड़ा ऐलान मध्यप्रदेश सरकार अब किसान सम्मान राशि में 4 हजार रुपए बढ़ाकर देगी,अब हर साल किसानों को मिलेंगे 10 हजार रुपए

उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेमंगलवार को एक और बड़ा ऐलान किया है। शिवराजने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वालीकिसान सम्मान राशि में राज्य सरकार की ओर से भी4 हजार रुपए बढ़ाकर दिए जाएंगे। अभी तक किसानोंको वार्षिक तौर पर 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। अबएक वर्ष में प्रदेश के किसानों को कुल 10 हजार रुपएमिलेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को भोपाल केमिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहेथे। उन्होंने कहा कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याजदर पर ऋण देने के लिए राज्य सरकार ने सहकारी बैंकोंको 800 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर की है।किसान क्रेडिट कार्ड एक नए आत्मविश्वास से भरने काकाम करता है। इससे किसानों का न सिर्फ खेती करनेमें सहूलियत होती है, बल्कि उनकी जरूरतें भी पूरी होजाती हैं। मुख्यमंत्री का कहना था कि प्रदेश के किसानसमर्थ, सशक्त हों और सानंद जीवन व्यतीत करें, यहीमेरे जीवन का उद्देश्य है।

देवास जिले में प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत किसानों को वितरित किए क्रेडिट कार्ड

प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है, कोरोना संकट में भी किसानों को शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज पर उपलब्‍ध करा रही है ऋण – मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर

देवास। प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड वितरण का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ। जिला स्‍तरीय मुख्‍य कार्यक्रम में प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का उद्बोधन वर्चुअल माध्यम किसानों ने देखा और सुना। इस दौरान कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, श्री नन्‍द किशोर पाटीदार, श्री महेन्‍द्र सिंह मकवाना, श्री रमेशचन्‍द्र जायसवाल तथा श्री भारत सिंह, श्री यशवंत सिंह चौहान सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारियों में श्री अविनाश तिवारी, श्री मनोज गुप्‍ता, डॉ. के.एन. त्रिपाठी सहित अन्‍य अधिकारीगण तथा किसान उपस्थि‍त थे।
प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है। कोरोना संकट के काल में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार खेती के साथ-साथ स्‍वसहायता समूह को पशुपालन और मत्‍स्‍य पालन में भी किसानों को शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज पर ऋण उपलब्‍ध करा रही है। जिसका उन्‍हें लाभ भी मिल रहा है। शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज पर ऋण मिलने से किसानों को साहुकारों को अधिक ब्‍याज देने से छुटकारा मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज पर लोन मिलेगा। आने वाले समय में प्रदेश सरकार ने 100 प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड देने का लक्ष्‍य रखा है। किसान फसल बीमा का लाभ बैंक और समितियों के माध्‍यम से मिलेगा। कोरोना काल की विषम परिस्थिति में भी प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा प्रदेश सरकार गरीब कल्‍याण सप्‍ताह मना रही है। प्रदेश सरकार गरीबों को एक रूपये में राशन उपलब्‍ध करा रही है। प्रदेश सरकार ने वनवासियों को वनाधिकार पट्टे दिये है। वनवासी बरसों से खेती कर रहे थे पर उनके मालिक नहीं थे, अब उन्हें पट्टे मिलने से सारी सुविधा मिलेगी, पट्टा मिलने से उनकी जिंदगी में बदलाव होगा। प्रदेश सरकार सबका साथ विकास को लेकर कार्य कर रही है।
पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस का संकट अभी समाप्‍त नहीं हुआ है। हम जब भी घर से बाहर जाये मास्‍क लगाकर रखें, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें तथा हाथों को बार-बार धोये। सभी योगासन एवं प्राणायाम करें जिससे हम स्‍वस्‍थ रह सके।
देवास जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि अन्‍तर्गत 35 हजार 290 किसानों को 21 करोड़ सम्‍मान निधि तथा अल्‍पावधि ऋण साख सीमा 141 करोड़ रूपये प्रदान किये गये। जिला स्‍तरी कार्यक्रम में 06 किसानों को प्रतिक स्‍वरूप किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। जिसमें नापाखेडी निवासी श्री वृन्‍दावन को 99 हजार 200 रूपये, कानकुंड निवासी श्री भारतसिंह को 1 लाख 72 रूपये, देवर निवासी श्री दिलीप सिंह को 86 हजार रूपये, बाढोली निवासी श्री शक्तिसिंह को 71 हजार रूपये, लोहारी निवासी श्री पवनसिंह को 1 लाख 89 हजार तथा वारोडा निवासी श्री पवन को 41 हजार 250 ऋण वितरीत किया गया। इसके अलावा श्री मुकेश व श्री महेश बरखेड़ा को पशुपालन कार्यशील पूंजी के लिए तथा केसीसी के लिए 3 लाख 5 हजार का ऋण वितरण किया गया।
मत्‍स्‍य पालन करने वाले 68 मछुआरों को 8 लाख 84 की साख सीमा तथा बैंक की 18 कृषि शाखाओं के माध्‍यम से 267 पुशपालकों को 98 लाख 40 हजार की कार्यशील पूंजी उपलब्‍ध कराई गई। खरीफ सीजन में 1 लाख 2 हजार 239 पशुपालकों को 425.72 करोड़ का ऋण उपलब्‍ध कराया गया, जो गत वर्ष से 125 करोड़ अधिक है।
देवास जिले में गेहूं उपार्जन में 57 हजार 37 किसानों से 754 करोड़ का 4 लाख 11 हजार मट्रीक टन गेहूं तथा 16 हजार किसानों से 217 करोड़ का 44 हजार मेट्रिक टन चना खरीदी गया, जिसका शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।
जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मे खरीफ में 1 लाख 2 हजार 444 ऋणी एवं 30 हजार 693 अऋणी किसानों को वर्तमान में सोयाबीन नुकसान से बचाने के लिए फसल बीमा के दायरे में लाया गया है। जिले में पिछले वर्ष की तुलना में 200 प्रतिशत अधिक उपार्जन हुआ है,100 प्रतिशत अधिक उर्वरक वितरण किया है तथा 40 प्रतिशत अधिक साख देवास जिले के किसानों को उपलब्‍ध कराई है।
जिले में गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत जिले की समस्त 124 प्राथमिक साख संस्थाओं, जिला सहकारी बैंक की 20 शाखाओं, उचित मूल्य की 326 दुकानों पर प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड वितरीत किये गये। इस वर्ष सोयाबीन फसल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरवाई के लिए 2 लाख 78 हजार किसानों को फसल बीमा के दायरे में लिया गया है। खरीब 2019 में फसल बीमा के क्लेम किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से जमा करा दिए गए हैं। 
  देवास जिले में जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों, ग्राम पंचायतों, विपणन संघ के गोदामों, जिला सहकारी बैंक की शाखाओं एवं समस्त प्राथमिक कृषि साख संस्थाओं में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई।