देवास/ कोविड-19 के संक्रमण से नागरिको के बचाव हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर बिना मास्क पहने निकलने वाले राहगीरो, सार्वजनिक स्थानो पर गंदगी करने व सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही करने पर निगम की टीम द्वारा निरंतर चालानी कार्यवाही की गई। जिसमे बिना मास्क पहने निकलने वाले राहगीरो पर रू. 2400, सार्वजनिक स्थानो पर गंदगी करने पर रू. 800, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने पर रू. 500, अमानक पॉलिथीन पाई जाने पर रू. 200, सीएनडी वेस्ट पर रू. 600, सेनिग्रेशन पर रू. 300 की चालानी कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की गई। इसी प्रकार निगम द्वारा शहर मे साफ-सफाई के अन्तर्गत नालियो की सफाई व्यापक रूप से की जा रही है तथा मुख्य मार्गो, व्यवसाईक क्षेत्रो मे दिन के साथ ही रात्री मे भी निगम सफाई मित्रो द्वारा सफाई कार्य किया जा रहा है। आयुक्त ने शहर के नागरिको से अपील की है कि वे बिना मास्क पहने अपने घरो से न निकले अन्यथा आज मंगलवार से निगम की टीम द्वारा सख्ती से चालानी कार्यवाही की जावेगी।
Category: मध्य प्रदेश
देवास – आज आई 423 लोगों की रिपोर्ट मे 29 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 22 सितम्बर 2020
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः
- 1 पताः-सन्नौड (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 18 वर्ष
- 2 पताः-सन्नौड (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
- 3 पताः-सन्नौड (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 32 वर्ष
- 4 पताः-सन्नौड (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
- 5 पताः-सन्नौड (बरोठा) ,देवास ,पुरूष ,उम्र 68 वर्ष
- 6 पताः-भौंरासा ,देवास ,महिला ,उम्र 10 वर्ष
- 7 पताः-वार्ड-04 खातेगांव ,,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
- 8 पताः-ग्राम बरोठा,खातेगांव ,,,महिला ,उम्र 24 वर्ष
- 9 पताः-वार्ड-02 सोनकच्छ ,,देवास ,,,पुरूष ,उम्र 43 वर्ष
- 10 पताः-वार्ड-02 सोनकच्छ ,,देवास ,,महिला ,उम्र 19 वर्ष
- 11 पताः-सोनकच्छ थाना ,,देवास ,,महिला ,उम्र 21 वर्ष
- 12 पताः-सांवेर,सोनकच्छ ,देवास ,,महिला ,उम्र 22 वर्ष
- 13 पताः-चैबारा जागीर ,सोनकच्छ ,देवास ,,महिला ,उम्र 25 वर्ष
- 14 पताः-सुकल्या,देवास,,महिला ,उम्र 21 वर्ष
- 15 पताः-मेंढकीचक ,देवास,,महिला ,उम्र 30 वर्ष
- 16 पताः-साकेत नगर,देवास,,महिला ,उम्र 70 वर्ष
- 17 पताः-बंगाली कालोनी ,देवास,,महिला ,उम्र 46 वर्ष
- 18 पताः-आलरी,सोनकच्छ ,,देवास ,,,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
- 19 पताः-आवास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 70 वर्ष
- 20 पताः-इदुखा कालोनी बावडिया, देवास, पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
- 21 पताः-राजोदा, देवास, पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
- 22 पताः-राजाराम नगर ,देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
- 23 पताः-अग्रवाल नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
- 24 पताः-सनसिटी-1 ,देवास, पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
- 25 पताः-विकास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 30 वर्ष
- 26 पताः-बीएनपी कालोनी,देवास,,महिला ,उम्र 38 वर्ष
- 27 पताः-बीएनपी कालोनी,देवास,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
- 28 पताः-विकास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 07 वर्ष
- 29 पताः-सेंथाम स्कुल के पास न्यु देवास,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
◆ दिनांक-21.9.20 को प्राप्त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक व्यक्ति निवासी-जिला-होशंगाबाद का देवास मे जोडा गया था अब होशंगाबाद जिले में जोड़ा जायेगा। देवास से आज 01 पाॅजिटिव संख्या कम की गई है।
1 – आज लिये गये सैम्पल- 516
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 423
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 29
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 394
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 36292
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 35929
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1180
9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 34517
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 11
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 973
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 188
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 363
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 19
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.28
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 82.46
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.61
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
क्रमी मुक्ती प्रशीक्षण बागली में
शासन की योजनाअनुसार ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में दिनांक 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कृमि मुक्ति कार्यक्रम मनाया जाना है ।इस कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिये बि ई ई राधेश्याम चौहान ,बि पी एम रतन सिंह जामले बि सी एम यतिन्द्र बैरागी,द्वारा दिया गया जिसमे एं एन एम, एम पीं ड़ब्लू ,आशा सहयोगी ,आशा कार्यकर्ता ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सी एच ओ को प्रशिक्षण दिया गया इस अभियान में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक की समस्त बच्चों को कृमि मुक्ति की गोली घर घर जाकर आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चो को खिलाई जाएगी।इस अवसर पर सि बि एम ओ डाक्टर विष्णुलता उईके , डॉ हेमंत पटेल,बागली सुपरवाइजर नंदकिशोर मोहवाल ,शहजाद खान किशोर मण्डलोई ,राजेश गुर्जर भारद्वाज ,भगत सिंह राठौड़ एवं स्वा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थें ।नागरिकों से अपील की गई है कि आप इस अभियान में सहभागिता निभाते हुए इसे शत-प्रतिशत सफल बनाएंगे,,।।
?उत्तम आचार्य बागली
प्रशासन निजी नर्सिंग होम में अपना रिसीवर नियुक्त करें और फ्री में इलाज हो। इलाज का खर्च शासन वहन करें ।
वही निजी विद्यालय के लिए भी मानिटरिंग कमेटी बनाई जाए । शहर युवक कांग्रेस ने दिया कलेक्टर के नाम ज्ञापन।
देवास। शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला के नेतृत्व में एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की विशेष उपस्थिति में सोमवार को कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के नाम एक ज्ञापन बड़ी संख्या में उपस्थित युवके कांग्रेस के युवा साथयो व कांग्रेस जनों ने एस डी एम प्रदीप सोनी को सौंपा जिसमें मांग की के देवास शहर के निजी नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर बड़ी लूट मची हुई है छोटी-छोटी बीमारियों के मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कर रहे हैं। रिकमेन्ट पर भर्ती किया जा रहा है ,इसके क्या मतलब ? हम आपसे मांग करते हैं कि निजी नर्सिंग होमो को आप अधिग्रहित करें एवं डिप्टी कलेक्टर रेंक के अधिकारी को रिसीवर नियुक्त कर उसकी देखरेख में इन अस्पतालों का संचालन हो साथ ही मरीजो का फ्री में इलाज किया जाए। इलाज का खर्च का शाशन वहन करें इसी के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि अगर सात दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो हमारे युवक कांग्रेस के साथी किसी भी नर्सिंग होम के सामने प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इसी के साथ पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करता हूं कि एक माह के लिए निजी नर्सिंग होम को अधिग्रहित कर लें एवं प्रशासन रिसीवर नियुक्त करवा दे निश्चित रूप से एक महीने में प्रदेश में आज बीमारी के नाम पर जो हाहाकार मचा है वह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा और बीमारी पूरी तरह से नियंत्रित हो जाएगी। वही पत्रकार साथयो से कहा कि आप भी अपनी पत्रकारिता का धर्म निभादे और जनता के इस दुख तकलीफ में उनकी आवाज बन कर उनका साथ दें ।आज सर्दी, खांसी, बुखार, मलेरिया ,टाइफाइड ,जौंडिस, निमोनिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कर रहे हैं ।जबकि यह बीमारी आज की नहीं है इनका का इलाज भी है बावजूद उन्हें कोरोनावायरस के डर से इन का इलाज भी नहीं कर रहे हैं जो कि जनता के साथ धोखा है। जबकि लोगों का पहला अधिकार है स्वास्थ्य। इसी के साथ निजी विद्यालयों में हाईकोर्ट के आदेश अनुसार ट्यूशन फीस निर्धारित की गई है बावजूद निजी विद्यालय संचालक अत्याधिक ट्यूशन फीस बता कर मनमानी फीस वसूल कर रहे हैं अतः यहां पर भी अधिकारियों का एक दल बनाकर इन निजी स्कूलों की भी मानिटरिंग की जाए । युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला ने चेतावनी देते हुवे कहा कि आज हमने ज्ञापन दिया है आगे और जरूरत पड़ी तो हम उग्र आंदोलन भी करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की रहेगी ।ज्ञापन का वाचन युवा नेता अमितेश पांडे ने किया व आभार दीपक शर्मा ने माना ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नजर शेख विक्रम पटेल जितेंद्र सिंह गोड़ हिम्मत सिंह चावड़ा अनिल गोस्वामी इम्तियाज़ शेख भल्लू रोहित शर्मा राहुल पंवार चन्द्रपाल सिंह सोलंकी हाफिज घोसी इरफान कुरैशी कुद्दुस शेख ओम राठौड़ आदित्य दुबे निलेश वर्मा सतीश पुजारी संजय रेकवाल गोवर्धन देसाई सलीम पठान सचीन पाठक वसीम हुसेन जय प्रकाश मालवीय गोलू हाजी अमन श्रीवास्तव कुलदीप मालवीय मनोज नायक अंकित सिंह ठाकुर अजय जैसवाल कुलदीप सिंह परिहार प्रवीण श्रीवास्तव विशाल सिंह पंवार शांति सिंह संजू दरबार मयूर सिंह राजपूत अर्पित तिवारी रितेश लखनपाल नवीन दरबार सुमित मकवाना शिखर गुप्ता श्रवण शेट्टी कुलदीप सिंह सोनगरा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे
भाजपा का 25 सितम्बर से महाजनसम्पर्क अभियान, घर-घर जायेंगे भाजपा कार्यकर्ता,कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने कई योजनाएं बंद की- श्रीमंत पवार
देवास। हाटपिपल्या विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव सह-प्रभारी श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में हाटपिपल्या विधानसभा के आगामी उपचुनाव में संगठन की कार्ययोजना से अवगत कराया। पार्टी द्वारा एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता एवं हमारे मार्गदर्शक पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की जयंती पर 25 सितम्बर से 27 सितम्बर तक हाटपिपल्या विधानसभा के घर-घर सम्पर्क कर महाजनसम्पर्क अभियान चलाया जायेंगा। जिसके अंतर्गत झण्डे, स्टीकर, पमप्लैट, फैस मॉस्क का वितरण किया जायेंगा। इस अभियान में संगठन के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि निर्धारित बुथों पर उपस्थित रहेंगे। महाजनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत कोविड-19 के सम्पूर्ण नियमों का पालन भी किया जायेंगा।
श्रीमंत पवार ने पत्रकारवार्ता में कहा कि प्रदेश की 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था एवं किसानों के साथ भी छल करते हुए 2 लाख रूपयें कर्जमाफी की घोषणा करने के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नही किया। इस प्रकार के झूठे वादे कर सिर्फ जुमलों की सरकार चलाकर 15 महीने निकाल दिये थे, उसके बाद शिवराज सरकार ने आते ही पहले तो जनहितकारी योजनाओं को पुनः चालू कर गरीबों एवं किसानों को राहत प्रदान की। श्रीमंत पवार ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के पास मुद्दा नही है, वह केवल जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है, विगत् 15 माह की कांग्रेस सरकार ने सिर्फ लोकार्पण का कार्य ही किया है।
श्रीमंत पवार ने देवास जिले में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभार्थी हितग्राहियों की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान परेशान हुए 1200 ग्रामीण पथ विक्रेताओं को 1 करोड़ 27 लाख की राशी का वितरण किया जायेंगा तथा शहरी पथ विक्रेताओं के 3737 हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत हुए, जिसमें 2000 हितग्राहियों के खाते में 2 करोड़ रूपयें पहुंच गये है एवं 1737 हितग्राहियों के खाते में 1,73,70000 ओर पहुंचेगे। साथ ही 37785 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लगभग 1.50 करोड़ का वितरण किया जायेंगा तथा संबंल योजना के अंतर्गत 354 हितग्राहियों को 7 करोड़ 78 लाख रूपयें की राशी (अनुग्रह/अन्त्येष्ठि) प्रकरणों में वितरित की जायेंगी, जिले में आदिवासी हितग्राहियों को 3915 वनाधिकार पट्टे वितरित किये गये एवं एस.एच.जी. कैम्प के अन्तर्गत 465 समूहों की 4 करोड़ 65 लाख की बैंक से क्रेडिट राशी वितरित की कराई गई। इसी प्रकार बिजली विभाग द्वारा एक किलोवॉट के घरेलु कनेक्शन के अंतर्गत 31 अगस्त तक की बकाया राशी 61 करोड़ रूपयें स्थगित की गई व उपभोक्ताओं को सितम्बर माह का चालू बिल दिया गया है। खाद्य विभाग द्वारा 15961 परिवारों के औसतन 8 हजार सदस्यों को पात्रता पर्ची वितरित की गई। इस महीने के अंत तक कुल 1 लाख लोग इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होगे। महिला बाल विकास द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व योजना में 5066 महिलाओं को प्रथम प्रसव का लाभ दिया गया, साथ ही 2755 लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत 141695 किसान लाभान्वित हुए जिनकी कुल राशी लगभग 133 करोड़ है। पत्रकारवर्ता में श्रीमंत पवार के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपिपल्या विधानसभा चुनाव संचालक सुरेश आर्य, विधायक प्रतिनिधि रवि जैन, भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
7 माह से अधर में अतिथि विद्वानों का वेतन, प्राचार्य कर रही तानाशाही, शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय देवास के 7 अतिथि विद्वान कोरोना में हो रहे हैं बेहाल
देवास। एक ओर तो कोरोना ने कमर तोड़ के रख दी है। वही दूसरी ओर रोजगार प्राप्त लोगों को उनके मेहनत का फल समय पर नही मिल रहा है। मामला देवास के शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय का है। देवास में स्थित शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय में सेवा देने वाले अतिथि शिक्षक जो कि व्याख्याता के तौर पर पिछले कई वर्षों से पदस्थ हैं, अपने वेतन के लिए भटक रहे हैं। इन्हीं मे ंसे व्याख्याता नवीन पाटीदार ने बताया कि हम यहां कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन हमें शासन के 23 मई 2020 को जारी आदेशानुसार पूर्वव्यवस्था के अनुसार मार्च, अप्रैल और मई माह का मानदेय पूर्व आवंटित कालखंड के अनुसार नही दिया गया। केवल देवास के ही शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय के अतिथि विद्वानों का मानदेय रुका हुआ है जबकि प्रदेश के अन्य सभी शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालयों में पूर्वव्यवस्था के अनुसार मानदेय दिया जा चुका है। लेकिन जब हमने उक्त मानदेय का आवेदन पत्र प्राचार्य श्रीमति सोनल भाटी को दिया तो उन्होंने इस मानदेय को देने से इनकार कर दिया। हमने प्राचार्य को तीन बार यह आवेदन दिया, लेकिन उन्होंने इस विषय में कोई भी कार्यवाही नही की। उल्टा तानाशाही रवैया अपनाते हुए पदरिक्त करने की मांग की। कोरोना काल में सभी शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालयों में पूर्वव्यवस्था अनुरुप मानदेय दिया गया। लेकिन केवल देवास के ही अतिथि विद्वानों के साथ भेदभाव किया गया। इस तानाशाही के लिए अतिथि विद्वानो ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई उचित न्याय नही मिल सका। मानदेय नही मिलने से समस्त अतिथि व्याख्याता आर्थिक व मानसिक रुप से परेशान हैं। इनमें दीप्तांशु पंड्या, महेन्द्र पाटीदार, गणेशप्रसाद मस्करे, नितिन जैन, प्रियंका जैन, रज्जू जूमलेकर कई वर्षों से शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय में सेवा दे रहे हैं। कई समय से समस्या का समाधान नही होने से अतिथि विद्वानो ने कलेक्टर को आवेदन पत्र देकर उक्त विषय मे न्याय की मांग की है।
देवास – आज आई 313 लोगों की रिपोर्ट मे 26 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 – आज लिये गये सैम्पल- 355
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 313
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 26
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 287
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 35776
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 35506
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1152
9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 34123
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 36
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 962
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 171
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 270
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 19
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.24
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 83.51
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.65
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
जनपद पंचायत बागली में शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में स्व सहायता समूह को ऋण वितरित किया गया
आज जनपद पंचायत बागली में शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में स्व सहायता समूह अंतर्गत मध्य प्रदेश के सारे जिलों में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विकास खंड बागली 3 सेक्टरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड स्तर जनपद पंचायत बागली में प्रातः 11:00 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि श्री कमल यादव एवं थाना प्रभारी भदोरिया मैडम के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 11:00 से लेकर 11:51 तक माननीय मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन कार्यक्रम सुना गया इसके पश्चात बैंकों द्वारा स्वयं सहायता समूह को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए जिसमें मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ऑफ इंडिय भारतीय स्टेट बैंक ने भाग लिया यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत बागली विकासखंड बागली तीन स्थानों पर बैंकर्स एवं स्वयं सहायता समूह के सहयोग से विकासखंड बागली बागली एवं ग्राम पंचायत कमलापुर ग्राम पंचायत नेवरी मैं संपन्न जनपद स्तर के कुल 28 समूह को 45 लाख का बैंकों द्वारा स्वीकृति पत्र वितरण किए गए
?उत्तम आचार्य बागली
पुलिया पार करते समय मोटरसाइकिल सहित नदी में बह जाने कारण किसान की मौत
कन्नोद: पुलिस थाने से मिली जानकारी अनुसार किसान गोपाल पिता हजारी निवासी डांगराखेड़ा उम्र 55 वर्ष जाति देशवाली अपने घर से फसल बीमा मुआवजा राशि संबंधित जानकारी के लिए कन्नौद आए थे। रात्रि में घर लौटते समय कोठडा कोठडी की कासरनी नदी में अचानक बारिश का पानी बड़ जाने से किसान गोपाल पुलिया पार करते समय नीले रंग की पैशन मोटरसाइकिल सहित बह गए जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामकरण सिंह यादव बल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे व आसपास के ग्रामीण जन देर रात से सुबह तक कासरनी नदी में उन्हे ढूंढते रहे। पुलिया से 500 मीटर की दूरी पर सुबह करीबन 11:00 बजे मृतक का शव तैरता हुआ ऊपर आया |
पुलिस व ग्रामीणोंजनों के सहयोग से मृतक का शव नदी से निकाला गया।पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। मृतक के पुत्र राजू मीणा ने बताया की मध्यप्रदेश सरकार की ओर से दिनांक 18 सितंबर 2020 को किसानों को राहत राशि प्रदान की गई थी जिसमें मेरे पिताजी गोपाल मीणा को राहत राशि खाते में नहीं डालने के कारण बहुत परेशान थे।
ग्रामीण जनों ने आरोप लगाए कि कोठडा कोठडी में 2 वर्षों से निर्माणाधीन पुल का काम चल रहा है लेकिन शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण ग्रामीण जनों को जान जोखिम में डाल के पुलिया पार करना पड़ती है जिसके कारण यह दर्दनाक घटना घटित हुई है।
चंचल भारतीय✍️
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 13 हजार स्व-सहायता समूहों 150 करोड़ रुपये वितरित किये
देवास| स्व सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए देवास जिले के ग्राम खेताखेड़ी (ग्राम पंचायत बरखेड़ा कोतापाई) में रविवार को गरीब कल्याण स्ताह अन्तर्गत स्व-सहायता समूहों का सशक्तिकरण क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं चर्चा की गई। प्रदेश स्तरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 13 हजार स्व-सहायता समूहों से जुड़े एक लाख 30 हजार से अधिक जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को एक ही दिन में लगभग 150 करोड़ रूपये का ऋण वितरित किये। प्रदेश में स्व-सहायता समूहों के वार्षिक ऋण वितरण का लक्ष्य बढ़ाकर 1400 करोड़ किया गया है।
आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश में अब तक 33 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को स्व-सहायता समूहों से जोड़ कर लगभग 1523 करोड रूपये बैंक ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है। आने वाले तीन वर्षों में लगभग 33 लाख महिलाओं को समूहों से जोड़ा जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश की पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेन्द्रसिंह राजपूत, श्री राजीव खंडेलवाल, कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, एडीएम श्री प्रकाशसिंह चौहान, श्रीमती रीना धर्मेन्द्र नागर, श्री विनोदसिंह ठाकुर, श्री ईश्वरसिंह, श्री पवनसिंह, श्री धर्मेन्द्र चौधरी, स्व सहायता समूह की महिला सदस्यगण तथा अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेताखेड़ी के आशा आजीविका स्व-सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती साधना नागर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने समूह से जुड़ने से पूर्व की स्थिति, समूह से जुड़ने के पश्चात की स्थिति, आमदनी बढ़ने से जीवन में आये बदलाव, समूह में शामिल होने के बाद आपकी सोच में आये बदलाव आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की। श्रीमती नागर ने बताया कि पूर्व में उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, मजदूरी करके जीवन यापन करना पड़ता था। महिला स्व सहायता समूह से जुडने के बाद उसने 10वीं की पढ़ाई के बाद स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है, जिससे स्व सहायता समूह को चलाने में काफी मदद मिल रही है। साथ ही वह समूह की अन्य महिलाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। समूह से जुडकर 10 हजार रूपये का ऋण लेकर छोटी से कपड़े की दुकान प्रारंभ की। दुकान चलने के बाद फिर से 75 हजार का ऋण लेकर दुकान को और बढ़ाया। वर्तमान में दुकान अच्छी चल रही है और प्रतिमाह लगभग 12 से 15 हजार रूपये की आमदनी हो रही है। श्रीमती नागर ने बताया कि आमदनी बढ़ने पर बिटिया का अंग्रेजी स्कूल में एडमिशन कराया और आने जाने के लिए एक स्कूटी भी खरीद ली है। अब उसका जीवन खुशहाल और अच्छी तरह से चल रहा है। इसके लिए श्रीमती नागर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को बहुत–बहुत धन्यवाद दिया। श्रीमती नागर ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को ग्राम खेताखेड़ी में महिला स्व सहायता समूह के साथ भोजन के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चर्चा के दौरान श्रीमती नागर से पूछा कि गांव में उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण तथा पात्रता पर्ची से राशन का लाभ मिला है। इस श्रीमती नागर ने बताया कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला स्व सहायता समूह से जुडकर महिलाएं स्वावलम्बी बनी हैं। स्व सहायता समूहों की महिलाओं को सरकार ऋण देकर विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों में जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रही है। महिलाएं समूह के माध्यम से किराना दुकान, कपड़ा दुकान, जुते चप्पल की दुकान, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, सेनेटरी पेड निर्माण, मॉस्क व पीपीई किट निर्माण, पशु पालन व मुर्गीपालन के अलावा दीदी कैफे, ढ़ाबा/होटल व्यवसाय करके अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं। इसके पहले महिलाएं खेती व मजदूरी करके अपना गुजारा करती थीं। महिला स्व सहायता समूह के बाद महिलाओं के परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उल्लेखनीय है कि जिले के 465 महिला स्व सहायता समूहों में 4 हजार 700 महिलाएं जुड़ी हैं। प्रत्येक समूह में लगभग 10 महिलाएं होती हैं। इन समूहों को मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक मुख्य शाखा देवास, बैंक ऑफ इंडिया एवं अन्य बैंकों द्वारा 4 करोड़ 65 लाख रूपये का सीसीएल वितरण किया गया। महिलाओं के स्व सहायता समूहों को बैंक द्वारा समय समय पर ऋण दिया गया है, जिसका नियमित रूप से शतप्रतिशत भुगतान समय पर किया है। जिले का कोई भी स्व सहायता समूह डिफाल्टर नहीं है। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा प्रायः प्रतिमाह इस तरह के समूह बैंक ऋण शिविर आयोजित कर प्रदेश के दस लाख ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार ने स्व-सहायता समूहों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंकों के साथ व्यापक समन्वय स्थापित किया है। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले निर्धन परिवारों की महिला सदस्यों को स्व-सहायता समूहों से जोड़ कर उनके सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण के लिये सतत प्रयत्नशील है।
