देवास – आज आई 394 लोगों की रिपोर्ट मे 20 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन , देवास – दिनांक 04 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-ग्राम राजोर,खातेगांव,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
2 पताः-कृष्णाकरीम नगर ,देवास,,महिला ,उम्र 45 वर्ष
3 पताः-कृष्णाकरीम नगर ,देवास,,महिला ,उम्र 58 वर्ष
4 पताः-वार्ड-03 खातेगांव,देवास, पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
5 पताः-बर्दु,टोंकखुर्द, देवास, पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
6 पताः-राधागंज.,देवास, पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
7 पताः-शांति नगर,देवास,,महिला ,उम्र 63 वर्ष
8 पताः-देवास, पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
9 पताः-39 सेक्टर अर्थश नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
10 पताः-चंद्रशेखर नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
11 पताः-ए.बी.रोड, देवास,,महिला ,उम्र 53 वर्ष
12 पताः-ई.डब्ल्यु.एस.विकास नगर,देवास,,पुरूष,उम्र 75 वर्ष
13 पताः-शिवशक्ति नगर,देवास,पुरूष,उम्र 59 वर्ष
14 पताः-गुर्जर बापच्या,देवास,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
15 पताः-ग्राम छतरपुर,बागली,देवास,,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
16 पताः-आवास नगर,देवास,,पुरूष,उम्र 48 वर्ष
17 पताः-आवास नगर,देवास,,पुरूष,उम्र 44 वर्ष
18 पताः-शांतिपूरा,देवास,,पुरूष,उम्र 31 वर्ष
19 पताः-गंगा नगर,देवास,,पुरूष,उम्र 50 वर्ष
20 पताः-मोती बंगला,देवास,,पुरूष,उम्र 59 वर्ष

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक 54 वर्षिय पुरूष इंदौर जिला निवासी होने से इंदौर में जोड़ा जायेगा।

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 333
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 394
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 20
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 374
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 31199
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 30677
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 781
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 29666
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 600
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 165
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 522
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 16
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.55
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 76.82
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.05
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

सीधी प्रभारी तहसीलदार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार व नायब तहसीलदारों ने दिया ज्ञापन

देवास:- 03 सितंबर 2020/मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम देवास एडीएम प्रकाश सिंह चौहान को मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी कर्मचारी प्रशासनिक संघ के बैनर तले ज्ञापन देकर शासन से विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन में लिखते हैं कि,जिला सीधी तहसील कुसमी के प्रभारी तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर दिनांक 01 सितंबर/2020 को रात्रि में माफियाओं के द्वारा जानलेवा हमला किया हमले में चोट के कारण उनकी हालत अत्यंत नाजुक है रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, इस प्रकार की घटनाएं राजस्व अमले के अधिकारियों पर प्रदेश में कई बार हो चुकी है लेकिन शासन स्तर से सुरक्षा मुहैया कराने की दिशा में कोई और कदम नहीं उठाए गए हैं हर बार आश्वासन देकर हमारी मांगों को अनसुना कर दिया गया है शासन राजस्व विभाग से इतर विभाग के अतिक्रमण विरोधी अभियान एंटी माफिया अभियान कालाबाजारी विरोधी अभियान खनिजों के अवैध उत्खनन – परिवहन -भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई सामान्य प्रशासन विभाग के कार्य शासन हित में राजस्व विभाग जिम्मेदारी से करता रहा है लेकिन जब पर्याप्त सुरक्षा और आवश्यक संसाधन अवगत कराने की बात आती है तो शासन की नाकामी व हमारे महकमे की सुरक्षा के प्रति लापरवाही नजर आती है।ज्ञापन में चेतावनी देते हुए लिखते है कि हम सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने सामूहिक रूप से या निर्णय लिया है कि अब हम राजस्व विभाग से इतर अन्य विभागों के कार्य अतिक्रमण विरोधी अभियान एंटी माफिया अभियान कालाबाजारी विरोधी अभियान खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई सामान्य प्रशासन विभाग के कार्य सविनय बहिष्कार करेंगे साथ ही शासन से मांग करते हैं कि हमारे साथी प्रभारी तहसीलदार लवलेश मिश्रा के हमलावरों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा कर हम तहसीलदार व नायब तहसीलदार को सशस्त्र सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने की दिशा में निर्णय लिया जाए अन्यथा हमें लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीकों से विरोध करने को मजबूर होना पड़ेगा। मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी कर्मचारी प्रशासनिक संघ के श्रीमती राधा महंत तहसीलदार खातेगांव कन्नौद, अवनीश सुनानिया नायाब तहसीलदार कन्नौद, राजश्री ठाकुर नजूल तहसीलदार देवास,प्रवीण पाटीदार तहसीलदार देवास, पूनम तोमर तहसीलदार देवास, जी. एस. पटेल तहसीलदार सोनकच्छ, पूनम परिहार, नाहिद अंजुम, रुचि गोयल, आदित्य चौरसिया नायब तहसीलदार टोंकखुर्द, दर्शनी सिंह नायब तहसीलदार देवास उपस्थित थे।

?चंचल भारतीय कनौद

4 वर्षीय बालिका तेज बारिश से नाले मे बही,गोताखोर टीम के द्वारा सर्चिंग कार्य जारी

कांटाफोड़ – नगर के आजाद नगर मे 4 वर्षीय मासूम बच्ची के नाले मे बहने की खबर लगी। प्राप्त जानकारी अनुसार आज गुरुवार को लगभग 12 बजे घर के सामने ही खेल रही इशाक खान की बालिका अचानक नाले के पानी में बहकर आगे चंद्रकेशर नदी मे जाने की शंका जताई जा रही है। ज्ञात हो कि दोपहर 11 बजे नगर में तेज बारिश हुई जिससे घटना वाले नाले में पानी का बहाव तेज था जो कि आगे जाकर चन्द्र केशर नदी में मिलता है घटना की जानकारी मिलते ही कन्नौद एसडीएम नरेन्द्र धुर्वे तेहसीलदार सतवास प्रियंका चौरसिया थाना प्रभारी सीएल कटारे सीएमओ सतीष घावरी सहित पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नागरिकों के द्वारा बालिका को खोजा गया मगर उसका कही पता नहीं चला देवास से गोताखोरों की टीम शाम 6 बजे पहुंची एवं सर्चिंग कार्य किया मगर अंधेरा अधिक होने से 8 बजे तक सर्चिंग की गई। कल सुबह फिर से सर्चिंग की जाएगी।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

नगर के समीप नाले में मिला नवजात का शव

कांटाफोड़।नगर लोहारदा के समीप वार्ड नंबर 15 के नाले में एक नवजात शिशु का शव मिला। नाले के समीप खेलते हुए बच्चों ने उस शव को देखकर जानकारी आगे दी इसके बाद पत्रकारों ने पहुंचकर प्रशासन को उक्त शव की सूचना दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद सतवास तहसीलदार प्रियंका चौरसिया कांटाफोड़ थाना प्रभारी सीएल कटारे एवं नगर पंचायत सीएमओ सतीश घावरी अपनी टीम के साथ घटना स्थल लालखेड़ी नाले पर पहुंचकर शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास के देहरिया साहू गांव में हुआ दो चचेरे भाइयों के बीच खुनी संघर्ष… दोनों की हुई मौत…

देहरिया साहू गांव में हुए दो चचेरे भाइयों ( संतोष पिता अम्बाराम पाटीदार 45 वर्ष , प्रभुलाल पिता सुखराम पाटीदार 42 वर्ष ) के बीच खुनी संघर्ष में दोनों की हुई मौत। प्रारंभिक जानकारी में जमीन विवाद का मामला लग रहा है।
जानकारी के अनुसार सुबह दोनों खेत पर गए थे और दोनों के बीच वही विवाद हो गया। हाटपीपल्या थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है दोनों के शव का पोस्टमार्डम हाटपीपल्या के अस्पताल में किया जा रहा है

? उत्तम आचार्य बागली

उपचुनाव को लेकर विधायक राजे सघन जनसंपर्क कर ले रही बैठकें

देवास। हाटपिपलिया विधानसभा में उपचुनाव की तैयारियों को लेकर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार राजमाता द्वारा सघन बैठक व सेक्टर प्रभारियों से चर्चा की जा रही है और साथ ही सेक्टर प्रभारियों को यह निर्देशित किया जा रहा है कि अपने-अपने सेक्टर में हर एक कार्यकर्ता हर एक मतदाताओं को घर से निकाल कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में मतदान कराने की अपील की तथा हाटपिपलिया विधानसभा की सह प्रभारी श्रीमंत गायत्री राजे पवार राजमाता जी द्वारा बैठक शिप्रा मंडल के ग्राम चंदाना, शिप्रा, टिगरिया गोगा, राजोद, खटांबा, सिया, सिगावदा में सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। इस अवसर पर विक्रम सिंह पवार, सुरेश आर्य जी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, बहादुर मुकाती, भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, हुकुम मुकाती, फूल सिंह चावड़ा, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, मनोहर सिंह बैरागढ़, नारायण सिंह चौधरी, जुगनू गोस्वामी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी लखन पवार ने दी।

ईदगाह रोड पर निगम द्वारा अवैध रूप से चल रहे निर्माण कार्य को तोडा गया

देवास/ नगर निगम द्वारा शहर के ईदगाह रोड पर बिना निगम की अनुमति के चल रहेे निर्माण कार्य पर कार्यवाही कर निर्माण कार्य को निगम के संसाधनो से तोडा गया। निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, प्रभारी सहायक यंत्री मुशाहीद हन्फी, उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, चंदन सोनी द्वारा निगम की टीम के साथ उक्त अवैध रूप से निर्माण कार्य जो कि लिन्टेल हाईट तक निर्मित किये गये निर्माण कार्य को निगम के संसाधनो से तोडा गया। उक्त अवैध निर्माण कार्य के स्वामी मेहमुद पिता अलाउद्दीन, मकसूद पिता अलाउद्दीन, जाकीर पिता अलाउद्दीन को निगम द्वारा पूर्व मे ही बिना अनुमति किये जा रहे निर्माण को रोकने हेतु सूचना पत्र जारी किये गये थे। किन्तु समयावधी उपरांत भी संबंधितो द्वारा अवैध निर्माण नही हटाया जाने एवं सूचना प्राप्ती के पश्चात भी निर्माण कार्य अवैध रूप से चालु रखे जाने पर निगम द्वारा उक्त अवैध निर्माण को तोडा गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे शहर के समस्त 45 वार्डो मे निगम की बिना अनुमति के किये जा रहे अवैध निर्माण कार्यो का सर्वे कर सूची बनाई जाकर उन पर कार्यवाही की जावेगी।

देवास जिले के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्‍तर्गत अपनी फसलों का बीमा 07 सितम्‍बर तक कराये

देवास । कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने बताया कि देवास जिले के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्‍तर्गत अपनी खरीफ फसलों का बीमा 07 सितम्‍बर 2020 तक करा सकते हैं। देवास जिले के अलावा रायसेन, सिहोर, होशंगाबाद और हरदा जिले में प्रधान मंत्री फसल बीमा की तिथि बढा कर 07 सितम्‍बर कर दी है। अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण जिले के जो किसान 31 अगस्‍त तक फसल बीमा नहीं करवा पाये हैं, ऐसे किसानों के लिये फसल बीमा की तारीख बढ़ाकर 07 सितम्‍बर कर दी गई है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि समय रहते फसल बीमा करायें।

नर्मदा बाढ़ आपदा पीड़ितों को महिला मंडल के द्वारा खाद्य सामग्री वितरित

नेमावर| अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन शाखा कन्नौद के द्वारा नेमावर मे बाढ पीडितो दर्जन भर से अधिक गांवों में दौरा कर हजारों की संख्या में भोजन के पेकेट साथ जरूरत की सामग्री का वितरण किया इस अवसर पर प्रांत प्रमुख श्रीमती किरण गर्ग हरदा , प्रांत अध्यक्ष श्रीमती माया सिंहल, प्रांत बाल विकास प्रमुख श्रीमती रेणु भूतडा इंदौर, श्रीमती उज्जवला भूतडा अध्यक्ष मारवाड़ी महिला मंडल कन्नौद, श्रीमती शानू नायक , श्रीमती रंजना उपाध्याय, श्रीमती प्रमीला गोरानी, श्रीमती लीना सोनी, श्रीमती पूनम मोदी, श्रीमती प्रियकां सोनी, श्रीमती प्रिया राठी , श्रीमती गायत्री जाट पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्नौद, श्रीमती ममता सेन सहित मारवाड़ी महिला मंडल के कार्यकारी सदस्य मौजूद थी।

? चचल भारतीय कान्नोद