Dewas विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा कल निकाली जाएगी भव्य शौर्य यात्रा…

देवास। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा 15 जनवरी रविवार को दोपहर 1 बजे निकलने वाली भव्य शौर्य यात्रा राम बाडा (जवेरी श्री राम मंदिर) से शुरू होकर लव कुश हॉस्पिटल के सामने से होते हुए खेड़ापति मंदिर एमजी रोड से भोलेनाथ मंदिर के सामने सरदार पटेल मार्ग, से होते हुवे भगवान काका के घर के सामने से वर्मा कोचिंग, कपुर डेरी से अलंकार रोड, पीठा रोड, तीन बत्ती चौराहे से मनकामेश्वर मंदिर से जवाहर चौक होते हुवे जनता बैंक चौराहे से सुभाष चोक से बर्तन की दुकान के पास से महेश टाकीज से विकास फ्लेक्स के सामने से होते हुवे एकता क्लब चौराहे से चीमना बाई स्कूल से शनि मंदिर होते हुवे राम बाडे पर समाप्त होगी।

संत श्री परमानंद जी गिरी जी महाराज निक्लन आश्रम विजय गंज मंडी मुख्य वक्ता नंददास दंडोतिया व प्रांत संघटन मंत्री पूज्य संत दीपक महाराज सिंधी समाज रहेंगे। जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित हिंदुत्व से जुड़े जिलेभर के सैकड़ों हिंद रक्षक शामिल होंगे। हिंदुत्व संगठन के सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से इस भव्य शौर्य यात्रा में शामिल होकर शौर्य यात्रा को सफल बनाएं। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संदीप चौबे ने दी।

Dewas खनिज विभाग ने वर्ष 2022-23 में 242 प्रकरण दर्ज कर, 1 करोड़ 42 लाख से ज्यादा की राशि वसूल की

देवास। जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए जिले में देवास तहसील के ग्राम भौरासा, तहसील खातेगांव के ग्राम दीपगाँव तथा संदलपुर में अस्थाई जाँच नाके स्थापित किये गए है l वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिसंबर 2022 तक अवैध परिवहन कर्ताओं पर कार्यवाही करते हुए 242 प्रकरण दर्ज किये गये तथा उनसे रूपये 01 करोड़ 42 लाख 77 हजार 141 रुपये अर्थदण्ड की राशि वसूल की गई l अवैध परिवहन पर कार्यवाही में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है l खनिज विभाग द्वारा जिले में आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी l

Dewas : जैसा सोचोगे, वैसा बनोगे…,भाजपा अजा मोर्चा जूनियर मंडल ने मनाई विवेकानंद जयंती

देवास। भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा जुनियर मण्डल द्वारा भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मंडल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में सयाजी द्वार स्थित विवेकानंद जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, मण्डल महामंत्री गणेश पटेल, धमेन्द्र सिंह बैस आदि ने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित जनों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिया। सभापति जैन ने कहा कि यह दिन राष्ट्र के ऐसे युवाओं को समर्पित है जो भारत को बेहतर भविष्य देने की क्षमता रखते हैं और इसके लिए कार्य करते हैं। विवेकानंद जी ने कहा है कि जैसा तुम सोचोगे वैसे ही बनोगे। इसलिए देशहित एवं समाहित में कार्य करते हुए आगे बढ़े। इस अवसर पर अजा मोर्चा महामंत्री विजय भालेकर, उपाध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, कार्यालय मंत्री अर्जुन नाटले, अजब सिंह सेंधव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas चावल के अवैध क्रय, विक्रय, भंडारण एवं परिवहन पर 3 व्यापारियों पर प्रकरण दर्ज

• जब्त अनाज को नीलाम कर राशि शासकीय मद में जमा करने एवं वाहन राजसात करने के आदेश…

देवास। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदाय किये जाने वाले रियायती दर के चावल के अवैध क्रय, विक्रय, भंडारण एवं परिवहन किये जाने पर 3 व्यापारियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधान में प्रकरण दर्ज किये गये।

जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि प्रकरणों में कलेक्टर न्यायालय द्वारा अखिलेश पिता गणेश जायसवाल निवासी डेहरी तहसील सतवास के विरूद्ध प्रकरण में जप्त 16.82 क्विंटल चावल, 5.12 क्विंटल गेहूं एवं 06.15 क्विंटल मूंग को नीलाम कर राशि शासकीय मद में जमा करने एवं जप्त ट्रेक्टर के विरूद्ध 82 हजार रूपये राजसात करने के आदेश दिये।

रोहित पिता नरेन्द्र कसुमानिया निवासी ग्राम भिमसी के विरूद्ध प्रकरण में जप्त 67.80 क्विंटल चावल को नीलाम कर राशि शासकीय मद में जमा करने एवं जप्त वाहन के विरूद्ध 01 लाख 35 हजार रूपये राजसात करने तथा प्रतापसिंह पिता शेरसिंह निवासी जेल रोड सांवेर तहसील सोकनच्छ के विरूद्ध प्रकरण में जप्त 82.15 क्विंटल चावल को नीलाम कर राशि शासकीय मद में जमा करने एवं जप्त वाहन के विरूद्ध 01 लाख 23 हजार रूपये राजसात करने के आदेश दिये।

Dewas ममता महिला साख सहकारी संस्था के संचालक मण्डल का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न

देवास। ममता महिला साख सहकारी संस्था की विशेष साधारण सभा 7 जनवरी को सम्पन्न हुई।

निर्वाचन अधिकारी मयंक रावत ने संस्था में संचालक मण्डल का गठन करते हुए मुमताज सिद्दीकी, इंदिरा पंड्या, गीता जोशी, शकीला बानो, लीला बाई चौहान, सलमा शेख, पुष्पा शर्मा, जयश्री मोदी, मधुबाला साहू, संध्या मालवीय, कौसर परवीन शेख को संचालक मण्डल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। संचालक मण्डल के समस्त नवीन पदाधिकारियों का स्वागत संस्था प्रबंधक शाईस्ता सैय्यद, लेखापाल चंचला शिंदे, कायनात खान, देवकी वास्केल, निकहत शेख, भागवंती वर्मा आदि ने पुष्पमाला पहनाकर किया।

Dewas कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता किये जाने पर तीन ग्राम पंचायत सचिव निलम्बित…

देवास। जिले की जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत श्यामपुरा के सविच श्री राजेन्द्र पवार, ग्राम पंचायत पुनासा के सचिव श्री संतोष परमार एवं ग्राम पंचायत उदयनगर के सचिव श्री पप्पू राठोर को शासन के विभिन्न योजनाओं के कार्यों तथा पंचायत उपनिर्वाचन के कार्य में लापरवाही, अनियमितता, सीएम हेल्पलाईन एवं जनकल्याणकारी कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागली द्वारा सचिवों के विरूद्ध प्रस्तुत अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास द्वारा तत्काल प्रभाव से उक्त तीनों सचिवों को निलम्बित किया हैं।

Dewas सुबह 10 बजे बाद संचालित होंगे नर्सरी से 12वी तक के स्कूल…

• ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किया आदेश, परीक्षा तय समय पर होगी..

देवास। बढ़ती ठंडा देखते हुए कलेक्टर ने नर्सरी से 12वी तक के स्कूल 10 बजे बाद संचालित करने के आदेश जारी किया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है की जिला अन्तर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त/मान्यता प्राप्त/सीबीएसई /आईसीएसई/माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों के प्राचार्थी/संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि शीततऋतु एवं तापमान में आई गिरावट की दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वी तक के समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन करते हुए अपने-अपने स्कूलों का संचालन आगामी आदेश तक प्रत 10.00 बजे बाद से करना सुनिश्चित करें। परीक्षा संचालन समय यथावत रहेगा।

Dewas ‘’मिलावट से मुक्ति अभियान’’ के तहत अनिक मिल्क प्रोडक्ट और अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी में की कार्रवाई…

• गाय के घी, गाय का बटर, प्‍लेन बटर, घी के सैंपल लैब भेजे, 2 हजार किलोग्राम गाय का बटर किया जब्त..

देवास। नगर तहसीलदार पूनम तोमर तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने ‘’मिलावट से मुक्ति अभियान’’ के तहत अनिक मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड ग्राम बिलावली देवास एवं अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी ग्राम राबडिया में कार्रवाई की गई। जिसमें अनिक मिल्क प्रोडक्ट से गाय के घी, गाय का बटर, प्‍लेन बटर के सैंपल लिए गए एवं 2 हजार किलोग्राम गाय का बटर जप्त करने की कार्रवाई की गई। अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी से गाय का घी एवं घी का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। सभी नमूने जांच के लिए राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। जिले में इस प्रकार की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

Dewas भाजपा पार्षद को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

देवास। शहर के वार्ड क्रमांक 32 से भाजपा की पार्षद निधि वर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है जिसको लेकर उनके पति और पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को धमकी देने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही करने के लिए आवेदन पत्र सौंपा है।

कार्यवाही हेतु सौंपे गए पत्र में लिखा है की वार्ड क्रमांक 32 से पार्षद निधि वर्मा को वार्ड में ही रहने वाले सुनील माली द्वारा वीडियो जारी कर जान से मारने की धमकी दी गई है। सुनील द्वारा पहले भी कई बार उन्हें (पार्षद निधि वर्मा) और उनके पति प्रवीण वर्मा को कई बार मौखिक रूप से जान से मारने की धमकी दी गई थी। और सुनील माली से पार्षद निधि वर्मा और उनके पति प्रवीण वर्मा को जान का खतरा है।

कार्यवाही हेतु दिए गए पत्र में भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर कर समर्थन देकर कार्यवाही करने का कष्ट करने का आग्रह किया है।

मामले में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ, जिला संयोजक पंकज वर्मा

द्वारा कहा गया की वार्ड पार्षद के चुनाव में हार होने पर कांग्रेसियों ने वार्ड क्रमांक 32 की महिला पार्षद निधि प्रवीण वर्मा को वीडियो जारी कर जान से मारने की धमकी दी है। विगत दिवस जारी एक वीडियो में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट सुनील माली ने वार्ड क्रमांक 32 में उप चुनाव की तैयारी होने की बात कहते हुए हथियार तैयार होने की बात कही है। पंकज वर्मा ने बताया कि यह कांग्रेस का चरित्र रहा है कि जब सीधी लड़ाई में जनता उन्हें नकार देती है तब वह अपनी गंदी मानसिकता के चलते इस प्रकार के असंवैधानिक तरीकों का उपयोग करते हैं l
कांग्रेस की चाल चरित्र और चेहरा यही रहा है कि उन्होंने हमेशा से महिलाओं के प्रति गंदी मानसिकता का परिचय दिया है और अब वह वार्ड में हुई हार को लेकर इतना नीचे गिर गए हैं कि एक महिला जनप्रतिनिधि की हत्या की योजना बना रहे है। इस प्रकार के निकृष्ट विचारों के लोगों के विरुद्ध तत्काल पुलिस को कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है।

Dewas नाबालिक को डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले किराना दुकान संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

देवास। जिले के थाना हरणगांव अंतर्गत पीड़ित की रिपोर्ट पर एक किराना दुकान संचालक को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर शनिवार को पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पर हाजिर होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की करीब 6 महीने पूर्व मेरी पहचान गांव के ही नीलेश पिता नर्मदाप्रसाद परमार जाति बलाई से हुई थी, मेरी नीलेश से बातचीत होती थी, मेने 2 महीने नीलेश से बात की बाद में मेरे परिजनों को पता लगने पर मैंने नीलेश से बात करना बंद कर दिया। नीलेश की गांव में ही किराना दुकान है गांव में आते जाते समय नीलेश मुझे धमकी देता था कि तुझे मुझसे मिलना पड़ेगा नहीं तो में तुझे जान से खत्म कर दूंगा। डर के कारण यह बात मेंने किसी को नहीं बताई। देवउठनी ग्यारस से करीब 4 दिन बाद नीलश मुझे मिला उसने मुझे फिर धमकी दी कि आज रात 1 बजे मेरे घर के पास मुझसे मिलने आना, मेरे घर पर उस दिन कोई नहीं था में घर पर अकेली थी तो में डर के कारण रात में नीलेश के घर के पास गई वहां नीलेश मुझे उसके घर के पास निर्माणाधीन मकान में लेकर गया और मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया। उसके करीब 4 दिन बाद नीलेश ने मुझे फिर धमकी दी कि आज रात मुझसे मिलने आना नहीं तो में उस रात की बात तेरे घर वालों को बता दूंगा, यह बात सुनकर मे डर गई डर के कारण उस रात फिर में नीलेश से मिलने गई फिर नीलेश ने मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और मुझे धमकी दी कि अगर घर पर किसी को कुछ भी बताया तो जान से खत्म कर दूंगा बाद मेंने हिम्मत करके यह बात अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई और शनिवार को ही आरोपी नीलेश पिता नर्मदाप्रसाद परमार उम्र 19 वर्ष निवासी किशनपुर को गिरफ्तार कर धारा 376,506 व लैंगिक अपराधों की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।