Dewas आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती को बचाने वाले टीपू सुल्तान को किया सम्मानित…

• शिप्रा नदी में आत्महत्या के लिए कूदी युवती को टीपू ने बचाई थी जान

देवास। नववर्ष की शुरुआत के पहले दिन रविवार को शिप्रा नदी में 19 वर्षीय मोनाली नामक युवती आत्महत्या करने के इरादे से ब्रिज ने नदी में कूद गई थी। जिसे बचाने वाले गोताखोर टीपू सुलतान को आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने 5000 रुपए की नगद राशि और प्रशंशा पत्र सौंपकर सम्मानित किया है।

रविवार को शिप्रा नदी में आत्महत्या करने के इरादे से ब्रिज से नदी में छलांग लगाने वाली युवती को वहा के स्थानीय ने देखा और वहा से गुजर रहे एक ट्रक ड्राइवर ने रस्सी की मदद मांगी जिसके बाद स्थानीय लोगो और गोताखोर टीपू सुल्तान की मदद से युवती को सकुशल नदी से बाहर निकलकर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया था जहा से उसे इंदौर रेफर किया गया था।
अपनी जान पर खेलकर युवती की जान बचाने वाले युवक टीपू सुल्तान की पुलिस कप्तान डॉ. शिवदयाल सिंह ने प्रशंसा की करते हुए 5000 रुपए नगद की इनाम राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। साथ ही पुलिस की तरफ से
शिप्रा बचाओ समिति को जीवन बचाने सम्बन्धी संसाधन उपलब्ध कराए गए है।
भविष्य के लिए भी लाइफ जैकेट, लाइफ बाय, रस्से , टॉर्च इत्यादि प्रदान किए है। इसी के साथ उन्होंने लगातार होती घटनाओं को संवेदना से लेते हुए तत्काल होम गार्ड से एक नाव लगाने के भी निर्देश भी दिए है।

Dewas जिला अस्पताल में पहली बार एक माह में हुई 1000 डिलेवरी

देवास। जिले में शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रम योजनाओं का अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने अनुभवी चिकित्सक स्टॉफ द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी युक्त मशीनों एवं उपकरणों से जॉच कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जा रहा हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र आसपास के क्षेत्र से प्रसव हेतु जिला अस्पताल में आते हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 एवं माह 800 से 900 तक गर्भवती महिलाओं का प्रसव किया जा रहा है । वर्ष के अंतिम माह दिसंबर 2022 को जिला अस्पताल देवास में पहली बार एक माह में 1000 डिलेवरी करवाई गई। जिसमे सामान्य प्रसव 679 और ऑपरेशन द्वारा 321 प्रसव करवाए।

सिविल सर्जन डॉ विजयकुमारसिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में अप्रैल 2022 से दिसंबर 2022 तक 09 माह मे 7 हजार 561 डिलेवरी अस्पताल मे करवाई गयी जिसमे 5 हजार 137 नार्मल डिलेवरी और 2 हजार 224 सिजर से प्रसव करवाये गये। शासन की महत्वपूर्ण योजना में माँ ओर शिशु की पूर्ण सुरक्षा 108 एम्बुलेंस जननी द्वारा घर तक निः शुल्क परिवहन सुविधा दी जा रही है।

Dewas युवती ने लगाई शिप्रा नदी में छलांग, मौजूद लोगो ने बचाया

देवास। कल जब पूरा शहर नए साल का जश्न मना रहा था तभी ए बी रोड पर शिप्रा नदी के नए ब्रिज से दोपहर में 19 वर्षीय युवती ने अचानक ही ब्रिज से नदी में छलांग लगा दी। वहा मौजूद लोगो ने गोताखोर की मदद से युवती को बाहर निकाला व उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी अनुसार मोती बंगला क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से शिप्रा नदी में ब्रिज से कल तकरीबन 4 बजे छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाते हुए वहा से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने देख लिया जिसके बाद उसने वहा मौजूद लोगो और गोताखोर के मदद से युवती को नदी से बाहर निकाला व पुलिस को सूचना देकर 108 एंबुलेंस को मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।

Dewas नववर्ष पर शहर ने 27 स्थानों पर पुलिस ब्रेथ एनालाइजर के करेगी चेकिंग…

• शराब पीकर वाहन चलाने पर होगी वाहन जब्ती के साथ न्यायालय की कार्यवाही..

देवास। नववर्ष और 31st की रात में युवाओं में पार्टी में शराब पीकर जश्न करने का माहौल चरम पर है पर पुलिस ने इसपर अंकुश लगाने के लिए शहर में 27 स्थानों तथा जिले में 56 स्थानों पर चेकिंग स्थल बनाए है। चेकिंग स्थल पर नए वर्ष की रात्रि ऐसे सभी लोग जो शराब पीकर वाहन चालन करेंगे उनके विरुद्ध पुलिस का सख्त एक्शन लेकर कार्यवाही करेंगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में शहर में 27 स्थानों पर और संपूर्ण जिले में लगभग 56 स्थानों पर वाहन चेकिंग की जाएगी। सभी स्थानों पर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब की चेकिंग की जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता है, तो उसके के विरुद्ध वाहन जब्ती के साथ-साथ न्यायालय की कार्यवाही भी की जाएगी। पुलिस की ओर से जारी संदेश में उन्होंने कहा है की देवास पुलिस नववर्ष की शुभकामनाएं देती है साथ ही यह भी चाहती है कि आने वाला वर्ष आपके लिए खुशियों से भरा और मंगलमय हो अतः अपने और अपने परिवार की चिंता करते हुए कृपया शराब पीकर वाहन न चलाएं।

Dewas जंगल में जाल डालकर शिकार के लिए बैठा फरार चंदन तस्कर गिरफ्तार

देवास। वन परिक्षेत्र देवास में एक वर्ष से फरार कुख्यात चंदन तस्कर को वन्य प्राणीयो का शिकार एवं चंदन की तस्करी करते हुए नागदा जंगल से गिरफ्तार किया गया है।

वन संरक्षक पी एन मिश्रा के निर्देशन में वन मंडल देवास में वन अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वन परिक्षेत्र अधिकारी डी एस चौहान के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र देवास की बरोठा बीट में मोटरसाइकल द्वारा चंदन की तस्करी करते हुए एक आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल क्रमांक एम.पी.41 एमटी 4322 एवं 60 किलोग्राम वजन की 13 नग चंदन लकड़ी जप्त किया गया था। जिसमें आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसकी एक वर्ष से तलाश की जा रही थी। बीते 28 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर वन भ्रमण के दौरान रात को नागदा बिट के जंगल में जाल एवं फंदा डालकर शिकार की टोह में बैठा फरार आरोपी संतोष पिता लालू निवासी जगदीशपुरा देवास को मोके पर पकड़कर तीन नग जाल एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 41 एमएन 8148 तथा छह नग चंदन जिसका वजन 11.500 किलोग्राम था और 2 कुल्हाड़ी, 2 दराता, कुल मूल्य लगभग 1,00,000 का सामान जब्त किया है।

आरोपी के खिलाफ प्रकरण 2022 पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

ज्ञात हो कि नागदा जंगल में 15 दिवस पूर्व में तेंदुआ विचरण करते हुए बीट गार्ड नागदा द्वारा प्रत्यक्ष रूप से देखा गया था, उसी स्थल के पास आरोपी शिकार के लिए घात लगाकर बैठा था जो कि काफी संवेदनशील था समय पर कुख्यात आरोपी को पकडऩे पर वन्य प्राणी का शिकार नहीं हो पाया।

Dewas : शहर मे जगह-जगह बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने हेतु कलेक्टर को की शिकायत

देवास। शहर में खुले आम बिक मदिरा (दारु) व सभी प्रकार अवैध गतिविधियों पर शीघ्र अंकुश लगाए जाने को लेकर वार्ड 11 पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष अहिल्या शिवकुमार पंवार ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौपा।
शिकायत में श्रीमती पवार ने बताया कि शहर में हर गली महोल्ले में शराब की बिक्री हो रही है। डायरी सिस्टम चलाकर खुलेआम शराब ब्लैक में दी जा रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री नशा मुक्ती अभियान चला रहे है, वही दूसरी ओर गली-गली शराब, गाँजा, चरस बीक रहा है।
मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार इंग्लीश व देशी शराब की दुकान एक होना चाहिए, लेकीन एबी रोड बस स्टैंड के सामने आबकारी विभाग की मीलीभगत से इंग्लीश की दुकान अलग है और देशी की दुकान अलग है ऐसा क्यों? जिससे एबी रोड पर आये दिन वीवाद व एक्सीडेंट होते है। उज्जैन रोड पर रहवासी क्षेत्र में शराब की दुकान है, जिससे आस-पास के क्षेत्र के रहवासी परेशान है। कृपया इन दुकानों को यहां से हटाया जाए, क्योकि सड़क पर जाम लगता है वाद विवाद होता रहता है।
भोपाल रोड बायपास पर शराब की दुकान पर मनमाने भाव पर शराब बेची जा रही है। वही पास में बड़ा सारा आहता जहाँ बैठाकर शराब पीलाई जा रही है, जिसे शासन हारा तोड़ा गया था। लेकिन पुनः फीर से बढ़े स्तर पर खुलेआम शराब परोसी जा रही है। जितनी भी शराब की दुकानें हैं जो कि शहर के मुख्य मार्गो पर है उज्जैन रोड ब्रिज के दोनों और शराब की दुकानें हैं। एबी रोड पर मंडी के सामने वाली दुकान जहाँ पर शाम होते ही रास्ता बंद हो जाता है।
शराबियो की भीड़ लगी रहती है। जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। बस स्टेण्ड, पम्प चौराहा उज्जैन रोड, शीबा होटल के पास, वन मंडल, केलादेवी चौराहे पर स्थित शराब की दुकान है, जिससे रहवासी परेशान है। एबी रोड पर शाम होते ही जाम लग जाता है सारी दुकाने शहर के बाहर भेजी जाए। क्या आबकारी विभाग व प्रशासन की नजर इस ओर नही जाती।
श्रीमती पवार ने मांग की है कि इन गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु शख्त से शख्त कार्यवाही की जाए। अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Dewas : जिला वेयरहाउस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन

देवास। देवास जिला वेयर हाऊस के संचालकों की समस्याओं को लेकर मीटिंग आयोजित की गई मीटिंग में उपस्थित क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमान दीपक जी हवलदार मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन उज्जैन एवं जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के शाखा प्रबंधक श्री दिनेश शर्मा जी शामिल हुए देवास वेयर हाऊस संचालकों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई तथा सभी समस्याओं के निराकरण को लेकर आर. एम. साहब ने अति शीघ्र समस्या हल करने के लिए आश्वासन दिया साथ ही सभी वेयरहाउस संचालकों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश ठाकुर देवास, उपाध्यक्ष कैलाश टाडा खातेगांव, शैलेन्द्र होलानी कांटाफोड, सुरेन्द्र झाला टोंकखुर्द, अम्बाराम पाटीदार बागली, सुरेन्द्रसिंह राजपूत हाटपीपल्या, महामंत्री रमेश व्यास, कोषाध्यक्ष हिमांशु सेठिया, प्रवक्ता संजय व्यास कांटाफोड़, सहसचिव राजा पटेल सतवास, कार्यकारिणी सदस्य गिरिश धूत कन्नौद, अशोक पटेल देवास, विनोद पंवार खातेगांव, अजय अग्रवाल खातेगांव, राजा खान देवास, महेन्द्र व्यास देवास, अमित पटेल टोंकखुर्द नियुक्त किये गये। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थितजनों एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी।

Dewas पुलिस की गिरफ्त में वेयर हाऊस से सरकारी अनाज चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग

• पहले से जेल में बंद आरोपियों ने मिलकर मनाई थी साथ में चोरी करने की योजना, 12 लाख का चोरी का मश्रुका जप्त

देवास। विगत दिनों वेयर हाउस में बढ़ती चोरी की घटना और चोरी हुई सरकारी अनाज की वारदात सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर वेयर हाउस में चोरी करने वाली अंतरराज्य गैंग के 5 आरोपियों गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से लगभग 12 लाख का सामान जब्त किया है।

दरअसल वेयर हाऊस में अनाज चोरी की बढती हुई वारदातों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिसकर्मियों के मार्गदर्शन में टोंक थाना प्रभारी उमरावसिंह के द्वारा एक टीम गठीत की गई। गठित टीम द्वारा दिनांक 17 दिसंबर 2022 को थाना टोंकखुर्द जिला देवास पर सुचित्रा वेयर हाऊस पाडल्या रोड में हुई चौरी के संबंध मे पंजीबद्ध अपराध मे हुई वेयर हाउस के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये एवं हाई-वे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से अज्ञात आरोपीयो तलाश व पतारसी की गयी एवं आधुनिक तकनीक के आधार पर वेयर हाऊस मे चोरी करने वाले गेंग के को पकड़ा गया गैंग में आरोपीगण

  1. बंटी उर्फ विशाल उर्फ विकास मीणा उम्र 27 साल निवासी मक्सी, हाल आनंद नगर देवास।
  2. अंकित वर्मा उम्र 29 साल निवासी जबलपुर।
  3. शेरसिंह उर्फ शेरु गुर्जर उम्र 24 साल निवासी भोंरासा जिला देवास।
  4. मोहम्मद आसिफ उर्फ रिहान अहमद उम्र 20 साल निवासी जिला बस्ती (उ.प्र.)। 5. साजिद खान उम्र 22 साल निवासी इटावा देवास।
    को गिरफ्तार कर उनके पास से 68 नग चने कि बोरी एवं थाना शाहगंज जिला बैतुल से चोरी की गयी महिन्द्रा पिकअप सहित कुल 12 लाख का माल जप्त किया है।

आरोपीयो से पुछताछ करने पर उन्होंने बताया कि ये सभी आरोपी पहले छत्तीसगढ़ राज्य की महासमुंद जिला जेल मे एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में निरुद्ध थे जेल ही में चारो ने मिलकर योजना बनाई कि एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे छः महीने तक जमानत नहीं मिलती है। चोरी के अन्य प्रकरण मे मात्र पन्द्रह दिन के भीतर जमानत मिल जाती है इसलिए अब से जैल से बाहर निकलने के बाद साथ मे मिलकर चोरी का काम करेंगे। जेल से बाहर आने के बाद उक्त सभी आरोपीगणो ने थाना इच्छावर, सिहोर, अहमदपुर सिहोर, आष्टा सिहोर एवं देवास जिले के बेयर हाऊसो को निशाना बनाकर अनाज चोरी करना स्वीकार किया है।

Dewas सरपंच के फर्जी सील व हस्ताक्षर के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफतार किया

देवास। ग्राम पंचायत निपानिया की सरपंच के फर्जी लेटर पैड पर फर्जी सील और हस्ताक्षर कर बैंक में लोन के लिए प्रमाणपत्र देकर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल ग्राम पंचायत निपानिया देवास की युवा सरपंच शकुन्तला पंवार द्वारा देवास जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया था कि उनके नाम की फर्जी लेटर पेड जिसपर फर्जी सील व फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग किया जा रहा हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की जांच के दौरान यह पाया गया कि सचिन राठौर पिता हेमसिंह राठौर जाति कलौता उम्र 27 साल निवासी ग्राम अमलावती द्वारा अमलावती के रामचरण पटेल को उसकी अमलावती में विजयगंज मंडी रोड स्थित दुकान खुशी फेनीकेशन हेतु आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से 2 लाख का लोन दिलाने के लिये छल एवं कपटपूर्वक बेईमानी से पूर्व में जारी प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ कर प्रमाणपत्र बनाया गया था किंतु बैंक द्वारा क्रॉस वैरिफिकेशन के दौरान सरपंच द्वारा उक्त प्रमाणपत्र जारी करने का मना करने तथा सरपंच द्वारा इस संबंध में थाने पर आवेदन देने के कारण वास्तविकता सामने आने पर आरोपी सचिन राठौर पिता हेमसिंह राठौर जाति कलौता उमम्र 27 साल निवासी ग्राम अमलावती के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफतार किया जाकर विवेचना की जा रही हैं।

Dewas : 1 लाख 51 हजार की राशि चामुण्डा सेवा समिति ने टेकरी सौदर्यीकरण के लिए भेंट की

देवास। मां चामुंडा सेवा समिति धार्मिक, सामाजिक या कोई मानव सेवा का कार्य हो हर कार्य में अग्रणी भूमिका निभाती आई है। इसी कड़ी में गुरुवार को कलेक्टर परिसर में मां चामुंडा टेकरी के सौंदर्यीकरण के लिए समाजसेवी राजेश मांगीलाल तपासे द्वारा 100000 रुपए की राशि का चेक एवं समिति के प्रमुख रामेश्वर जलोदिया ने अपने पिता गोपाल जलोदिया की स्मृति में 51000 का चेक समाजसेवी दीपक मन्नुलाल गर्ग की उपस्थिति में उदासीन अखाड़ा के संत पूर्णानंदजी महाराज, ब्रह्माकुमारी बहन प्रेमलता के सानिध्य में कलेक्टर ऋ षव गुप्ता को भेंट किया।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि देवास में मां चामुंडा की वैभव गाथा सुनकर मन प्रसन्न है। मां चामुंडा की नगरी में मुझे सेवा का जो अवसर मिला है उसे में पूर्ण निष्ठा के साथ करूंगा। अन्य प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ मां चामुंडा टेकरी पर भी विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। हम सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं समाजसेवियों के सहयोग से ही कार्य संभव हो पाता है। सभी शहरवासी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं टेकरी के चाहूंमुखी में सहभागी बनें। इस अवसर पर शहर की सामाजिक धार्मिक संस्था सदस्यों के साथ ही समाजसेवी दीपक मन्नुलाल गर्ग, राजेश तपासे ,नरेंद्र मिश्रा दिनेश सांवलिया ब्रम्हाकुमारी भवन प्रेमलता आपुल श्री बहन, मनीषा बहन, बीएनपी सेवा समिति अध्यक्ष शुभम चक्रवर्ती, अभिषेक अवस्थी, मनकामेश्वर मंदिर के पुजारी कुलदीप मोदी, मानस भवन शिव मंदिर के पुजारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार नरेंद्र मिश्रा ने माना।