मृत अवस्था मे मिला अज्ञात युवक

देवास : आज सुबह उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे सिविल लाइन रेलवे पटरी के पास एक अज्ञात युवक का शव किन्नर की वेशभूषा में मिला है।

सूचना मिलते ही CSP विवेक सिंह चौहान व सिविल लाइन पुलिस मोके पर पहुंची, पुलिस को शव के पास से एक खून लगा हुआ पत्थर भी मिला है जिससे प्रथम दृष्टया हत्या होना लगाई जा रही है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है व पूरी घटना को विवेचना में ले कर शिनाख्त शरू कर दी है

जिंगल, विडियो, नुक्कड नाटक, आर्ट वर्क प्रतियोगिता मे नागरिको ने की भागीदारी

देवास। स्वच्छ भारत मिषन एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अन्तर्गत नगर निगम देवास द्वारा नागरिको मे स्वच्छता को लेकर जागरूकता लाने के लिये नागरीक प्रतिक्रिया के घटक अनुसार निकाय स्तर पर जिंगल, विडियो, नुक्कड नाटक, पोस्टर डिजाईन, आर्ट वर्क प्रतिस्पर्धा का आयोजन माह नवम्बर मे किया गया था। जिसमे शहर से नागरिको एवं बच्चो के द्वारा प्रतियोगिता मे भाग लेकर अपने गीत, विडियो, आर्ट वर्क को लेकर प्रविष्ठियां की है। जिसमे सभी घटको मे 25 से अधिक प्रविष्ठियां प्राप्त हुई है। जो नागरिको एवं बच्चो के द्वारा स्वच्छता पर आधारित सभी प्रविष्ठियो का विडियो तैयार कर निगम द्वारा तैयार माय देवास एप पर भेजा गया। प्रतियोगिता के संबंध मे आयुक्त विषालसिह चौहान ने बताया कि माय देवास एप पर प्राप्त प्रतियोगिताओ की प्रविष्ठियों का निगम द्वारा जल्द ही परिणाम घोषित किये जावेगें।

देवास – जिले में 5 जनवरी को आयोजित होगा 15 वर्ष से 18 वर्ष उम्र के किशोर बालक बालिकाओं हेतु स्कूलों में वैक्सीनेशन अभियान

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशन में कोविड टीकाकरण अभियान देवास जिले में निरंतर जारी है शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन के डोज़ लगाए जा रहे हैं सभी 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोर बालक बालिकाओं का स्कूलों में टीकाकरण किया जा रहा है। एवम 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण किया जा रहा है।

दिनांक 05 जनवरी 2022 को देवास जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 299 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन डोज़ लगाई जायेगी । कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।

अवधि पूर्ण होने के पश्चात भी नहीं बनी सड़क

नापाखेडी-खोकरिया रोड निर्माण के लिए जिलाधीश को दिया ज्ञापन

देवास। सुलपाखेड़ा के ग्रामीणजनों ने नापाखेड़ी-खोकरिया रोड निर्माण के लिए जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि उक्त रोड जिला मुख्यालय से 11 किमी की दूरी पर स्थित है तथा लगभग 12 गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। लोक निर्माण विभाग 18.8.2020 से इसका निर्माण कर रहा है। अनुबंध के अनुसार 17.06.2021 तक यह रोड पूर्ण हो जाना चाहिये था लेकिन आज दिनांक तक यह पूरा नहीं हुआ है। इस रोड़ की हालत बहुुत ही खराब हो गई है। रोड पर 1 वर्ष से बड़ी गिट्टी डाल रखी हैै जिससे कि आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। किसानों को अपनी उपज ले जाने तथा दूध व्यवसायियों को दूध, गरीब बीमार रोगियों तथा गर्भवती महिलाओं को अस्पताल आने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गिट्टी प्लांट के बड़ेे बड़े डम्फर इस रोड से निकलते है जिससे कि सड़क पर बिछी गिट्टी टायरों से उड़कर यात्रियों को चोंट पहुंचाती हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि उक्त सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करवाया जाए। इस अवसर पर बरोठा ब्लाक किसान कांगे्रस अध्यक्ष डॉ. रूपसिंह नागर, जगदीश नागर, रोहन नागर, डॉ. निलेश, डॉ. रवि, दीपक रामपुरा, संदीप सोनेेल, दिनेश पटेल, राकेश, कुलदीप नागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Dewas : मकर संक्राति पर्व पर होने वाली पतंगबाजी में नायलोन/चायना डोर प्रतिबंधित

विक्रेताओं के पास नायलोन/चायना डोर पाये जाने पर की जायेगी दण्‍डात्‍मक कार्यवाही

देवास : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सम्पूर्ण देवास जिले में मानव/पशु पक्षियों के जीवन की सुरक्षा बनाए रखने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जन सामान्य के हित/जान माल की रक्षा एवं लोक शांति को बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति मकर संक्राति पर्व पर होने वाली पतंगबाजी में न तो नायलोन/चायना डोर का निर्माण करेगा, न ही दुकानों में रखेगा, न ही क्रय-विक्रय करेगा एवं न ही उपयोग करेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

यह आदेश जन साधारण की सुविधा हेतु तत्काल पालन हेतु प्रभावशील किया जाना आवश्यक हो गया है। इतना समय उपलब्ध नहीं है कि जन सामान्य व सभी संबंधित पक्षों को उक्त सूचना की तामिली की जा सकें। अतः यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (2) के अंतर्गत एक पक्षीय पारित किया जाता है। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है, अपने अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम/एसडीओ (पी) आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे। यह आदेश 02 माह तक प्रभावशील रहेगा।

देवास जिले में मकर संक्राति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है जिसमें वृहद स्तर पर पतंगबाजी की जाती है। विगत वर्षों में पतंग बाजी में चायना डोर का उपयोग अधिकता से किया गया है। चायना डोर का मटेरियल अत्यधिक तेज धार तथा खतरनाक होता है चायना डोर के उपयोग के कारण पूर्व में राहगीरों/ पशु – पक्षियों के कटने तथा चोट पहुंचने की घटनाएं घटित हुई है। चायना डोर के उपयोग से दुर्घटना होना संभावित है जिससे जन-धन एवं पशुहानि होने के साथ विवाद होने की संभावनाएं बनी रहती है तथा आमजनों में चायना डोर के विक्रय एवं उपयोग को लेकर असहमतियां भी व्यक्त की जाती रही है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सम्पूर्ण देवास जिले में मानव/पशु पक्षियों के जीवन की सुरक्षा बनाए रखने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जन सामान्य के हित/जान माल की रक्षा एवं लोक शांति को बनाए रखने के लिए नायलोन/चायना डोर को प्रतिबंधित किया है। जारी आदेश का पालन कराने के लिए कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला के मार्गदर्शन में एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने देवास शहर में चायना डोर विक्रय करने वाले वालें व्‍यापारियों की बैठक ली। उन्‍हें बैठक में बुलाकर समझाईश दी गई कि चायना डोर के विक्रय पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है, किसी भी विक्रेता के पास चायना डोर पाये जाने पर सामग्री जप्‍त कर दण्‍डात्‍मक कार्यवाही की जायेगी। प्रशासन द्वारा दुकानोंपर चाइना डोर की जांच के लिए निरन्‍तर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में तहसीलदार देवास पुनम तोमर सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सजा भव्य व आकर्षक फूल बंगला

रात्रि को महाआरती के साथ भजन संध्या व महाप्रसादी का होगा आयोजन

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/01/Untitled-57_1080p_1.mp4

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संस्था सार्थक द्वारा खेड़ापति मंदिर पर भजन संध्या एवं महाआरती का आयोजन 4 जनवरी को रखा गया है। संस्था संयोजक पं. दीपेश कानूनगो ने बताया कि 4 जनवरी को खेड़ापति मंदिर पर फूल बंगला, महाप्रसादी, भजन संध्या एवं महाआरती का आयोजन रखा गया है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/01/Untitled-58_1080p.mp4
https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/01/Untitled-57_1080p_2.mp4
https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/01/Untitled-58_1080p_1.mp4

भजन संध्या में भजन गायक विजय चौहान अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगी। संस्था का यह 6 वां वर्ष है। संस्था सार्थक ने भक्तजनों से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर भजन संध्या एवं फूल बंगले का आनंद लेकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/01/Untitled-59_1080p-1.mp4

Dewas : जिले में मिला और एक कोरोना संक्रमित मरीज़

देवास। यह वर्ष शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी को शहर के सिविल लाइन के गणेश विहार कॉलोनी में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मुंबई से देवास आया था। वही अब 2 जनवरी को प्राप्त कोरोना हेल्थ बुलेटिन में एक 26 वर्षीय लक्ष्मी नगर निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। तो आज 3 जनवरी वाली कोरोना हेल्थ बुलेटिन में रेहती खातेगांव, देवास निवासी एक 60 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है।
यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का टोंकखुर्द में हुआ भव्य स्वागत

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के टोंकखुर्द दौरे का प्रारंभ नावदा ,कलमा, चिडावद ,आलरी,भेरवा खेड़ी,हरनावदा से हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल व मंडल महामंत्री राकेश सिंधल ,जितेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में युवा मोर्चा के नेताओ ने जगह – जगह मंच से पुष्प वर्षा कर सोनी का भव्य स्वागत किया। सोनी ने टोंकखुर्द नगर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने नगर के दौरे का प्रारंभ किया।

फ्रीगंज पर सोनी का भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम गालोदिया ,बैंक ऑफ इंडिया चौराहे के पास मंडल महामंत्री जितेंद्र मंडलोई, निखिल साहू अशोक साहू भगत सिंह चौराहे पर मंडल महामंत्री राकेश सिंधल, कृषि विभाग कार्यालय के पास पपलेश पांचाल, शक्ति माता चौराहे पर दिलीपसिंह दोंता व दिन दयाल परिसर में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने किया ।इस दौरान सोनी ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आगे सूरज कुंड के पास भाजपा जिला मंत्री अनूप सिंह सेंधव व तहसील चौराहे पर मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव के नेतृत्व में सोनी का जोरदार स्वागत किया। सोनी ने स्व. रण बहादुर सिंह चावडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दौरे का समापन किया। इस अवसर पर रघुवीर सिंह, मोकन सिंह राजपूत ,कमल चंद्रवंशी, नितेश पटेल ,आशीष केलोदिया, राजेंद्र वर्मा, कैलाश केलोदिया, विशाल चंद्रवंशी ,विकास पटेल ,रवि पटेल ,सोनू पटेल ,नवीन राठौर,राजेश सोलंकी, मुकेश परमार हर्ष पटेल, मनीष पटेल, लाखन गालोदिया,राजेश शर्मा,दीपेश नागर,सनी जैन, प्रदुम सोनी, बाल कृष्ण गहलोत,जीवन प्रजापति,अर्जुन कुशवाह, सुरेश अधिकारी,शिव चौधरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधि कारी ,कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोरोना गाइडलाइन का नहीं हुआ पालन
सोनी के टोंकखुर्द दौरे पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जमकर धज्जियां । अपने नगर के दौर के दौरान न तो भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी मास्क पहना था और न ही किसी अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने।और तो और भाजपा नेताओ द्वारा बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते देखकर प्रशासन मुक दर्शक बना रहा।

औदुम्बर महासभा देवास द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

जिसके अंतर्गत बुजुर्ग, सेवानिवृत्त समाज जन, विशिष्ट कार्य,कोरोना योद्धाओं,प्रतिभा सम्मान के साथ ही गणेशोत्सव पुरस्कार वितरण भी किया गया

देवास : सम्मान समरोह के मुख्य अतिथि श्री सतीश जी जोशी अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ,श्री अखिलेश जी द्विवेदीनिजानन्द सेवा समिति,श्री संजय शुक्ला सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष,के साथ ही श्री घनश्याम जोशी रंगवासा अध्यक्ष,श्री प्रवीण उपाध्यायअध्यक्ष रतलाम महासभा,श्रीमती इंदु उपाध्याय, श्रीकमल किशोर कानूनगो अध्यक्ष महासभा कमला पुर,रमेश चन्द्र कानूनगो महासभा नेवरी,एवम श्री कृष्णकांत जोशी सोनकच्छ तथा साथ ही महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर चौधरी,श्री श्याम पेशकार जी,श्री सतीश जी दुबे,व डॉ किशोर दुबे आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे ये वो अवसर था जब सभी अध्यक्ष एकसाथ मंचासीन हुए
कार्यक्रम का संचालन एवम अतिथियों का परिचय श्री जयंत जी शर्मा प्रधानमंत्री औदुम्बर महासभा देवास द्वारा किया गया
सरस्वती वंदना श्रीमती वीणा कानूनगों द्वारा प्रस्तुत की गई
सभी विशेष आमंत्रित अतिथियों का स्वागत श्री ओम प्रकाश जी चौधरी अध्यक्ष एवम समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा किया गया
सभी अतिथियों का कवितामयी शब्दो द्वारा स्वागत डॉ. किशोर दुबे ने किया
बुजुर्ग का सम्मान संचालन श्री जयंत शर्मा, गणेशोत्सव पुरस्कार वितरण का संचालन उत्सव मंत्री श्री कोमल दुबे एवम श्रीमती रीना जोशी,प्रतिभा सम्मान का संचालन श्रीमती श्रीमती अनुराधा दुबे एवं श्री हेमंत कानूनगो ,सेवा निवृत्त समाज जनों के सम्मान का संचालन श्रीमती प्रवीणा दुबे एवम श्री रमाकांत चौधरी ने किया,विशिष्ट प्रतिभा सम्मान का संचालन श्री नयन कानूनगो एवम श्री विकास उपाध्याय ने किया,श्रीमती संध्या पेशकार द्वारा गणेशोत्सव निर्णायक मंडल का संचालन तथा कोरोना योद्धाओं के सम्मान का संचालन श्री राधेश चौधरी एवम श्रीमती गरिमा शर्मा ने किया

कार्यक्रम के बीच दिव्यानी दुबे एवम विनीता दुबे द्वारा द्वारा शानदार नृत्य की प्रस्तुति,कु. अनुष्का राजेश जोशी द्वारा बहुत ही मनमोहक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति,कु.अर्चिशा संजय जोशी द्वारा नृत्य की प्रस्तुति तथा शिवानी कानूनगो द्वारा इतनी शक्ति हमे देना दाता गीत की प्रस्तुति दी गई इन सभी प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया

श्री अखिलेश जी द्विवेदी निजानन्द सेवा समिति की और से देवास महासभा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में श्री श्रीराम पुराणिक एवम श्रीमती कोमल दुबे को को पुरस्कृत किया गया तथा निजानंद सेवा समिति की और से प्रतिवर्ष सक्रिय पुरुष कार्यकर्ता एवम श्रीमती संगीता द्विदेदी की और से सक्रिय महिला कार्यकर्ता को प्रतिवर्ष पुरस्कृत करने की घोषणा की गई
साथ ही अपने उदबोधन में श्री द्विदेदी ने महासभा देवास की एकता एवम सद्भाव का जिक्र करते हुए महासभा देवास की प्रशंसा की तथा साथ ही औदुम्बर महासभा देवास को 5,101 रुपए का दान किया
स्व. श्रीमती शांति देवी की इच्छानुसार उनकी स्मृति में उनके पुत्र श्री प्रदीप जी दुबे एवम दुबे परिवार की और से ₹1,21000/- महासभा सभा देवास को प्रदान किए
कार्यक्रम में श्रीमती शची कानूनगो,श्रीमती ज्योति चौधरी,श्रीमती दीप्ति कानूनगो,श्रीमती सुनीता जोशी,विनीता जोशी, पुरस्कार वितरण में सहयोगी बनी
श्री ललित शर्मा पत्रकार दबंग दुनिया ने सर्वाधिक अंक अर्जित करने पर श्री आर्यन शर्मा एवं कु. प्रियांशी जोशी को 500-500 रुपए अपनी और से पुरस्कार में दिए
तत्पश्चात महासंघ अध्यक्ष श्री सतीश जी जोशी ने अपने उदबोधन में कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बताया,रतलाम अध्यक्ष श्री प्रवीण उपाध्याय,सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री संजय जी शुक्ला, रंगवासा अध्यक्ष श्री घनश्याम जी जोशी सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा के साथ ही श्री ओम प्रकाश जी चौधरी एवम कार्यकारिणी की प्रशंसा की,श्री सतीश जी दुबे ने भी कार्यक्रम को भव्य बताया साथ ही औदुम्बर गार्डन हेतु शुभकामनाएं भी दी
श्री ओम प्रकाश जी चौधरी अध्यक्ष महासभा देवास द्वारा अपने भाषण में सफल कार्यक्रम हेतु सभी समाज जनों को सहयोग हेतु धन्यवाद दिया
कार्यक्रम मे कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी भावेश कानूनगो, प्रकाश दुबे, दिलिप उपाध्याय, भरत चौधरी, जगदीश कानुनगो, सुरेश चौधरी, गजेंद्र चौधरी, राजेन्द्र पुराणिक, अभिषेक जोशी हरीश चौधरी महेश जोशी, दीप्ती कानुनगो, चिन्तामणि उपाध्याय, विनिता जोशी ज्योति चौधरी, श्रीराम पुराणिक कौशल पुराणिक सत्येंद्र जोशी, अखिलेश जोशी उपस्थित रहे एवं, राजेश दुबे तथा राधेश्याम जोशी का सहयोग सराहनीय रहा.।
उसके बाद सभी ने भोजन ग्रहण किया
अंत मे आभार श्रीमती गरिमा शर्मा ने माना

उस्ताद अमानत अली खा साहब को पुण्यतिथि के मौके पर याद किया

देवास। विश्व के श्रेष्ठ ठुमरी गायकों में शुमार भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गुरु उस्ताद अमानत अली खां साहब की 74 वीं बरसी (पुण्यतिथि) के मौके पर उनकी कब्रगाह वारसी नगर कब्रस्तान देवास में फूलों की चादर पेश कर उनका स्मरण किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, समिति अध्यक्ष मुनव्वर खान, पीसीसी  प्रतिनिधि संतोष मोदी, सचिव आनंद गुप्ता, शाहबुद्दीन मंसूरी व उनके चाहने वालों ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर राजानी ने खां साहब के संगीतमय जीवन पर प्रकाश डाला। संगीत सम्राट उस्ताद रज्जब अली खां साहब की पुण्यतिथि आगामी 8 जनवरी को राष्ट्रीय स्मारक पर मनाई जाएगी।