देवास : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 03 आरोपियों को जिला बदर किया है। जिसमें आरोपी विनोद पिता जगदीश मालवीय उम्र 23 साल निवासी देवास को दो माह के लिए, आरोपी रितेश उर्फ चिन्टू पिता भैयालाल उम्र 35 साल निवासी देवास को तीन माह के लिए तथा सूरज बौरासी पिता हीरालाल बौरासी उम्र 32 साल निवासी देवास को छ: माह के लिए जिला बदर किया है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
Category: देवास
विश्वविख्यात जया किशोरी जी की भागवत कथा 12 जनवरी से
मास्क व दोनों टीके लगा चुके भक्तों को ही मिलेगा प्रवेश
देवास । माँ गंगा जन कल्याण समिति के तत्वाधान में प्रसिद्ध कथा वाचिका जयाकिशोरी की भागवत कथा का आयोजन आगामी 12 से 18 जनवरी तक किया जा रहा है। आयोजन में निशुल्क सामूहिक एवम पुनर्विवाह सम्मेलन भी आयोजित किये जायेंगे। समिति द्वारा इस संबंध में एक पत्रकार वार्ता रख दी गई जानकारी।
समिति के महंत कमलगिरी गोस्वामी ने बताया कि जयाकिशोरी जी की भागवत कथा देवास में करवाने के प्रयास बीते छह सालों से किये जा रहे थे। पहले हमें 2019 की तिथि मिली थी, मगर किन्हीं कारणों से आयोजन नही हो सका। इसके पश्चात मई 21 में समय दिया गया था, मगर कोविड और लॉकडाउन के कारण आयोजन नही किया जा सका। तीसरी बार अब 12 से 18 जनवरी के समय तय हुआ है।कथा के पीछे हमारा एक ही उद्देश्य है कोरोना काल में हुए दिवंगतो की आत्मशांति एवं मोक्ष की प्राप्ति हो।
12 जनवरी से स्थानीय पुलिस ग्राउंड पर प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कथा होगी। कथा के पहले दिन 12 जनवरी विवेकानंद जयंती पर सुबह 9 बजे से सयाजी द्वार से एक कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें देशभर की 11 पवित्र नदियों, 03 महासागर और स्वर्ण मंदिर अमृतसर के पवित्र कुंड से लाये गए जल के कलश और शौर्य की प्रतीक भगवा ध्वजा लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों भक्त सम्मिलित होंगें।
इस अवसर पर 18 जनवरी को सुबह 7 से 11 बजे तक सर्व समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह एवम पुनर्विवाह सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए आयोजन के लिए सभी प्रशासनिक अनुमति प्राप्त कर ली गई है तथा कथास्थल पर पांडाल में कोविड नियमो के तहत टीके के दोनों डोज़ ले चुके मास्कधारी भक्त ही प्रवेश पा सकेंगे।पवित्र नदी और समुद्र के जल लाने वाले समिति के सदस्य दलो का पत्रकारों ने सम्मान कर दल को रवाना किया। आभार कपिल यादव ने माना।
श्री चंदाप्रभु स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस पर आयोजित हुआ मंदिर का वार्षिक कार्यक्रम
विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ हुई आयोजित, समाजजनों ने उत्साह के साथ लिया भाग
देवास। वर्ष 2021 के अंतिम दिन 31 दिसम्बर को मूलनायक भगवान श्री चंदाप्रभु स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस के उपलक्ष्य में सुतार बाखल स्थित श्री चंदा प्रभु मणिभद्र स्वामी श्वेताम्बर जैन मंदिर में 2 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 31 दिसम्बर शुक्रवार को दोपहर में मंदिर जी मे भव्य नवपद जी की पूजा की गई जिसके लाभार्थी स्व. गीताबाई रतनलालजी पतासे वाले थे। जिसके बाद मंदिर जी मे ही रात्रि में भव्य आरती व भक्ति का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस रविवार को बालगढ़ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुए। द्वितीय दिवस हुए कार्यक्रम में प्रातः 10:00 बजे स्वल्पाहार का आयोजन किया गया उसके पश्चात प्रातः 11.00 बजे से बच्चों के प्रश्न उत्तर लिखित प्रतियोगिता आयोजित हुई। व उपस्थित समाजजन (महिला-पुरुष, युवक, युवती) के बीच ज्ञानवर्धक व विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरुस्कार रात्रि आरती के पश्चात वितरित किये गए
प्रतियोगिताओ के बाद दोपहर में सामूहिक चर्चा कर एवं वर्षभर में मंदिर जी में होने वाले कार्यक्रम कि जानकारी दी गयी। जिसके पश्चात स्नेहभोज हुआ, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदेश्वर मंदिर व शंखेश्वर मंदिर के पदाअधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दोनों दिन बड़ी संख्या में समाजजन उपस्तिथ हुए।
देवास में फिर आया कोरोना संकट..!
• लक्ष्मी नगर निवासी 26 वर्षीय महिला की रिपोर्ट आई कोरोना
देवास। वर्ष 2022 देवास वालो के लिए संकट लेकर आया है। यह वर्ष शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी को शहर के सिविल लाइन के गणेश विहार कॉलोनी के एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था। वही अब 2 जनवरी को प्राप्त कोरोना हेल्थ बुलेटिन में प्राप्त 1207 लोगो की जाँच रिपोर्ट में एक 26 वर्षीय लक्ष्मी नगर निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।
चीन की विस्तारवादी सोच एवं नीतियाँ भारतवर्ष के लिए बड़ा खतरा – श्री तिवारी
• भारत तिब्बत समन्वय संघ की जिला बैठक में जिला कार्यकारिणी घोषित
देवास। चीन की विस्तारवादी सोच एवं नीतियाँ भारतवर्ष के लिए बड़ा खतरा है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात पंचशील के सिद्धांतो एवं हमारे तत्कालीन नेतृत्व की उदासीनता के चलते तिब्बत पर चीन ने कब्जा कर लिया, आज तिब्बत वासी चीन से मुक्ति के लिये छटपटा रहे है। हमे कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिये परमिट लेना पड़ता है। भारत तिब्बत समन्वय संघ कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का संकल्प जन जन तक पंहुचाएगा। संघ के प्रांतीय महामंत्री शिवेन्द्र तिवारी ने सरस्वती शिशु मंदिर हाटपिपलिया में आयोजित देवास जिला बैठक को सम्बोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किये। मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से प्रारंभ हुई जिला बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक मनोहर विश्वकर्मा ने संगठन की संरचना एवं कार्य पद्धति पर मार्गदर्शन प्रदान किया। भारत तिब्बत संघ के प्रांतिय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रांतीय युवा शाखा अध्यक्ष आशुतोष मीणा ने भी बैठक को सम्बोधित करते हुए चीन की विस्तार वादी नीतियों को सिर्फ भारत ही नहीं अपितु पुरी दुनिया के लिये खतरा बताया। अतिथियों का परिचय प्रांतिय कोषाध्यक्ष निर्माण सोलंकी एवं स्वागत जिलाध्यक्ष आनन्दसिंह ठाकुर ने किया। बैठक का संचालन प्रांतिय मंत्री मनोज जोशी ने किया। यह जानकारी देते हुए जिला प्रचार प्रमुख शेखर कौशल ने बताया कि बैठक में संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित की गयी।
कार्यकारिणी में जिला महामंत्री जगदीश सेन, जिला कोषाध्यक्ष विनोद जैन, युवा शाखा प्रमुख पवन विजयवर्गीय, जिलामंत्री भूपेन्द्र ठाकुर देवास, ओमप्रकाश शर्मा सतवास, मुकेश गुप्ता बागली, संतोष गोठी डेहरिया साहु, ओमप्रकाश जायसवाल भौंरासा, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण पटेल खातेगांव, रामभरोसे जिनोदिया कन्नौद, सुनील योगी बागली, यशवंत नेहरू पीपलरावां, राजेन्द्र पटेल टोंकखुर्द को मनोनीत किया गया। आईटी विभाग से जिला प्रमुख जयदेव वर्मा देवास बनाए गए।
नव वर्ष पर भगवान गजानन गणपति से जन जन के कल्याण के लिए मुख्य पुजारी भट्ट द्वारा की गई प्रार्थना
भौरासा (अभय नागर)। नव वर्ष की सुबह पर जन जन के कल्याण के लिए खजराना रिद्धि सिद्धि के दाता गणेश जी की सुबह की भव्य आरती खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी जयदेव जी भट्ट द्वारा उतारी गई एवं 2022 का आगमन नव वर्ष की इस बेला पर उन्होंने जन जन के कल्याण के लिए सुख समृद्धि देशवासियों पर भगवान गजानन गणपति अपनी असीम कृपा बनाए रखे और करो ना कि इस महामारी से देशवासी सहित विश्व को मुक्ति दिलाएं ऐसी उन्होंने भगवान गजानन गणपति से प्रार्थना कर जनकल्याण की अलग जगाने का कार्य किया है यह जानकारी उन्होंने उन्होंने सभी भक्तों को दी वही आरती के पश्चात भक्तजनों में प्रसाद वितरण किया गया वहीं आगामी त्यौहार 26 जनवरी 2022 को भगवान गजानन गणपति के मंदिर को तिरंगे गुब्बारे एवं विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा और पहली बार खजराना गणेश पर झंडा वंदन कर राष्ट्रीय गीत गाय जाएगा
यह जानकारी खजराना मुख्य पुजारी जयदेव जी भट्ट द्वारा दी गई वहीं नव वर्ष की इस मधुर बेला में भगवान गजानंद गणपति की आरती अवसर पर भक्तों में प्रशासनिक अधिकारी एवं समस्त पुजारी गण उपस्थित थे।
Amaltas hospotal: कोविड के साथ ही आयुष्मान योजना में अमलतास ने किया बेहतर काम…
महामहिम राज्यपाल सिंफनी 2021 पुरुस्कार और वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन
देवास। अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस सिंफनी 2021 का पुरस्कार एवं वार्षिक उत्सव समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कर्नाटका के राज्यपाल माननीय थावर चंद गहलोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल महोदय ने सम्मान पाने वाले छात्रों की प्रशंसा की। साथ ही अमलतास अस्पताल द्वारा कोरोनाकाल में की गई सेवा पर भी प्रशंसा की । उन्होनें अस्पताल के संस्थापक सुरेशसिंह भदौरिया से पुराने संबंधों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अमलतास अस्पताल में कई बुनियादी सुविधाओं के साथ अत्याधुनिक व्यवस्थाएं भी हैं। आगे उन्होंने बच्चों के टीकाकरण के लिए भी अस्पताल प्रबंधन को बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।
जानकारी देते हुए अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया कि अमलतास हॉस्पिटल देवास के परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में महामहिम थावर चंद गहलोत के साथ मुख्य रूप से उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री मोहन यादव, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एसडीएम प्रदीप सोनी जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रेस क्लब संवरक्षक अनिल सिकरवार के साथ संस्था के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया, चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया, डीन डॉ शरद चन्द्र वानखेड़े, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ प्रशांत ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगत रावत ,श्री मती चित्रा ख़िरवड़कर ,आर एस राणावत,आर सी यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके बाद स्वागत भाषण में कॉलेज के डीन ऐसी वानखेड़े ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कॉलेज की गतिविधि एवं प्रगति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कोरोना काल मे सेवा देने वाले व खेल में प्रथम आने वाले छात्र व मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अस्पताल प्रबंधन के डीन ऐसी वानखेड़े ने कार्यक्रम में पधारे उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री मोहन यादव द्वारा अस्पताल प्रबंधन को लेटर ऑफ इंटेट प्रदान करने के लिए धन्यवाद भी दिया।
कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार ने अस्पताल द्वारा कोरोना काल में दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया और छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर डॉक्टर बनने के लिए शुभकामनाएं भी दी।
देवास शाजापुर सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने कहा कि अमलतास अस्पताल नें कोविड के संकटकाल में अपनी पूरी टीम की शक्ति से कार्य किया, वह प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री मोहन यादव ने कहा कि अमलतास अस्पताल द्वारा लगातार दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा की और अस्पताल के मेरिट आये छात्रों के लिए शुभकामनाएं दी।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में अमलतास संस्थान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए करोना काल में संस्थान द्वारा दिए गए सहयोग एवं सेवा के लिए धन्यवाद दिया एवं आशा जताई कि आगे भी अमलतास संस्थान की सेवाएं लोगों तक ऐसी ही मिलती रहेगी। अंत में आभार संस्था के चैयरमेन मयंकराज सिंह भदौरिया ने माना।
Corona : मुम्बई से देवास आया कोविड पॉजिटिव व्यक्ति, देवास में उपचारत
देवास। वर्ष 2022 देवास वालो के लिए संकट लेकर आया है। इस वर्ष के पहले ही दिन 1 जनवरी को शहर के सिविल लाइन के गणेश विहार कॉलोनी के एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि स्वयं सीएमएचओ एमपी शर्मा ने की है।
यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कोरोना पॉजिटिव मिला व्यक्ति घूमने के लिए मुंबई गया था। वही उसने कोरोना की जाँच करायी थी जब तक जाँच की रिपोर्ट आई व्यक्ति अपने निवास स्थान गणेश विहार कॉलोनी सिविल लाइन आ चुका था।
जानकारी मिलने के बाद देवास स्वास्थ्य विभाग ने युवक को होम आइसोलेट किया है। व युवक की कांटेक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है जिससे उस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगो की कोरोना की जाँच कि जा सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी शर्मा ने बताया कि देवास से 23 दिसम्बर को मुम्बई में अपने परिवार से मिलने गये 24 वर्षीय पुरूष व्यक्ति को गले में खराश और बुखार आने पर 30 दिसम्बर को मुंबई में सैंपल लिया गया। व्यक्ति 31 दिसम्बर को गणेश विहार सिविल लाइंस, देवास पहुंचा। मुम्बई मे लिये गये सैम्पल की रिपार्ट 31 दिसम्बर को कोविड पॉजिटिव आने पर देवास में इनके परिवार व कान्टेक्ट ट्रेसिंग के सदस्यों के सैम्पल लिये गये है। स्वास्थ्य विभाग कि टीम द्वारा कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत उक्त व्यक्ति को 14 दिन के लिए गणेश विहार में होम आइसोलेशन में क्वारंटाइन कर उपचार किया जा रहा है।
Dewas: सांसद पहुँचे नन्हें – मुन्नों के बीच, स्वच्छता – स्वास्थ्य और संस्कार को लेकर की बातें
देवास। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी अपने प्रवास के दौरान आज अचानक ग्राम भीमसी के शासकीय प्राथिमक स्कूल पहुँचे व स्कूल के नन्हें – मुन्ने बच्चों के बीच मे बैठकर उनसे खूब बातें की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से स्वच्छता – स्वास्थ्य और अपने धार्मिक संस्कारों से जुड़ी बातें की।
बच्चे समाज के प्रति अपना दायित्व समझने लगे और वह बड़े होकर एक जिम्मेदार नागरिक बने इसके लिए सांसद श्री सोलंकी ने उनसे घर, स्कूल व अपने आसपास की साफ – सफाई को लेकर उनसे बातें की व सफाई का महत्व समझाया। यहीं नहीं उन्होंने टीवी के माध्यम से देखें जाने वाले धार्मिक सीरियल को लेकर भी बच्चों से सवाल किए। जिनका हस्ते खेलतें बच्चों ने बारी बारी जवाब दिया। इस दौरान सभी बच्चें सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी से काफी घुल मिल गए और उनसे खूब बातें की। उन्होंने सभी बच्चों को उपहार स्वरूप बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए।
Dewas: दिनदहाड़े गाड़ी रोककर किया युवक पर हमला
देवास। शहर में कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र अलंकार मार्केट में बोरा मस्जिद के पास दिन दहाड़े तीन बदमाशो ने एक युवक पर चाकू से वार कर दिया।
दरअसल शहर में अलंकार मार्केट में बोरा मस्जिद के पास शुक्रवार शाम करीब सवा 5 बजे तीन आरोपी राहुल शुटर उम्र 20 वर्ष निवासी भवानी सागर देवास, रितीक सिहोते उम्र 20 वर्ष निवासी भवानी सागर देवास व निशांत गोस्वामी उम्र 22 वर्ष निवासी इटावा देवास में फरियादी कमल उर्फ अमन मनोज उम्र 17 वर्ष निवासी चुनाखदान बालगढ़ रोड देवास की गाड़ी रोककर उसके साथ गाली गलौज की जिसके बाद फरियादी कमल को कमर के नीचे (पुट्ठे पर) चाक़ू से वार किया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी है।
मामले में पुलिस ने अनैक धाराओ में अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
