इंदौर से रायपुर जा रहे ट्रेवल्स घाट पर पलटी, 5 लोग हुए घायल

कन्नौद(राजेंद्र श्रीवास): बीती रात इंदौर से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स जंजाल खेड़ी घाट पर अचानक पलटी खा गई जिससे 5 लोगों को मामूली चोट आ गई।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि इंदौर से रायपुर जा रही बस क्रमांक CG 19 f 0326 रात तकरीबन 12:00 बजे असंतुलित होकर जंजाल घाट पर पलट गई जिसमें कुलजिंदर सिंह पिता चंदन सिंह, लोकेश पिता विट्ठल उम्र 35 वर्ष, अनिल पिताअर्जुन सिंह उम्र 27 वर्ष, ईश्वर पिता चरणदास उम्र 24 वर्ष को चोट आयी, दुर्घटना की सूचना कन्नौद 108 को दी गयी जिससे वहां मौजूद पायलट प्रकाश यादव , ई एम टी अर्जुन परिहार मौके पर पहुंचे और घायल को गाड़ी में बैठाया और प्राथमिक उपचार देते हुए सीएचसी कन्नौद हॉस्पिटल भर्ती करवाया व क्रेन की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

हत्या का प्रयास करने वाले फ़रार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कन्नौद(राजेंद्र श्रीवास) : पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री शिवदायल सिद्ध जिला देवास के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुर्यकांत शर्मा व एसडीओपी श्रीमति ज्योति उमठ के मार्गदर्शन में थाना कन्नौद के अपराध क्रमांक 528 2021 धारा 307, 34 भादवि मे फरार इनामी आरोपी राहुल पिता मांगीलाल जी बिजवा जाति माली उम्र 27 साल निवासी एम.जी रोड थाना कन्नौद व उसके साथी पवन पिता रमेशचन्द्र बागवान जाति माली उम्र 26 साल निवासी ग्राम आमला थाना हरणगाँव को दिनांक 30.12.2021 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय कन्नौद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी राहुल व पवन को न्यायिक हिरासत में उपजेल कन्नौद भेजा गया।

घटना की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 25.10.2021 को फरियादी निलेश पिता शंकर साडीवाल निवासी एम. जी रोड कन्नौद के साथ आरोपी राहुल बिजवा व उसके साथी द्वारा जंजालखेडी घाट की नीचे जंगल मे बीयर की टुटी हुई बाटल के जान से मारने की नियत से गले पर हमला कर प्राण घातक चोट पहुंचायी थी। फरियादी की सुचना पर थाना कन्नौद पर अपराध क्रमांक 528/2021 धारा 307,34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी राहुल बिजंवा व उसका साथी घटना दिनांक से ही अपने गिरफ्तारी के बचने के लिये फरार थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक जिला देवास द्वारा आरोपी राहुल पर 3000 रुपये की घोषणा की।

दिनांक 30.12.2021 को मुखबीर की सुचना पर फरार आरोपी राहुल बिजवा व उसके साथी पवन बागवान को ग्राम जंजालखेडी चाय की दुकान के सामने जंजालखेडी घाट से गिरफ्तार किया गया ।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक शिव मुरत यादव, उनि राहुल रावत, उनि रमनदीप हुंदल, उनि लोकेश कुशवाह, उनि चिंतामण चौहान, सउनि रवि वर्मा, आरक्षक 689 मोहन सिंह चौहान, , आरक्षक 346 राजकुमार, आरक्षक 598 आर्पित जयसवाल, महिला आरक्षक 634 ज्योति यादव की सराहनिय भुमिका रही।

Dewas : जिला अस्पताल में नवजात शिशु की हुई मौत,

परिजनों ने लगाया लापहरवाही का आरोप

देवास : जिला अस्पताल के एस एन सी यू वार्ड में शुक्रवार काे दाेपहर करीब ढाई बजे एक 25 दिन के बच्चे की उपचार के दाैरान माैत हाे गई। परिजनाें काे माैत की जानकारी मिली वैसे ही हंगामा करते हुए डाॅक्टराें पर लापरवाही से इलाज करने के आराेप लगा दिए। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

नाराज परिजन सिटी काेतवाली में नवजात का शव लेकर जा रहे थे, जाे समझाइश के बाद शिप्रा लाैट गए। समीप के ग्राम शिप्रा में रहने वाली स्मिता गाेंदिया की गत 7 दिसंबर को गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी हुई थी। नवजात को सांस लेने में दिक्कत होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया था। यहां पर सतत 17 दिन तक भर्ती रहकर उपचार चलता रहा। सही हाेने पर अस्पताल से छुट्टी कर दी थी, लेकिन बुधवार को फिर बच्चे काे परेशानी हुई ताे फिर जिला अस्पताल लाया गया।

ड्यूटी डाॅक्टर ने भर्ती कर लिया और शुक्रवार को दोपहर में कह दिया बच्चे को सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है। कुछ देर बाद कह दिया कि अब बच्चा नहीं रहा, यह सुनकर परिजनों ने विलाप शुरू करते हुए डाॅक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए। रिश्तेदार ममता, अनिल आंजना ने बताया, जिला अस्पताल में लापरवाही से ही बच्चे की मौत हुई है

Dewas: अनिल श्री नगर में एक नवजात शिशु मृत अवस्था मे पड़ा हुआ मिला

देवास। शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत क्षेत्र अनिल श्री नगर में पॉलीथिन के बाहर पड़ा हुआ एक नवजात शिशु मृत अवस्था मे मिला है।

दरअसल शहर के अनिल श्री नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अनिल श्री नगर निवासी मनोहर नकवाल ने एक नवजात शिशु मृत अवस्था पड़ा हुआ देखा जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँची और नवजात को जिला अस्पताल पीएम के लिए भिजवाया मामले में औद्योगिक थाना ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार घटनास्थल पर कुत्ते प्लास्टिक की थैली में मृत नवजात को लेकर घूम रहा था। थैली फटी तो वह नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे अनिल श्री नगर निवासी मनोहर नकवाल ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पूरे मामले की जाँच औद्योगिक थाने में पदस्थ सहायक उपनिरिक्षक एस. एस. बैस द्वारा की जा रही है।

खिवनी वन परिक्षेत्र के अनुभूति कैम्प में शासकीय स्कूल पटरानी एवं निवारदी के 120 बच्चे हुए सम्मिलित।

कन्नौद/कुसमानीया(राजेंद्र श्रीवास) : मण्डल अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक एम.पी.ई.डी.बी. वन मण्डल देवास के मार्गदर्शन मे मध्य प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल की सहायता से पूरे वन मण्डल मे स्कूली बच्चों मे वनो एवं वन्यप्राणियों के प्रति प्रशिक्षण सह-जागरूकता हेतु अनुभूति कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी मे वन्यप्राणी अभ्यारण्य खिवनी अंतर्गत वन परिक्षेत्र खिवनी के अनुभूति कैम्प का आयोजन खिवनी कैंपस में किया गया जिसमें शासकीय स्कूल पटरानी एवं निवारदी के 120 बच्चे हुए सम्मिलित हुए

कोरोना ने समझाया प्रक्रति का महत्व-
आज के अनुभूति कार्यक्रम मे मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पदेन अ.प्र.मु.व.स (वन्यप्राणी) श्री सत्यानंद भी सम्मिलित हुए। उन्होंने स्कूली बच्चों से चर्चा करते हुए मानव जीवन मे प्रकृति के महत्व के बारे मे बताया तथा बच्चों के अनुभूति इको कैम्प के अनुभव के बारे मे चर्चा करी।
अधीक्षक खिवनी अभ्यारण्य राजेश मंडावलिया ने बताया कि ईको कैम्प अंतर्गत बच्चों को खिवनी अभयारण्य के कुछ प्रमुख स्थानों जैसे- घांस परिस्थितिकी तंत्र,वन्यप्राणी हेतु जलस्त्रोत तालाब, सौसर एवं सोलर वाटर पंप, नदी तंत्र एवं उसका महत्व, सप्त ऋषि वृक्ष, मांसाहारी वन्यप्राणी के पगमार्क , वन्यप्राणी सेही के कांटे भी दिखाए साथ ही बच्चों को चित्तल के प्रत्यक्ष दर्शन हुए जिन्हें देखकर बचें रोमांचित हो उठे, साथ ही जंगल भ्रमण करते हुए बच्चों के प्रश्नों के जवाब दिए गए

वन परिक्षेत्र अधिकारी खिवनी अशेष मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों को वन विभाग मे रोजगार के अवसर, वन विभाग मे विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों से परिचय, उनकी चयन प्रक्रिया एवं उनके कर्तव्य के सम्बंध मे बच्चों का मार्गदर्शन किया।
अनुभूति कैम्प अंतर्गत हमारे भविष्य युवा पीढ़ी को प्रातः काल मे पक्षी दर्शन उपरान्त प्रकृति पथ पर वन भम्रण, विभिन्न वृक्षों की पहचान एवं उपयोगिता, वन्यप्राणीयों के विषय में रोचक तथ्य एवं पारिस्थिकी तंत्र मे उनका महत्व, वन औषधी, जैवविविधता एवं उसका महत्व आदि प्रकृति से जुड़े विषयों पर मास्टर ट्रेनर अम्बुश जैन एवं पी. एन. तिवारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।

जैव विविधता प्रश्न मंच का किया गया आयोजन
कैम्प समाप्ति के पूर्व बच्चों मे प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जैव विविधता क्विज के आयोजन प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल शैलेंद्र सोलंकी द्वारा किया गया, जिसमें सोनम परमार द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया , उपरान्त समस्त प्रतिभागि विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र, टी-शर्ट एवं कैप का वितरण म प्र एको विकास बोर्ड की सहयोग से किया गया।
कैम्प में छात्र/छात्राओं के अतिरिक्त स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया तथा वनों एवं वन्यप्राणी के महत्व को समझाया, पूरे अनुभूति कार्यक्रम मे वनपाल प्रमोद शास्ता, वन रक्षक- के के वर्मा,पूरण सिंह, बी एस चौहान, सतीश नरवरिया, सशिकान्त जाटव एवं राजकुमार मालवीय का विशेष योगदान रहा।

Dewas : 31st व नववर्ष को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त

विभिन्न स्थानों पर लगाये गए चेकिंग पॉइंट, संदिग्धों की होगी जाँच

देवास : नववर्ष 1 जनवरी 2022 की पूर्व संध्या पर व 31st दिसंबर के मद्देनजर आज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल सिंह ने निर्देश पर देवास पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग के स्टॉप लगाये गए है जिसमे पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है।

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा तीन सवारी या शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की जा रही है व साथ ही आने जाने वालों का ब्रेथएनालाइजर के माध्यम से भी चेकिंग की जाएगी शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जावेगी उपरोक्त के अतिरिक्त तेज गति से वाहन चलाना या हुटिंग करते हुए वाहन चलाने पर भी पुलिस प्रशासन सख्त है शहर के सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर स्वयं सभी टीआई एवं डीएसपी चेकिंग में लगे हुए हैं यह चेकिंग रात्रि 1:00 बजे तक लगातार बनी रहेगी।

अमलतास हॉस्पिटल में शनिवार 01 जनवरी को होगा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

मुख्य अतिथि के रूप में पहुचेंगे कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

देवास: अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया की वार्षिकोत्सव कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह का कार्यक्रम माननीय मुख्य अतिथि महामहिम श्री थावरचंद गहलोत जी राज्यपाल कर्नाटक के कर कमलों द्वारा अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज देवास में आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम दिनांक 1 जनवरी 2022 शनिवार सुबह 11:00 बजे अमलतास हॉस्पिटल में रखा गया है

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामहिम श्री थावर चंद जी गहलोत जी राज्यपाल कर्नाटक, अति विशिष्ट अतिथि डॉ श्री मोहन यादव जी कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग भोपाल, श्री मंत गायत्री राजे पवार विधायक देवास ,श्री अनिल फिरोजिया जी सांसद उज्जैन, श्री महेंद्र सिंह सोलंकी सांसद देवास,श्री मनोज चौधरी विधायक हाटपिपलिया, अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया, चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया, डीन डॉ श्री शरद चंद्र वानखेडे,मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगत रावत उपस्थित रहेंगे।

Dewas : हिन्दू संगठनों ने कालीचरण महाराज की रिहाई को लेकर किया प्रदर्शन

महाराज की जल्द रिहाई नही होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

देवास : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हिन्दू संत कालीचरण महाराज के विरुद्ध दर्ज किये गए मुकदमे को वापस लेने के लिए हिन्दू संगठनों द्वारा सयाजी द्वार पर नारेबाजी कर छत्तीसगढ़ CM का पुतला फूंक कर ज्ञापन दिया गया व महाराज की जल्द रिहाई नही होने और बड़े आंदोलन कर की चेतावनी भी दी गई

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/12/VID-20211231-WA0067.mp4

हिन्दू संगठनों द्वारा प्रेषित ज्ञापन में बताया गया कि विगत दिनों रायपुर (छत्तीसगढ़) में एक धर्म ससंद का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न धर्मगुरूओं एवं हिन्दू समाज के साधु संतों को आमंत्रित किया गया था।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/12/VID-20211231-WA0073.mp4

आमंत्रित धर्मगुरूओं वक्ताओं एवं संतों द्वारा अपने अपने धार्मिक विचार से उद्बोधन करते हुए जनतो को सम्बोधित किया गया था। यह कि, संस्था को यह अच्छी तरह से ज्ञात है कि उक्त धर्म संसद में आमंत्रित वक्तागण, धर्मगुरु, साधु संत ही सम्मिलित हुए एवं जिन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था वह उक्त धर्म ससंद में उपस्थित नहीं हुए थे। उक्त धर्म ससंद में महाराज जो हम हिन्दूओं के आराध्य एवं आदर्श है जिनके प्रति हिन्दू समाज अपनी धार्मिक निष्ठा रखता है उनकी बारी आने पर उनके द्वारा भी अपने वक्तव्य से उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित किया गया,

उक्त कालीचरण महाराज द्वारा अपने वक्तव्य में राष्ट्र के लोगों को एक सत्य से अवगत कराते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का वहन किया गया। जिसमें मोहनदास करमचंद्र गांधी के संबंध में वास्तविक तथ्यों से जनता को अवगत कराया गया यह महाराज कालीचरण की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है जो भारत के प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा प्रदत्त है अपने उदबोधन में कालीचरण महाराज द्वारा ऐसा कोई व्यक्तव्य नहीं दिया गया है जो कि भी तरह राष्ट्रद्रोह के अपराध के तत्वों को पूर्ण करता हो, परन्तु वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होने से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अवैधानिक तरीके से राष्ट्र के लोगों को सत्यता से अवगत करवाने वाले व्यक्तव्य से रोकने के लिए दमनकारी नीति अपनाते हुए कालीचरण महाराज के विरुद्ध सत्ता का दुरूपयोग करते हुए अवैध रूप से प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें उक्त असत्य प्रकरण में अवैध रूप से गिरफतार किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के इस अवैधानिक कृत्य एवं हिन्दू समाज के प्रति दमनकारी नीति से सम्पूर्ण हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है, तथा संस्था एवं देवास का सम्पूर्ण हिन्दू समाज छत्तीसगढ़ शासन के उक्त अवैधानिक कृत्य की निंदा करता है

हम सब हिन्दू समाज कालीचरण महाराज के विरूद्ध दर्ज किये गये असत्य प्रकरण एवं इस असत्य प्रकरण में की गई गिरफतारी से आक्रोशित है तथा मांग करते हैं कि कालीचरण महाराज पर दर्ज प्रकरण वापस ले तथा सम्पूर्ण हिन्दू समाज से छत्तीसगढ़ शासन इस अवैधानिक कृत्य के लिए माफी मांगे अन्यथा हिन्दू समाज आगामी समय में उग्र आंदोलन करेगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी छत्तीसगढ़ शासन की रहेगी।

किसान के खेत पर बने प्लास्टिक के तालाब के पानी में डूबने से हुई एक व्यक्ति की मौत

हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहान)। शासन की योजना के अंतर्गत नगर करनावद में किसान नवीन पाटीदार के खेत पर लगभग 90 मीटर के क्षेत्रफल में बने प्लास्टिक के तालाब मे भरे पानी में बुधवार के दिन खेत पर कार्य करने वाले एक व्यक्ति का पैर फिसलने से वह तालाब के पानी में गिर गया जिसमें उसकी मौत हो गई, सूचना मिलने पर पुलिस चौकी करनावद का पुलिस बल मौके पर पहुंचा ।

देखे वीडियो👇

चौकी प्रभारी हिमांशु पांडे से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहन पिता दरियाव भिलाला ठाकुर निवासी करनावद के शव को गुरुवार के दिन सुबह से ही पुलिस प्रशासन द्वारा पानी मे ढूंढने का प्रयास किया गया बड़ी मकसद के बाद लगभग 20 घंटों के बाद गोताखोरों की मदद से व्यक्ति के शव को पानी की गहराई से ढूंढ कर बाहर निकाला गया।
शव का मौका पंचनामा बनाकर पीएम के लिए शासकीय अस्पताल हाटपीपल्या भेजा गया। वहीं मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

ज्ञानी मिले तो ज्ञान की बात कहना नही तो मोन ही रहना – दीदी चेतना भारती

कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा): समीपस्थ ग्राम चंद्रकेशर बांध पर महिला मंडल द्वारा आयोजित परचरी पुराण में कथावाचक सुश्री दीदी चेतना भारती जी ने संत सिंगाजी महाराज की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जिसने मन को जीत लिया है उसके लिए मन सबसे अच्छा मित्र है, लेकिन जो ऐसा करने में असफल रहा है, उसका मन सबसे बड़ा दुश्मन बना रहेगा कथा में सिंगाजी महाराज की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए सिंगाजी महाराज के अनेकों चमत्कारों के बारे में बताया आनंद मय भजनों की धुनों पर श्रद्धालु थिरकते दिखाई दिए कथा में जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंग ने बग्गा ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने परिवार द्वारा महा प्रसादी भंडारे का आयोजन किया कथा में पीएससी सदस्य मनोज होलानी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव, वासुदेव सिंह त्रेहन हमीद खान, रमेश जायसवाल रामदयाल पटेल(सरपंच), रामेश्वर नारेडा, मनोज जोनवाल, नंदलाल मीणा, बनसिंह डॉक्टर ,चंदशेखर पाटीदार, संजय जायसवाल, सचिन जायसवाल, मुकेश पेंटर और महिला मंडल ने व्यासपीठ का पूजन किया कथा के दौरान शीतल जल की व्यवस्था शंकर कहार और राजेश जगताप की तरफ से निशुल्क की गई।