पुरानी रंजिश के चलते की लोहे के रॉड से मारपीट व किया देसी कट्टे से फायर

देवास। जिले के सोनकच्छ तहसिल में बीते सोमवार को आपसी पुरानी रंजिश में आरोपियों द्वारा दो युवकों के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की तथा तीन से चार बार देसी कट्टे से फायर भी किया।

दरअसल बीते सोमवार को सोनकच्छ में गीता भवन के सामने आरोपियों महेश करवाड़िया, पवन धौलपुर, अजय बग़ानिया, लखनअस्ताया, जगदीशउर्फ जग्गा, विष्णु करवाडिया, संदीप उर्फ सन्नी खेलवाल, पंकज खेलवाल, ललीत करवाडिया, तुफान अटाडिया व अन्य दो साथी निवासी गण रविदास मोहल्ला सोनकच्छ ने आपस मे पुरानी रंजिश के चलते एकमत होकर जान से मारने की नीयत से प्रतीक निवासी चमन बाजार सोनकच्छ व देवेंद्र निवासी काली सिंध मार्ग सोनकच्छ के साथ लोहे की रॉड से बेहताशा मारपीट की और तीन से चार बार देसी कट्टे से फायर भी किये।

सोनकच्छ पुलिस ने आरोपियों पर गुरुवार को शासन तर्फे पुलिस सोनकच्छ द्वारा उप निरी राजेश बारेला थाना सोनकच्छ की फरियाद पर आर्म्स एक्ट के साथ अनेक धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पूरे मामले की विवेचना निरक्षक नीता देअरवाल द्वारा को जा रही है।

नजूल की एनओसी समय सीमा में मिले- पं. त्रिपाठी

निम्न वर्ग एवं मध्यम वर्ग को मिले सस्ते भवन एवं भूखण्ड

देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था सभागृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में पं. रितेश त्रिपाठी ने आमजन से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि देवास में नजुल विभाग के समस्त कार्य के आवेदन लोक सेवागारंटी के अंतर्गत अनिवार्य किया जाए। जिससे पुराने दस्तावेजों से संबंधित कार्य समय सीमा में पूर्ण हो सके जिससे आम आदमी को लाभ मिल सके। रियासत कालीन बस्तियों में रह रहे नागरिकों को अपना मकान बनाने के लिए नजुल विभाग से निर्माण एनओसी लेना नगर निगम द्वारा अनिवार्य की गई है जिससे लोगों का कार्य समय पर नहीं हो पाता और लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही मांग करते हैं कि रजिस्ट्रार की गाइड लाईन के हिसाब से नजुल शाखा द्वारा देवास शहर में भू भाटक की दर तय की जाए।
देवास विकास प्राधिकरण, हाऊसिंग बोर्ड एवं नगर निगम द्वारा विकसित की गई कालोनियों के भवन-दुकान एवं भूखण्ड को फ्री होल्ड किया जाए। जिससे कि वर्तमान में रह रहे हितग्राही लाभांवित हो सके। फ्री होल्ड किया जाना इसलिए भी आवश्यक है कि पारिवारिक संपत्ति में होने वाले बटवारे एवं संपत्ति में से कुुछ भाग बेचने में होने वाली असुविधा से बचा जा सके। देवास विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में भी कुछ जगहों को फ्री होल्ड कर विक्रय किया गया है उसी तर्ज पर इन सब निवासियों को भी लाभ दिया जाए।

शहर के मध्य कृषि विज्ञान केन्द्र बालगढ रोड स्थित भूमि पर नवीन कालोनी एवं व्यवसायिक परिसर का निर्माण कर देवास को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाए। एवं कृषि विज्ञान केन्द्र को अन्य स्थान पर भूमि आवंटित की जाए। विगत 25 वर्षो से अधिक समय से देवास शहर में देवास विकास प्राधिकरण एवं हाऊसिंग बोर्ड द्वारा कोई नवीन कालोनियों का निर्माण नहीं किया गया है जबकि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना जब लागू की गई जिसके कई हितग्राही आज भी अपने मकान का सपना संजोये बैठे है ऐसे निम्न आय एवं मध्यम वर्ग के लोगों को शासन द्वारा निर्मित कालोनियों में भूखंड मिल सके।
देवास नगर निगम द्वारा कई मकानो को नक्शे के विपरीत बताकर तोड़ा जा रहा है। जबकि भवन निर्माण के दौरान निगम अधिकारियों को जानकारी रहती है लेकिन जब भवन पूर्ण हो जाता है तब निगम अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जाने की बात की जाती है जबकि होना यह चाहिये कि निर्माण के समय ही उसका निरीक्षण होकर आगे निर्माण की परमिशन दी जाना चाहिये। अब जो निगम द्वारा अतिक्रमण मुहिम चलाकर उन्हें गैर कानूनी बताया जा रहा है। हम अनुरोध करते हैं कि नियमानुसार कम्पाउंडिग शुल्क लेकर उन्हें वैध किया जाए। इन जनहित से जुडेे मुद्दों के तत्काल निराकरण के लिए जिला प्रशासन से मांग की है। पत्रकार वार्ता में रमेशचंद्र सांवलिया, शिवनारायण हाड़ा, प्रदीप चौधरी, चंद्र्रपालसिंह सोलंकी, रोशन रायकवार, हिम्मतसिंह चावड़ा, दीपेश कानूनगो, दिग्विजयसिंह झाला, नईम एहमद, जितेन्द्र पंवार उपस्थित थे।

Dewas : ग्राम कलवार में विद्युत विभाग के हेल्पर की करंट लगने से मौत

जिम्मेदार नहीं पहुंचे मौके पर ग्रामीणों में आक्रोश

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)ग्राम कलवार में विद्युत विभाग का कार्य कर रहे हेल्पर की करंट लगने से मौत हो गई जानकारी के अनुसार ग्राम कलवार के खयड़ीपुरा में विद्युत का कार्य करते हुए शाम 6 बजे के करीब गोपाल पिता बिशन जारवाल कलवार की विद्युत विभाग के तारों में चिपकने से निधन हो गया जानकारी अनुसार 2 घंटे के बाद भी सूचना करने के बाद भी विद्युत विभाग के कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर नही पहुंचे मृतक का शरीर अभी भी खंबे पर टंगा हुआ है वहीं ग्रामीणों में काफी आक्रोश है

पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पौष दशमी पर श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में आयोजित हुआ त्रिदिवसीय महोत्सव

देवास। जैन जगत के 23 वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक पौष दशमी महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर 28 से 30 दिसंबर तक त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव के मुख्य लाभार्थी कैलाश कुमार इंदरमल जैन भोमियाजी एवं सह लाभार्थी प्रतिवर्ष के स्थाई लाभार्थी परिवार थे । कुमारपाल महाराजा बनने का सौभाग्य दिलीप कुमार मांगीलाल जैन गौतमपुरा वाला ने प्राप्त किया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत अठ्ठम तप तेले, एकासने , पूजन अनुष्ठान, कुमारपाल महाराजा की आरती एवं भक्ति भावना का आयोजन हुआ । कई तपस्वीयो ने तीन दिन तक लगातार गर्म जल आधारित उपवास किया। पौष दशमी दिवस पर प्रात प्रभु का रंगीन जन्माभिषेक तथा श्री पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजन का संगीतमय अनुष्ठान पार्श्वनाथ म्यूजिकल ग्रुप एवं नवयुवक मंडल द्वारा संपन्न हुआ । पूजन पश्चात सकल श्री संघ की साधर्मिक भक्ति का विशेष आयोजन हुआ। रात्रि कुमारपाल महाराजा की महाआरती संपन्न हुई । तत्पश्चात रंगारंग भक्ति भावना एवं चंदना बालिका मंडल द्वारा दीपक नृत्य प्रस्तुत किया गया। तीन दिवसीय विभिन्न एकासने संपादित किए गए । बड़ी संख्या में तपस्वी इस तपश्चर्या से जुड़े । आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत 31 दिसम्बर को प्रात 8.15 बजे अठ्ठम तप तेले के तपस्वियों का पारणा एवं बहुमान का विशेष कार्यक्रम होगा।

इस अवसर पर विलास चौधरी, अशोक जैन मामाजी , नरेंद्र जैन , शैलेंद्र चौधरी , दीपक जैन, अतुल जैन, भरत चौधरी, राकेश तरवेचा, अनूप शेखावत , चंद्रशेखर जैन, गौरव जैन भोमियाजी, सुधीर जैन , अजय मूणत, वीरेंद्र जैन , मनीष तरवेचा , मनोज कटारिया,संतोष सेठिया, राजेंद्र जैन गौतमपुरा, सुशील कुमार बम, अशोक जैन आदि बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

जो अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाता है वही ‘गुरु’ – किंकर विठ्ठल रामानुज जी महाराज

देवास नगर आगमन पर महाराज श्री ने सुनाएं प्रवचनदेवास। अखिल भारत जय गुरु संप्रदाय के सर्वाधिक और ओंकार नाथ मिशन’ के संस्थापक परम पूज्यनीय गुरुदेव श्री किंकर विठ्ठल रामानुज जी महाराज का देवास नगर आगमन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में शिष्यों और भक्तों ने गुरुदेव के आशीर्वचन और दर्शन लाभ प्राप्त कर धन्य हुए। श्री किंकर विठ्ठल रामानुज जी महाराज ने गुरु मंत्र जाप समझाते हुए बताया की ‘गु’ शब्द का अर्थ है अंधेरा और ‘रु’ का अर्थ है उजाला, जो अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाता है वही ‘गुरु’ है।

उन्होंने अपने गुरुदेव परम पूज्यनीय श्री श्री सीतारामदास ओमकारनाथ देव जी महाराज के बारे में बताते हुए कहा की इसी गुरु मंत्र के जाप से उन्हें भगवान शिव और पार्वती जी के दर्शन एवं प्राप्ति हुई थी। गुरु मंत्र या किसी भी भगवान के नाम का जाप, बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कोई भी, किसी भी समय जाप कर सकता है। गुरुदेव ने भगवान के नाम की महिमा पर भी विशेष जोर देते हुए बताया की राम, कृष्ण, काली, दुर्गा, शिव जो भी भगवान पसंद हो उनके नाम का जाप हर समय करना चाहिए। इस कलयुग में मात्र भगवान के नाम जाप से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्राप्त हो जाते हैं। गुरुमंत्र सभी के लिए जनरल प्रिस्क्रिप्शन की तरह है। गुरु की कृपा से कुंडलिनी शक्ति मूलाधार चक्र में जागृत होती है, जो मेरुदंड से  होती  हुई  ऊपर  की और उर्ध-गमन करती हुई स्वाधिष्ठान चक्र, आज्ञा चक्र और आदि चक्रों को पार करते हुए अंत में जब मस्तिष्क में पहुंचती है तो सहस्त्रार चक्र में शिव और शक्ति का मिलन होता है, और यही परमात्मा या इष्ट या भगवान की प्राप्ति है। देवास प्रवास के दौरान महाराज  श्री गायत्री मंदिर के पास साकेत नगर में ठा. योगेंद्र सिंह चावड़ा के निवास पर भी पधारे और उन्होंने शिष्यों और भक्तों का उद्धार और कल्याण किया। इस अवसर पर पूज्य महाराज श्री का समस्त चावड़ा परिवार ठिकाना पटाड़ी द्वारा स्वागत व सम्मान कर आशीर्वाद लिया गया। 

https://en.wikipedia.org/wiki/Sitaramdas_Omkarnath

https://www.youtube.com/c/OmkarnathMissionOfficial

https://www.omkarnathmission.in/sri-RamaGram.php

https://www.facebook.com/OmkarnathMissionOfficial

https://www.instagram.com/missionomkarnath

Dewas: मोटरसाइकिल की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत

देवास। शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत देवास-विजयागंज मंडी रोड पर शनिवार को रात करीब 8 बजे मोटरसायकिल ने जीवन नामक 25 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

दरअसल विजयागंज मंडी रोड पर ग्राम अमलावती में दिलखुश ढाबे के पास शनिवार को एक बाइक सवार (MP-41-MM-8779) ने गाड़ी को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जीवन पिता देवकरण उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मोहम्मदपुर टूमनी विजयागंज मंडी को जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे जीवन गंभीर घायल हो गया। वही इलाज के दौरान जीवन की मृत्यु हो गयी पुलिस ने बाइक सवार पर प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

स्वच्छता अभियान में भोरासा के पिछड़ने की वजह बना ट्रेंचिंग ग्राउंड

भोरासा (अभय नागर)। लगभग 15 से 20 हजार की आबादी का नगर भोरासा जिसमें 15 वार्डों का कचरा एकत्रित करने के बाद उसे फेकने व खपाने के लिए व्यवस्थित जगह नहीं होने के कारण नगर परिषद को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
भोरासा नगर परिषद के पास अपना खुद का सुव्यवस्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड नहीं है जिसकी वजह से अन्य जगह कचरा डाला जा रहा है और इन्हीं कारणों के चलते पिछले कई वर्षों से भौरासा स्वच्छता के पैमाने पर फिसलता जा रहा है आपको बता दें कि भोरासा का पुराना टीचिंग ग्राउंड वार्ड क्रमांक 15 में स्थित था जहां पर मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना अंतर्गत ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कर दिया गया है जिसके कारण भोरासा के ट्रेंचिंग ग्राउंड की जगह ट्रीटमेंट प्लांट को उपलब्ध हो गई है अब भोरासा के ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए नई जगह की जरूरत है जिस पर एमआरएफ सेंटर पी एस टी पी एवं सीएनडी वेस्ट कंपोस्टिंग प्लांट लगाना है जो कि किसी अन्य जगह पर लगाया जाना है जिसके लिए भूमि की सख्त आवश्यकता नगर परिषद को लग रही है अब नगर परिषद के पास खुद की जगह नहीं है जहां पर नया ट्रेंचिंग ग्राउंड बना सके सूत्रों के अनुसार ग्राम मिर्जापुर स्थित शासकीय भूमि को ट्रीटमेंट प्लांट की जगह टीचिंग ग्राउंड के लिए उपलब्ध कराई गई थी परंतु अभी तक नगर परिषद को यह भूमि हस्तांतरण नहीं हुई है जिसकी वजह से नगर को इस तरह की समस्या से जूझना पड़ रहा है कई बार यहां पर नगर परिषद के अधिकारियों ने नगरीय निकाय के बड़े अधिकारियों को इसके लिए अवगत करा दिया है वही कार्यपालन यंत्री महोदय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग उज्जैन संभाग का यहां पर भ्रमण करवाकर मौका भी दिखा दिया गया था उनके आदेश के बाद भी यह कार्य नहीं हो सका वही देवास जिलाधीश महोदय को भी कई बार पत्राचार के माध्यम से इस बात से अवगत करा दिया है अभी तक यहां पर इस ओर कोई कार्यवाही नहीं हुई है अब भोरासा की जनता चाहती है यहां भी बड़े शहरों की तरह एक सुव्यवस्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड हो जिसमें एमआरएफ सेंटर पीएसटीपी प्लांट सी और डी प्लांट का निर्माण किया जा सके जिससे कि नगर और ज्यादा स्वच्छ बन सके ।

चप्पल कांड : मास्क नहीं पहनने पर महिला को चप्पल मारने को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

आरक्षक को चप्पल मारने का अधिकार नहीं, जिम्मेदारों के विरुद्ध भी कार्यवाही हो

देवास । दिनांक 28 12 2021 को सयाजी द्वार पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस व नगर निगम अमले द्वारा मास्क ना पहनने पर जागृति माधवानी मिश्रा के साथ शासकीय दल द्वारा जो व्यवहार किया वह उचित नहीं है । मास्क ना पहनने पर व्यक्तियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार न किया जाए । इसी विषय को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रोशन रायकवार के नेतृत्व में काग्रेस जनों ने एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम दिया। जिसमें मांग की गई कि जनता के साथ समझाइश के साथ अभियान चलाए जावे ।

क्योंकि सत्ताधारी दल की जिले भर में 2 दिन पूर्व रैली हो रही थी उसमें किसी तरह की कार्यवाही नहीं हुई , वर्तमान में भी शहर में कई महोत्सव के आयोजन चल रहे हैं पर आम जनता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भेदभाव पूर्ण है इन्हीं कारणों से जनता में व प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है अगर आम महिला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है तो आरक्षक महिला पर भी चप्पल मारने पर और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए । इस अवसर पर पंडित रितेश त्रिपाठी, शिवनारायण हाड़ा, दिग्विजय सिंह झाला, हिम्मत सिंह चावड़ा, दीपेश कानूनगो, नईम अहमद, शहंशाह मिजऱ्ा, संजय रैकवाल, विजय चौहान (मोनू), दीपेश हरोडे, रोहित अंधेरिया, अपूर्व मंडल उपस्थित थे।

Dewas : न्यायालय से मिला न्याय, चाणक्यपुरी के रहवासी अब उद्यान का उठा सकेंगे लुफ्त

देवास । वार्ड क्रमांक 12 चाणक्यपुरी कॉलोनी पानी की टंकी के पास स्थित पार्क हेतु आरक्षित भूमि पर विकसित किया जाकर साफ-सफाई कर बाउंड्री वाल का निर्माण किए जाने हेतु कई बार रहवासियों द्वारा नगर पालिका निगम देवास से निवेदन किया गया। करीब दो-तीन बार महापौर एवं स्थानीय विधायक द्वारा भी भूमि पूजन किया जा चुका था, तदोपरांत  भी कोई कार्य नहीं हुआ।

तब जाकर न्यायालय की शरण लेकर एक परिवाद आयुक्त नगर पालिक निगम देवास के विरुद्ध न्यायालय श्रीमान अध्यक्ष महोदय जन लोक उपयोगी लोक अदालत देवास के समक्ष अभिभाषक राजेश जायसवाल ने दावा पेश किया। तब जाकर न्यायालय के आदेशानुसार कार्य प्रारंभ हुआ तथा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। जिससे आसपास के सभी रहवासी  काफी खुश है। अपने बच्चों को खेलने-कूदने और व्यायाम करने का लुफ्त उठा सकेंगे। रहवासियों द्वारा अच्छे कार्य की सराहना करते हुए अभिभाषक राजेश जायसवाल को धन्यवाद प्रेषित करते हुए सभी ने न्यायालय के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की तथा आभार व्यक्त किया।

विद्युत मंडल की लापरवाही के कारण किसान हो रहे हैं परेशान

ग्राम सादगी के कंजर डेरे के खेतों में जमीन पर खुले पड़े तार

टोंकखुर्द तहसील के सामगी के कंजर डेरे के आसपास के किसान विद्युत मंडल की लापरवाही के कारण पिछले कई महीनों से परेशानी का सामना कर रहे हैं जिसमें इनके खेत में पिछले 2 से 3 महीनों से विद्युत के पोल पर से तार टूटे हुए पड़े हैं जिससे कि इनके यहा विद्युत सप्लाई बाधित है

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/12/VID-20211229-WA0061.mp4

वही खेत में इन तारो के पड़े होने के कारण किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है कई दफा पास के अमोना विद्युत मंडल कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई है परंतु कोई भी अधिकारी कर्मचारी इस ओर ध्यान देना नहीं चाह रहा है जिससे कि यहां के किसान काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं सोमवार को किसानों के द्वारा विद्युत मंडल के अधिकारी से चर्चा की गई जिस पर उन्होंने फिर से उन्हें एक जनवरी के बाद इस कार्य को करवाने का आश्वासन दिया है।