Dewas : जन जागरण यात्रा में महिलाओं ने कॉंग्रेस को सुनाई अपनी पीड़ा

खराब सड़के, ना पानी की व्यवस्था, ना शौचालय की व्यवस्था, बिजली बिल संबंधित समस्याओं से कराया आगाह

देवास- विगत पाँच सप्ताह से जनता की आवाज़ को उठाने के उद्देश्य से जिला शहर कॉंग्रेस कमेटी शहर के विभिन्न वार्डो में घूम कर बिजली बिल, महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ जन जागरण यात्रा निकाल रही है। उसी कड़ी में आज जन जागरण यात्रा वार्ड क्रमांक 5 प्रताप नगर, हरिओम नगर, महाँकाल कॉलोनी पहुँची।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/12/VID-20211229-WA0034.mp4

रहवासियों द्वारा जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। नुक्कड़ सभा के दौरान शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने क्षेत्र की महिलाओं से आव्हान किया कि आप अपनी आवाज़ उठाएँ साथ ही कहा कि आज हमारा युवा बेरोजगार भटक रहा है, भाजपा सरकार ने युवाओ को छला है, अब युवाओ को भी आवाज़ उठानी होगी। उपस्थित सभी महिलाओं ने अपनी पीड़ा और वार्ड की बदहाली की कहानी सुनाई, हाथो में बिजली बिल लेकर कहा कि बिल भरने को लेकर आए दिन उन्हे अधिकारियो द्वारा डराया जाता है अब कॉंग्रेस ही उनकी मदद करे और हमारी की आवाज़ उठाएँ। कही खराब सड़के, ना कही शमशान ना कही शौचालय ऊपर से महंगाई की मार कैसे जीवन यापन करे आम जनता ये सवाल भाजपा के जनप्रतिनिधियो से करना लाज़्मी है।

जनता को जगाना ही इस जन जागरण यात्रा का मूल उद्देश्य है। देवास की जनता जाग रही है आवाज़ उठा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष रोहित शर्मा, वार्ड प्रभारी निलेश वर्मा एवं शाज़ी हाशमी के मार्गदर्शन में यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आभार नितिन सूर्यवंशी ने माना। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी शौकत हुसैन, अजीत भल्ला, विक्रम पटेल, राजेश राठौड़, रमेश व्यास, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, इम्तियाज शेख भल्लू, दिपेश कानूनगो, जितेंद्र सिंह गौड़, नंदकिशोर पोरवाल, शेषन कल्याणे, राजेश एरवाल, राहुल पंवार, इंद्रा बाई सेंधव, शक्ति टाँक, जयप्रकाश मालवीय, संजय रैकवाल, रितेश सान्गते, संदीप बैरागी, रिंकु, रोहन वाघमारे, रोहित बैरागी, सुनील शुक्ला, प्रह्लाद मिस्त्री आदि मौजूद रहे।

भव्य शौभायात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भगवत कथा का समापन

जगह जगह पर शौभा यात्रा का लोगों द्वारा स्वागत किया

भौरासा निप्र(अभय नागर) : नगर में आज सात दिवसीय भागवत कथा का समापन हुआ जिसकी शुरुआत शौभायात्रा के साथ की गई यह यात्रा कुमावत समाज श्री कृष्ण मंदिर से शुरू होकर बाजार के प्रमुख मार्गो से होते हुए कुमावत समाज मंदिर पहुंची यात्रा का जगह जगह लोगों के द्वारा श्री भागवत गीता का पूजन पाठ कर पुष्पमाला एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया यात्रा में छोटी छोटी बच्चियां राधा कृष्ण के रूप में आगे आगे चल रही थी एवं भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर नाचते गाते चल रही थी श्री भागवत को बच्चों के द्वारा भी अपने सिर पर रखा गया इसके पश्चात श्री कृष्ण मंदिर कुमावत पर यह यात्रा पहुंची इस शौभायात्रा में सभी समाज वर्ग के साथ कुमावत समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

जिसमें नन्ही मुन्नी बालिकाओं सहित सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश उठा कर रखे थे कलश यात्रा के आगे आगे बैंड बाजे चल रहे थे वही बग्गी पर कथावाचक पंडित श्री भगवती प्रसाद शर्मा गिरोता वाले विराजमान थे तत्पश्चात यात्रा कुमावत समाज मंदिर पहुंची जहां पर कलश की पूजन करने के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया तत्पश्चात भागवत कथा का समापन हुआ भागवत कथा सात दिवसीय श्री भगवती प्रसाद जी शर्मा के मुखारविंद से सुनाई जा रही थी वही चल समारोह में दिनेश कुमावत. शांतिलाल कुमावत. मुकेश कुमावत दया. आराम सिंह कुमावत. मनोहर कुमावत, प्रवीण कुमावत .अर्जुन कुमावत. मनीष शर्मा .प्रदीप कुमावत .आदित्य कुमावत. विजय कुमावत. अखिलेश वर्मा.सुभाष कुमावत. नंदू .दीपक कुमावत.चेतन कुमावत अमर सिंह कुमावत आदि नगर के समाज बंधु शामिल थे

श्रीमद भागवत कथा में हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया, भक्तों ने उत्साह के साथ किया नृत्य

आज गिरिराज धरण की झांकी के साथ लगेगा छप्पन भोग

सतवास : संसार एक सरोवर के समान है और हम सब जीव हैं। जब जीव भगवान के चरण कमल का आश्रय ले लेता है तो भगवान उसे इस संसार सागर से पार कर देते हैं। उसकी नैया डूबती नहीं है, उसे प्रभु उबार लेते हैं। गजेंद्र मोक्ष की कथा आपकी हमारी है। ग्राह ने गजेंद्र का पांव पकड़ा और जब उसे कोई नहीं बचा पाया तब उसने भगवान की स्तुति की। भगवान आए और सुदर्शन चक्र से ग्राह का मस्तक धड़ से अलग कर दिया। भगवान से पहले ग्राह का उद्धार किया।

यह विचार दिगंबर जैन मंदिर में वाघेला परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य मृदुलकृष्ण शास्त्री ने गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाते हुए व्यक्त किए। उन्होंने सागर मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि विपत्ति के समय धैर्यवान व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने शत्रु से भी मित्रता कर लें। देवताओं ने सागर मंथन का प्रस्ताव रखा, जिसे दैत्यों ने स्वीकार कर लिया। मंथन में सर्वप्रथम जहर निकला, जिसे भोलेनाथ ने अपने कंठ में धारण किया और नीलकंठ हो गए।

आचार्यश्री ने भक्ति की महिमा बताते हुए कहा कि भक्ति में ही शक्ति है जो परमात्मा को सेवक बना देती है। सनातन संस्कृति पर चर्चा करते हुए कहा कि सनातन धर्म में जैसा विंब होगा, वैसा ही प्रतिबिंब होगा। कथा में बुधवार को गिरिराज धरण की झांकी के साथ छप्पन भोग लगाया जाएगा।

मंगलवार को चतुर्थ दिवस कथा पंडाल में छोटे बालक एकांश राठौर को कृष्णरूपी वेशभूषा पहनाकर सुसज्जित कर कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हो! ब्रज में हे रही जय-जयकार… नंद के घर लाला आयो है…, गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है… जैसे भजनों पर श्रद्धालु भजनों की धुनों पर थिरकते दिखाई दिए। कथा पंडाल में नृसिंह अवतार के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की झांकी का चित्रण किया गया। चतुर्थ दिवस खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व विधायक गणपत पटेल ने आरती में सम्मिलित होकर व्यासपीठ का पूजन किया। सनातन संस्कृति का इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के लिए भागवत प्रवक्ता मृदुलकृष्ण शास्त्री ने व्यासपीठ पर दुपट्टा पहनाकर कलमकार लक्ष्मीकांत जोशी, राजेश जोशी, बंटी जोशी, पवन सोनी, हरिओम तिवारी, दीपिल व्यास, बाबूलाल यादव, योगेश शर्मा, बाबूलाल गुर्जर का सम्मान कर आशीर्वाद दिया।

Dewas : स्टार सांगते ने जीता स्वर्ण पदक

देवास। नगर पालिक निगम देवास द्वारा आयोजित खेल महोत्सव के अंतर्गत प्रथम जिला ओलंपिक खेल का आयोजन  24 से 28 दिसंबर तक श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोट्र्स पार्क इंडस्ट्रियल एरिया एबी रोड़ पर सम्पन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद की प्रतियोगिताएं हुई। जिले की सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से नेशनल खिलाड़ी स्टार सांगते ने स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कु. सांगते की इस उपलब्धि विधायक गायत्रीराजे पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के जनरल सेके्रटरी सुदेश सांगते, कोच गौरव कदम, आनंद सांगते, जय मीणा, आध्या तिवारी सहित ईष्टमित्रों, परिवारजनों एवं विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की

मास्क की चालानी कार्यवाही के दौरान महिला और पुलिसकर्मी में हुई जमकर हाथापाई

• धक्का-मुक्की के दौरान महिला पुलिसकर्मी जमीन पर गिरी, दूसरी पुलिसकर्मी ने महिला पर चलाई चप्पल

देवास। शहर के सयाजी द्वार,एबी रोड पर मास्क को लेकर चेकिंग हो रही थी जिस दौरान एसडीएम प्रदीप सोनी सहित पूरा पुलिस अमला मौजूद था। नगर निगम की टीम एवं पुलिस की टीम बगैर मास्क वालों पर चलानी कार्यवाही कर रहे थे इसी दौरान एक महिला जागृति माधवानी बगैर मास्क लगाए जा रही थी। नगर निगम की टीम ने उसको रोका महिला ने मास्क तो पहन लिया लेकिन एसडीएम प्रदीप सोनी से चालान नहीं कटवाने को लेकर बहस करने लगी। बहस इतनी बढ़ गयी की हाथापाई की नौबत आ गयी गई देखें वीडियो👇

देवास एसडीएम प्रदीप सोनी ने पुलिस कर्मियों से कहा यह बहस कर रही है इसको थाने ले जाओ बंद कर दो इसको लेकर महिला बोली में पढ़ी लिखी हूं आप कैसे बंद कर देंगे। 2 साल से आप चलानी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं आज ही कार्यवाही क्यों इस बात को लेकर एसडीएम एवं महिला के बीच बहस हो गई एसडीएम ने आदेश दिया महिला पुलिस बुलाकर इस को अंदर करो महिला पढ़ी लिखी थी वह अंदर जाने को तैयार नहीं थी दो महिला पुलिस कर्मियों ने उसको पकड़ने की कोशिश की वह नहीं पकड़ाई उसने महिला पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी नीचे गिर गई जिसके बाद दूसरी महिला पुलिसकर्मी ने महिला को चप्पल से मारना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस महिला को थाने ले गई।

Fireing : अनिल श्री नगर में आपसी विवाद में चली गोली

देवास। शहर के औद्योगिक थाना पुलिस के अंतर्गत क्षेत्र में आने वाले स्कोर्ट स्कूल के पीछे अनिल श्री नगर में सोमवार रात करीब सवा 9 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमे आरोपी द्वारा हवाई फायर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पक्षों में विवाद के दौरान घटनास्थल पर हवाई फायर भी हुआ और जब मौके पर पुलिस पहुँची तो घटनास्थल से धारदार हथियार भी मिले है। मामले में फरियादी हिमांशु शर्मा उम्र 17 वर्ष ने निवासी ओम साई विहार ने औद्योगिक थाने में आरोपी चिंटू ठाकुर, गौतम ठाकुर दोनो निवासी पाचुनकर कॉलोनी व अर्पित मनन परिहार दोनो निवासी जयश्री नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी हिमांशु का 1 वर्ष पूर्व किसी से विवाद हुआ था लेकिन तब राज़ीनामा हो गया था जिसके बाद सोमवार की रात फिर विवाद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैक धाराओ में प्रकरण दर्ज कर लिया है व मामले में जांच औद्योगिक थाना में पदस्थ सहायक उपनिरिक्षक देवेंद्र चौहान कर रहे है।

Dewas : मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड के तीनो उद्योगो की बिजली काटकर किया सील

उद्योगो में स्‍थापित दूषित जल उपचार व्‍यवस्‍था संचालित नही, जल प्रदूषण और वायू प्रदूषण की स्थिति हो रही थी निर्मित

देवास: कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानसुार तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर ने देवास में मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड की तीनो उद्योगो की बिजली काटकर सील किया है। तीनो उद्योगो एक ही परिसर में अलग-अलग प्‍लाट पर स्‍थापित है। यह तीनों उद्योग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सम्‍मति प्राप्‍त किए बगैर संचालित हो रहे थे। बोर्ड द्वारा पूर्व में स्‍थानीय स्‍तर से उद्योग को बंद करने का नोटिस भी जारी किया गया था।

मेसर्स महाकाली फुड्स प्रायवेट लिमिटेड की इन तीनों उद्योगो में स्‍थापित दूषित जल उपचार व्‍यवस्‍था संचालित नही थी। इन उद्योगों से जल प्रदूषण और वायू प्रदूषण की स्थिति निर्मित हो रही थी तथा उद्योगो के जल प्रदूषण के कारण क्षिप्रा नदी में जल प्रदूषण की सम्‍भावना बढ रही थी। दूषित जल उपचार व्‍यवस्‍था संचालित नही होने के कारण उद्योगो की बिजली काट कर सील किया गया।

Dewas : पुस्तकालय में पुस्तक ना होने पर प्राचार्य को एनएसयूआई ने दिया ज्ञापन

देवास:- भारतीय राष्ट्रीय संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में श्रीमन्ततुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय देवास के प्राचार्य एनके श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया जिसका वाचन छात्र नेता विरेंद्र पटेल ने किया। जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने बताया कि सरकार द्वारा नई शिक्षा प्रणाली को लागू कर दी गई है लेकिन सरकार ने यह नहीं सोचा कि छात्र छात्राएं कैसे पड़े हैं आज तक ना महाविद्यालय की लाइब्रेरी में नवीन शिक्षा प्रणाली की बुक उपलब्ध हुई है और ना ही मार्केट में नई शिक्षा प्रणाली की बुक उपलब्ध हो पाई है सरकार द्वारा बिना सोचे समझे बिना कोई रणनीति बनाएं नवीन शिक्षा प्रणाली विद्यार्थी को थोबी गई है।

उच्च शिक्षा विभाग जल्द से जल्द सभी महाविद्यालयो में छात्र छात्राओं के लिए बुक उपलब्ध करवाएं।  2 साल से एससी एसटी के विद्यार्थियों को महाविद्यालय से स्टेशनरी भी नहीं मिली है। महाविद्यालय में आज दिनांक तक प्रथम वर्ष से प्रारंभ हुई नवीन शिक्षा प्रणाली की बुक महाविद्यालय की लाइब्रेरी में अभी तक नही आई है । महाविद्यालय में संचालित विषय बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, सीटटेक्नोलॉजी एवं कंप्यूटर साइंस की बुक महाविद्यालय की लाइब्रेरी में नहीं है ।

छात्र-छात्राएं बुक के लिए परेशान हो रहे हैं  लेकिन इसकी किसी को चिंता नहीं है कुछ दिनों में महाविद्यालय का सत्र खत्म होने को आया है ब्रह्मा विद्यालय की परीक्षा भी आने वाली है लेकिन महाविद्यालय की लाइब्रेरी में बुक नहीं है तो छात्र छात्राओं ने पढ़ाई कैसे करें किसी को छात्र-छात्राओं के भविष्य की चिंता तक नहीं है। जल्द से जल्द महाविद्यालय की लाइब्रेरी में प्रथम वर्ष की बुक नहीं आई तो भारतीय राष्ट्रीय संगठन के द्वारा अनिश्चितकाल तक महाविद्यालय को बंद किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर हंसराज सिंह ठाकुर विशाल ठाकुर सूर्य मालवीय चेतन वर्मा अजय यादव कल्याण मालवीय प्रदीप सिंह सेंधव एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पौष दशमी पर विशेष आयोजन

श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में होगा त्रिदिवसीय महोत्सव आयोजित

देवास। जैन जगत के 23 वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक पौष दशमी महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जावेगा। इस अवसर पर श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर 28 से 30 दिसंबर तक त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव प्रतिवर्ष के स्थाई लाभार्थी परिवारों द्वारा आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत अट्ठम तप तेले, एकासने , पूजन अनुष्ठान , कुमारपाल महाराजा की आरती एवं भक्ति भावना का आयोजन होगा ।

जिसमें तपस्वी तीन दिन तक लगातार गर्म जल आधारित उपवास करेंगे। पौष दशमी दिवस 29 दिसम्बर बुधवार को प्रात: 7.30 बजे प्रभु का जन्माभिषेक, 8.30 बजे श्री पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजन का संगीतमय अनुष्ठान पार्श्वनाथ म्यूजिकल ग्रुप एवं नवयुवक मंडल द्वारा संपन्न होगा । पूजन पश्चात सकल श्री संघ की साधर्मिक भक्ति का विशेष आयोजन होगा। इसी दिन रात्रि 7:30 बजे कुमारपाल महाराजा की महाआरती एवं सुंदर सजीले दीपक से हर भक्त द्वारा आरती का सुंदर प्रतिवेदन किया जावेगा l तत्पश्चात रंगारंग भक्ति भावना एवं नृत्य , गीत , संगीत का आयोजन होगा l तीन दिवसीय विभिन्न एकासने का आयोजन होगा जिसके अंतर्गत 28 दिसम्बर को मिश्री पानी एकासना, 29 दिसम्बर खीर एवं 30 दिसंबर संपूर्ण एकासना होगा ।

बड़ी संख्या में तपस्वी तपश्चर्या करेंगे । 31 दिसम्बर को प्रात: 8.15 बजे अठ्ठम तप तेले के तपस्वियों का पारणा एवं बहुमान का विशेष कार्यक्रम होगा। ट्रस्ट मंडल पदाधिकारी विलास चौधरी, अशोक जैन मामाजी ,शैलेन्द्र चौधरी , दीपक जैन, अतुल जैन, भरत चौधरी, राकेश तरवेचा, अनूप शेखावत , चंद्रशेखर जैन, गौरव जैन भोमियाजी, सुधीर जैन , अजय मूणत, वीरेंद्र जैन , मनोज कटारिया,संतोष सेठिया, राजेंद्र जैन गौतमपुरा, सुशील कुमार बम, अशोक जैन आदि ने सभी श्रद्धालुओं से प्रभु जन्मोत्सव के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया है

बिंजाना में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

देवास। कोरोना काल मे अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए लोगो की आत्मशांति के लिए श्रीजी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सेवा समिति द्वारा वार्ड 16, बिंजाना में श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। समिति सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि कलश नगर के प्रमुख मार्गों से ढोल-ढमाके के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर नगर के प्रमुख मार्गों पर होते हुए कथा स्थल श्री राम मंदिर पहुंची।यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन सम्मिलित हुए। कथावाचिका साध्वी मुरलिका दीदी ने विधि विधान पूर्वक भागवत पुराण की पूजा अर्चना कर कथा प्रारंभ कराई। कथा के प्रथम दिवस दीदी ने कहा कि एक पल का सत्संग भी मनुष्य के जीवन में बहुत परिवर्तन ला सकता है। यदि मनुष्य कुछ समय भगवान के नाम कर दे तो उसका जीवन सुखमय और आनंदित हो जाएगा। हम संकट के समय ही भगवान को याद करते है, बाकी जब हमें किसी प्रकार का संकट नही रहता तो हम भगवान को भूल जाते है। इसलिए हमें हर परिस्थिति मे भगवान का नाम लेते रहना चाहिए। पलक व्यास एवं शिवानी व्यास ने बताया कि कथा 1 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगी। साथ दिवसीय संगीतमय कथा में विभिन्न सचित्र प्रसंग होंगे।