Dewas : हनुमान अष्टमी पर खेड़ापति सरकार पहली बार निकले नगर भृमण पर

आकर्षक श्रृंगार के साथ 2100 लड्डुओं का लगा महाभोग, रात को होगी महाआरती

देवास : हनुमान अष्टमी के पावन पर्व पर आज एम जी रोड स्थित खेड़ापति मंदिर से श्री खेड़ापति रामायण मंडल व भक्तगण द्वारा बाबा खेड़ापति को बग्गी पर बिठाकर प्रभातफेरी निकाली गई

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/12/4d25b79fe12d4b72991c21dd6d01dfa7.mp4

हनुमान अष्ठमी पर पहली बार खेड़ापति सरकार ने नगर भृमण किया। सर्वप्रथम प्रातः 5:30 बजे बाबा को रथ में बिठाकर नगर भृमण के लिए निकाला गया जहाँ गाजे बाजे व भजनों पर नृत्य करते हुए बाबा के प्रभातफेरी धूमधाम से निकाली

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/12/74c3e2e1c66740518f68738ce19a9728.mp4

हनुमान अष्टमी के उपलक्ष्य पर खेड़ापति सरकार अति मनोहारी दिव्य श्रृंगार भी किया गया व साथ ही मंदिर को विद्युत सज्जा से सजाकर बाबा को 2100 बेसन के लड्डू का भोग भी लगाया गया व साथ ही राम भगवान व शबरी माता की रंगोली भी बनाई गई

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/12/79f7d4dac1f846efa26891d48ee4837c.mp4

मंदिर पुजारी उपाध्याय द्वारा बताया गया हनुमान अष्टमी के पावन पर्व पर प्रभातफेरी के रूप में पहली बार श्री खेड़ापति सरकार नगर भ्रमण किया बाबा को 2100 बेसन लड्डू का महाभोग भी लगाया गया व आज रात्रि को 8:30 बजे बाबा की महाआरती व प्रसाद वितरण भी किया जाएगा

Dewas : जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न

राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे समाजजन

देवास। जिन शासन की सेवा में समर्पित श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ मालवा,मेवाड़,वागड़ और हाड़ौती क्षेत्र के समस्त श्री संघो को एक सूत्र में बांधने के साथ सामाजिक संगठन को मजबूती एवं एकजुटता प्रदान करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य करता आ रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन 15 एवं 16 जनवरी को श्री नागेश्वर महातीर्थ में आयोजित किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए देवास जिले के जैन समाजजनों का सम्मेलन एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलसुखराज कटारिया एवं राष्ट्रीय महासचिव अभय चौपड़ा उपस्थित थे। विशेष अतिथि नवरत्न परिवार उपाध्यक्ष सुनील पटवा एवं नवरत्न सलाहकार समिति के संजय धारीवाल एवं देवास के समस्त जैन मंदिरों के अध्यक्ष विलास चौधरी, महेन्द्र बागरेचा, नरेन्द्र जैन, अरूण वोहरा, भरत चौधरी, एच.एल. मेहता एवं राजेश बागरेचा, अभय जैन थे। अतिथियों का सम्मान महासंघ के प्रांतीय संगठन मंत्री मनीष जैन कायथावाला एवं जिला पदाधिकारी दीपक जैन, प्रमोद जैन, मनीष तरवेचा ने किया। स्वागत उद्बोधन मनीष जैन कायथावाला ने दिया । सम्मेलन को उद्बोधित करते हुए अतिथियों ने समाज को गच्छ एवं पंथ से उपर उठकर एकजुुट बनते हुए सशक्त संगठन कायम करने का आव्हान किया। साथ ही समाज में आई हुई विकृतियां एवं कुरीतियों को समाप्त करने की ओर कदम उठाने को कहा। इस अवसर पर अशोक जैन मामा, सुरेन्द्र तेजावत, प्रकाशचंद गोखरू, शैलेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय जैन ने किया तथा आभार मनीष तरवेचा ने माना।

पूर्व मंत्री वर्मा के आतिथ्य में भोरासा में हुआ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

नगर के एक अखाड़े को भी किया गया अखाड़े का सामान वितरण

भोरासा (अभय नागर) इंदौर के समाजसेवी संस्था मां शारदा के द्वारा नगर भोरासा में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था रविवार को नगर में हुए इस गरिमामई कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, व पेंशनर संघ भोरासा के अध्यक्ष रामनारायण जी खत्री के विशेष आतिथ्य में सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों व उनके परिवारजनों का स्वागत सम्मान किया गया संस्था के संरक्षक द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज के लिए वह कड़ी होते हैं जो आने वाली पीढ़ी को भारत देश के निर्माण में होने वाले कार्यों को गढ़ते है और आज हम उन शिक्षकों का सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने अपनी पूरी उम्र शिक्षा को दी है आज पढ़ाए हुए बच्चे कई बड़े पदों पर पहुंचे व देश के निर्माण में अपना सहयोग दे रहे आज हम आपका सम्मान करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं वही सज्जन सिंह वर्मा ने अपने उद्बोधन में संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हैं सम्मान समारोह के बारे में अपने विचार सभी के सम्मुख रखें सभी शिक्षकों का शाल श्रीफल पुष्पा माला मोमेंटो के साथ सम्मान किया गया शिक्षकों ने भी संस्था व मुख्य अतिथि का धन्यवाद दिया सम्मान के लिए आभार माना व नगर के कुलाला रोड पर स्थित जय जय बजरंग अखाड़े को अखाड़े संबंधित सामग्री भी संस्था के द्वारा वितरित की गई जिसमें अखाड़े के उस्ताद धर्मेंद्र राठौर के साथ उनके अखाड़े के सदस्य भी मौजूद रहे सभी ने मुख्य अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया वह आभार संस्था मां शारदा के संयोजक प्रमोद कुमार द्विवेदी के द्वारा माना गया।

हनुमान अष्टमी पर पूर्व मंत्री वर्मा ने भोरासा के खेड़ापति हनुमान मंदिर पर की पूजा

भोरासा (अभय नागर)। रविवार को हनुमान अष्टमी का पर्व संपूर्ण देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है वही भोरासा नगर के श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बड़ा हनुमान चौक में भी हनुमान अष्टमी को लेकर काफी तैयारियां की गई है श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूर्व मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने भगवान के दर्शन किए एवं भगवान की पूजा अर्चना की क्षेत्र की प्रदेश की मंगल कामना के लिए खेड़ापति से आशीर्वाद मांगा इस अवसर पर उनके साथ भोरासा नगर के कई कांग्रेसी पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहे।

श्रीगौड ब्राह्मण समाज ट्रस्ट ने मनाई महामना पं. मदनमोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

देवास। महामना मदनमोहन मालवीय श्रीगौड ब्राह्मण समाज ट्रस्ट द्वारा ओ.पी. दुबे के मार्गदर्शन में महामना पं. मदनमोहन मालवीय की जयंती मनाई गई तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं पं. मदनमोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के पूर्व ट्रस्ट सदस्यों ने पं. महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओ.पी. तिवारी, विशेष अतिथि के.के.नाईक थे, अध्यक्षता शिवनारायण पाठक ने की। ट्रस्ट की ओर से अतिथियों का स्वागत सूरजमल दुबे ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से पत्रिका साधना कुंज का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने अपने उद्बोधन में महामना एवं श्री वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। एन.के. जोशी ने ट्रस्ट की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उपस्थित महानुभावो ने भी अपने उद्बोधन दिए। इस अवसर पर उपस्थितजनों को पर्यावरण बचाव एवं वृक्ष लगाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नरेन्द्र शर्मा, किशोर पाठक, सचिन दुबे, राधेश्याम दुबे, नरेन्द्र जोशी, मोहन जोशी, अशोक जोशी, सचिन जोशी, सुभाष व्यास, पपलेश जोशी एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र कुमार जोशी ने किया तथा आभार सूरजमल दुबे ने माना।

भीम आर्मी द्वारा बच्चों को बाटे गए चॉकलेट व केक

भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन द्वारा आज प्रदेश कार्यालय पर क्रिसमस के मौके पर छोटे बच्चों को केक खिलाकर टॉफियां बांट कर और बच्चों का,स्वागत करके बनाया गया इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक,वा प्रदेश अध्यक्ष प्रेम बालोदिया ने मासूम बच्चों का स्वागत किया और साथ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वा प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद,अली जिला अध्यक्ष मनोज पटेल जिला उपाध्यक्ष शाहरुख शेख जिला महासचिव कमल सिंह जिला सचिव सोहेल मेव मुकेश प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष रोहित गांधी तोहित पठान सूरज चौहान संदीप चौहान महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना पाटिल महिला महासचिव मनीषा पांडे जिला सचिव सिंधु देवी किरण नागर आरती नगर व समस्त कार्यकर्ता

भोरासा में चल रही भागवत कथा में हुआ श्री कृष्ण जन्मोत्सव ,,,,,,,,

भोरासा निप्र(अभय नागर) : भोरासा नगर में चल रही संगीत मय भागवत कथा के चौथे दिन कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें महिला व पुरुषों से पूरा पांडाल भरा हुआ था सभी श्रोता गण कथावाचक पंडित भगवती प्रसाद शर्मा गिरोता देपालपुर के मुखारविंद से हो रही भागवत कथा का रसपान कर रहे थे कथा में चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वही कुमावत समाज श्री कृष्ण मंदिर से वासुदेव महाराज सिर पर टोपला में एक बालक को श्री कृष्ण भगवान के रूप में रखकर बिठाकर पूरे श्रोताओं के बीच से होते हुए मंच तक पहुंचे जहां पर श्रोताओं ने बाल स्वरूप श्री कृष्ण पर पुष्प वर्षा की व सभी ने नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए साथ ही कृष्ण जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से पांडाल में मनाया गया वही कथावाचक व श्रोताओं के द्वारा यशोदा मैया की बधाई भी गाई गई जिस पर सभी ने मंत्रमुग्ध होकर तालियों की गूंज से श्री कृष्ण भगवान को रिझाया वही आरती कर प्रसाद वितरण किया गया

वन परिक्षेत्र पानीगांव में प्रकृति की सुंदरता एवं वनों से जोड़ने हेतु अनुभूति कार्यक्रम आयोजित

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)वन परिक्षेत्र पानीगांव अंतर्गत ग्राम किलोदा के सतखलिया जंगल मे मध्यप्रदेश शासन के इको -पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के निर्देशन एवं श्री पी.एन.मिश्रा वनमंडलाधिकारी महोदय देवास के मार्गदर्शन में तथा श्री एस. के.शुक्ला उपवनमंडलाधिकारी देवास की उपस्थिति में छात्र छात्राओं को अनुभूति शिवरों के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता एवं वनों से जोड़ने हेतु अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दिनांक 24-12-2021 को वन परिक्षेत्र पानीगांव द्वारा बीट किलोदा के सतखलिया जंगल मे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं तथा आसपास के समिति सदस्यों की उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया श्री उपवनमंडलाधिकारी द्वारा भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री डी. एस. चौहान द्वारा बताया गया कि छात्र छात्राओं को वनों के महत्व तथा वन्यप्राणियो की उपलब्धता एवं उनके संरक्षण पर किये जाने वाले कार्य एवं अवैध शिकार एवं अवैध कटाई पर वन विभाग द्वारा की जाने वाली दंडात्मक कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गई मास्टर ट्रेनर श्री ओम जोशी द्वारा वनो से होने वाले लाभ व औषधियों पोधो के बारे में जानकारी दी गई साथ ही राज्य बांस मिशन के अंतर्गत कृषको को दिए जाने वाले लाभ तथा बांस से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।वन भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं को जंगल मे घुमाया गया जहाँ विशेष प्रजाति के पोधो के बारे में जानकारी दी जंगल घूमते हुए छात्र छात्राओं को दतुनि डैम भी दिखाया गया बाद सभी को भोजन करवाया गया बाद क्षात्र क्षात्राओ की क्विज प्रतियोगिता रखी गई जिसमें प्रथम स्थान कु.सलोनी अमरसिंह द्वितीय स्थान आनंद गुलाब वही तृतीय स्थान कु.प्रगति जोशी ने हासिल किया साथ ही तृतीय पुरुष्कार विजेता कु.प्रगति जोशी को मास्टर ट्रेनर रिटायर्ड रेंजर श्री ओ.पी.जोशी द्वारा 501 रु की नगद पुरुष्कार राशि से भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम की समस्त गतिविधियों में विशेष भागीदारी दिखाये जाने पर आस्था रावत तथा महिमा तिवारी को श्रीमान उपवनमंडलाधिकारी महोदय द्वारा 101,101 रु के नगद पुरुष्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अंतिम छोर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों द्वारा देवी वंदना तथा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गई ।कार्यक्रम का संचालन वृन्दावन मीणा द्वारा किया गया वही आभार श्रीमती उषा रावत वनपाल परिक्षेत्र सहायक कलवार ए द्वारा व्यक्त किया गया
इस कार्यक्रम में श्री भंवर सिंह इवने वनपाल ,श्रीमती उषा रावत वनपाल,श्री केशव बाघ वनपाल, श्री अवधराज मिश्रा वनरक्षक,श्री विनोद कुमार सिंह वनरक्षक,श्री सचिन मंडलोई वनरक्षक,श्री धर्मेंद्र जाटव वनरक्षक, श्री संतोष पाटीदार वनरक्षक,श्री कचरू कालेन वनरक्षक,श्री नीरज शर्मा वनरक्षक , श्री कैलाश नंदानिया वनरक्षक,श्री इंदरसिंह रावत वनरक्षक का विशेष सहयोग रहा।
साथ ही सचिन राव सहित समिति सदस्य स्कूल स्टाफ के साथ सुरक्षा श्रमिक भी मौजूद रहे

Dewas : उधारी के पैसे मांगने पर की महिला की चाकू गोदकर की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

देवास : जिले के बागली थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया जिसमें पुलिस ने हत्या करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हत्या के उपयोग किया गया चाकू, आरोपियों के कपड़े, मोबाइल और घर की रजिस्ट्री की कॉपी भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है उधारी के एक लाख 30 हजार रुपए मांगने पर आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी थी पुलिस द्वारा सिद्धेश्वर पिता मिश्रीलाल (79), देवकरण उर्फ मनोहर पिता सिद्धेश्वर (58), नीलेश पिता देवकरण (30) निवासी नेमावर रोड़ चापड़ा, हर्षित उर्फ मनीष पिता सतीश शर्मा (20) निवासी 74 कवि कालिदास मार्ग देवास, नरेन्द्र पिता प्रेमनारायण शर्मा (39) निवासी शुजालपुर मंडी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार 18 अगस्त को एक अज्ञात महिला का शव नेमावर रोड चापडा में सदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। शव की पहचान सावित्री बाई पति रामचरण पाटीदार (65) निवासी नेमावर रोड के रूप में हुई थी। मृतिका सावित्रीबाई और आरोपी सिद्धेश्वर उपाध्याय 10 साल से एक दूसरे के साथ मिलकर ब्याज का धंधा करते थे। मृतिका ने गांव में ही रहने वाले जगदीश बैरागी को ब्याज पर रुपए दिए थे। यह रकम 1 लाख 30 हजार रुपए हो गई थी। रुपए नहीं दे पाने के कारण जगदीश ने अपना मकान सिद्धेश्वर के पास गिरवी रख दिया, लेकिन सिद्धेश्वर ने मृतका को रुपए नहीं दिए। बार-बार रुपए मांगने से परेशान आरोपी सिद्धेश्वर ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सावित्रीबाई की हत्या कर दी थी।

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

देवास। 24 दिसंबर को खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग जिला देवास द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 में खाद्य अधिकारी शालू वर्मा की उपस्थिति में उपभोक्ताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उक्त आयोजन में खाद्य विभाग, नापतोल विभाग, खाद्य एवं औषधी प्रशासन सहित अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन जिलाध्यक्ष अकरम शेख तृप्ति व अन्य संगठनों ने हिस्सा लिया। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ल एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री संदीप सुरी के दिशा निर्देशानुसार श्री तृप्ति ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।