Dewas : इंडस्ट्रियल पार्क में प्रथम ज़िला ओलंपिक खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

24 से 28 दिसंबर तक होगा विभिन्न खेलों का होगा आयोजन

देवास। शरीर के स्वस्थ होने की औषधि खेल ही है। यह मन और शरीर को शीघ्र ही तनाव मुक्त करता है। खेल के बिना जीवन अधूरा है। इस प्रकार के खेल आयोजन से खिलाडियों को ऊर्जा मिलती है। उक्त कथन श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने मुख्य अतिथि के रूप में कही। नगर निगम देवास द्वारा प्रायोजित खेल महोसव प्रथम ओलंपिक खेल 2021 का उद्घाटन समारोह श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोट्र्स पार्क औद्योगिक क्षेत्र एबी रोड पर संपन्न हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष विशालसिंह चौहान आयुक्त नगर पालिक निगम ने बताया कि 24 से 28 दिसम्बर तक आयोजित खेल महोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ एवं विधायक थीं। राजीव खंडेलवाल जिलाध्यक्ष भाजपा देवास ने अध्यक्षता की। विशेष अतिथि चंद्रमौली शुक्ला कलेक्टर, सुभाष शर्मा तत्कालीन महापौर, डॉ. शिवदयाल सिंह पुलिस अधीक्षक एवं अशोक खंडेलिया अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज थे। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा स्व. श्रीमंत तुकोजीराव पवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलन किया

। अतिथियों का स्वागत विशालसिंह चौहान, अनवर खान एवं हेमंत सुवीर ने पौधे भेंट कर किया। शब्दों से स्वागत आयोजन समिति अध्यक्ष विशालसिंह चौहान ने किया। प्रथम जिलला ओलंपिक खेल संबंधी जानकारी जिला ओलंपिक संघ सचिव अनवर खान ने दी। कार्यक्रम अध्यक्ष खंडेलवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रीमंत तुकोजीराव पवार ने देवास को खेेलों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां दी है। अपने खेल मंत्रित्व काल में उन्होंने इंडोर, वालीवाल फीडर सेंटर के रूप में भोपाल रोड पर स्टेडियम की सौगात दी। विशेष अतिथियों ने भी जिले भर के विभिन्न खेेलों के खिलाडियों को सम्बोधित किया। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को सम्मान पूर्वक स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये एवं स्पर्धा में भाग लेने वाले समस्त भागीदारी करने वाले खिलाडियों को खेल आयोजन की टी-शर्ट भी दी गई। इस अवसर पर रबर की गुडिया कश्मला ने योग एवं जम्प रोप तथा ट्रेडिशनल लाठी का खिलाडियों द्वारा प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया तथा आभार जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विष्णु वर्मा ने माना।


प्रतियोगिता के परिणाम – रग्बी बालक वर्ग – महांकाल एकेडमी ने खातेगांव को 1-0,सनातन क्लब ने एस्कोर्ट जूनियर कालेज को 3-0,सेंडी एकेडमी ने ओराइन एकेडमी को2-0 ,अनामय स्कूल ने इम्पीरियल एकेडमी को 2-0 से हराया।
ट्रेडिशनल लाठी-बालिका 14 वर्ष – समीक्षा लबासे प्रथम, लक्ष्मी चावड़ा द्वितीय, हर्षिता केलकर तृतीय। बालिका 17 वर्ष, पायल सावले प्रथम, दिशा नरवले द्वितीय, सोबना सोलंकी तृतीय, 19 वर्ष बालिका तनु चौहान प्रथम, तनिषा प्रजापत द्वितीय, अर्चना राठौर तृतीय, बालक 19 वर्ष आदर्श चौहान प्रथम, पीयूष पटेल द्वितीय, विवेक देवड़ा तृतीय।
बैडमिंटन बालिका वर्ग रचेल चौधरी ने प्रियांशी थापलिया को 21-10, 21-11, अश्लेषा तिवारी ने अनन्या चौधरी 21-12, 21-09, भूमिका वर्मा ने अक्षिता पांचाल 21-08,10, लक्ष्मी सातालकर ने तुलसी श्रीनिवास को 21-13,21-10 अंको से परास्त किया।
बालक वर्ग- पृथ्वी पाटिल ने अक्षत श्रीवास्तव को 21-08,21-05 एवं हर्षवर्धन शाह ने राजवीर ठाकुर को 21-15,21-17 अंको से हराया।

सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों से होगी दोगुनी वसूली: मुख्यमंत्री चौहान

• मध्यप्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति के नुकसान का निवारण एवं वसूली विधेयक पारित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों से नुकसानी की वसूली के लिये मध्यप्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी का वसूली विधेयक में प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नया कानून सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले व्यक्तियों से उस नुकसान की दोगुनी भरपाई करवाने का कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन, धरना और आंदोलन किसी का लोकतांत्रिक अधिकार हो सकता है, लेकिन इसकी आड़ में कुछ अराजक तत्व तोड़-फोड़, आगजनी, सरकारी या सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुँचाने का कार्य करते हैं। इसे लोकतंत्र में कदापि उचित नहीं ठहराया जा सकता। इसलिए विधि अनुसार बाकी कार्यवाही तो होती है लेकिन अगर ऐसे आंदोलनों के दौरान भी अगर कोई व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह सार्वजनिक सम्पतियों को नुकसान पहुँचाएगा, तोड़-फोड़ करेगा, आगजनी करेगा तो जितना नुकसान होगा उसकी दोगुनी भरपाई उससे करवाई जाएगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में नवीन दांडिक व्यवस्था लागू करते हुए नए कानून का मार्ग प्रशस्त किया है। यह विधेयक पारित होकर अब कानून बन गया है।

मध्यप्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति के नुकसान का निवारण एवं वसूली विधेयक पारित

मध्यप्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसान की वसूली विधेयक 2021 विधानसभा से पारित कर दिया गया है। आंदोलन, हड़ताल, बंद, दंगों (सांप्रदायिक या अन्यथा), लोक अशांति, अभ्यापत्ति या इसके समान गतिविधियों के नाम पर सार्वजनिक तथा निजी संपत्ति को बड़े स्तर पर नुकसान पहुँचाने को सरकार ने गंभीरता से लिया है। विधि विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि संपत्तियों को नुकसान पहुँचाने में संलिप्त रहने वाले ऐसे लोगों से कानूनन राशि वसूल की जाएगी। उक्त आशय का विधेयक क्र.-34 विधानसभा के शीतकालीन सत्र-2021 में पारित कर दिया गया है। संपत्ति के नुकसान की राशि के निर्धारण और दावे के लिये दावा अधिकरण का गठन भी प्रावधानित किया गया है।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया है कि लोक व्यवस्था की अशांति के दौरान संपत्तियों को पहुँचाये गये नुकसान की वसूली तथा किये गये नुकसान का निर्धारण करने के लिये दावा अधिकरण का गठन किया जाएगा। दावा अधिकरण, प्रतिकर भी अधिनिर्णित करेगा। अधिनियम में स्पष्ट किया गया है कि किसी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के समूह, जो कि सांप्रदायिक दंगा, हड़ताल, बंद, प्रदर्शन, जुलूस, यातायात का घेराव या लोगों का ऐसा जमाव जो किसी भी नाम से जाना जाता हो, के कारण किसी संपत्ति को कोई भी हानि या नुकसान होने पर नुकसान पहुँचाने वाला कार्य माना जाएगा। संपत्ति किसी व्यक्ति, केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय प्राधिकरण, सहकारी सोसायटी, कंपनी, केन्द्र या राज्य अधिनियम में गठित कोई कानूनी निकाय, कोई संस्था या उपक्रम के स्वामित्व या नियंत्रण की हो सकती है।

दावा याचिका 30 दिन में प्रस्तुत की जा सकेगी

मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि सार्वजनिक और निजी दोनों ही प्रकार की संपत्तियों को होने वाले नुकसान की दशा में वसूली के लिये 30 दिन में दावा अधिकरण के समक्ष दावा याचिका प्रस्तुत करना होगा। जहाँ पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया है, वहाँ जिला मजिस्ट्रेट या सार्वजनिक संपत्ति का भार साधक अधिकारी दावा याचिका प्रस्तुत करेगा। इसी प्रकार जहाँ निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया है, वहाँ क्षतिग्रस्त संपत्ति का स्वामी उस तारीख से 30 दिन के भीतर दावा अधिकरण के समक्ष प्रतिकर अधिनिर्णित करने के लिये दावा याचिका प्रस्तुत करेगा।

सेवानिवृत्त न्यायाधीश या सचिव स्तर के अधिकारी होंगे अधिकरण के सदस्य

मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि दावा अधिकरण में एक या अधिक सदस्य नियुक्त किये जा सकेंगे। दावा अधिकरण के सदस्य जिला न्यायाधीश के रूप में 5 वर्ष या उससे अधिक की सेवा करने वाले सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश या राज्य सरकार के सचिव स्तर के या समकक्ष अधिकारी होंगे।

एक या अधिक होंगे दावा अधिकरण

अधिनियम के अनुसार सरकार द्वारा एक या अधिक दावा अधिकरण गठित किये जा सकेंगे। जहाँ किसी क्षेत्र के लिये 2 या अधिक दावा अधिकरण गठित किये गये हैं, वहाँ राज्य सरकार सामान्य या विशेष आदेश द्वारा उनके बीच कारबार का वितरण अवधारित कर सकेगी। अधिकरण संपत्ति को होने वाले नुकसान का मूल्यांकन कर उसकी मुआवजा राशि का निर्धारण करेगा। अधिकरण यथासंभव 3 माह की अवधि में निराकरण का विनिश्चय करेगा।

वन परिक्षेत्र पानीगांव द्वारा बीट सेती के कालापाठा जंगल मे किया गया अनुभूति शिविर कार्यक्रम का आयोजन

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। वन परिक्षेत्र पानीगांव के अंतर्गत ग्राम सेती के कालापाठा जंगल मे मध्यप्रदेश शासन के इको -पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के निर्देशन एवं पी.एन.मिश्रा वनमंडलाधिकारी देवास के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को अनुभूति शिवरों के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता एवं वनों से जोड़ने हेतु अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया वन परिक्षेत्र पानीगांव द्वारा बीट सेती के कालापाठा जंगल मे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं तथा आसपास के समिति सदस्यों की उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री डी. एस. चौहान के द्वारा बताया गया कि छात्र-छात्राओं को वनों के महत्व तथा वन्यप्राणियो की उपलब्धता एवं उनके संरक्षण पर किये जाने वाले कार्य एवं अवैध शिकार एवं अवैध कटाई पर वन विभाग द्वारा की जाने वाली दंडात्मक कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गई मास्टर ट्रेनर श्री ओम जोशी द्वारा वनो से होने वाले लाभ व औषधियों पोधो के बारे में जानकारी दी गई साथ ही राज्य बांस मिशन के अंतर्गत कृषको को दिए जाने वाले लाभ तथा बांस से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई छात्र-छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता रखी गई जिसमें प्रथम स्थान छगन पंवार द्वितीय स्थान असन इस्माइल तृतीय स्थान कु.रोशनी तुलसीराम ने हासिल किया ।

साथ ही सभी गतिविधियों में विशेष सहभागिता दिखाए जाने पर विशेष पुरुस्कार कु . सलोनी राठौर ने हासिल किया इस कार्यक्रम में श्री भंवर सिंह इवने वनपाल ,श्रीमती उषा रावत वनपाल,श्री केशव बाघ वनपाल, श्री अवधराज मिश्रा वनरक्षक,श्री विनोद कुमार सिंह वनरक्षक,श्री सचिन मंडलोई वनरक्षक,श्री धर्मेंद्र जाटव वनरक्षक, श्री जुगलकिशोर पाटीदार वनरक्षक,श्री कचरू कालेन वनरक्षक,श्री नीरज शर्मा वनरक्षक , श्री कैलाश नंदानिया वनरक्षक,श्री इंदरसिंह रावत वनरक्षक का विशेष सहयोग रहा।
साथ ही सचिन राव ,वृन्दावन मीणा सहित समिति सदस्य स्कूल स्टाफ के साथ सुरक्षा श्रमिक भी मौजूद रहे

वन परिक्षेत्र पानीगांव द्वारा बीट सेती जंगल मे अनुभूति शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कालापाठा जंगल मे छात्र-छात्राओं तथा आसपास के समिति सदस्यों की उपस्थिति में किया गया आयोजित

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)वन परिक्षेत्र पानीगांव के अंतर्गत ग्राम सेती के कालापाठा जंगल मे मध्यप्रदेश शासन के इको -पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के निर्देशन एवं पी.एन.मिश्रा वनमंडलाधिकारी देवास के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को अनुभूति शिवरों के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता एवं वनों से जोड़ने हेतु अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया वन परिक्षेत्र पानीगांव द्वारा बीट सेती के कालापाठा जंगल मे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं तथा आसपास के समिति सदस्यों की उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री डी. एस. चौहान के द्वारा बताया गया कि छात्र-छात्राओं को वनों के महत्व तथा वन्यप्राणियो की उपलब्धता एवं उनके संरक्षण पर किये जाने वाले कार्य एवं अवैध शिकार एवं अवैध कटाई पर वन विभाग द्वारा की जाने वाली दंडात्मक कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गई मास्टर ट्रेनर श्री ओम जोशी द्वारा वनो से होने वाले लाभ व औषधियों पोधो के बारे में जानकारी दी गई साथ ही राज्य बांस मिशन के अंतर्गत कृषको को दिए जाने वाले लाभ तथा बांस से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई छात्र-छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता रखी गई जिसमें प्रथम स्थान छगन पंवार द्वितीय स्थान असन इस्माइल तृतीय स्थान कु.रोशनी तुलसीराम ने हासिल किया । साथ ही सभी गतिविधियों में विशेष सहभागिता दिखाए जाने पर विशेष पुरुस्कार कु . सलोनी राठौर ने हासिल किया इस कार्यक्रम में श्री भंवर सिंह इवने वनपाल ,श्रीमती उषा रावत वनपाल,श्री केशव बाघ वनपाल, श्री अवधराज मिश्रा वनरक्षक,श्री विनोद कुमार सिंह वनरक्षक,श्री सचिन मंडलोई वनरक्षक,श्री धर्मेंद्र जाटव वनरक्षक, श्री जुगलकिशोर पाटीदार वनरक्षक,श्री कचरू कालेन वनरक्षक,श्री नीरज शर्मा वनरक्षक , श्री कैलाश नंदानिया वनरक्षक,श्री इंदरसिंह रावत वनरक्षक का विशेष सहयोग रहा। साथ ही सचिन राव ,वृन्दावन मीणा सहित समिति सदस्य स्कूल स्टाफ के साथ सुरक्षा श्रमिक भी मौजूद रहे

Dewas, औद्योगिक थाना पुलिस ने पकड़ी 950 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

देवास। शहर के रसूलपुर बायपास पर औद्योगिक थाना पुलिस ने बुधवार को एक कंटेनर में 950 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है।

दरसल बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कंटेनर क्रमांक UP21CN5270 में अंग्रेजी शराब भर कर उसके उपर चाकलेट के बक्से रखकर उसके नीचे शराब की पेटी को छिपा कर इन्दौर से शाजापुर कि ओर जाने वाला है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र द्वारा अपनी टीम को लेकर क्षिप्रा नदी ब्रिज पर खड़े होकर उक्त कंटेनर क्रमांक UP21CN5270 इन्दौर तरफ से आने वाले आने वाले वाहनों की जिक जैक लगाकर चैकिंग प्रारंभ की गई। उक्त चैकिंग के दौरान कंटेनर को टीम के द्वारा रोकने की कोशिश की गई उक्त कंटेनर चालक द्वारा पुलिस को देखकर वाहन नही रोका गया । उक्त कंटेनर को चैक करने पर अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 950 पेटिया भरी होना पाई गई । उक्त वाहन चालाक के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 1209/2021 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का कायम कर विवेचना मे लिया गया। उक्त वाहन चालाक की तथा उक्त जप्तशुदा अवैध अंग्रेजी शराब के संबंध में की विवेचना की जा रही है।

जब्त सामग्री:

  1. अवैध अग्रेंजी शराब की कुल 950 पेटिया कुल 10 हजार लीटर
  2. ब्राडेड चाकलेट के कुल 482 पैकेट
  3. कंटेनर वाहन कुल कीमत ₹45,00,000/- (पैतालीस लाख ) का कुल मश्रुका जप्त किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी के नाम :
1.शहनवाज पिता तुफेक अहमद खां उम्र 24 साल निवासी ग्राम नरखेडा दलतपुर थाना मुडापानी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।

  1. मोहम्मद जिसान पिता तजम्मुल हुसैन उम्र 20 साल निवासी ग्राम श्रेयश खेडा दलतपुर थाना मुडापानी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ।

सराहनीय कार्य: उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी अनिल शर्मा, उनि आर. एस. वर्मा, सउनि राजेश पटेल, सउनि नितिन सिंह प्रआर 145 तेजसिंह तथा सैनिक 61 तेजसिंह मण्डलोई की विशेष भूमिका रही।

26 दिसंबर को आयोजित होगी गाजरा बिव्हेल गियर्स लिमिटेड के कर्मचारियों की बैठक

देवास। गाजरा बिव्हेल गियर्स लिमिटेड के विचाराधीन प्रकरणों की कार्यवाही कोर्ट में चल रही है। इस संबंध में कम्पनी के समस्त श्रमिकों को सूचना देने हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इंजीनियरिंग एण्ड इलेक्ट्रीकल गुड्स मजदूर संघ अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने बताया कि गाजरा बिव्हेल गियर्स लिमिटेड कम्पनी जो कि 2006 से अवैध रूप से बंद पड़ी हुई है। जिसका केस काफी समय से कोर्ट में लंबित था। कम्पनी में कार्यरत 750 श्रमिक एवं कर्मचारियों का स्टॉफ बेरोजगार है। बंद कम्पनी का केस मप्र हाईकोर्ट और एनसीएलटी में प्रारंभ हो गया है। उक्त संबंध में कर्मचारियों को सूचना देने हेतु संघ द्वारा दिनांक 26 दिसंबर, रविवार को प्रात: 9 बजे टाटा चौराहे के पास स्थित कम्पनी के गेट पर बैठक आयोजित की जा रही है। उक्त बैठक हर रविवार को आयोजित की जाएगी। जिसमें समस्त श्रमिकों व स्टाफ सदस्यों को उपस्थित होना अनिवार्य है।

ओल्ड पेंशन बहाली के लिए भोरासा संकुल से भरी शिक्षकों ने हुंकार

आजाद अध्यापक संघ भोरासा संकुल के तत्वाधान में हुई ओल्ड पेंशन मनोकामना यात्रा के लिए मीटिंग

भोरासा(अभय नागर) : भौंरासा निप्र आजाद अध्यापक संघ काफी समय से ओल्ड पेंशन की लड़ाई लड़ रहा है जिसको लेकर 25 दिसंबर को भोपाल में आजाद अध्यापक संघ का महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर नगर भोरासा के दोनों स्कूलों की सभी अध्यापकों की बैठक का आयोजन भोरासा के हरीभाऊ उपाध्याय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रखी गई थी जिसमें आजाद अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सेंधव एवं संभागीय समन्वयक राजेंद्र यादव संकुल अध्यक्ष श्रीमती कुंता मालवीय बुआजी एवं संकुल प्रभारी किशोर वर्मा के मुख्य आतिथ्य में इस बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल चलने का आग्रह किया गया व इस यात्रा में सम्मिलित होकर जो फायदे सभी को होना है उस पर भी प्रकाश डाला गया सभी ने अपने उद्बोधन में आजाद अध्यापक संघ को मजबूत बनाने की बात रखी इस अवसर पर मुख्य रूप से इस बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया जिसमें अशोक राठौर, श्रीमती रेखा गौड़, अर्जुन सिंह खींची तथा झोरत सर का पुष्पा माला पहनाकर स्वागत किया वहीं मुख्य अतिथियों का भी शिक्षकों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र यादव के द्वारा किया गया एवं आभार संकुल प्राचार्य किशोर वर्मा ने माना इस बैठक में सभी शिक्षकों ने भोपाल पहुंचने की सहमति जताई व अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में अपनी हिस्सेदारी देने की बात कही आंदोलन को सफल बनाने के लिए भोरासा संकुल के दोनों जन शिक्षकों ने जिसमें विशेष रूप से पुष्पेंद्र सिंह तोमर ,अनिल परमार, राजेंद्र चौहान, राजेंद्र अंसल, जया वर्मा आदि ने अपील की।

Dewas, पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर खड़े युवक पर 7 लोगों ने मिलकर किया हमला, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

देवास। उज्जैन रोड़ स्थित इटावा में घर के बाहर खड़े एक युवक पर शनिवार रात्रि को 7 लोगों ने मिलकर चाकुओं से हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार इटावा में रहने वाले योगेश पिता रामप्रसाद गोमार पर शनिवार रात्रि करीबन 9.15 बजे पुरानी रंजिश के चलते कुछ आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। घायल योगेश ने बताया कि मैं इटावा में श्री राम मंदिर के पास घर के बाहर खड़ा था, तभी 7 लोग चाकू, दो पिस्टल लेकर आए और मेरे साथ मारपीट कर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपियों ने घटना के दौरान दो फायर भी किए। घायल ने बताया कि इटावा के रहने वाले फारुख, गोलू, आकाश, गोलू उर्फ लंगड़ा, सलमान उर्फ मोगा, गब्बर तोतला, नाना उर्फ बागरी, राजा, मोनू गणेश सहित अन्य ने मिलकर हमला किया है। घायल ने बताया कि आरोपी मुझसे जबरन सट्टा लिखवाने चाहते थे, लेकिन मैंने मना कर दिया तो सबने मिलकर मुझ पर हमला कर दिया। इनके द्वारा पूर्व में भी मुझे धमकी दी गई। घायल योगेश के अनुसार सभी आरोपी गाडिय़ा चोरी करने काम भी करते है। घटना की जानकारी लगते मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह पहुंचे और उन्होंने से घटना की जानकारी ली। घायल के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि रात्रि 9.45 पर चार आरोपी पुन: जिला अस्पताल योगेश को मारने के लिए आए थे। मौके पर उपस्थित दो पुलिस जवानो जिला अस्पताल में चारो आरोपियों को हिरासत में लिया और इनके पास पिस्तौल व दो चाकू भी बरामद किए। पुलिस ने 7 आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया है और मामले की जाँच कर रही है।

युवाओं ने किया भाजयुमो जिला अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत

• जगह-जगह लगाए स्वागत द्वार हुई पुष्प वर्षा

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा)। शनिवार को भाजयुमो देवास जिला के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सोनी के प्रथम नगर आगमन पर कांटाफोड़ में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर पुष्पमाला शाल श्रीफल से नवागत जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।

ढोल धमाकों व आतिशबाजी के साथ उन्होंने नगर भ्रमण किया। नगर के गजाखेड़ी गोविंद नगर से मांराजराजेश्वरी मंदिर के दर्शन करने के बाद, परिषद कांटाफोड़ में परिषद अधिकारी सतीश घावरी सहित कर्मचारियों ने भव्य स्वागत साथ ही तुला दान भी किया साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित नजरपूरा में कलमकारों द्वारा भी भव्य स्वागत किए ।नगर के मुख्य मार्गो पर महात्मा गांधी चौराहे सहित मुखर्जी चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष है मैं हमेशा छोटे से छोटे कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहूंगा आप भी मेरे साथ पार्टी के लिए मेहनत करें संगठन ने जो मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है मैं उस पर पूरा खरा उतरूंगा।

इस दौरान बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, जिला महामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम बियाणी, सत्यनारायण तिवारी, संतोष चौबे, नीलू अरोरा, जितेंद्र शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंगेश बियानी, प्रिंस भाटिया, आशीष तिवारी, कुंदन एसके, शैंकी भाटिया, योगेश पटेल, कपिल राठौर, जीतू वर्मा, जब्बार शाह, अनिरुद्ध शर्मा, राज टुटेजा, इसरार पठान, अजय चौहान, मंसूर ठेकेदार ,मनीष अरोरा, गज्जू चौहान सहित भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

Dewas, बिना नंबर की लोडिंग गाड़ी से हत्या के लिए गोवंश ले जाते हुए 2 लोगो को पुलिस ने पकड़ा

देवास। शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत क्षेत्र शंकरगढ़ में हनुमान मंदिर के पास औद्योगिक थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को बिना नंबर की लोडिंग वाहन से 1 लाख 50 हज़ार मूल्य के 4 कैडे (गोवंश) को हत्या करने के लिए ले जाते हुए पकड़ा है।

दरअसल शनिवार को रात करीब 11:30 बजे औद्योगिक थाना पुलिस ने शंकरगढ़ में हनुमान मंदिर के पास एक बिना नंबर की लोडिंग वाहन से 2 व्यक्ति विजय गोस्वामी उम्र 20 वर्ष व श्यामलाल चौधरी उम्र 31 वर्ष दोनों निवासी मेंढकी चक देवास 4 कैडे (गोवंश) को हत्या करने के लिए ले जा रहे थे। जिन्हें औद्योगिक थाना ने पकड़ा है। मामले में पुलिस ने गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जाँच औद्योगिक थाने में पदस्थ सहायक उपनिरक्षक नितिन सिंह द्वारा की जा रही है।