Dewas, बिना नंबर की लोडिंग गाड़ी से हत्या के लिए गोवंश ले जाते हुए 2 लोगो को पुलिस ने पकड़ा

देवास। शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत क्षेत्र शंकरगढ़ में हनुमान मंदिर के पास औद्योगिक थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को बिना नंबर की लोडिंग वाहन से 1 लाख 50 हज़ार मूल्य के 4 कैडे (गोवंश) को हत्या करने के लिए ले जाते हुए पकड़ा है।

दरअसल शनिवार को रात करीब 11:30 बजे औद्योगिक थाना पुलिस ने शंकरगढ़ में हनुमान मंदिर के पास एक बिना नंबर की लोडिंग वाहन से 2 व्यक्ति विजय गोस्वामी उम्र 20 वर्ष व श्यामलाल चौधरी उम्र 31 वर्ष दोनों निवासी मेंढकी चक देवास 4 कैडे (गोवंश) को हत्या करने के लिए ले जा रहे थे। जिन्हें औद्योगिक थाना ने पकड़ा है। मामले में पुलिस ने गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जाँच औद्योगिक थाने में पदस्थ सहायक उपनिरक्षक नितिन सिंह द्वारा की जा रही है।

देवास – 24 से 28 दिसम्बर तक होगा देवास जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन

देवास। जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव को लेकर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, आयुक्त विशालसिंह चौहान ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा के साथ खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, जिला ओलंपिक सचिव अनवर खान के साथ खेल संघ के आयोजक संयोजक एवं सचिव व प्राधिकारी एवं सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी के साथ आयोजित खेल महोत्सव मे होने वाले 21 प्रकार के खेलों की जानकारी ली तथा आयोजन में की जानेे वाली सभी व्यवस्थाओं की पृथक पृथक जानकारी के साथ हॉकी के खेल को और जोड़े जाने हेतु कलेक्टर ने कहा। साथ ही आयुक्त ने विस्तृत खेल संबंधी सभी जानकारी दी।

कलेक्टर ने कहा कि आयोजित खेल महोत्सव के चेयरमेन आयुक्त विशालसिंह चौहान के नेतृत्व में पहली बार इस प्रकार का खेल आयोजन हो रहा है। इससे निश्चित ही जिले में खेलों के प्रति और रूचि बढ़ेगी। आयुक्त ने कहा कि पहली बार खेल आयोजन देवास शहर के इंडस्ट्रीयल पार्क में हो रहा है जिसका परिणाम भी अच्छा होगा। सभी खेलों के सेकेट्रियों से कलेक्टर ने पृथक पृथक विस्तृत चर्चा कर आयोजन में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को भाग लेने हेतु कहा। खेल सचिव अनवर खान एवं खेल अधिकारी हेमंत सुवीर ने कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। अनवर खान ने बताया कि अंडर 19 के बच्चें सभी खेलों के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन नीचे दी गयी लिंक पर जाकर कर सकते है।

http://www.djoa.in

इस हेतु पूरे खेल की टीम भी गठित की गई जो सभी खेल गतिविधियों को रजिस्ट्रेशन से लेकर संचालन तक कार्य करेगी आयोजित खेलों के विषय में और अधिक जानकारी के लिए हेमेंद्र निगम सचिव 98934 35601 एवं संदीप जाधव सेक्रेटरी 70001 35565 पर संपर्क कर सकते हैं बैठक का संचालन अनवर खान सचिव द्वारा किया गया तथा आभार हेमेन्द्र निगम ने माना।

Dewas : भोरासा टप्पा तहसील कार्यालय पर नामांकन के अंतिम दिनों मैं लग रही है अभ्यर्थियों की भीड़

ढोल धमाकों से पहुंचे सरपंच पद के अभ्यर्थी फार्म जमा करने

भोरासा(अभय नागर) : भौंरासा निप्र त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद एवं नामांकन जमा करने के अंतिम दिनों के चलते हैं पंच व सरपंच पदों के फॉर्म जमा करने वालों की भीड़ लगना शुरू हो गई है जिस पर शनिवार को भोरासा टप्पा तहसील कार्यालय पर सरपंच पद के प्रत्याशी ढोल धमाकों के साथ अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे ग्राम पंचायत काकड़दा के सरपंच पद हेतु गुनाई के निवासी अर्जुन पटेल के भाई मनोज पटेल अपने साथ लाव लश्कर लेकर ढोल धमाकों के साथ नामांकन दाखिल करने तहसील कार्यालय पहुंचे जहां पर सैकड़ों की तादाद में इनके साथ लोग मौजूद थे

ग्राम कुलाला से भी कई अभ्यार्थी अपना नामांकन दाखिल करने यहां पहुंचे थे अन्य पंचायतों के भी पंच सरपंच पद के लिए यहां पर दिन भर लोग नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे थे संपूर्ण व्यवस्थाओं के बीच भोरासा टप्पा तहसील कार्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं 20 तारीख तक यह कार्य यहां पर जारी रहेगा जिसके बाद इन नामों को वापस लेने के बाद इन अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह दे दिए जाएंगे अब जैसे-जैसे समय करीब आ रहा है वैसे वैसे नामांकन जमा करने वालों की भीड़ इन केंद्रों पर नजर आ रही है

जीवन में यदि कुछ बांटना है तो खुशियां बांटो – पं पवनकृष्ण जी शर्मा

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)जीवन में यदि कुछ बांटना ही है तो खुशी बांटो हम यदि किसी को सुख नहीं दे सकते हैं तो हमें किसी की आंखों में आंसू देने का भी अधिकार नहीं है यह बात व्यास पीठ पर से पं पवनकृष्ण जी शर्मा शाजापुर वाले ने धनावत कृषि फार्म बिजवाड़ में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिवस कहे। आपने कहा कि यदि सांसारिक जीवन को सुगमता से व्यतीत करना है तो जीवन में सद्गुरु का होना अतिआवश्यक हैं, क्योंकि इस कठिन मार्ग पर सद्गुरु ही हमें अच्छे-बुरे की पहचान बता कर सही मार्ग पर चलना सिखाते हैं।

जीवन में कई अवसर मिलते रहते हैं और हम उनको समझ नहीं पाते हैं।परमात्मा के धाम में जाने का अवसर मिले तो स्वयं के स्वार्थ की पूर्ति हेतु न मांगते हुए, हमें निज भक्ति मांगना चाहिए क्योंकि यदि जीवन में भक्ति हैं तो पूरा जीवन भक्तिमय होने के साथ साथ हमारा कर्म ही पूजा बन जाता हैं। आपके द्वारा बताया गया कि नरसिंह मेहता इसके साक्षात उदाहरण हैं, उन्होंने ने परमात्मा से यही मांगा कि हे प्रभु आपको जो सबसे अधिक प्रिय हैं वही दे दो, और महादेव को सबसे अधिक प्रिय प्रभु का नाम हैं और नरसिंह जी को जीवनभर भक्ति का आशीर्वाद दे दिया। यजमान परिवार से छगनलाल धनावत जी ने सपत्नीक व्यासपीठ का पूजन अर्चना कर आरती की

Dewas : नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी का किया जगह जगह भव्य स्वागत

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी अपने एक दिवसीय दौरे पर थे जिनका कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया सर्वप्रथम विजेश्वर महादेव के दर्शन करे जिसके पश्चात संतोष धाकड द्वारा जिला अध्यक्ष राम सोनी का फलों से तुलादान किया गया

बिजवाड मे विजेश्वर सेवा संस्थान के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह दरबार, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया मां नर्मदा ऑटो पार्ट्स बिजवाड़ पर ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेंद्र जाट , पत्रकार दीपक शर्मा, भाजपा नेता बलराम पटेल,अरुण बडोनिया, स्वागत किया इसी दौरान सुन्द्रेल मे शर्मा परिवार के व्दारा जिला अध्यक्ष राम सोनी का साफा बांधकर माला पहनाकर स्वागत किया गया

इस दौरान पूर्व सरपंच नर्मदा बाई शर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शर्मा ,घनश्याम शर्मा, आशीष शर्मा, समरथ सिंह देवड़ा, गोविंद जोनवाल, टिशूपाल सिंह देवड़ा, पत्रकार दीपक शर्मा,संतोष मुकाती, शिव राठौड़, मोंटी मीणा ,गोलू जोशी, अमन राठौर,घनश्याम पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

Dewas : साइलेंसर से छेड़छाड़ कर तेज आवाज निकालने वाली 26 बुलेट को किया जप्त

तेज आवाज करने वाले साईलेंसर व हॉर्न लगी बाइक पर होगी कार्यवाही

देवास । ट्रैफिक पुलिस द्वारा एसपी शिवदयाल सिंह के निर्देश पर कल बाइक के साइलेंसर से छेड़छाड़ कर तेज आवाज निकालने पर 26 बुलेट को जप्त किया गया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा दोपहर बाद चौराहा पर पॉइंट लगाकर यह कार्यवाही की गई जो निरन्तर जारी रहेगी

पुलिस को लगातार तेज आवाज करने वाले साइलेंसर व हॉर्न की शिकायत मिल रही थी जिसको देखते हुए यह कार्यवाही की गई, लंबे समय से यह देखने में आ रहा था कि शहर में कुछ ऐसे दोपहिया वाहन और बुलेट चल रहे हैं जिनके साइलेंसर की आवाज तेज करवाई गई है, वहीं कुछ युवा ऐसे भी हैं, जिन्होंने शो बाज़ी के लिए अपने दोपहिया वाहनों में अलग तरह के हार्न लगवा रखे हैं, इस तरह के वाहनों से सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है और कई बार यह वाहन दुर्घटना का कारण भी बनते है, रोड पर गाड़ी चला रहे बुजुर्ग व महिलाएं इस तेज आवाज के कारण चौक जाती है जिससे आये दिन दुर्घटना होती है इसी के मद्देनजर ट्रैफिक टीआई ने बस स्टैंड के पास प्वाइंट लगाकर ऐसे ही वाहनों की चैकिंग की, वहीं लाइसेंस और गाड़ी के कागज भी देखे व गाड़िया जप्त भी की।

Dewas : प्रेस क्लब ने स्व. मोदी को किया याद, खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

पूर्व प्रेस क्लब सचिव स्व. सुभाष मोदी जी स्मृति में सम्मान समारोह आयोजित

देवास। प्रेस क्लब देवास के पूर्व सचिव स्व. सुभाष मोदी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब एवं मोदी परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्व. मोदी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजकुमार चंदन, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिलराजसिंह सिकरवार, डॉ. सुरेश शर्मा, मुन्ना वारसी, खूबचंद मनवानी, जगदीश सेन, शाकिर अली दीप आदि ने स्व. मोदी के संस्मरण सुनाए व उनके प्रेरणा लेने की बात कही।

अतिथियों का स्वागत स्व. सुभाष मोदी के पुत्र सिद्धार्थ मोदी, विनोद जैन, चेतन राठौड़, शेखर कौशल, शैलेंद्र अड़ावदिया, कमल अहिरवार आदि ने किया। कार्यक्रम में पिछले दिनों प्रेस क्लब देवास द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में उपविजेता रही प्रेस क्लब की क्रिकेट टीम कप्तान जितेंद्र शर्मा, अमित बागलीकर, आनंदसिंह ठाकुर, दीपक विश्वकर्मा, खुमानसिंह बैस, मयूर व्यास, अरुण परमार, राहुल परमार, अमित व्यास, अमिताभ शुक्ला, वरूण राठौर, गौरव सेन, राम मीणा, अशोक पटेल, एहतेशामउद्दीन कुरैशी, जयेश मेहता, अम्पायर पंकज वर्मा का सम्मान प्रेस क्लब सदस्यों व पत्रकार साथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह व मोती की माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम आरआई जगदीश पाटिल के पुत्र पवित्र पाटिल (माही) का भी सम्मान किया गया, पाटिल का पिछले दिनों उज्जैन में आयोजित संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन हुआ था।

इस अवसर पर कैलाश जैन, दिलीप राठौर, अतुल शर्मा, हेमंत शर्मा, नितिन गुप्ता, दिलीप मिश्रा, अरविंद टेलर, डॉ. अनिल जोशी, विजेंद्र उपाध्याय, मोहन वर्मा, राजेश मालवीय, आनंद गुप्ता, सुरेश जायसवाल, डॉ. मुकेश पांचाल, राजेश पाठक, राजेंद्र चौरसिया, अरविंद चौकसे, गिरीश गोयल, सोमेश्वर सोलंकी, मुर्तजा सैफी, धर्मेंद्र पिपलोदिया, रूपेश मेहता, अजय शर्मा, रघुनंदन समाधिया, धीरज सेन, शकील कादरी, एम.एम. सिद्दीकी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया एवं आभार प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी ने माना। उक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ ने दी।

Dewas : बांगर में उल्लास के साथ मनेगा श्री दत्त जयंती उत्सव-

पिछले सात दिनों से चल रहे महोत्सव के अंतर्गत गुरुचरित्र पारायण तथा जप के साथ

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री दत्त पादुका मंदिर श्री क्षेत्र बांगर में श्री दत्त जन्मोत्सव शनिवार 18 दिसंबर 2021 को मनाया जावेगा। इस दिन प्रातः: 5 बजे कांकड़ आरती होगी। उसके पश्चात गुरुचरित्र ग्रंथ का पाठ होगा। नियमित पूजा अभिषेक के पश्चात आरती होगी। दिनभर भजन-कीर्तन के कार्यक्रम और संध्या को 5.30 पर श्री दत्त जन्मोत्सव मनाया जावेगा। जन्म के बाद पालना गीत और प्रसाद वितरण किया जावेगा। उसके पश्चात धूप आरती होगी। शाम को 7 बजे महाआरती होगी। इस अवसर पर मंदिर की विशेष रूप से सजावट के साथ साज-सज्जा की गई है।

मंदिर व्यवस्थापक और पुजारी श्री दत्त प्रसाद कुलकर्णी ने सभी से अनुरोध किया कि मास्क लगाकर ही मंदिर में आवे तथा कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन  करे। ज्ञात रहे कि प्रतिवार्षिक भंडारा कोरोना महामारी के कारण नही किया जा रहा है। केवल नुकती के प्रसाद का वितरण 19 दिसंबर, रविवार से मंदिर परिसर में किया जावेगा। उक्त जानकारी अमित राव पवार ने दी। 

नर के रूप में नारायणदास जी मूंदड़ा का जीवन प्रेरणा का स्त्रोत रहा : सेंधव

• स्व. श्री मूंदड़ा को पुण्यतिथि पर राष्ट्रवादियों ने दी पुष्पांजलि

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जनसंघ, विद्या भारती सहित विभिन्न संगठनों में लम्बे समय तक समर्पित भाव से संगठन का कार्य करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. नारायणदास मूंदड़ा की छठी पुण्यतिथि पर संस्था वंदे मातरम द्वारा एमआर 8 मुखर्जी नगर रोड पर स्थित प्रतिमा पर शुक्रवार को माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्था के मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि सर्वप्रथम पं. ओमप्रकाश शर्मा ने स्व. श्री मंूदड़ा की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दूध, गंगाजल से अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव ने स्व. मूंदड़ा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. मूंदड़ा ने अपने नारायण के दास को हमेशा प्रमाणित किया। जो समाज में मार्गदर्शन के रूप में नर से नारायण के रूप में पूजे गए। उनका जीवन हमेशा प्रकाश पुंज की तरह रहा। वे संगठन के अनेक कार्य करते रहे। साथ ही कर्तव्यपालन और अधिकारों के ज्ञाता थे। उनमें मार्गदर्शन एवं राष्ट्र प्रेम स्पष्ट दिखाई देता था। राष्ट्रीय स्वयंयसेवक संघ के अशोक जाधव ने कहा कि स्व. श्री मूंदड़ा ने समाज के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्य करते हुए अनेक स्वयंसेवकों को तैयार किया, जिससे एक वट वृक्ष के रूप में संघ का कार्य खड़ा हुआ। साथ ही कैलाश चंद्रावत, अजय गुप्ता, पद्मनारायण दुबे ने भी श्री मूंदड़ा के जीवन पर प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयपालसिंह चावड़ा ने श्री मूंदड़ा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में श्री मूंदड़ा के मार्गदर्शन में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संगठन एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कैसे किया जाता है, इसकी प्रेरणा मिली।

पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव, डॉ. मनोहर भाले, कमल बर्डिया, बहादुर मुकाती आदि अतिथियों ने स्व. श्री मूंदड़ा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थितजनों ने उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही। स्मरण रहे कि खेल के मैदान में अपनी श्रेष्ठता को किस प्रकार सिद्ध किया जाए, वहां से लेकर समाज के जटिल कार्यों को व्यवस्थित करने हेतु मान. सुदर्शन जी, कुशाभाऊ ठाकरे जी, राजमाता जी सहित विभिन्न हस्तियों का देवास प्रवास पर उन्हें सहयोग मिलता था। स्व. मंूदड़ा की प्रतिमा पर माहेश्वरी समाज, चंद्रवंशी खाती समाज, सेंधव समाज, राजपूत समाज, ब्राह्मïण समाज, पोरवाल समाज, वरिष्ठ नागरिक मंच, पतंजलि योग समिति, सनातन विचार मंच, शिशु मंदिर परिवार, लघु उद्योग भारती, भारत विकास परिषद, खेल जगत सहित राजेश यादव, भारतसिंह पटलावदा, आशुतोष जोशी, कैलाश डागा, दिनेश भूतड़ा, दिलीप बघेल, कुणाल जोशी, मनोज श्रीवास, जयसिंह सेंधव, कालूसिंह चौधरी, शीतल गेहलोत, अशोक पोरवाल, अल्केश दवंडे, मनोज गर्ग सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कमल पुष्प दीप अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं उपस्थितजनों ने स्व. मूंदड़ा के परिजन गोविंद मूंदड़ा, गोपाल मूंदड़ा, मनोज मूंदड़ा, समीर मंूदड़ा का शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। स्वागत भाषण संस्था वंदे मातरम संयोजक सुदेश सांगते ने दिया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास ने किया व अंत में आभार संस्था प्रभारी अजबसिंह ठाकुर ने माना।

Dewas, प्रशासन द्वारा हटाए गए मंदिर पर पुनः: स्थापित की पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा

• विधिवत रूप से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर निर्माण को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

देवास। श्रद्धालुओं की आस्था का सबसे बड़े प्रतिक हनुमान मंदिर को बीते वर्ष नगर निगम प्रशासन द्वारा मंदिर को ध्वस्त कर वहां स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा को हटा दिया गया था। जिसके बाद से ही हिंदू संगठनों व श्रद्धालुओं में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त था।

प्रशासन द्वारा मंदिर हटाए जाने के बाद से ही श्रद्धालु काफी समय से उसी स्थान पर पुन: मंदिर निर्माण की मांग करते आ रहे थे। जिसके चलते हिंदूवादी नेताओं ने फिर से हनुमान जी की प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित की। उज्जैन रोड़ अभिनव टॉकीज के पास स्थित हनुमान मंदिर पिछले कई वर्षों से विवाद की स्थिति में है। हिंदू महादर्शन की प्राचीन धरोहर हनुमान मंदिर जो पिछले कई दिनों से चर्चाओं में है। कांग्रेस शासनकाल में नगर निगम आयुक्त द्वारा तोड़े गए मंदिर पर भगवान हनुमानजी की मूर्ति पुन: स्थापित की गई। हालांकि मंदिर पर स्थानीय हिंदूवादी नेताओं ने कुछ दिन पूर्व भगवान हनुमान की प्रतिमा पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया गया, लेकिन मूर्ति स्थापित कर पूजा अभिषेक की गई। जैसा की विदित है कि हिंदू धर्म के मंदिर संस्कृति और संस्कार का प्रचार कर लोगों के अंदर धर्म संस्कारित स्थापित करने का कार्य करते हैं। इतना प्राचीन हनुमान जी का मंदिर तोड़ा गया और अभी तक उस मंदिर को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया, ऐसी स्थिति में कुछ हिंदूवादी चेहरे हैं जो कि देश में हिंदुत्व का कार्य करते हैं उनके द्वारा इस मूर्ति की स्थापना की गई और जिला कलेक्टर से विधिवत रूप से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर निर्माण को लेकर 20 दिसंबर, सोमवार को ज्ञापन देते हुए चर्चा करेंगे।

इस दौरान सोनू सोनोने, रवि सांगते, सुशील सोनोने, विनय पंडित, राहुल भाटी, संदीप भद्वारा ने हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की।