Dewas, एमआर-1 कैलादेवी रोड का कार्य तीव्र गति से प्रारंभ

देवास। नगर निगम द्वारा कैला देवी एम आर 1 रोड का कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध मे आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बातया कि कैला देवी एम.आर. 1 रोड का कार्य कई दिनों से लंबित था। बहुत समय से लंबित मसले को निगम द्वारा दूर किया जाकर तत्काल एम आर 1 सड़क निर्माण कार्य त्वरित गति से चलाये जाने हेतु नगर निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को निर्देशित किया जाकर कार्य प्रारंभ कराया आयुक्त ने बताया कि कैला देवी मार्ग व्यस्ततम मार्ग हे उक्त रोड से इंदौर एबी रोड मुख्य मार्ग से जुडता है, लगभग शहर की आधी आबादी तथा ग्रामीण क्षेत्र से राहगीरों का आवागमन रहता है आवागमन में काफी परेशानी आम नागरिको एवं कालोनीवासियों को रहती है। उक्त मार्ग को एम.आर. 1 के रूप में दोनों ओर से विकसित कर ग्रीनरी, प्रकाश व्यवस्था, फुटपाथ व्यवस्था होकर राहगिरों को आवागमन हेतु इसका लाभ होगा तथा दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। सड़क निर्माण में राहगिरों एवं व्यस्त आवागमन को देखते हुए व्यवहारिक सभी समस्याओं को दूर किया गया साथ ही अतिक्रमण भी हटाया गया।

जीरो बजट प्राकृतिक खेती के गुर बताएं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

भौंरासा(अभय नागर) : भोरासा के समीप शहीद संदीप यादव के ग्राम कुलाला में बहादुर पिलवानी के मुख्य आतिथ्य मे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मोडरिया एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर के विशेष आतिथ्य में एलईडी पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीरो बजट पर प्राकृतिक खेती के गुर बताए गए वही कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया इस अवसर पर मांगीलाल पटेल मुकेश मालवी अर्जुन सरपंच सचिंद्र सिंह बघेल सुनील चावड़ा कमल पटेल सरपंच कमल सिंह यादव शादी खेड़ा बद्रीलाल यादव धर्मेंद्र चौधरी छोटू यादव मुकेश गुर्जर आदि किसान एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मुकेश मालवीय ने किया आभार कैलाश यादव ने माना

Dewas: चामुण्डा स्टैण्डर्स मिल के श्रमिकों ने महिलाओं के साथ मिलकर किया चक्काजाम

• भोलेनाथ मंदिर पर आरती कर श्रमिक परिवारों ने हाथों में तख्तियां लेकर शहरभर में निकाली रैली

• कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए अड़े श्रमिक, 7 दिवस का मिला आश्वासन

देवास। चामुण्डा स्टैण्डर्स मिल कंपनी बालगढ़ के श्रमिक अपने बकाया पैसे दिलाए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में काफी समय से संघर्षरत है। कंपनी के श्रमिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को करीब एक माह से ज्यादा हो गया है, लेकिन सुनवाई नही हो रही है। श्रमिकों ने अब तक सात से आठ बार आवेदन व ज्ञापन दे दिया है, झांझ मंजीरे के साथ रैली निकालकर भी अवगत कराया, लेकिन मामला जस का तस ही बना रहा। कंपनी श्रमिक बाबूलाल मंडलोई एवं केसरसिंह गुर्जर ने बताया गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी एवं समाजसेवी इंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में समस्त श्रमिक घर परिवार की महिलाओं के साथ सडक़ पर उतरे। पूरे बालगढ़ में नारेबाजी कर रैली निकाली। तत्पश्चात बालगढ़ रोड़ स्थित भोलेनाथ मंदिर पहुंचे। जहां श्रमिकों ने भोलेनाथ जी आरती कर प्रदर्शन रैली को आगे बढ़ाया।

वहां से समस्त श्रमिक व महिलाएं हाथों में तकतियां लेकर नारेबाजी करती हुई रैली के रूप में चलना प्रारंभ हुई। रैली मीरा बावड़ी, केदारेश्वर मंदिर, महेश टॉकीज, तीन बत्ती चौराहा, नॉवेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुई जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां सभी कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए अड़ गए, कलेक्टर ज्ञापन लेने नही पहुंचे तो सभी कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। वहां उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कुछ देर श्रमिकों को संबोधित करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन पर तंज कसा।

जिला कलेक्टर जब मौके पर ज्ञापन लेने नही पहुंचे तो सभी श्रमिकों व महिलाओं ने मुख्य गेट से अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी जिला कलेक्टर ज्ञापन लेने नही आए। तब आक्रोशित होकर समस्त पीड़ीत श्रमिक और महिलाओं ने मिलकर एबी रोड पर चक्का जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रदर्शन के दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयप्रकाश शास्त्री पहुंचे।

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। अंत में श्रमिकों ने श्री चौधरी के साथ मिलकर डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह एवं तहसीलदार पूनम तोमर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सात दिवस के अंदर कम्पनी के मुख्य लोगों से बैठक कराकर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करायेंगे। तब जाकर चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ। इस दौरान कंपनी श्रमिक सुमेर सिंह गुर्जर, प्रभाशंकर वाजपेयी, बाबूलाल पटेल, गोरधन देसाई, तेजराम मुकाती, मनोहर पहलवान, अरुण, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, रामसिंह अंधेरिया, चेतन गुर्जर, दीपक जाटवा, ओमप्रकाश शगरवंशी, रामप्रसाद पटेल, विशाल भाटिया, अरूण लोधवाल, छोटू सिंह गुर्जर, दशरथ शिंदे, मेहरबान सिंह मालवीय, रमेश, रामसेवक सहित बड़ी संख्या में श्रमिक और महिलाओं ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।

Dewas : अभाविप की मॉडल स्कूल की कार्यकारीणी का गठन

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय मॉडल स्कूल में बैठक आयोजित कर विद्यालय की अभाविप कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में मुख्य रूप से अभाविप नगर सहमंत्री आदित्य शर्मा व विद्यालय प्रमुख विजय वर्मा उपस्थित थे। श्री शर्मा ने 16 दिसम्बर को विजय दिवस के पर व्याख्यान दिया व विद्यार्थियों को परिषद की रीतिनीति से अवगत कराया। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित विजय वर्मा ने इकाई अध्यक्ष अक्षत दुबे व मंत्री आकाश वर्मा को निर्वाचित किया।

इसके उपरांत नगर सह विद्यालय प्रमुख स्वप्निल शर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमे उपाध्यक्ष वैभव मोदी, यशवंत चौधरी, अभिषेक टाटिया, दिपेश मोदी, सह मंत्री अंकुर दुबे, वरुण मोदी, प्रियांशु प्रजापत, सोयम व्यास, एस एफड़ी संयोजक विकास बगाना, सह संयोजक हर्ष चौधरी, एसएफ़एस संयोजक ईश्वर लुनिया, कला मंच संयोजक सुमित पटेल, क्रीड़ा संयोजक विशाल पिंडल्या, कार्यकारिणी सदस्य आयुष विश्वकर्मा, वंश कुमावत, कुणाल चौहान, रोहन पाटिल, यश चौधरी, रिज़वान शेख, कार्तिक सिंह ठाकुर, प्रद्युम्न नवगोत्री व आयुष पंवार को नियुक्त किया। बैठक का संचालन प्रेस्टिज कॉलेज अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजपूत ने किया। नियुक्ति पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

Dewas : वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत कलेक्टर एवं आयुक्त ने किया टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण

देवास। आज महा वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य सतत रूप से किया जा कर घर-घर दस्तक अभियान के अंतर्गत पूरी टीम के द्वारा घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर टीकाकरण अभियान के लिए लोगों से चर्चा कर ज्यादा से ज्यादा दूसरे डोज का टीका लगाए जाने हेतु कहां गया वैक्सीनेशन सेंटर पर शहर काजी साहब के द्वारा कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला आयुक्त विशाल सिंह चौहान एवं निगम की टीकाकरण टीम का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया साथ ही वैक्सीनेशन के लिए काजी साहब के द्वारा की गई अपील के विषय में चर्चा भी की

Dewas, ट्रैन से टकराने से युवक की मौत

देवास। शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का कालूखेड़ी के पास बाईपास के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक युवक की ट्रेन से टकराने से मौत ही गयी।
सुचना मिलने के बाद बीएनपी थाना मौके पर पहुँची और शव की शिनाख्त की तो युवक की पहचान भगवान सिंह पिता घीसालाल उम्र 25 वर्ष निवासी जयपुर के रूप में हुई है। युवक कुछ दिनों से आकर चुनाखदान निवासी अपने रिश्तेदार के रह रहा था।
बीएनपी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जाँच बीएनपी थाना में पदस्थ उपनिरक्षक रामलाल शुक्ला के द्वारा की जा रही है।

DEWAS : अमलतास हॉस्पिटल में सम्पन्न हुई HIV/ AIDS देखभाल की कार्यशाला

ऐलायंस इंडिया एवं MP स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम(NACP) के तहत की गई आयोजित

अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस देवास में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की देखरेख में 2030 तक HIV/ AIDS महामारी को समाप्त करने के लिए निजी क्षेत्रों में विशेषकर निजी चिकित्सकों, निजी मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों की भागीदारी के लिए देवास उज्जैन और शाजापुर के IMA के पदाधिकारियों और निजी चिकित्सकों को जो HIV उपचार प्रदान करने के इच्छुक डॉक्टरों के लिए NACP के तहत HIV देखभाल एवं उपचार के लिए CME कार्यशाला का आयोजन किया गय।

हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया की इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की देखरेख में अलायंस इंडिया और अमलतास हॉस्पिटल देवास के सक्रिय सहयोग से मध्य प्रदेश में पहली बार HIV कार्यक्रम में निजी चिकित्सको को अधिक सार्थक तरीके से शामिल करने के लिए CME कार्यशाला का आयोजन किया गया | निजी क्षेत्र की भागीदारी की दिशा में यह एक नया और पहला कदम है | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री K.D. त्रिपाठी PD, MPSACS और अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने की।

इस कार्यक्रम में देवास शाजापुर और उज्जैन के IMA सदस्य और ICTC नोडल श्री मिश्रा ,लेप्रा सोसायटी के मैनेजर नवीन शाटले एवं लगभग 50 निजी चिकित्सकों के साथ-साथ PLHIV समुदाय के सदस्य सभी जिला स्तरीय हितग्राही (विहान,लक्ष्यगत,हस्तक्षेप परियोजना ,ICTC, सुविधा, श्वेतना PPTC) ने उपस्थित रहकर भागीदारी की | इस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉक्टर संजय हवलदार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ART प्लस इंदौर ने HIV के उपचार पर तकनीकी सत्र लेते हुए निजी चिकित्सकों को ART चिकित्सा की समस्त जानकारी दी सभी प्रतिभागियों के अनेक तकनीकी प्रश्न के उत्तर दिए |

कार्यक्रम में सुश्री शीबा रहमान राज्य समन्वयक PSE-MP, एलायंस इंडिया की ओर से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम(NACP) के तहत एचआईवी देखभाल, सहायता और उपचार में निजी चिकित्सकों की भागीदारी पर एवं दस्तावेज का सत्र लिया और सभी प्रतिभागियों के CME एवं कार्यशाला में भाग लेकर अपना समर्थन दिया। साथ ही DD-CST,MPSACS डॉ राजेंद्र सिसोदिया ने ART केंद्रों के अलग-अलग स्तरों की जानकारी दी |

इस अवसर पर PD MPSACS श्री K.D त्रिपाठी ने, 95 :95 :95 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए HIV देखभाल और उपचार के तहत निजी क्षेत्र की आवश्यकता पर आवश्यक जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की | साथ ही मध्य प्रदेश में पहली बार निजी क्षेत्र के बीच एड्स के उपचार के प्रयासों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए बनाई गई जिला स्तरीय समिति का शुभारम्भ किया और समस्त निजी चिकित्सकों को श्री K.D त्रिपाठी जी और अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया,डीन डॉक्टर शरद चंद्र वानखेड़े,मेडीकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत के हाथों प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं देवास ,शाजापुर और उज्जैन IMA और समिति पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम का समापन एड्स नियंत्रण की दिशा में एक नई उम्मीद से किया गया !

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। टोंकखुर्द ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी टोंकखुर्द द्वारा क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक पटेल जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मनोज राजानी के आतिथ्य मे ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मंडल अध्यक्षो ,सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ कमेटी सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मांगलिक भवन परिसर पर सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा गांधी जी के चित्र प माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर हुई।
विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को तो अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना ही है। परन्तु संगठन को मजबूती प्रदान करने की अहम भूमिका आम कार्यकर्ता निभाते हैं। जो बगैर किसी पद के निस्वार्थ भावना से संगठन के प्रति समर्पित रहते हैं। और मैदानी लड़ाई लड़ते हैं। वर्मा के अलावा मनोज राजानी अशोक पटेल शिवपाल सिंह भारत सिंह गोहिल राजेश धाकड़ जितेंद्र गालोदिया शाहिद सिद्दीकी दिनेश यादव लखन मण्डलोई पोप सिंह सेंधव कृपाल सिंह मकवाणा मांगीलाल रेकवाल आदि ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों में राजेश धाकड़ पांदा, रुस्तम पटेल चिड़ावद ,हरपाल सिंह राजपूत टोंककला, जितेंद्र सिंह जागीरदार जिरवाय, जगपाल सिंह राठौड़ खरेली सेक्टर प्रभारी मोहन पटेल खरेली, जोरावर सिंह दोंता,मेहरबान यादव पीपल्या सड़क,सुनिल पटेल रणायल गाडरी, हुकुम चौधरी भैरवांखेड़ी,कमल पटेल बरखेड़ा, केदार पटेल धतुरिया, जितेन्द्र वर्मा टोंककला, रामेश्वर पटेल नांदेल, सुनिल धनेचा जिरवाय, शाहिद सिद्दिकी टोंकखुर्द, बालूसिंह मेरखेड़ी,राहुल पोलाया गोरवा को विधायक सज्जन सिंह वर्मा द्वारा नियुक्ति- पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर दिलीप सिंह पटेल बसंत सिंह राजपूत रुस्तम पटेल जगदीश गालोदिया लाल सिंह चौधरी नरेन्द्र शर्मा, ईश्वर सिंह राजपूत,जगदीश पटेल, श्याम भण्डारी, शिवपाल सिंह सिसोदिया,फूल सिंह गुर्जर, रविन्द्र सिंह गौर, छीतू मालवीय विक्रम वामनिया दिलीप मालवीय विक्रम गालोदिया हकीम मंसूरी, अतीक शेख,ऐजाज श गोलू कुशवाह तोसिफ मोदी आनंद सिंह बापू, गोविंद पटेल, धीरज सिंह सेंधव, सुखसागर नारायण परमार चंद्रपाल सिंह लोधी,लक्ष्मण लोधी बिष्णु असाढ़िया,लोकेन्द्र सिंह गोहिल मुस्तफा मनीष मालवीय,सोहराब पटेल सलीम शेख आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौबारा धीरा गोपाल कृष्ण व्यास ने किया। एवं स्वागत भाषण राजेश धाकड़ ने किया एवं आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ पटेल ने व्यक्त किया।

Dewas, शहर के कोठी रोड व करनावद गांव में कुँए में मिले युवक के शव

देवास। जिले में अलग अलग जगह पर 2 व्यक्तियों का शव कुँए में मिला है। पहला मामला देवास शहर के कोतवाली थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र कोठी रोड का है। जहॉ कुँए (बावड़ी) मे एक युवक का शव तैरता हुआ मिला है। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुँए से बाहर निकलवाया और शव कि शिनाख्त कि तो मृतक कि पहचान धर्मेन्द्र पिता रमेश उम्र 40 वर्ष निवासी शिवाजी नगर मोती बंगला देवास के रूप मे हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला चिकित्सालय भिजवाया है। वही मामले मे पुलिस जॉंच कर रही है।

दूसरा मामला हाटपिपलिया तहसील के गांव करनावद का है जहाँ 12 दिसंबर से लापता युवक धर्मेंद्र पिता कैलाश पाटीदार 28 वर्षीय का शव कुँए में तैरती हुई मिला है।
मामले को लेकर थाना प्रभारी हिमांशु पांडे ने बताया गया कि युवक अपने परिवार के साथ जबलपुर में रहता था और अपने परिवार को छोड़ने करनावद आया था परिवार को छोड़कर युवक रात को ही जबलपुर के लिए रवाना हो गया था परन्तु उसके जबलपुर नही पहुँचने पर परिवार जनो ने उसकी तलाश की और नही मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को जब कुँए में एक युवक का शव की सुचना पुलिस को मिली तो पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव बरामद कीया गया व जब उसकी पहचान की गयी तो युवक की पहचान धर्मेंद्र पिता कैलाश पाटीदार के रूप हुई जिसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम आज कराकर मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

Dewas, प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. नारायणदास मूंदड़ा की पुण्यतिथि पर होगा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जनसंघ, विद्याभारती एवं अन्य संगठनों में लंबे समय तक समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर संगठन का कार्य करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. नारायणदास मूंदड़ा की छठी पुण्यतिथि पर संस्था वंदे मातरम द्वारा 17 दिसम्बर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे एमआर 8 मुख्य मार्ग मुखर्जी नगर पर स्थित स्व. मूंदडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्था वंदे मातरम ने शहर के सभी प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, नागरिकगण, युवाजन एवं मातृशक्ति से आग्रह किया है कि स्व. नारायणदास मूंदडा की प्रतिमा स्थल पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।