बिजवाड पुलिस ने 5 साल से फरार स्थाई वारंटी पानी गांव को किया गिरफ्तार भेजा जेल

सुन्द्रेल बिजवाड ( दीपक शर्मा)काँटाफोड थाने से भागा 5 साल से फरार स्थाई वारंटी देवी सिंह पिता लोहारिया भिलाला निवासी पानीगांव को आज बिजवाड चौकी प्रभारी अरविंद सिंह भदोरिया सहित उनके स्टाफ ने गिरफ्तार किया अरविंद सिंह भदोरिया ने बताया कि 5 साल से फरार स्थाई वारंटी देवी के पिता लोहारिया को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है जिसका मेडिकल चेकअप करवा कर जेल भेज दिया ग

Dewas : आनंद सिंह ठाकुर भारत तिब्बत समन्वय संघ के जिलाध्यक्ष बने

देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ के सक्षम पदाधिकारियों की स्वीकृति के उपरांत देवास जिले में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में लोकप्रिय प्रखर, राष्ट्रवादी, ऊर्जावान, समाज, गोसेवा को समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व आनंद सिंह ठाकुर को संघ का देवास जिला अध्यक्ष का दायित्व प्रांत अध्यक्ष प्रकाश रत्नपारखी, प्रांत कोषाध्यक्ष निर्माण सोलंकी एवं प्रांत मंत्री मनोज जोशी की सहमति से दिया गया। श्री ठाकुर संघ में जिलाध्यक्ष के पद पर रहकर कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। श्री ठाकुर के मनोनयन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवी एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी है। 

Dewas, भोपाल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महाराष्ट्र निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत

देवास। शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र अमरपुरा फाटे पर दो बाइक सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 25 वर्षीय राहुल नामक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, रोहन नामक व्यक्ति का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

दरअसल महाराष्ट्र निवासी दो युवक राहुल व रोहन बाइक से भोपाल से महाराष्ट्र जा रहे थे उसी दौरान भोपाल रोड के निकट खटाम्बा के नजदीक अमरपुरा फाटे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तो हादसे में घायल रोहन को भौंरासा टोल की एंबुलेंस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसाए राहुल और रोहन दोनों चचेरे भाई है। मामले में बीएनपी थाना पुलिस प्रकरण दर्ज जांच कर रही है।

Dewas : विश्वविख्यात जया किशोरी जी की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जनवरी माह में…

कल होगा भागवत कथा का ध्वज एवं भूमि पूजन कार्यक्रम

देवास। माँ गंगा जन कल्याण समिति द्वारा आगामी जनवरी माह में विश्व प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन एवं सर्वसमाज का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड दशहरा मैदान पर किया जा रहा है।

माँ गंगा जन कल्याण समिति अध्यक्ष महंत कमलपुरी गोस्वामी द्वारा बताया गया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जनवरी माह की 12 से 18 तारिख स्थानीय पुलिस ग्राउंड में होगा। उक्त आयोजन को लेकर ध्वज एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम कल 15 दिसम्बर बुधवार को प्रातः: 10.30 पुलिस ग्राउण्ड दशहरा मैदान में होगा जिसमें प्राचीन श्री गणेश मंदिर नागदा, तुलजा भवानी, चामुंडा माता टेकरी, खेड़ापति मंदिर, महाकाल मंदिर बिलावली, शनि मंदिर, दत्त मंदिर बांगर के प्रमुख पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी महेन्द्र भाटी एवं गिरीश जैन ने दी।

Dewas : पटवारी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी के प्रेमी ने की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

देवास- भोपाल रोड पर कल सुबह 2 दिन से लापता पटवारी नीरज परते का शव पुलिस ने बरामद किया था जिसको लेकर परिजनों व पटवारी संघ द्वारा उसकी हत्या होने की आशंका जताई थी, देवास पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर पटवारी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार का सराहनीय कार्य किया।

पुलिस द्वारा आज प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल द्वारा बताया गया कि दिनांक 10.12.21 को थाना बैंक नोट प्रेस देवास पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में यू.जी.सी. वेयर हाउस के सामने देवास भोपाल रोड पुलिया के नीचे ग्राम जेतपूरा में पडा है । थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस देवास द्वारा तत्काल मय फोर्स रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । उक्त शव की पहचान सोनकच्छ तहसील के पटवारी नीरज पिता कमल सिहं पर्ते उम्र 33 साल निवासी अर्जुन नगर देवास की पहचान हुई । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गले के यहां पर चोट होने व उससे मृत्यु होना पाया गया । आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 302.201 भादवि का कायम कर 24 घण्टें के अन्दर आरोपी अनिल कुमार सरयाम का पता लगाया जाकर गिरफ्तार कर घटना के समय पहनी गई रक्तरंजित जर्किन तथा आरोपी का मोबाईल जप्त किया गया । आरोपी अनिल कुमार पिता जगदीश प्रसाद सरयाम जाति गौड उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम गेलपूर थाना उमरावगंज जिला रायसेन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध संबंध होने का भी जिक्र किया गया पर उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी ने आरोपी को अपना करीबी रिश्तेदार भी बताया है। हालांकि यह अभी जांच का विषय है, फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आगे भविष्य में यदि मृतक की पत्नी या अन्य कोई इस प्रकरण में संलिप्त पाया जाता है तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा ।

सराहनीय कार्य : उपरोक्त सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक मुकेश ईजारदार उनि . रमेशचन्द्र कलथिया , सउनि मनोजपटेल , सउनि अजय साहनी सउनि जफर खान , सएनि भुवानसिहं चौहान , प्रधान आरक्षक राहुल सिहं चावडा , आरक्षक रामप्रतापसिंह , सैनिक भगवान सिंह एवं प्रआर सचिन , आर शिव प्रताप सिंह सेंगर की अहम भूमिका रही है ।

Dewas : वेस्टर्न इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैम्पियन शिप का सिलेक्शन ट्रायल सम्पन्न

देवास। स्थानीय बॉडी टेम्पल हेल्थ क्लब पर उज्जैन में होने वाली वेस्टर्न इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का सिलेक्शन ट्रायल सोमवार को सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 18 दिसम्बर, शनिवार को शाम कार्तिक मेला प्रांगण में आयोजित की जाएगी। देवास से इस चैंपियनशिप में आजम अब्बासी, निखिल ठाकुर, मुर्तजा शैफी, मनीष भाटी, समीर शेख, समीर अंसारी, आशीष दासवानी, मनोज डोंगरे, आशुतोष शर्मा, लालसिंह सिलेक्शन ट्रायल में सिलेक्ट हुए है। इस अवसर पर जिला बॉडी बिल्डिंग एसो. अध्यक्ष खुमान सिंह बैस, मनदीप पवार, वीरेंद्र ठाकुर, राहुल गोलियां, रेहान शेख उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी चेतन राठौड़ ने दी। 

वाहन की टक्कर से धानी घाटी अरलावदा के बीच अज्ञात व्यक्ति की मौत

हाटपिपलिया (नरेंद्र चौहान)। देवास – नेवरी अरलावदा घानीघाटी बीच अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। नेवरी पुलिस चौकी द्वारा मृतक व्यक्ति की पहचान की जा रही है। मृतआदमी की डेड बॉडी हाटपिपलिया शासकीय हॉस्पिटल में रखी गई है। जिसकी पहचान खबर लिखने तक नहीं हो सकी है। मृतक ने मेहरून रंग की पेंट गुलाबी रंग का शर्ट नीले व भूरे रंग की स्वेटर पहन रखी है।

पूर्व मंत्री व सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने लिखा देवास जिला कलेक्टर को पत्र,,,,,

भोरासा क्षेत्र के नक्शे में हुई त्रुटियों को लेकर लिखा पत्र,,,,,,

भोरासा निप्र(अभय नागर): भोरासा क्षेत्र के राजस्व बंदोबस्त नक्शा में हुई कई त्रुटियों के कारण भोरासा क्षेत्र के किसानों में आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है बंदोबस्त अधिकारियों ने इसमें भारी भरकम गलतियां कर कर नक्शे को पूरी तरह बिगाड़ दिया है जिसके कारण नक्शे में दर्शाई गई जमीन और लोगों के पास जमीन के पेपर के अनुसार काफी अंतर आ रहा है

जिसको लेकर पूर्व मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने देवास कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला को एक पत्र जारी कर कहां गया है कि भोरासा क्षेत्र के बंदोबस्त के नक्शे में त्रुटियां होने पर इसमें सुधार करवाने के आदेश देने व सलिप्त अधिकारियों को दंडित करने के संबंध में एक पत्र देवास जिला कलेक्टर को पहुंचाया है और इस मामले में संज्ञान लेने को जिलाधीश महोदय से कहां गया है वही इस संबंध में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से चर्चा करने पर उनके द्वारा कहा गया है कि हमारे द्वारा एक पत्र के माध्यम से भी देवास जिला कलेक्टर को अवगत करा दिया गया है अगर इस पत्र के बाद भी कुछ कार्रवाई नहीं होती है तो हम इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे और भौरासा क्षेत्र के किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने की कोशिश करेंगे

Dewas, प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

• निर्णायक फाइनल मुकाबले में सीए इलेवन ने 6 रनों से हासिल की जीत

देवास। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। प्रेस क्लब सीनियर टीम का मैत्री मैच जिला प्रशासन की टीम से हुआ। इसके पश्चात प्रेस क्लब देवास व सीए इलेवन का फायनल मैच हुआ। मैत्री मैच प्रेस क्लब सीनियर व जिला प्रशासन के बीच स्थानीय पुलिस लाइन हुवा।

जिसमें सीनियर पत्रकारों ने टॉस जीतकर। पहले बेंटिग करते हुए जिला प्रशासन की टीम को 24 रनों का लक्ष्य दिया। जिसेे जिला प्रशासन टीम ने आसानी से पूरा करते हुए जीत हांसिल की। टूर्नामेंट का फायनल मुकाबला प्रेस क्लब इलेवन व सीए इलेवन के बीच खेला जाना था, जिसका टॉस कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला की मौजूदगी में हुआ। टॉस प्रेस क्लब ने जीतते हुए पहले बालिंग की। जिसमें सीए इलेवन ने 84 रनों का लक्ष्य दिया था। प्रेस क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम बॉल तक मुकाबले में रोमांच बनाए रखा।अंतिम ओवर तक मैच चलता रहा और सीए इलेवन ने 6 रनों से जीत हांसिल की। फायनल मुकाबले में सीए इलेवन के विरेन्द्र को मैन ऑफ द मैच दिया गया। टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरिज लखन योगी को दिया गया। फायनल मुकाबले का बेस्ट कैच खुमान सिंह बैस व बेस्ट बॉलर का अवार्ड जितेन्द्र शर्मा को दिया गया। फायनल मुकाबले में विजेता टीम को कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने 11 हजार रूपए नगद व ट्राफी देकर पूरी टीम को सम्मानित किया। उपविजेता टीम प्रेस क्लब देवास को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आज के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री सिंह, एडीएम महेन्द्रसिंह कवचे, जिला पंचायत सीईओ प्रकाशसिंह चौहान, आरआई जगदीश पाटील, ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान, प्रेस क्लब संवरक्षक विनोद जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष, तरूण मेहता, अनिल सिंह सिकरवार, श्रीकांत उपाध्याय सहित समस्त पत्रकार साथी उपस्थित रहे। आज खेले गए मैचों में अंपायरिंग पंकज वर्मा, तेजू चौहान, अजय दायमा द्वारा की गई थी। जिन्हें कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया । वहीं स्कोरर पर प्रदीप चौधरी, जितेन्द्र शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में कामेंट्री शकील खान, अमिताभ शुक्ला, अरविंद त्रिवेदी द्वारा की गई।

Dewas : भोपाल रोड पर मिला 2 दिनों से लापता पटवारी का मिला शव,

पटवारी संघ ने जताई हत्या की आशंका

देवास : भोपाल रोड स्थित जॉन डीयर कंपनी के पास एक नाले में आज सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक पटवारी का शव मिला। पटवारी दो दिनों से अपने घर से लापता था। सूचना मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुँचाया गया।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि पटवारी नीरज सिंह परते 35 वर्षीय पिछले 10 दिसंबर की रात से लापता थे जिनका शव आज सुबह मिला, मृतक पटवारी सोनकच्छ क्षेत्र के रिलायती हल्के में कार्यरत थे

पटवारी संघ द्वारा पटवारी की हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। मृतक के गर्दन पर निशान भी पाया गया जिससे हत्या की आशंका दिखाई दे रही है। मामले को थाना बीएनपी पुलिस ने जांच में लिया है।