चित्रकार मदनी ने सीडीएस रावत का चित्र बनाकर श्रद्धांजलि दी

भौंरासा(अभय नागर) : काँग्रेस नेता इरफान मदनी द्वारा बताया गया कि हेलीकॉप्टर हादसे में दिवंगत हुए सीडीएस जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी समेत 11 अन्य फौजियों के शहीद होने से पूरे देश मे शोक लहर फैली हुई है देश मे शहीद हुए सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अनेको कार्यक्रम हो रहे है, भौंरासा के मदनी परिवार की और से चित्रकार डॉ अबुजर मदनी द्वारा देश के पहले अधिकारी, सीडीएस जनरल विपिन रावत का चित्र बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

कांटाफोड मे सीडीएस जनरल विपिन रावत को दी गई श्रृद्धांजलि

कांटाफोड (बालकृष्ण शर्मा)। नगर मे श्रीराम सेवा समिति द्वारा शुक्रवार रात्रि मे हनुमान मंदिर पर भारत माता के वीर सपूत सीडीएस जनरल विपिन रावत के सम्मान मे श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
उपस्थित नागरिको ने रावत सहित विमान हादसे मे शहीद हुए 13 जवानों को दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे, पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, ब्लाक अध्यक्ष राजाराम यादव ,पंडित कैलाशचंद्र शर्मा, परिषद अधिकारी सतीष घावरी प्रदेश महामंत्री हमीद खान, मंंडल महामंत्री संतोष चौबे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील पसारी, मुकेश राठौर, निर्मल पुरोहित, रामेश्वर शर्मा, सुनील जोशी, जितेंद्र शर्मा, सुनिल शर्मा, आशुतोष पाराशर, हरिओम तिवारी, बालकृष्ण शर्मा, गुरमित भाटिया ने विपिन रावत को श्रृद्धांजलि देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान ब्रजमोहन तिवारी, कैलाश अमोदिया, प्रमोद गट्टानी, शिवपहलवान, पवन उपाध्याय, हरीश जोशी, द्वारका शर्मा, महेश बराया, संपत पटेल, धर्मेंद्र मालवीया, दीपेश सोनी, मोनू बाराया, शुभम परिहार, कल्ला, राहुल, सहित बडी संख्या मे श्रीराम सेवा समिति के सदस्यों सहित नागरिकों ने सीडीएस रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। उपस्थित जनो ने दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि दी।

Dewas, अभाविप ने सयाजीद्वार एवं महाविद्यालयों पर सभा आयोजित कर सीडीएस स्व. रावत को अर्पित की श्रद्धांजलि

देवास। विगत दिनों तमिलनाडू के कुन्नूर में विमान दुर्घटना में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी सहित अन्य सैन्य अफसरों का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया। सभी शहीदों की आत्मशांति हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन का शहर के समस्त महाविद्यालयों के साथ नगर के सयाजीद्वार पर किया गया।

नगर मंत्री राजेश्वर यादव ने बताया कि हमने अपना हीरो खो दिया… यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के इस दुनिया में नहीं होने की खबर से हर कोई स्तब्ध है। रावत को अपना हीरो मानने वाले युवा भी उनके इस तरह जाने की खबर से व्यथित हैं। जिनके शौर्य से घबराते थे चीन और पाकिस्तान, उनके असमय जाने से शोक में पूरा देश डूबा है।

समस्त स्व. रावत सहित शहीदों की आत्मशांति हेतु शा. केपी महाविद्यालय, विज्ञान महाविद्यालय और जीडीसी महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसके अंतर्गत दो मिनिट का मौन रख, पुष्प अर्पित कर दीवंगतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Dewas, भूमाफ़िया बन्नू उर्फ़ रमज़ान के क़ब्ज़े से 11840 वर्गफीट सरकारी भूमि मुक्त कराई

देवास। ज़िला कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला व पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन में आज स्थानीय कन्नौद पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत टाकलीखेडा के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम टाकलीखेडा का कुख्यात बदमाश व थाना कन्नौद का फ़रार आरोपी बन्नू उर्फ़ रमज़ान पिता रहमान के द्वारा लगभग 11840 वर्गफीट शासकीय भूमि अपने क़ब्ज़े में रखी गई थी जिसे आज पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा मौक़े पर पहुँचकर विधिवत आधार पर शासकीय अतिक्रमित भूमि भूमाफ़िया के क़ब्ज़े से मुक्त कराई गई। भूमाफ़िया बन्नू के शासकीय भूमि क़ब्ज़े वाले स्थान से सागौन की कई सिल्लियाँ तथा सागौन से बने फ़र्नीचर भी पाये गये जिसकी वन विभाग के अधिकारियों को मौक़े पर बुलाकर तस्दीक़ कराई गई तो सभी लकड़ियाँ व फ़र्नीचर चोरी व अवैधानिक आधार पर वहाँ होना पाया गया जिसे वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मौक़े पर ज़ब्त किया जाकर वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

भू माफिया बन्नू के क़ब्ज़े से 11840 वर्गफीट ज़मीन मुक्त कराई गई जिसकी अनुमानित क़ीमत लगभग पचास लाख रूपये तथा जप्त सागौन के लकड़ियों व फ़र्नीचर की अनुमानित क़ीमत भी लाखों की आंकी जा रही हैं ।

मौक़े पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी उमठ, तहसीलदार नागेश्वर पनिका , नायब तहसीलदार अविनाश शर्मा थाना प्रभारी कन्नौद शिवमूरत यादव, थाना प्रभारी खातेगांव महेंद्र परमार, थाना प्रभारी सतवास विक्रांत झंझोट, थाना प्रभारी कांटाफोड महेंद्र गौड़,तथा थाना कन्नौद, सतवास, खातेगांव, कांटाफोड व पुलिस लाइन का क़रीब १०० जवानों का बल मौजूद था ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा है कि भूमाफ़ियाओं के विरूद्ध यह कारवाई लगातार जारी रहेगी तथा गुण्डों व असामाजिक तत्वों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार की जावेगी ।

Dewas, तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

• प्रेस क्लब, जिला प्रशासन, पुलिस इलेवन,डॉक्टर इलेवन सहित विभिन्न टीमें ले रही भाग

देवास। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित10 से 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ सीएसपी विवेक सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर व पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सिकरवार द्वारा किया गया। इसके पूर्व हादसे में शहीद हुए जनरल विपिन रावत को प्रेस क्लब सदस्य व मैच में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, उपस्थित नागरिकों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

प्रतियोगिता में जिला प्रशासन, आरटीओ, जिला पंचायत, नगर निगम, पुलिस इलेवन, डॉक्टर इलेवन, एडवोकेट इलेवन, पत्रकार इलेवन सहित देवास प्रेस क्लब की टीमें भाग ले रही है। आज प्रथम दिन नगर निगम व पुलिस इलेवन के बीच मैच हुआ। जिसमें पुलिस इलेवन की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दूसरा मैच सिंग इलेवन व एडवोकेट इलेवन के बीच हुआ। जिसमें सिंग इलेवन ने जीत हासिल की। तीसरा मैच युवा प्रेस क्लब व सीए इलेवन के बीच हुआ। पहले मैच का मैन ऑफ द मैच लखन योगी को मिला दूसरे मैच में सिंग इस किंग के सिरक व तीसरे मैच मे सीए इलेवन से वीरेंद्र व चौथे क्वार्टर फाइनल में सीए इलेवन से वैभव गंधवानी को मैन आफ द मैच के अवार्ड से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान, सीएसपी विवेक सिंह, ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद सूर्यवंशी, प्रदीप चौधरी, जितेंद्र चौधरी, अतुल शर्मा, शैलेश विश्वकर्मा,, सुरेश जयसवाल, विनोद जैन, शेखर कौशल, राजेश मालवीय, खूबचंद मनवानी, सिद्धार्थ मोदी, चेतन राठौड़,हेमंत शर्मा, शैलेंद्र अड़ावदिया, अमित बागलीकर, विजेंद्र उपाध्याय, शकील खान, अमिताभ शुक्ला ,अशोक पटेल, रईस कुरैशी, रघुनंदन समाधिया आदि उपस्थित थे।पहले मैच की अंपायरिंग पंकज वर्मा व दीपक विश्वकर्मा ने की। दूसरे मैच की पंकज वर्मा व गौरव सेन ने की। तीसरे मैच की अंपायरिंग तेजू सोलंकी व धनराज राजपूत ने की।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक ने सीडीएस बिपिन रावत को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

टोंकखुर्द (विकेश जैन) । सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 सैन्य कर्मियों की बीते बुधवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई असमय मौत पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम सिंह गालोदिया एवं कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौराहा पर वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गालोदिया में कहा कि देश ने ऐसे योद्धाओं को खोया है जिससे चीन व पाकिस्तान भी घबराता था। बिपिन रावत जिस बॉर्डर पर यह बड़ी ही विकट अनुभूति है कि उनकी केवल दो बेटियां हैं उन दोनों बेटियों ने शहीद बिपिन रावत को मुखाग्नि दी ऐसी दुखद घटना से आज पूरे देशवासियों के आंखों से आंसू निकल रहे हैं लियाकत पटेल कवि ने कहा कि। देश उनके असामयिक निधन से स्तब्ध है। हमने देश के बहादुर सपूतों को खो दिया। मातृभूमि के लिए चार दशकों कि निस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता को हमारे संपूर्ण कार्यकर्ताओं कि तरफ से संवेदनाएं व्यक्त करते हैं यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। बिपिन साहसिक और सटीक फैसला के पर्याय थे। अपने 40 वर्ष के चमकदार सैन्य करियर में बिपिन रावत ने गर्व और शौर्य से सेना में कमीशन पाने से लेकर पहला सीडीएस बनने का सुनहरा सफर तय किया। उन्हें काउंटर इमरजेंसी का एक्सपर्ट माना जाता था। इस अवसर पर राजेंद्र नगर मुकेश परमार अजय पांचाल अभिषेक जैन सनी जैन शिव चौधरी जितेंद्र टेलर दीपेश नागर टॉपलेस पांचाल बंटी कुशवाह अकरम मंसूरी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भीम आर्मी की बैठक सम्पन्न, कमल सिंह बने जिला महासचिव

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन की बैठक शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली एवं जिला उपाध्यक्ष शाहरुख शेख ने बताया कि प्रदेशभर में नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इसी को लेकर बैठक आयोजित की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में नवीन पदाधिकारी की नियुक्ति करते हुए कमल सिंह को जिला महासचिव मनोनित किया गया। इस अवसर पर बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद फुलेरी, संजय सांगते, देवकरण परमार, जिलाध्यक्ष तोहिद पठान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा शेख सेवन, जिला महासचिव अरशद खान, शहर उपाध्यक्ष इशराईल शेख, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना पाटिल, उपाध्यक्ष ज्योति पाटिल, रीना बर्डे, आरती नागर, पूजा जाधव, जया, शहर अध्यक्ष जागृति श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। 

Dewas, जिले में परिवहन विभाग ने बिना परमिट,फिटनेस चल रहे 34 ऑटो को किया जब्त

देवास। जिला परिवहन अधिकारी जया वसावा ने परिवहन  दल के साथ देवास जिले में ऑटो रिक्शा के विरुद्ध चेकिंग कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान 34 ऑटो रिक्शा नियम विरुद्ध चलते पाए जाने के कारण उन्‍हें जप्त कर ऑटो बीएनपी थाना एवं ओध्योगिक क्षेत्र थाना परिसर देवास मे सुरक्षार्थ रखा गया।

जिला परिवहन अधिकारी देवास जया वसावा ने बताया कि परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में जिले के क्षेत्र अंतर्गत चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा की लगातार गहन जांच की जा कर नियम विरुद्ध चल रहे ऑटो रिक्शा पर कार्यवाही संपादित किए जाने के संबंध में अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। जिले में चेकिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Dewas : ना घोड़ी ना बारात बाबा साहब की प्रतिमा के सामने किया विवाह

आमलताज गांव के मुकेश ने बाबा साहब को साक्षी मांग रचाया विवाह

हाटपिपलिया(नरेंद्र चौहान): शादी को यादगार बनाने के लिए कई लोग लाखो रुपये खर्च करते है वही हाटपिपलिया में आने वाले गांव आमलताज के एक युवक ने सादगी व अनूठे तरह से अपना विवाह रचाया। गांव आमलताज निवासी मुकेश बागड़िया ने कल दोपहर गांव में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने फेरे लेकर विवाह किया

भीम आर्मी तहसील उपाध्यक्ष संतोष बागड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि आमलताज गांव के मुकेश बागड़िया का विवाह भोपाल की वर्षा के साथ सम्पन्न हुआ वर वधु दोनों ने आमलताज में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा को साक्षी मानकर एक दूसरे को वरमाला डाल कर सात फेरे लिए व विवाह बंधन में बंधे

दूल्हे मुकेश बागड़िया ने बताया कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चल कर फिजूल खर्ची रोकने के उद्देश्य से मैने यह निर्णय लिया व उनको सिद्धान्त व उनको साक्षी मान कर मेने मेरा विवाह सादगी से किया, विवाह के दौरान परिवजन के साथ कुछ इष्ट मित्र विवाह में सम्मिलित हुए।

Dewas: कैफे सेंटरो पर दुष्कर्म व लव जिहाद की बढ़ती वारदातो को देखते एक्शन में पुलिस

• कोतवाली थाना एवं सिविल लाईन थाना पुलिस ने की कैफे सेंटरों, होटलों पर सरप्राईज चैकिंग

देवास। शहर में कैफे सेंटर नाबालिग, किशोर उम्र की युवतियों से लव जिहाद, दुष्कर्म, छेड़छाड़ की वारदातो के अड्डे बने हुए है। पिछले 3-4 महीनो से कैफे सेंटरो पर इस प्रकार की वारदाते लगातार सामने आ रही है। ताजा वारदात विगत दिवस औद्योगिक थाना क्षैत्र अन्तर्गत सामने आयी थी, जिसमे एक युवक द्वारा कोचिंग पढऩे जा रही 17 वर्षीय नाबालिग युवती को डरा धमकाकर कैफे के केबिन में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया था। औद्योगिक थाना पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध पाक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया था।

देवास एक्सप्रेस द्वारा इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके उपरांत वारदात की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को पुलिस प्रशासन सर्तक एवं हरकत में आया दिखाई दिया। दोपहर को कोतवाली थाना पुलिस ने भी थाना प्रभारी उमराव सिंह ने कोतवाली व थाने के महिला बल के साथ मिलकर शहर के सभी केफे – बार को चेक किया व संदिग्ध लड़कों की तलाशी ली।

वही सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर स्थित समस्त कैफे सैंटरो एवं होटलों पर सरप्राइज चेकिंग की गई। कैफे संचालकों को कस्टमर के आईडी लेकर रजिस्टर संधारण करने हेतु निर्देश दिए गए। जिससे अनैतिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लग सके। कस्टमरो से भी पुछताछ की गयी। चैकिंग के दौरान निदेर्शों का पालन नहीं करने पर कस्टमर एवं संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।