घर-घर दस्तक अभियान : आयुक्त एवं एसडीएम ने किये सर्टिफिकेट चेक

देवास/ वेक्सिनेशन को लेकर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान हुये सख्त। आयुक्त विशालसिह चौहान एवं एसडीएम प्रदीप सोनी के द्वारा सुबह 7.30 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक वार्डो के उन ऐरियो मे जहॉ टीक से वंचित रहवासी थे वहॉ निगम व वेक्सिनेशन टीम के साथ पैदल भ्रमण कर उन मोहल्लो मे घर-घर दस्तक अभियान चलाया जिन लोगो को टीके नही लगे उनको मौके पर ही 100 से अधिक टीके लगवाये।

आयुक्त एवं एसडीएम ने बस स्टेण्ड के मुख्य मार्ग पर गरेज, स्पेयर पार्टस की दुकानो पर कार्य कर रहे कर्मचारियो के साथ कुम्हार गली के रहवासियो के सर्टिफिकेट चेक किये साथ ही बस, मैजिक, ऑटो वाहन चालको के भी सर्टिफिकेट चेक किये। आयुक्त ने टेकरी के नीचे स्लम ऐरिये मे पैदल भ्रमण मे 100 से अधिक टीके लगवाये साथ ही 5 सिनियर सिटीजन महिला व पुरूष को दोनो टीके लगे हुये पाये जाने पर उनका गुलाब के फुल देकर सम्मान किया।

आयुक्त ने वेक्सिनेषन टीम को निर्देष दिया कि सतत रूप से घर-घर जाकर दस्तक अभियान चलाये जाने के साथ ही यह भी कहा कि ऐसे मोहल्ले चुने जहॉ टीके से वंचित नागरिक है उन मोहल्लो मे आयुक्त एवं एसडीएम पुनः घर-घर जाकर मैसेज एवं सर्टिफिकेट चेक करेगें। गोया फल मार्केट के कुछ दुकानदारो द्वारा गत दिवस टीके लगाने से इंकार करते हुये बहस की गई थी, उन्ही दुकानो पर आयुक्त ने पहुॅचकर टीके नही लगवाये जाने पर दुकाने सील करने के लिये कहा, इस दौरान फ्रुट दुकानदारो ने मौके पर ही टीके लगवाये। आयुक्त ने कहा कि दस्तक अभियान के अन्तर्गत दुकाने, फल, सब्जी के ठेले के साथ मोहल्ले मे रहवासियो के द्वारा टीका नही लगाये जाने वाले नागरिक पाये जाने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

ईमानदारी : दुकान पर भूल गए 3 तौले सोने के आभूषण को सही सलामत लौटाया

देवास। कल मंगलवार को शहर के एमजी रोड पर ईमानदारी की एक मिसाल देखने को मिली जहाँ पर अपनी बहन की शादी हेतु खरीदी करने के लिए आये जिले के आगरोद निवासी व्यक्तियो के द्वारा रिपेयर के लिए लाए गए सोने के बाजूबंद को एक पतासे की दुकान पर भूल गए जिसके बाद पतासे वाले द्वारा उनको यह बाजूबन्द सही सलामत लौटाया गया।

दरसल मंगलवार को देवास जिले के आगरोद के ग्राम उपड़ी घाट के कृष्णा राठौर पिता शैतान सिंह अपनी बहन की शादी की खरीददारी करने शहर आए थे। जहाँ वो अपने साथ करीब 3 तौले का सोने का बाजूबन्द भी रिपेयर कराने के लिए अपने साथ लाये थे। जिसकी कीमत तकरीबन 1.5 लाख रूपए है। जिसे वह खरीददारी करते वक़्त शहर के एम. रोड स्थित सुभाष चौक पर बाबूलाल जैन की पतासे की दुकान पर भूल गए। और वहां से चले गए। जिसके बाद मंगलवार को रात को उन्हें बाजूबन्द के खो जाने की याद आई, जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों से बात की और बाजूबन्द नहि मिलने पर उसे खोजते खोजते एम. रोड स्थित बाबूलाल जैन की पतासे की दुकान पर पहुँचे परंतु उस समय तक बाबूलाल जी अपनी दुकान बंद करके जा चुके थे। जिसके बाद अगले दिन 8 दिसम्बर को वहा मौजूद लोगो से बाबूलाल को पता चला की आभूषण के मालिक उसे खोजते हुए आये थे। जिसके बाद बाबूलाल जी ने उनके मोबाइल नंबर लेकर बात की और तुरंत कहा कि आप आपका सोने का आभूषण मेरे यहाँ भूल गए थे। वह मेरे पास सुरक्षित है आओ और लेकर जाए। जिसके पश्चात बाबूलाल जी ने बाजूबन्द को सही सलामत हालात में लौट दिया।

Dewas, नगर निगम द्वारा की गई बिना अनुमति के किये गये निर्माण कार्यो को तोडने की कार्यवाही

देवास। नगर निगम द्वारा बिना अनुमति के किये गये निर्माण कार्यो को तोडने की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की जा रही है। जिसके अन्तर्गत निगम की टीम के द्वारा ए.बी. रोड स्थित कालानीबाग क्षेत्र मे नीरज हिनवानी के द्वारा तलघर मे एम.ओ.एस. के विरूद्ध किये गये निर्माण को तोडा गया साथ ही कालानीबाग सर्विस रोड पर सैयद अली के द्वारा किये गये अवैध निर्माण को भी तोडा गया। बालगढ रोड स्थित नवरत्न हेरीटेज कालोनी मे किये गये आवासीय भवन निर्माण अनुमति के विरूद्ध व्यवसायिक निर्माण विवेक पाटीदार ,नवीन सोलंकी, अर्जुन चौधरी तथा एक पुलिस कर्मचारी के द्वारा किया गया जिसमे व्यवसायिक निर्माण की शटर तोडने के साथ ही कम्पाउडिंग के लिये हिदायत दी गई। शासन द्वारा भवन अनुज्ञा सीमा के विरूद्ध पूर्व मे 10 प्रतिशत के साथ अब 30 प्रतिशत की छूट दी गई है। जिसके अन्तर्गत 22 फरवरी 2022 तक ऐसे निर्माण जिन्होने दी गई भवन अनुज्ञा के विरूद्ध 30 प्रतिशत तक अधिक निर्माण किया है। शासन निर्देशानुसार निगम द्वारा कम्पाउंडिंग के माध्यम से समझोता शुल्क जमा कर भवन स्वामी अनुमति प्राप्त कर सकते है। वैध कालोनियो मे किये गये बिना अनुमति निर्माण किये गये भवन स्वामी भी निगम मे अवकाश के दिनो को छोडकर कार्यालयीन समय मे कम्पाउंडिंग करवा सकते है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि ऐसे आवासीय व व्यवसायिक भवन जो निगम भवन अनुमति से अधिक निर्माण पर शासन के प्राप्त निर्देश मे 30 प्रतिशत की छूट तक भवन स्वामी निगम के साथ कम्पाउंडिंग 22 फरवरी 2022 के पूर्व करवाये तथा भवन स्वामियो पर की जाने वाली अप्रिय कार्यवाही से बचें। निगम द्वारा अवैध निर्माणो को तोडे जाने की कार्यवाही निरंतर रूप से की जावेगी।

बीएनपी में मनाया गया बाबा साहब का महापरिनिर्वाण दिवस

देवास। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 65 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बैंक नोट प्रेस कारखाना मुख्य द्वार के सामने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर महामानव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक राजेश बंसल, विशेष अतिथि अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार अरोरा, उप महाप्रबंधक केएन महापात्रा, मानव संसाधन सुनील दुपारे, उप महाप्रबंधक नीतिन कुमार दास, परिश्री जोशी, संघ अध्यक्ष दीपांकर गौतम, कार्यवाहक अध्यक्ष नीतिन जाधव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिसिंह जाटव, महासचिव गंगाराम मालवीय, उपमहासचिव मनीष वर्मा, संघ के पदाधिकारी सचिन पवार, प्रकाश पाटील, दिनेश राठौर, नीरज मालवीय, राजेश खाटीक मारे, दीपक सेरावन, अर्जुन तेलनगे, विनय निकुंज, मार्गदर्शक पीएल बडग़ोत्या, एवं भामसं के रूपराम मिश्रा, आशीष दत्त, कर्मचारी कांग्रेस इंटक के तरूण मिश्रा और जाहिद पठान आदि उपस्थित थे। उक्त श्रद्धांजलि समारोह का संचालन एसटीएचसी, ओबीसी कर्मचारी संघ के उप महासचिव मनीष वर्मा ने किया। आभार संघ महासचिव गंगाराम मालवीय ने माना। 

Dewas : पुरानी रंजिश के विवाद में भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर भाई पर ट्रैक्टर चढ़ाकर करदी हत्या

देवास। जिले के खातेगांव के ग्राम ग्राम चंदवाना क्षेत्र सोमवार रात करीब 9 बजे में एक घटना सामने आई जिसमे तीन आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर पहले लोहे के हथियार से मारपीट की जिसके बाद उसपर ट्रैक्टर चलाकर उसकी हत्या कर दी।

दरसल सोमवार की रात को मृतक रामविलास कुम्हार उम्र 45 वर्ष निवासी खेत टप्पर ग्राम चन्दवाना थाना खातेगांव अपने पुत्र राहुल कुम्हार उम्र 26 वर्ष के साथ बाइक से जा रहा था जिसके बाद घात लगाए बैठे आरोपी जो की मृतक के भाई व भतीजे है भगीरथ कुम्हार (मृतक का भाई) और सुनील व अनिल कुम्हार (मृतक के भतीजे) निवासी खेत टप्पर ग्राम चन्दवाना थाना खातेगांव ने पहले मृतक की बाइक रोकी और सब्बल व फावड़े से उनके साथ मारपीट की जिसके पश्चात जिसके बाद आरोपी सुनील ने मृतक के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। इस पूरी घटना में मृतक के पुत्र ने भागकर अपनी जान बचाई और टप्पर में छुपकर डायल हंड्रेड को फोन लगाया जिसके बाद डायल हंड्रेड ने घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद रामविलास के पुत्र राहुल जो की पूरी घटना का चश्मदीद हे उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया।

खातेगांव पुलिस ने तीनो आरोपीयो पर धारा 302, 341 व आदि धाराओं के साथ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुरे मामले की विवेचना खातेगांव थाना प्रभारी महेंद्र परमार द्वारा की जा रही है।

Dewas : 17 वर्षीय बालिका के साथ आवेश शेख नामक युवक ने किया बलात्कार…

• औद्योगिक थाना पुलिस ने पोस्को एक्ट व विभिन्न धाराओं में किया अपराध पंजीबद्ध

देवास। शहर में 17 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमे औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

दरसल नाबालिका कल सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए गयी थी। जहाँ पर से आरोपी आवेश उर्फ़ उवेश पिता जावेद शेख निवासी राजाराम नगर ने नाबालिका को डरा धमका कर उसे गंगानगर स्थित एक कैफ़े ले गया जहाँ पर उसने नाबालिका के साथ जान से मारने की धौंस देते हुए बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सुचना मिलने के बाद नाबालिका के पिता आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए औद्योगिक थाने में लिखित आवेदन दिया था जिस पर औद्योगिक थाना पुलिस ने कार्यवाही की। औद्योगिक थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 भादवि पोक्सो एक्ट व sc/st act के अंतर्गत पुरे प्रकरण को पंजीबद्ध करके मामले को विवेचना में लिया है। आरोपी को औद्योगिक थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की विवेचना औद्योगिक थाना प्रभारी अनिल शर्मा द्वारा की जा रही है।

Dewas, वार्ड 20 मे जलकर जमा नही करने पर निगम ने मेन पाईप लाईन काटी

• मननीय न्यायालय के माध्यम से बकायादारो के भूमि, भवन होंगे कुर्क

देवास। बकाया संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराये की बकाया राशि करदाताओ से वसुली किये जाने का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। बकाया करदाताओ द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया राशि जमा नही किये जाने से निगम की टीम द्वारा कुर्की एवं नल कनेक्शन विच्छेद जैसी कार्यवाही की जा रही है। निगम की टीम अब ऐसे बकाया करदाताओ के भूमि, भवन की सूची तैयार कर रही है जिन्होने भूमि, भवन की राशि जमा नही की उन भवन एवं भूमि पर माननीय न्यायालय के माध्यम कुर्की कर नगर निगम मे हस्तांतरित किये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने के लिये अपर आयुक्त आरपी श्रीवास्तव को आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निर्देश दिये गये। नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही के दौरान वार्डो मे ऐसे मोहल्ले के रहवासी जिन्होने नल कनेक्शन या तो अवैध ले रखा है या वैध कनेक्शनधारियो द्वारा जलकर की बकाया राशि जमा नही की जा रही है, ऐसे स्थानो को चयनित कर उस क्षेत्र की जल वितरण की पाईप लाईन काट दी जावेगी। इसी कडी मे वार्ड 20 फरूक नगर मे निवासरत रहवासियो द्वारा बकाया जलकर की राशि 1 लाख 31 हजार जमा नही कराने पर निगम की टीम द्वारा जल वितरण की मेन पाईप लाईन काट दी गई।

जेवर चमकाने का पावडर बेचने आए दो युवक, सोने के आभूषण लेकर हुए फरार

• सोने की चैन व बाली ले उड़े अज्ञात, पुलिस जाँच में जुटी

देवास। शहर के बीच अलकापुरी में सोने चांदी के आभूषणों को चमकाने वाले दो लोगों ने एक बुजुर्ग महिला व उनकी नातिन को गुमराह करते हुए सोने के आभूषणों को चमकाने के लिए पानी गर्म करने के लिए कहा था, इसी बीच वह लोग आभूषण लेकर फरार हो गए। इस मामले को लेकर नानी और नातिन ने सिविल लाइन थाने में पहुंचे जहां अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मामले को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके मुआयना किया साथ ही पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।

आज सुबह करीब 11 बजे एक बुजुर्ग महिला रेशम वर्मा उम्र 70 वर्ष निवासी अलकापुरी के घर पर दो अज्ञात लोग पहुंचे थे। जिन्होंने महिला को सोने चांदी के आभूषण चमकाने के लिए एक पावडर विक्रय करने की बात कही, इस बीच दोनों अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन व उनकी नातिन नेहाली वर्मा की कान की बाली ली व चमकाने की बात कही। इसी दौरान अज्ञात एक व्यक्ति ने नेहाली को पानी गर्म करने के लिए भेजा और दोनों सोने की चेन व बाली लेकर फरार हो गए।

बर्तन साफ करने के बहाने से ले उड़े आभूषण
इस मामले को लेकर नातिन नेहाली ने बताया कि दो लोग घर पर आए और पीतल और तांबा साफ करने को कहा जिस पर तांबे को बर्तन साफ कराकर उसे जाने को कहा था। उस दौरान उनकी नानी भी वहीं मौजूद थी। जिन्होनें उनकी चांदी की पायल को भी साफ कर दिया था। इसी बीच नेहाली वर्मा से सोने की बाली साफ करने को कहा और एक लिक्विड दिया था। जिसे साफ करने के लिए गर्म पानी कराने को कहा और एक प्लास्टिक की डिबिया में उनकी बाली और उनकी नानी की सोने की चेन को रख दिया, इसी बीच पानी गर्म करने को कहा जिस पर नेहाली वर्मा पानी गर्म करने गई और दोनों अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उन्होनें बताया कि नानी की सोने की चेन व उनकी कान की बाली दोनों का कुल वजन लगभग 3 तोला था।
वहीं इस मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

भीम आर्मी ने वाहन रैली, अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शिक्षण सामग्री वितरीत कर मनाया महापरिनिर्वाण दिवस

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 65वां महापरिनिर्वाण दिवस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में मनाया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली एवं जिला उपाध्यक्ष शाहरूख शेख ने बताया कि 6 दिसंबर को भीम आर्मी द्वारा कैलादेवी गंगानगर स्थित प्रदेश कार्यालय से वाहन रैली निकाली जो कैलादेवी, इंदिरा गांधी चौराहा, नगर निगम, बस स्टेण्ड होती हुई उज्जैन रोड़ तिराहा स्थित भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव प्रतिमा स्थल पर पहुंची।

जहां पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद फुलेरी, संजय सांगते, देवकरण परमार, जिलाध्यक्ष तोहिद पठान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा शेख सेवन, जिला महासचिव अरशद खान, शहर उपाध्यक्ष इशराईल शेख, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना पाटिल, उपाध्यक्ष ज्योति पाटिल, रीना बर्डे, आरती नागर, पूजा जाधव, जया, शहर अध्यक्ष जागृति श्रीवास्तव, ललीत देवड़ा, अमन गोयल, नीलेश नीमा, अजय ठाकुर, अमन अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष असफाक शेख, मुकेश प्रजापति, भारत सूर्यवंशी, सूरज चौहान, अजय ठाकुर, गोविंद बालोदिया, आला पठान आदि उपस्थित थे। 

हनुमान जी की प्रतिमा पर मल्हार क्षेत्र में असामाजिक तत्व द्वारा फेका गया काला कलर

देवास। शौर्य दिवस के एक दिन पूर्व आज रविवार की शाम को शहर का माहौल बिगाडऩे के उद्देश्य से किसी असामाजिक तत्व द्वारा मल्हार क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में विराजित हनुमानजी की प्रतिमा पर काला रंग फेंक दिया गया।

इस बात की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों के साथ ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर एकत्रित हो गए। माहौल बिगड़ता, इससे पहले ही पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देश पर पुलिस अधिकारी व बड़ी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गया। उधर इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी नहीं पकड़े गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि आरोपी कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफतार करने का आश्वासन दिया है। हिन्दू सगठनों द्वारा बाद में नवश्रंगार कर पूजा पाठ की।

असामाजिक तत्वो के शहर में शांति भंग करने के प्रयास को पुलिस प्रशासन सजक्ता के चलते उनके मंसूबे पर पानी फिर गया,शहर में कई बार ऐसी घटनाएं हुई है परन्तु देवास शहर को शांतिप्रिय व साम्प्रदायिक सद्भावना के लिए जाना जाता है और यहाँ कभी भी इस तरह की घटनाओं का असर नही देखा गया।

हिन्दू सगठनों द्वारा नवश्रंगार कर पूजा पाठ की