भौंरासा के राजस्व नक्शे में त्रुटियां ही त्रुटियां

उज्जैन कमिश्नर तक शिकायतों के बाद भी नहीं हो पा रहा सुधार

भौंरासा (अभय नागर)। भौंरासा क्षैत्र का राजस्व नक्शा वर्षों से नहीं बना हुआ था जो कि पिछले कुछ वर्षों में अधिकारियों ने तैयार किया और जब यह नक्शा लोगों की नजर में आया तो इसमें भारी लापरवाही देखी गई भौंरासा क्षेत्र के बने राजस्व विभाग के नक्शे में कई त्रुटियां सामने आई है जो कि विवाद का कारण बन रही हैं आपको बता दें कि भौंरासा नगर व क्षेत्र का राजस्व विभाग के पास इस क्षेत्र का नक्शा नहीं होने के कारण इस क्षेत्र में कृषि वर्ग सहित अन्य कामों में लोगों को कई दिक्कत आ रही है। जिसको देखते हुए आज से लगभग 10 से 15 साल पूर्व क्षेत्र का नक्शा बनाना शुरू हुआ था जिसे लेकर लोगों में काफी खुशी थी कि चलो इस भौंरासा क्षेत्र का नक्शा भी बन जाएगा लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह नक्शा उनके लिए विवाद का कारण बन जाएगा इस नक्शे को बनाने के लिए पूर्व में राजस्व विभाग के मिश्रा जी को काम सौंपा गया था जिन्होंने इस नक्शे को बनाने में लगभग 10 से 12 साल लगा दिए फिर इस मामले को लेकर पूर्व में मीडिया द्वारा प्रमुखता से इस मामले को उठाया गया था जिसके बाद तत्कालीन कलेक्टर के द्वारा इस मामले में जांच करते हुए यह कार्यअन्य बंदोबस्त अधिकारी कटियार को सौंप दिया गया और मिश्रा के खिलाफ जांच बिठा दी गई लेकिन फिर अन्य बंदोबस्त अधिकारी द्वारा शुरू किया गया बंदोबस्त के कार्य में बंदरबांट का खेल करते हुए कुछ चार-पांच सालों में नक्शा बनाकर उच्च अधिकारियों को दे दिया और इस नक्शे में जहां जिसकी जमीन थी उसकी जगह अन्य नंबर व नाम चढ़ाकर रुपयों का खेल कर उस जमीन को विवादित कर दिया गया अब यहां पर लोग परेशान हो रहे हैं क्योंकि कागजों में जिसकी जमीन जहां पर है वहां नक्शे में नजर नहीं आ रही और नक्शे में जो जमीन जहां पर है वह कागजों में नजर नहीं आ रही इस तरह यहां का नक्शा बंदोबस्त अधिकारी के द्वारा पूरा बिगाड़ दिया गया अब यहां हर जगह विवाद की स्थिति पैदा हो रही है लोगों के द्वारा इस संबंध में उज्जैन कमिश्नर एवं देवास कलेक्टर व सोनकच्छ एसडीएम भौरासा टप्पा तहसील में नायब तहसीलदार तक को इस संबंध में आवेदन दे चुके हैं एवं इस संबंध में लोगों द्वारा 181 पर भी इसकी शिकायत की गई है अब देवास कलेक्टर को चाहिए कि इस नक्शे के संबंध में कुछ संज्ञान लेकर इस और ध्यान दिया जाए नहीं तो यह नगर मैं जमीनों को लेकर रोज नए-नए विवाद पैदा करेगा। अब भौंरासा नगर के किसानों ने यह बात कही है कि देवास कलेक्टर के द्वारा इस पर संज्ञान नहीं लेते हुए कोई कार्य नहीं किया गया तो लोग मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचेंगे व इसके लिए आंदोलन भी करेंगे।

Dewas : जन जागरूकता के लिए मित्राय ने किया माक्स वितरण

देवास। कोरोना की तीसरी लहर जिस प्रकार विश्व में तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए शासन प्रशासन पूरे जोर से खतरे को रोकने लिए प्रयास रथ है। हम भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लहर को रोकने में अपना योगदान दे, उसी को मद्देनजर रखते हुए हम अपने शहर और देश को सुरक्षित रखें इस हेतु मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जन जागरण अभियान के तहत रविवार को स्थानीय सयाजी द्वार पर एकत्रित होकर मित्राय सदस्यों ने माक्स का वितरण किया। साथ ही सभी से अनुरोध किया कि जो भी टीकाकरण से बच गए हैं वह जल्द से जल्द टीका लगाएं और लोगों को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करें। उक्त जानकारी मित्राय सदस्य राज चौधरी ने दी और बताया की अभियान निरंतर जारी रहेगा।

नेहरू युवा केंद्र द्वारा निःशुल्क सिलाई सेंटर का शुभारंभ

• प्रशिक्षित होकर हर नारी आत्मनिर्भर बने : अनिल जैन

देवास। नेहरू युवा केंद्र देवास स्वामी विवेकानंद महिला मंडल के सहयोग से बरोठा में निशुल्क महिला निशा सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया।

निःशुल्क सिलाई सेंटर 3 माह के लिए है। जिसमें 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर अनिल जैन कार्यक्रम पर्यवेक्षक ने नेहरु युवा केंद्र के बारे मैं विस्तृत जानकारी दी। श्री जैन ने कहा कि प्रशिक्षित होकर हर नारीशक्ति आत्मनिर्भर बने यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने जल का संरक्षण एवं संवर्धन और स्वच्छता ,हर घर दस्तक कोविड टीका करण अभियान आदि के बारे में बताया एवं नेहरु युवा केंद्र की गतिविधियों से जुड़ने का आव्हाहन किया | विशेष अतिथि एवं मुख्यमंत्री से सम्मानित युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सेवक के रूप में कार्य करते हुए अधिक से अधिक स्वच्छता,जल संरक्षण,टीकाकरण,पर्यावरण संरक्षण,ऊर्जा संरक्षण,सर्व शिक्षा,जैविक कृषि के लिये जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को प्रेरित करें। संजय सोलिवाल ने कहा की नेहरु युवा केंद्र ग्राम की सभी वर्ग की महिलाए निरंतर तीन माह के प्रशिक्षण में भाग लेकर अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित होकर आजीविका चलाने के लिए प्रेरित करे ।अर्जुन नागर सामाजिक लेखा परीक्षक में प्रशिक्षण पूरी जिम्मेदारी से पूर्ण कर जीवन में उतारने की बात कही | निशा मुकेश नागर खटाम्बा ने कहा की 30 महिलाओं को प्रशिक्षण देने में कोई कोताही नही बरतेंगे।

बरोठा सेंटर को पुरे छेत्र का उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करेंगें। जल शक्ति अभियान के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन निशा नागर, विमल नागर, मालती सोलिवाल, सविता मकवाना, यशोदा नागर के सहयोग से किया जावेगा। कार्यक्रम का संचालन यश दुबे ने किया | आभार विनोद नागर ने माना।

Dewas : NH-59 पर बाइक व यात्री बस मे हुई भिड़ंत, बाइक सवार दो की हुई मौत

देवास(नरेंद्र चौहान) – इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर शनिवार शाम हाटपीपल्या पुलिस थाना क्षेत्र मे चापडा करनावद फाटे के बीच स्थित गुरूकृपा ढाबे के पास एक यात्री बस व बाइक के बीच में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

यात्री बस क्रमांक MP09 FA 8009 इंदौर से चापड़ा की ओर आ रही थी उसी दौरान चापडा की ओर से इंदौर की तरफ जा रही बाइक अनियंत्रित होकर बस में सामने से टकरा गया।जिसमें बाइक सवार राकेश पिता देवीलाल व विशाल पिता हटे सिंह निवासी सतवास की मौके पर मौत हो गयी

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/12/Untitled-38_1080p.mp4

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि बाइक चालक आगे चल रहे थे और वाहन को ओवरटेक कर आगे निकल रहा था उसी दौरान सामने से बस आ गई तो वह बाइक को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस में जा टकराया ओर है हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर करनावद डायल हंड्रेड पायलट रवि पटेल व प्रभारी दिलीप सोलंकी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों व्यक्तियों के शव को हंड्रेड डायल की मदद से शासकीय अस्पताल हाटपीपल्या ले जाया गया। वही यात्री बस को भी हाटपीपल्या पुलिस थाना परिसर में खड़ा किया गया है।

बेटों ने प्रॉपर्टी के लिए माँ को जलाया था, ईलाज़ के दौरान हुई माँ की हुई मौत

बेटों के खिलाफ हत्या करने का प्रकरण दर्ज

देवास। ज़िले के खातेगांव तहसील में 29 नवंबर की शाम दो भाइयों ने प्रोपर्टी के लिए अपनी माँ को केरोसिन डाल कर आग के हवाले कर दिया था, उस समय महिला को उसकी बेटी द्वारा बचा लिया गया था परन्तु आग में झुलसने के कारण महिला गंभीर घायल हो गई थी। महिला को हरदा ईलाज़ के लिए ले जाया गया था फिर वहां से उसे इंदौर रैफर कर दिया गया, जहाँ उसकी ईलाज़ के दौरान मौत हो गयी

खातेगांव नगर के वार्ड क्रमांक 11 में 29 नवंबर रविवार की रात को प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दो सगे बेटे अजय साहू व प्रदीप साहू ने मिलकर अपनी मां घीसिया साहू को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में महिला को परिजन पहले खातेगांव फिर हरदा और उसके बाद इंदौर इलाज के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन महिला की हालत काफी गंभीर होने के कारण 4 दिन तक इंदौर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही आखिरकार 3 दिसंबर की रात 12 बजे के करीब महिला ने दम तोड़ दिया। रविवार को महिला का अंतिम संस्कार नेमावर के नर्मदा तट पर किया गया।

पिंकी साहू की रिपोर्ट पर दोनों आरोपी भाइयों पर धारा 307, 34 में मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

भीम आर्मी अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं गर्म वस्त्र वितरीत कर मनाएगी महापरिर्वाण दिवस

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 65वां महापरिनिर्वाण दिवस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में प्रतिमा पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं गरीबों को गर्म वस्त्र वितरीत कर मनाया जाएगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि 6 दिसंबर को उज्जैन रोड़ तिराहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर प्रात: 11 बजे उपरोक्त आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील जिला उपाध्यक्ष शाहरूख शेख,  महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना पाटिल, उपाध्यक्ष ज्योति पाटिल, रीना बर्डे, आरती नागर, पूजा जाधव, जया, हेमराज परमार, ललीत देवड़ा, अमन गोयल, नीलेश नीमा, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष जागृति श्रीवास्तव, अजय ठाकुर, अमन अग्रवाल आदि ने की है। 

DEWAS : खाद्य विभाग ने टैंकर से अमानक और मिलावटी डीजल जप्त किया

14 हज़ार 500 लीटर व अन्य सामग्री जप्त कर प्रकरण दर्ज किया

देवास । जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि टोंकखुर्द तहसील के ग्राम चिडावद के आगे पिपल्या सड़क के पास श्री विनायक चौधरी ढाबा एवं रेस्टोरेन्ट पर खड़े टैंकर की जांच की गई । जांच समय मौके पर टैंकर में 14500 लीटर अमानक एवं मिलावटी डीजल टैंकर में संग्रहित पाया गया , जिसका अवैध विक्रय फ्लोमीटर के माध्यम से किया जाना पाये जाने के कारण एम . एस . एच . एस.डी. ( प्रदाय तथा वितरण का विनियमन और अनाचार निवारण आदेश ) 2005 के प्रावधानों का उल्लंघन है ,

जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध होने से टैंकर, टैंकर में संग्रहित 14500 लीटर अमानक एवं मिलावटी डीजल , लोहे की डिपराड 05 नग , फ्लोमीटर 01 नग , पारदर्शी पाईप 01 नग , इलेक्ट्रीक मोटर 01 नग , मापक 05 लीटर क्षमता का 01 नग , प्लास्टिक की फनल 01 नग जप्त किये गये है। प्रकरण आगामी कार्यवाही हेतु न्यायालय कलेक्टर में प्रस्तुत किये गये है।

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में सुंदरकांड एवं छप्पन भोग का आयोजन आज

देवास। महात्मा गांधी मार्ग स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में सुंदरकांड एवं छप्पन भोग का आयोजन किया आज जा रहा है। मंदिर पुजारी दर्पण उपाध्याय ने बताया कि 4 दिसंबर, शनिवार को बाबा श्री खेड़ापति सरकार के चरणों में उज्जैन के बाल हनुमान भक्त मंडल द्वारा पूज्य सुलभ शांतु गुरूजी के श्रीमुख से संगीतमय सुंदरकांड पाठ शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया जाएगा और महाआरती की जाएगी। शहर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेवे। उक्त जानकारी धीरज सेन ने दी।

Dewas, महिला ने फांसी लगायी, पति व सास पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल

देवास। शहर में पिछले दिनों 28 नंवंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भगतसिंह मार्ग, गोया क्षेत्र में कल्याणी पति आनंद उम्र 30 वर्ष नाम की महिला ने अपने घर पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी।
मृतका की बड़ी बहन दीपाली काले निवासी इंदौर ने आरोप लगाया था कि शादी के एक महीने तक मेरी बहन को उसके ससुराल वालों ने ठीक रखा, लेकिन उसके बाद से लगातार मेरी बहन कल्याणी को विभिन्न बातों को लेकर प्रताड़ित किया गया।

दीपाली ने बताया कि मेरे पिता से पता चला की अभी कुछ दिनों पहले कल्याणी के पति ने 1 लाख रुपए की मांग भी की थी। उसका शारीरिक रूप से भी शोषण किया गया।
मृतिका के मायके पक्ष के लोग शुक्रवार को मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर सीएसपी कार्यालय भी पहुंचे थे जहां उन्होंने सीएसपी विवेकसिंह को मामले में निष्पक्ष जांच करने की बात कही थी।

जिसके बाद महिला के अपने घर पर फांसी लगाने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति आंनद पिता शरदराव व मृतका की सास कलाबाई पति शरदराव पर धारा 304 बी,34 के तहत प्रकरण दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

Dewas : जुए-सट्टे के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश देकर 7 सटोरिये पकड़े

उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे व ईदगाह रोड पत्ती बाजार में दबिश देकर नकदी सहित समान जप्त किया

देवास। कल कोतवाली पुलिस द्वारा उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे व ईदगाह रोड पत्ती बाजार में जुए-सट्टे के अड्डे पर दबिश देकर सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ा। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 7 सटोरियों को दोनों जगह से पकड़ा

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को मुखबिर की सूचना पर उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे व ईदगाह रोड पत्ती बाजार में जुए सट्टे के अड्डे पर दबिश देने पहुंची थी जहाँ से 6 से 7 आरोपियों को सट्टा पर्ची व अन्य सामग्री के साथ पकड़ा गया व करीब 7 हजार रुपए बरामद हुए।हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपियों के पास से ताश के पत्ते व अन्य सामग्री भी बरामद की है। दबिश के दौरान कुछ आरोपी फ़रार हो गए, गिरफ्त में आये सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई