देवास/ संपत्तिकर एवं जलकर की वसुली को लेकर आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा दिये गये निर्देष मे राजस्व की टीम के द्वारा शहर मे संपत्तिकर के बकायादारो के द्वारा राशि जमा नही करने पर 5 स्थानो पर कुर्की की कार्यवाही की गई। कुर्की की कार्यवाही के दौरान पांचो स्थानो के स्थित भवनो पर उनके स्वामियो के द्वारा मौके पर ही राशि रूपये 3 लाख 48 हजार की राशि के चेक निगम की टीम को कर जमा किये जाने हेतु दिये गये।
इसी प्रकार जलकर बकायादारो पर नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही के दौरान विभिन्न वार्डो के बकायादारो से 97 हजार की राषि वसुल की गई। राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक द्वारा ऐसे बडे बकायादार औद्योग जिन से करो की राशि प्राप्त होनी थी उन उद्योगो को 175 के शक्ति पत्र दिये गये पश्चात कर जमा नही करने पर उन उद्योगो के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जाने हेतु प्रकरण तैयार किये गये।
राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक से प्राप्त जानकारी अनुसार संपत्तिकर एवं जलकर के बकायादारो द्वारा राशि जमा नही करने पर उनके विरूद्ध तैयार प्रकरणो से कुर्की की कार्यवाही निरंतर की जाने के साथ ऐसे बडे बकायादार जिनको निगम द्वारा लगातार सूचना दिये जाने पर भी करो का भुगतान नही कर रहे है उनके नाम प्रमुख स्थान व समाचार पत्रो मे सार्वजनिक किये जावेगे। आयुक्त ने निगम संबंधी करो के बकायादारो से अपील की है वे अपने बकाया करो की राशि निगम कोष मे जमा करावे तथा कुर्की जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचे।
देवास। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने The Epidemic Desease Act 1897 एवं COVID 19 Regulation के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जिला आपदा प्रबंधन समूह (Crisic Management Group) की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुक्रम में एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत सम्पूर्ण जिले में समस्त सार्वजनिक स्थलों पर बिना फेस मास्क वाले व्यक्तियों के विरूद्ध 50 रूपये (पचास रूपये) स्पाट फाईन लगाने आदेश और सम्पूर्ण जिले में समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी संस्थानों/व्यापारिक संस्थानों/ प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले व्यक्तियों/संस्थानों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के आदेश जारी किये है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कार्यवाही के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी (समस्त) स्वास्थ्य निरीक्षक (समस्त), नगर पालिक निगम देवास, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (समस्त) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (समस्त), थाना प्रभारी (समस्त) को उक्त आदेश का पालन कराये जाने के लिए अधिकृत किया है।
देवास: देवास-मक्सी रोड पर ग्राम कलमा में पेट्रोल पंप पर टायर में हवा भरने के दौरान अचानक टायर फटने से दुकान संचालक घायल हो गया।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि कल ग्राम कलमा में इंडियन पेट्रोल पंप पर दुकान संचालक अलीराजा अंसारी ट्रॉली के टायर में हवा भर रहा था, तभी अचानक ट्राली का टायर फट गया, जिससे उसके सर पर चोट आ गयी। घायल अली राजा को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका उपचार जारी है, फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर है।
देवास: देवास-भोपाल रोड पर ग्राम बिसाखेड़ी के यहाँ गुरुवार देर रात को अज्ञात वाहन ने मिनी ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे ट्रक चालक की मौत हो गयी।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि इंदौर से सोनकच्छ मिनी ट्रक ले कर आ रहा कमलेश पिता जगदीश माली 30 वर्षीय निवासी तालोदा को देर रात तकरीबन 4 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कमलेश की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक को वाहन से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, पुलिस व ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पहुँचाया व पुलिस ने धारा 174 जा.फो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
देवास। जिले के विजयगंज मण्डी थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बोरखेड़ी में रहने वाले विजय नामक युवक ने शादी के 4 दिन बाद फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फाँसी लगाने का कारण पता नही चल सका है, पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विजयगंज मंडी के ग्राम बोरखेड़ीमान में रहने वाले विजय पिता गणेश कुमावत की शादी 4 दिन पहले ही हुई थी । दूल्हे ने दुल्हन को कमरे में बंद कर खुद दूसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय जब काफी देर तक नहीं लौटा तो दुल्हन ने अपनी सास को आवाज लगाकर बुलाया और दोनों जब ऊपर वाले कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। विजय फांसी के फंदे पर लटक रहा था । परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर उज्जैन जिला अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
नागरिकों को जागरूक करने में मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण – कलेक्टर
देवास। कोरोना की तीसरी लहर एवं नए आमिक्रॉन वेरियंट की दस्तक के बीच प्रेस क्लब देवास ने गुरूवार शाम 4 बजे बचाव के लिये जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, सीएमएचओ एमपी शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मॉ सरस्वती के पूजन, माल्यार्पण के उपरांत अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, पूर्व अध्यक्ष अनिलराज सिंह सिकरवार, सचिव चेतन राठौड़, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, जगदीश सेन, कार्यकारिणी सदस्य खुमानसिंह बैस, मनोनीत सह सचिव खुबचन्द मनवानी ने किया। कलेक्टर श्री शुक्ला ने ऑमिक्रॉन वायरस के बारे में विश्व समुदाय की राय एवं जानकारी को साझा करते, संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए तैयारियों के साथ सतर्कता, सावधानी के लिये गाईडलाईन के पालन एवं सभी से सहयोग की अपेक्षा की। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं एवं आक्सीजन की तैयारियों की जानकारी दी।
??
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजानी ने कोरोना से बचाव के लिए जन जागरण एवं वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए जनहित में प्रेस की भूमिका एवं सकारात्मक कार्यो की सराहना की। कार्यशाला में बड़ी संख्या में पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
• दुकान/संस्थानों पर कर्मचारियों के वैक्सीन के दोनों डोज के सर्टिफिकेट का फ्लैक्स लगाये, नही लगाने पर होगी कार्यवाही – कलेक्टर
• जिले में मास्क नहीं लगाने पर होगी चालानी कार्यवही, स्वास्थ्य विभाग जिले में रोजाना 2 हजार टेस्टिंग करने के निर्देश
देवास। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का जिले में पालन के लिए नगर निगम सभाकक्ष में जिलास्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा की जिला अस्पताल देवास में सभी 400 बेडो को ऑक्सीजन की सुविधा युक्त बनाये। वर्तमान में 360 बेड ऑक्सीजन युक्त है। शेष 40 बेडों को भी ऑक्सीजन युक्त करें। बच्चों के कोरोना पॉजिटिव होने पर उनका विशेष ध्यान रखे। इसके लिए बच्चों के डाक्टरों को प्रशिक्षित करें। वैक्सीनेशन के लिए 15 दिन का महा-अभियान चलाये। अभियान में शतप्रतिशत नागरिकों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखें। वैक्सीनेशन अभियान में सभी राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारी और औद्योगिक संगठनों का सहयोग ले। जिले में स्थापित निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में भी तीसरी लहर को लेकर सभी तैयारियां कर ले।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिले में रोजाना 2 हजार टेस्टिंग करें। जिनकों को भी सर्दी, खांसी और बुखार है तो वह टेस्टिंग कराये, जो नागरिक मास्क नहीं लगायेंगे उन पर चालानी कार्यवाही भी की जायेगी। सभी दुकानदार और व्यापारी संस्थान ग्राहकों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। दुकान/संस्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए गोले बनाये। दुकान/संस्थानों पर काम करने वाले कर्मचारियों के वैक्सीन के दोनो डोज के सर्टिफिकेट का फ्लेक्स लगाये। सर्टिफिकेट नहीं लगाने पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जायेगी।
देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना का संक्रमण जिले में फिर से दस्तक न दे इसके लिए सभी जिलेवासी वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से कराये। जिले के सभी नागरिक वैक्सीन के दोनो डोज लगवाये। मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। देवास जिले में अभी कोई केस नहीं आया है परन्तु प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना के केस आ रहे है। हमें एकजूट होकर करोना से लड़ना है तथा मास्क पहनने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाना है। जिले के नागरिकों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन और वैक्सीन के दोनो डोज लगाने के लिए जागरूक करना है। हम सभी जब भी घर से निकले तो मास्क पहनकर ही निकले। बिना मास्क के घर से ना निकले। उन्होंने कहा कि कोरोना के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरा पालन करें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी धर्म गुरूओं से कहा कि धार्मिक स्थल पर आने वाले नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। जिले के सभी ब्लाक/तहसील स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कुल 209 बेड ऑक्सीजन युक्त बनाये गये है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल देवास में 4 ऑक्सीजन प्लांट लगाये गये है। जिला जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांटो की टेस्टिंग कर ली गई है। ऑक्सीजन प्लांट 1500 एलपीएम, 1000 हजार एलपीएम, 500 एलपीएम और 186 एलपीएम के है। इसके अलावा 738 ऑक्सीजन सिलेंडर भी रिजर्व में रखे गये है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन रिफीलिंग प्लांट से 1 घण्टे में 12 सिलेंडर भरने की व्यवस्था भी है। इसके अलावा खातेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया है। जिला अस्पताल में एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट भी शीघ्र चालू किया जायेगा। दवाईयों और टेस्टिंग किट का स्टॉक किया गया है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जिले के सभी मेरिज गार्डन में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाकर आने के लिए गार्डन में कई जगह फ्लैक्स लगाये। जिले के नागरिक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। कोरोना फिर से दस्तक न दे इसके लिए हमें जिले में घर-घर जाकर दस्तक देनी होगी। जिले के नागरिकों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना होगा। जिले के नागरिकों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए भी प्रेरित करना होगा। कोरोना का नया वेरियंट ओमिक्रान पहले के वेरियंटो से ज्यादा खतरनाक है। जिले नागरिकों को वैक्सीन के दोनो डोज लगाने के लिए प्रेरित करना होगा। मास्क लगाने से हम अपने को सुरक्षित रखेंगे ही साथ ही अपने परिवार एवं आसपास को लोगों को सुरक्षित रख सकेंगे। हम सभी को “मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क” का ध्येय लेकर कार्य करना होगा। कोई व्यक्ति जब भी घर से निकले तो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर ही निकले।
हाटपीपल्या(नरेंद्र चौहान) : बीती रात हाटपिपलिया पुलिस ने बोलेरो वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाये जा रहे 9 केडे(गाय के बच्चे) बरामद किये गये है जिसमे दो आरोपियो के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है, जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा फरार हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 दिसम्बर की रात्रि में गष्त के दौरान कंट्रोल रूम देवास व थाना बरोठा से सूचना मिली कि एक पीकअप वाहन देवास जेल रोड बायपास पर एक मोटर सायकल को टक्कर मारकर हाटपीपल्या तरफ भागा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गस्त कर रहे आरक्षक तूफानसिह व सुरेन्द्र को थाने के सामने रोड पर बुलाया और 100 डायल वाहन को भी नाकाबंदी हेतू तैयार रखा थोडी देर बाद नेवरी तरफ से एक पीकअप वाहन तेजगति से आया जिसे फोर्स की मदद से घेराबंदी करके रात करीब 1 बजे रोका तो ड्रायवर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया।
वाहन में बैठे एक व्यक्ति जितेन्द्र पिता लक्ष्मणसिह लोधी (20) निवासी तीन ईमली, त्रिवेणीनगर इन्दौर को पकड लिया।उसने ड्रायवर का नाम मनीष निवासी मक्सी बताया। वाहन की तलाशी लेने पर अन्दर 9 केडे क्रूरतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भरे पाये गये जिन्हे हत्या करने के लिये ले जा रहे थे। जिनके पैर बांधकर रखे थे। पुलिस ने दोनो आरोपियो पर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम तथा पशुओ के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है तथा आरोपी जितेन्द्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। 9 केडे कीमत करीब 49 हजार रूपये तथा बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक एम पी 04 जी ए 5731 कीमत रूपये 6 लाख रूपये को जप्त कर लिया है।
फायर उपकरण मानक अनुरूप नही होने के कारण सील श्रद्धा हास्पिटल, विनायक हास्पिटल, करीम नर्सिंग होम एवं देवास हास्पिटल पर हुई कार्यवाही
देवास/ स्वच्छता को लेकर आयुक्त विशालसिह चौहान ने सफाई कार्यो का निरीक्षण के साथ कचरा संग्रहण स्थल ट्रेंचिग ग्राउंड पर मषीनो द्वारा गीला एवं सुखा कचरा अलग कर की जा रही प्रोसेस के साथ अन्य व्यवस्थाओ मे लगाये जा रहे नये मषीन प्लांट के कार्यो को देखा तत्पश्चात कैला देवी एमआर-1 रोड, स्टेषन रोड पर चल रहे सडक निर्माण का अवलोकन भी किया।
वार्ड निरीक्षण के दौरान निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर के द्वारा वार्डो मे लगातार अनुपस्थित रहने वाले सफाई मित्रो मे वार्ड 29 एवं 38 के संजय पिता रामचन्द्र, मनीष पिता दिनेष, पंकज पिता प्रकाष, सोनू पिता मुन्नालाल, रागिनी पति विक्रम इनके द्वारा लगातार कार्य पर अनुपस्थित रहने से आयुक्त के निर्देषानुसार उक्त सभी कर्मचारियो की आगामी आदेष तक सेवा समाप्त की गई।
इसी प्रकार आयुक्त के निर्देष पर फायर एनओसी चेक किये जाने हेतु निगम फायर अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया एवं उनकी सहायक टीम द्वारा अस्पतालो का निरीक्षण किया गया। जिसमे श्रद्धा हास्पिटल, विनायक हास्पिटल, करीम नर्सिंग होम एवं देवास हास्पिटल को फायर उपकरण मानक अनुरूप नही होने के कारण सील किया गया साथ ही कुलकर्णी नर्सिंग होम एवं प्राईम हास्पिटल मे मानक अनुरूप उपकरण पाये गये।
भोरासा (अभय नागर)। नगर परिषद भोरासा की नवागत सीएमओ श्रीमती सविता सोनी ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया है नगर परिषद पहुंचते ही उन्होंने नगर में रुके हुए कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए जानकारी एकत्रित करना शुरू कर दी है।
आने वाली कोरोना की तीसरी लहर को मद्दे नजर रखते हुए भी तैयारियों पर जोर देने की बात कही है उक्त बाद पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भोरासा नगर परिषद में रुके हुए या किसी कारण अटके हुए कार्यो का जल्द निराकरण करने का प्रथम प्रयास रहेगा वही नगर के मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जाएगा कोरोना की तीसरी लहर को मद्दे नजर रखते हुए लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है
नगर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना प्राथमिकता रहेगी जैसे अन्य मुद्दों पर मीडिया से चर्चा की भोरासा प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने इनका स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया इनके साथ भोरासा प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।