Dewas : मुख्यमंत्री चौहान की पूजन कर आरती उतारी

चामुंडा स्टैंडर्ड मिल के श्रमिकों ने चित्र की आरती उतार मांगे पूरी करने की लगाई गुहार

देवास। चामुण्डा स्टैण्डर्स मिल कंपनी के श्रमिकों ने बुधवार को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूजन व आरती कर बकाया हक के पैसे शीघ्र दिलाए जाने की गुहार लगाई। श्रमिक केसर सिंह गुर्जर, बाबूलाल मंडलोई, मनोहर पह., रामप्रसाद पटेल, तेजकरण मुकाती एवं प्रभाशंकर वाजपेयी ने बताया कि बालगढ़ स्थित चामुण्डा स्टैण्डर्स मिल कंपनी 9 वर्षो से बंद पड़ी हुई है।

हमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल 11 नवंबर से चल रही है। बुधवार को हड़ताल के आगे की रूपरेखा बनाने के लिए श्रमिकों की मुख्य बैठक धरना स्थल मिल गेट पर 1 दिसंबर को आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ श्रमिकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूजा व आरती कर किया। श्रमिकों का कहना है कि स्थानीय कलेक्टर, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि हमारी मांगे नही सुन रहे है। हमें अब प्रदेश के मुख्यमंत्री से आखिरी आस है। वे श्रमिकों के नेता है और हमारी मांगों को जरूर पूरा करेंगे।

मांगे समय रहते पूरी नही होती है तो समस्त श्रमिक भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी व्यथा बताएंगे। हड़ताल को 20 दिन पूरे हो चुके है, लेकिन कोई हमारी सुध लेने नही आया। कंपनी के 540 श्रमिक है जो आज तक अपने हक के लिए लड़ रहे है। श्रमिकों की मांग है कि हमारे हक के लाखों रुपए बकाया है, जिसे कम्पनी प्रबंधन द्वारा दिया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

कोरोना के नए वैरियंट को देखते हुए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व निगम आयुक्त ने दुकानों व घरो पर जाकर दी दस्तक

वैक्सीन हुए व्यक्तियों के सर्टिफिकेट देखें, जिन्हें वैक्सीन नही लगी उन्हें तुरंत मौके पर वैक्सीन लगवाईं

देवास। कोरोना की संभावित तीसरी लहर, कोरोना के नए वेरियंट ऑमिक्रॉन के दृष्टिगत और जिले के नागरिकों को वैक्‍सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने शहर के बाजारों की दुकानों और घरों पर जाकर दस्तक दी। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने दुकानों पर काम करने वाले नागरिकों से वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। वैक्सीनेशन किए हुए व्यक्तियों के सर्टिफिकेट देखें, जिन्‍होंने वैक्‍सीन नहीं लगावाई थी उन्‍हें वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्‍सीनेशन सेंटर भेजा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर आने की सम्‍भावनाओं को देखते हुए जिले के सभी नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। जिले के सभी नागरिक मॉस्‍क लगाये और सोशल‍ डिस्‍टेंसिंग का पालन करें। जिले के नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्‍सीन के दोनों डोज अनिवार्य रूप से लगवाये। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य मैदानी अमला वैक्‍सीनेशन से छुटे हुए नागरिकों को वैक्सीनेशन सेंटर पर लाने के लिए घर-घर जाकर दस्तक दे रही है और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है।
     

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिन नागरिकों का वैक्‍सीन का दूसरा डोज ड्यू है वह वैक्‍सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्‍सीन का दूसरा डोज लगवाये। आप वैक्सीन लगवाकर न केवल स्वयं को कोरोना से सुरक्षित करें, अपितु दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। कोविड-19 के संक्रमण के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए तथा अपने पास पड़ोस, मोहल्ले के लोगों एवं अन्य चिर-परिचित लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।

Dewas, पांच वर्ष बाद भी चिटफंड कंपनी की संपत्ति नही हुई नीलाम, जनसुनवाई में पहुंचे निवेशक

देवास। चिटफंड कंपनी जीएन गोल्ड, जीएन डेयरी, जी लाइफ इंडिया, मालवांचल की कुर्क की गई संपत्ति के नीलामी की मांग निवेशक पांच वर्ष से कर रहे है। लेकिन अभी तक कोई हल नही निकला।

कंपनी की कुर्क की गई संपत्ति को नीलामी कर अर्जित रकम निवेशकों को प्रदाय किए जाने को लेकर देवास जिले के निवेशक मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और गुहार लगाई। निवेशक सुरेंद्र सिंह सेंधव ने बताया कि चिटफंड कंपनी के विरुद्ध निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम, 2000 अंतर्गत माननीय जिला सत्र न्यायालय देवास में दर्ज प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा 06 सितंबर 2016 को उक्त चिटफंड कंपनी की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने एवं दिनांक 21 दिसंबर 2016 को कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी कर अर्जित रकम निवेशकों को प्रदाय करने के आदेश कलेक्टर व सक्षम अधिकारी महोदय को प्रसारित किए है।

देवास जिले में स्थित संपत्ति व इंदौर में विजयनगर मैट्रो टावर में स्थित दुकान 205, 210 की नीलामी करने का कष्ट करे, जिससे गरीब जनता की धन वापसी हो सके। निवेशकों ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा दिए आदेश को लगभग 5 वर्ष हो जाने के बाद भी किसी प्रकार की नीलामी नहीं कि गई और हमें हमारी मेहनत का पैसा नहीं लौटाया गया है। जिससे माननीय न्यायालय के आदेश में बहुत विलंब होकर अवहेलना हो रही है। जिससे हम पीड़ितों को न्याय मिल पा रहा है। जबकि माननीय न्यायालय के आदेशों का पालन करना व करवाना शासन प्रशासन दोनों का संयुक्त दायित्व है। इस संबंध में श्रीमान जिला कलेक्टर एवं सक्षम अधिकारी को कई बार अवगत करा चुके है, परंतु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। निवेशकों ने मांग की है कि हम पीड़ितों की सहायता एवं माननीय न्यायालयीन आदेश के परिपालन हेतु उक्त चिटफंड कंपनियों की कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी की जाए या कुर्क की गई संपत्ति शासन स्वयं स्वामित्व कर जल्द से जल्द हम पीड़ितों को हमारी मेहनत की राशि देकर न्याय प्रदान करे।

इस दौरान राय सिंह सेंधव, जितेन्द्र सिंह सेंधव, ज्ञानचंद पाटीदार, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, पदम सिंह सेंधव, वाहीद खान, सुधीर शर्मा, लीलाधर पटेल, कमल चौधरी, हेमंत पवार आदि उपस्थित थे। 

Dewas : प्रभु श्रीराम का आज होगा राज्याभिषेक, 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव की पूर्णाहूति आज

देवास। जवाहर नगर ग्राउंड सत्य सांई मंदिर पर चल रही रामलीला में सोमवार को विभिन्न मनमोहक प्रसंग हुए, भक्तों ठण्ड में भी महोत्सव का आनंद उठाया। धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल, काशी के कलाकारों द्वारा मंचित रामलीला का मंदिर समिति के पं. रितेश रमेश त्रिपाठी के संचालन में चल रही रामलीला महोत्सव की पूर्णाहुति आज 1 दिसंबर को होगी।

आज रामलीला में प्रभु श्रीराम माता सीता के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और राम जी का राज्याभिषेक होगा। भक्तों द्वारा प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक पर फूलों बारिश की जाएगी। पूर्णाहुति पश्चात महाआरती होगी और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। बीती रात रामलीला महोत्सव की आरती में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवास जिला प्रचारक राहुल भौमिक, जिला कार्यवाह सतीश शर्मा, नगर सह कार्यवाह सुरेश जायसवाल, जिला प्रचार प्रमुख नागेंद्र पवार, गुरु गोबिंद सिंह उपनगर प्रमुख कपिलेश जोशी, गुरु गोबिंद सिंह उपनगर सेवा प्रमुख प्रदीप चींचे, जवाहर नगर बस्ती प्रमुख अंकित सिंह शामिल हुए। 

Dewas : राजकुमार सिंह ठाकुर का स्वर्गवास, आज निकलेगी अंतिम यात्रा

देवास। स्व. विजय सिंह जी ठाकुर (गुरूजी) के बड़े पुत्र स्व. ओम दरबार, स्व. भगवान काका के भतीजे करण सिंह, सुमेर सिंह, मनोज सिंह, चन्दु सिंह, नरेश सिंह, रिंकू सिंह, शैलेंद्र सिंह, बंटू सिंह, सोनू सिंह, पिंटू सिंह, मोनू सिंह, चिंटू सिंह के बड़े भाई व निखिलेश सिंह ठाकुर (टोनी) के पिता राजकुमार सिंह ठाकुर (राजू दादा) सरदार पटेल मार्ग का 30 नवंबर को स्वर्गवास हो गया। स्व. ठाकुर की अंतिम यात्रा 1 दिसंबर 2021 को प्रात: 9.30 बजे गौरव नगर से निकलेगी। 

यूरिया खाद नहीं मिलने से किसानों ने किया हाईवे जाम

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। ग्राम टोककला में किसानों को सेवा सहकारी संस्था से खाद नहीं मिलने से किसानों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। मंगलवार को सुबह 11 बजे सेवा सहकारी संस्था के सामने एकत्रित हुए, खाद वितरण नहीं होने की स्थिति में गुस्साए किसानों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर टोकखुर्द टीआई जेआर चौहान सहित पुलिस मौके पर पहुंची ़़ किसानों को समझाईश दी। परंतु किसान खाद वितरण की मांग पर अड़े रहे, सूचना पर नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर पहुंचे। और किसानों से चर्चा की, आधे घंटे से अधिक समय तक जाम रहने के बाद अधिकारियों से चर्चा करने के बाद जाम समाप्त किया गया। और खाद वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। किसानों के अनुसार संस्था में पीछले तीन – चार दिनों से खाद आया था परंतु वितरण नहीं हुआ। पहले ही खाद लगभग बीस से पच्चीस दिन बाद आया और वितरण करने में देरी करने से किसान नाराज हो गये।

यूरिया खाद की कालाबाजारी हाटपिपलिया के गांव डिगोद में सेवा सहकारी संस्था में धड़ल्ले से हो रही

किसानों का आरोप : 2 दिन में 1000 बोरी आई पर किसानों को एक भी नही मिली

देवास – हाटपिपलिया में आने वाले गांव डिगोद सेवा सहकारी संस्था मर्यादित पंजीयन क्रमांक 86 पर यूरिया खाद की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है किसान कई दिनों से यूरिया खाद के लिए परेशान हो रहे है

किसानों ने बताया कि सेवा सहकारी संस्था मर्यादित डिगोद मैं दबंग लोगों की वजह से एवं वहां के कर्मचारी सहायक सेक्रेटरी धर्मेंद्र सेंधव कंप्यूटर ऑपरेटर माणक नायक परमिट सेल्समैन महेश जाट की मिलीभगत से छोटे किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है यह लोग अपने मिलने वाले एवं दबंग लोगों के कहने से 1 परमिट पर 20 से 25 बोरी दे देते हैं लेकिन छोटे किसान गरीब अपनी फसल के लिए यूरिया खाद के लिए परमिट लेने जाते हैं तो उन्हें एक बोरी का बोलकर कहते हैं और फिर भी उन्हें एक बोरी भी नसीब में नहीं होती वही कालाबाजारी करते हुए संस्था के कर्मचारी पैसे लेकर व दबंग लोगों के डर से उन्हें जितनी बोरी चाहिए उतनी दे देते हैं किसानों का आरोप है कि पिछले 2 दिनों में 1000 यूरिया की बोरी आई है लेकिन हम छोटे किसान कई दिनों से नंबर लगा कर बैठे हैं फिर भी हमें एक भी बुरी नहीं दी जा रही है किसानों ने कहा है कि सेवा सहकारी संस्था मर्यादित डिगोद मैं यूरिया खाद केरोसिन गेहूं चावल शक्कर खाद्यान्न सामग्री आदि की कालाबाजारी बड़े ही डालें धड़ल्ले से हो रही है जिस की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

भीम आर्मी में तीन नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा संगठन के विस्तार हेतु प्रदेश व जिले में नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया की अनुशंसा और प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली की सहमति पर की जा रही है। जिला उपाध्यक्ष शाहरुख शेख राष्ट्रीय ने बताया कि इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पर भीम आर्मी के युवा संगठन प्रकोष्ठ में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष राजा शेख सेवन, जिला महासचिव अरशद खान, शहर उपाध्यक्ष इशराईल शेख को नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों के मनोनयन पर पूर्व पार्षद मदनलाल सोलंकी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना पाटिल, उपाध्यक्ष ज्योति पाटिल, रीना बर्डे, आरती नागर, पूजा जाधव, जया, हेमराज परमार, ललीत देवड़ा, अमन गोयल, नीलेश नीमा, अजय ठाकुर, अमन अग्रवाल सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।  

Dewas : स्व. सजन कुंवर बाई का स्वर्गवास, डोल के साथ निकली अंतिम यात्रा

देवास। स्व. ठा. भंवर सिंह जी की धर्मपत्नी, ठा. भगवान सिंह, ठा. गोकुल सिंह के माताजी होकम, ठा. भारत सिंह, ठा. नेपाल सिंह, ठा. घनश्याम सिंह, कुं. पुष्पेंद्र सिंह, कुं. हिम्मत सिंह के दादी सा होकम सजन कुंवर जी का मंगलवार को स्वर्गवास हो गया। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 2.30 बजे पैतृक गांव बांगर से अंतिम यात्रा डोल के साथ निकली। जिन्हें उनके पुत्र गोकुल सिंह, भगवान सिंह, पोत्र भारत सिंह, घनश्याम सिंह, नेपाल सिंह, हिम्मत सिंह ने मुखाग्नि दी। तत्पश्चात शोक सभा आयोजित हुई, जिसमें शरद पाचुनकर, पूर्व महापौर मनोज राजानी, शौकत हुसैन, अजीत भल्ला, तंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह गौड़ करणी सेना, अनोप सिंह जादौन, प्रो. भगवान सिंह जाधव, रमेश व्यास, परमानंद द्विवेदी, दत्त प्रसाद कुलकर्णी दत्त मन्दिर, बलदेव पंड्या, तूफान सिंह सरपंच, गुरुचरण सिंह सलूजा, प्रयास गोतम, एजाज शेख, जितेन्द्र सिंह मोंटू आदि ने शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Dewas,निगम की टीम द्वारा बड़े प्रतिष्ठानों माल एवं होटल रेस्टोरेंट का सर्चिंग अभियान चलाया

• ऐसे प्रतिष्ठान जिमके कर्मचारियों को दूसरे डोज के टीके नहीं लगे हैं उन प्रतिष्ठानों को सील करने का एवं चालानी कार्रवाई

देवास। दूसरा टीका महा वैक्सीनेशन अभियान को लेकर स्वास्थ विभाग एवं नगर निगम की टीम सतत रूप से टीकाकरण के कार्य में जुटी हुई है। वही एक और निरंतर टीके का दूसरा डोज लगाए जाने का सतत प्रचार.प्रसार भी किया जा रहा है। निगम की टीम द्वारा बड़े प्रतिष्ठानों माल एवं होटल रेस्टोरेंट का सर्चिंग अभियान चलाया गया।

इसके अंतर्गत प्रतिष्ठान स्वामियों व उनके कर्मचारियों के दूसरे टीके के प्रमाण पत्र देखे गएए जिन प्रतिष्ठान या उनके कर्मचारियों के दूसरे डोज के टीके नहीं लगे हैं उन प्रतिष्ठानों को सील करने का एवं चालानी कार्रवाई की गई। एबी रोड स्थित शाओमी मोबाइल शॉप एवं अपना स्वीट प्रतिष्ठान सील किए गएए मुकेश स्वीट्स एवं फल विक्रेता दोनों प्रतिष्ठानों पर दूसरे टीके का डोज नियत समय पर नहीं लगवाने पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग के बाहर कचरा जलाते हुए पाए जाने पर राशि रु 5000 की चालानी कार्रवाई की तथा कैलादेवी मंदिर स्थित वैवाहिक गार्डन के बाहर झूठन सामग्री डालने पर 5000 की चालानी कार्यवाही झोनल अधिकारी अवधेश जैन द्वारा की गई।

टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉक्टर पवन माहेश्वरी ने बताया देवास शहर में टीकाकरण के दूसरे डोज को लेकर सर्चिंग अभियान निरंतर चलाया जाएगा। इस दौरान टीकाकरण नोडल डॉ पवन माहेश्वरी स्वास्थ्य अधिकारी आर एस केलकर सहायक यंत्री जोनल ऑफिसर अवधेश जैन जगदीश वर्मा उपयंत्री विजय जाधव एसआई भूषण पवार ओमप्रकाश पथरोड आदि की गई कार्यवाही में उपस्थित रहे।