नवनिर्मित श्रीमंत तुकोजीराव पवार इंडस्ट्रियल पार्क पर ओलिम्पिक खेलों का होगा आयोजन

नगर निगम द्वारा दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में कराया जाएगा आयोजन

देवास। नगर पालिक निगम द्वारा देवास जिला ओलिम्पिक संघ एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में प्रथम जिला ओलिम्पिक खेल जो कि विभिन्न खेल विद्याओ मे आयोजित की जावेगी। इसी तारतम्य में विशाल सिंह चौहान आयुक्त नगर पालिक निगम देवास की अध्यक्षता में नगर निगम के सभाकक्ष में विभिन्न खेल संघों बैठक आहूत की गई।

निगम आयुक्त ने इस अवसर पर आयोजन की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नगर निगम एवं एसोसिएशन ऑफ इंड्रस्टीज के सहयोग से बावडिय़ा स्थित नवनिर्मित श्रीमंत तुकोजीराव पवार इंडस्ट्रियल पार्क के उद्घाटन के अवसर पर यहां पर बनाये गए खेलों के मैदान उक्त ओलिम्पिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के संचालन हेतु जिला संघ अपने अपने खेलों को सफलता पूर्वक करवाये।

देवास जिला ओलिम्पिक संघ के सचिव अनवर खान ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उक्त आयोजन में लगभग 25 खेल विधाओ चयन किया गया है। जिला संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर यह भी सुनिश्चित करें कि कौन कौन से खेल किस स्थान पर किये जा सकते है। इस अवसर पर देवास जिला ओलिम्पिक संघ एवं उपस्थित खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने भारत सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत देवास को सफाई मित्र सुरक्षा चेलेंज में प्रथम स्थान पाने पर स्वच्छता अभियान के कर्णधार विशाल सिंह चौहान आयुक्त नगर पालिक निगम का पुष्पगुच्छ स्वागत किया गया।

Dewas : प्रॉपर्टी को लेकर बेटो ने माँ पर केरोसीन डालकर लगाई आग….

आग से महिला का चेहरा-हाथ झुसला, ईलाज़ जारी

देवास। ज़िले के खातेगांव में प्रॉपर्टी विवाद के चलते दो बेटों ने अपनी मां को केरोसिन डालकर आग लगाकर मारने का प्रयास किया, आग के कारण बुजुर्ग महिला झुलस गई। महिला को उसकी बेटी द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया। दोनो भाइयो का अपनी मां से मकान बंटवारे की बात को लेकर विवाद चल रहा था।

जानकारी अनुसार बताया रहा है कि रविवार रात को दोनो आरोपी भाइयो संजय साहू पिता हेमराज साहू व प्रदीप साहू पिता हेमराज साहू निवासी खातेगांव ने मकान के बंटवारे की बात को लेकर उनकी माँ घीसिया साहू (45) पर जान से मारने की नीयत से केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी, जिससे बुजुर्ग महिला घीसिया साहू का चेहरा, दोनों हाथ, पेट बुरी तरह से जल गए। महिला को उसकी बेटी द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे हरदा रैफर कर दिया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल खातेगांव पुलिस ने फरियादी पिंकी पिता हेमराज साहू (26) निवासी पटवारी मोहल्ला वार्ड नं. 11 खातेगांव की रिपोर्ट पर आरोपी संजय साहू व प्रदीप साहू पर धारा 307, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज करके मामले को जांच में लिया है।

स्कूल फीस को लेकर पालको से स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार करने के विरोध में दिया ज्ञापन

अभद्रता करने वालो स्कूल को युवक कांग्रेस द्वारा ताला लगाकर किया जाएगा बंद

देवास : विद्यार्थियों के पालको के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने के विरोध में भारतीय युवक कांग्रेस देवास के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति में गिरीश तिवंकर को ज्ञापन दिया एवं स्कूल पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन का वाचन जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय की देवास जिले के सभी प्राइवेट स्कूल फीस वसूली के लिए अपनी मनमानी कर रहे हैं। हम सभी जानते है कि कोविड-19 के चलते सभी की परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। महोदय ऐसे आपातकाल स्तिथि के समय जब विद्यार्थी अपनी फीस किस्तों में जमा कर रहे हैं तो स्कूल स्टाफ पूर्ण फीस मांग रहा है ,विद्यार्थियों को स्कूल से भगाया जा रहा है , नियमित तौर पर हो रही कक्षाओं व टेस्ट में बैठने की अनुमति नही दी जा रही है। अभिभावक जब स्कूल स्टाफ से बात करने के लिए जाते है तो स्कूल स्टाफ के द्वारा उनके साथ भी अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जाता है उनको सभी के समक्ष जलील किया जाता है। महोदय इससे विद्यार्थियों को मानसिक रूप से प्रताड़ना होती है

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/11/VID-20211129-WA0027.mp4

प्राइवेट विद्यालयों द्वारा एक तो फिस भी मनमाने तरीके से निर्धारित की जाती है । आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि सभी प्राइवेट विद्यालयों की फिस एक समान नहीं है फिर भी पालक गण जब इसको किस्तों में जमा कर रहे हैं तो विद्यालय द्वारा जमा कर लेनी चाहिए, क्योंकि कोविड-19 ने सभी वर्गों के लोगों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी है।


महोदय अगर इसी प्रकार स्कुलो द्वारा मनमानी होती रही और कल से यही किसी विद्यार्थी या पालक द्वारा कोई गलत कदम उठा तो उसकी सम्पूर्ण जवाबदेही स्कूल व शाशन की होगी ।
महोदय अब अगर किसी स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के साथ एवं अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाएगा तो युवक कांग्रेस देवास द्वारा स्कूल को ताला लगाकर बंद कर दिया जाएगा इसकी समस्त जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी महोदय की रहेगी। इस अवसर पर सतीष पुजारी अनुपम टोप्पो नीरज नागर हर्षप्रताप सिंह गौड़ लोकेंद्र सिंह राजपूत सुभाष पेन्टर नितिन जलोदिया सुनील टोटे यशवंत कुशवाह अजय जायसवाल हर्षराजसिंह राठौर राहुल ठाकुर तेजकरण मालवीय अजय जायसवाल संदीप बैरागी विशाल ठाकुर धर्मेंद्र सिंह पंवार, अर्जुन पंवार दिपक धाकड़ उमेश गवली लक्की मक्कड़ आदि उपस्थित थे।

Dewas : 2 लोगों ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

गोया में एक महिला ने व बिजाना के एक युवक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

देवास। शहर में आये दिन लोगो द्वारा फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की जा रही है बीते दिन शहर में रहने वाले दो लोगों द्वारा अज्ञात कारणो के चलते फाँसी लागकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी अनुसार बताया रहा है कि शहर के कोतवाली थाने के पीछे गोया में कल्याणि पति आनंद फड़के 30 वर्षीय ने रविवार शाम को घर पर साड़ी का फंदा बना कर फाँसी लगा ली, मृतिका को परिजनो द्वारा ज़िला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोप दिया गया व पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है

वही बिंजाना में रहने वाले अर्जुन पिता टेकचंद्र कुमावत 30 वर्षीय ने बीती रात अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। मृतक की 20 दिन बाद शादी होने वाली थी, कल शाम मंगेतर व साले के साथ टेकरी गया था व रात को फाँसी लगा ली, पुलिस ने घटना की मर्ग कायम विवेचना में ले लिया है

धानी घाटी कंजर डेरे पर फ़रार आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस ने दी दबिश, 15 आरोपी फ़रार

देवास।धानीघाटी कंजर डेरे पर कल जिला पुलिस अधीक्षक देवास निर्देशन में ग्राम धानी घाटी कंजर डेरे के विभिन्न अपराधों मैं फरार आरोपियों एवं वारंटी ओं की धरपकड़ हेतु दबिश दी गई थी जिसमें थाना प्रभारी हाटपिपलिया एसएस मुकाती चौकी प्रभारी नेवरी एसएस मीणा थाना प्रभारी बागली दीपक सिंह यादव पुलिस लाइन से निरीक्षक सीएल कटारे महिला पुलिसकर्मी सहित करीब 50 लोगों की टीम ने दबिश दी थी दबिश के दौरान सभी आरोपी और वारंटी फरार होकर जंगल तरफ भाग गए जिनका पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो करीब 5 मोटरसाइकिल बरामद हुई तथा एक मोटरसाइकिल पल्सर आरोपी दिनेश हाडा की पल्सर मोटरसाइकिल जप्त की गई है पुलिस को मुख्य रूप से आरोपी दिनेश हाड़ा, पवन सिसोदिया, अरुण झाझा, शांतिलाल झंझा तथा जिले तथा अन्य प्रांतों से चोरी लूट डकैती में फरार करीब 15 बदमाशों की तलाश थी। परन्तु सभी मौका पाते हो फ़रार हो गए, पुलिस दल ने जब छानबीन शुरू की तो वह मौजूद महिलाओं ने इसका विरोध किया।

कंजर महिलाओं ने पुलिस पर लगाए मारपीट करने का आरोप : पुलिस की इस कार्यवाही के बाद धानीघाटी कंजर डेरे की एक दर्जन से अधिक महिलाएं व बच्चियां पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से न्याय की गुहार लगाते हुए मीडिया के समक्ष बताया कि रविवार की सुबह पुलिस दल ने हमारे घर पर तलाशी के नाम पर मनमानी की है और महिलाओं के साथ मारपीट की तथा मोबाइल भी छीन लिये। इस दौरान उन्होंने हमारे शरीर पर भी हाथ लगाए। कंजर महिलाओं ने अपनी शिकायत में सिर्फ चौकी प्रभारी एस. एस. मीणा के नाम का ही जिक्र किया। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी रोष जताया कि पूरे दल में एकमात्र महिला पुलिसकर्मी थी और पुरुष पुलिस कर्मियों ने हमारे साथ मारपीट की तथा हमारे कपड़े भी फाड़ दिये।

नेवरी प्रभारी का कहना है कि धानी घाटी कंजर डेरे पर फ़रार आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस ने दी दबिश, 15 आरोपी फ़रार

शासकीय मीठा तालाब व पाल के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण को लेकर एसडीएम से की शिकायत

हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष ने कहा शहर में बढ़ रहा लेंड जिहाद 

देवास। शहर में लेंड जिहाद बढ़ता जा रहा है। शहरभर में कई शासकीय जगहों पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिसका हिन्दू जागरण मंच घोर निंदा करता है। मंच जिलाध्यक्ष माखन सिंह राजपूत ने बताया कि शहर को बढ़ते लेंड जेहाद से मुक्त कराकर रहेंगे। इसकी शिकायत  हमने लिखित में अनुविभागीय अधिकारी से विगत दिनों की है। शिकायत में बताया कि रियासतकालीन धरोहर मीठा तालाब की पाल के दोनों और भराव कर अतिक्रमण के उद्देश्य से दरगाह, पानी पीने की टंकी व बांस बल्ली गाडक़र व झण्डे लगाकर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।

उक्त रियासत कालीन मीठा तालाब व तालाब की पाल के आसपास का क्षेत्र शासकीय सम्पत्ति है। तालाब में जो मलबे का भराव किया गया है तथा पाल के पास भी अवैध दरगाह के सामने भी भराव कर झंडे व बांस बल्ली से जो अतिक्रमण किया गया है, उसे तुरन्त हटवाया जावे। तालाब की ओर भराव कर अवैध रूप से कब्जे के उद्देश्य से बैठने के लिए कुर्सी व पानी की टंकी बनाई गई है, जिस पर सरदार ग्रुप देवास अंकित है। पूर्व में भी प्रशासन द्वारा गुण्डा अभियान के तहत सरदार ग्रुप के कई अवैध निर्माण व अवैध कब्जे को प्रशासन के द्वारा हटाया गया था।

कुछ असामाजिक तत्वों ने धर्मस्थल बनाकर उसकी आड़ में अवैध रूप से रियासत कालीन धरोहर मीठा तालाब को क्षति पहुंचाई जा रही है तथा पाल के दोनों ओर झण्डे लगाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि अतिक्रमण हटाकर अवैध निर्माण व तालाब की पाल पर दोनो ओर मलबे का भराव करने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्यवाही की जावे। शिकायत के दौरान शक्ति सिंह डाबी ओर ओमप्रकाश भावसार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही होती तो आगामी रूपरेखा के अनुसार आगे शिकायत की जाएगी।

Dewas, जिले में यूरिया अनाधिकृत रूप से विक्रय पर एफ.आई.आर.दर्ज

• 167 बेग इफको यूरिया वाहन सहित पुलिस को सुपुर्द किया

देवास। उप संचालक कृषि ने बताया कि इंडियन आईल पेट्रोल पंप शंकरगढ देवास पर इफको यूरिया का अनाधिकृत रूप से विक्रय किये जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर टीम ने ट्रक को मोके पर पकड़ा जो कि के. डी. ट्रांसपोर्ट ( ट्रांसपोर्ट कान्ट्रेक्टर ) 6 पिसाल काम्पलेक्स उज्जैन रोड देवास की बिल्टी नम्बर 2403 दिनांक 27.11.2021 का होना पाया गया जिस पर किसी भी संस्था / स्थान को इफको यूरिया भेजा जाना नहीं पाया गया । बिल्टी पर इफको यूरिया 180 बैग अंकित था जबकि संबंधित गाडियो के यूरिया की गिनती करने पर कुल 167 बेग इफको यूरिया पाया गया जिसको पुलिस की सहायता द्वारा पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास लाकर अनाधिकृत रूप से यूरिया उर्वरक बेचने वाले ड्रायवर सलीम निवासी टोंकखुर्द , धर्मेन्द्र सोलंकी निवासी अरनिया तहसील सोनकच्छ एवं रमजान अली ग्राम इटावा देवास एवं के डी ट्रान्सपोर्ट के कर्मचारी मोईन कुरेसी नोसराबाद देवास के विरूद्ध उर्वरक ( नियंत्रण ) आदेश 1985 के निहित प्रावधानों का उल्लंघन एवं कालाबाजारी करने पर उर्वरक ( नियंत्रण ) आदेश 1985 के तहत् थाना ओघोगिक क्षेत्र देवास में एफ. आई. आर. दर्ज की जाकर 167 बेग इफको यूरिया वाहन सहित पुलिस थाने के सुपुर्दगी में दिया गया है ।

महिलाओं के सम्मान में श्री राजपूत करणी सेना ने भोरासा में किया मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहू लाल साहू का पुतला दहन

भोरासा निप्र(अभय नागर) : मध्य प्रदेश शासन के शिवराज कैबिनेट के मंत्री बिसाहू लाल साहू ने एक कार्यक्रम में वर्गविशेष की महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणी के विरोध में संपूर्ण मध्यप्रदेश में बिसाहू लाल साहू का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम जारी है देवास जिले में भी श्री राजपूत करणी सेना इसका भरपूर विरोध कर रही है

देवास सोनकच्छ टोंकखुर्द में विरोध प्रदर्शन के बाद रविवार को दोपहर में श्री राजपूत करणी सेना देवास जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौड़ व जिला महामंत्री विजय सिंह ठाकुर एवं नगर अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर के नेतृत्व में भोरासा नगर में जुलूस निकालकर पुतला दहन किया गया व कहां गया कि हम किसी भी तरह नारियों का अपमान सहन नहीं कर सकते मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों को मंत्री बना रखा है जिन्हें नारियों के सम्मान की कोई फिक्र नहीं है मध्य प्रदेश कैबिनेट में शामिल मंत्री को सरकार को बाहर करना होगा नहीं तो हम उग्र आंदोलन भी करेंगे

अभी तो सिर्फ हम लोग इस का पुतला दहन कर रहे हैं सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसे लोग मंत्रिमंडल में रहेंगे तो भाजपा को इसका खामियाजा भी आगे भुगतना पड़ेगा इस अवसर पर ठाकुर सुरेन्द्र सिंह गोड श्री राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष, विजय सिंह ठाकुर जिला महामंत्री श्री राजपूत करणी सेना, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर सोशल मिडिया प्रभारी, जितेन्द्र सिंह बेस जिला महामंत्री, वीरेंद्र सिंह गोड तहसील उपाध्यक्ष, शुभम बन्ना देवास, मीनू बन्ना देवास, यशवंत सिंह राजपूत वसूली पटेल, तहसील जिला उपाध्यक्ष टोंक खुर्द सीएम भदोरिया, अध्यक्ष टोंक खुर्द गोलू कुशवाहा, भोरासा, शेखर ठाकुर, भवानी सिह दरबार, अर्जुन सिह ठाकुर, कुलदीप ठाकुर नगर अध्यश भेाैरासा, विपुल सिंह ठाकुर नगर उपा अध्यक्ष, अंकित ठाकुर, सेठी बाबा, धीरेन्द्र ठाकुर , प्रकाश ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, राहुल ठाकुर, गब्बर ठाकुर, बबलू ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, गलू दरबार, विश्वजीत ठाकुर, भारत ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, रजत ठाकुर, किशन ठाकुर, आदित्य ठाकुर, लाला ठाकुर, राज ठाकुर, मोहित ठाकुर, चिका ठाकुर, अरमान ठाकुर, कुणाल ठाकुर, गोलू ठाकुर, डालर ठाकुर, पुष्पेंद्र सिह ठाकुर, रजवी ठाकुर, सचिन ठाकुर, पुष्प राज ठाकुर मौजूद थे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अंशराज बन्ना ने दी ।

सावधान…कही आपकी लापरवाही कोरोना को बुलावा तो नही दे रही!

• इंदौर में बीते 8 दिनों में मिले 55 कोरोना संक्रमित

सावधान देवास! देवास एक्सप्रेस का मकसद आपको डराना नही है बल्कि आपको सावधान करना है। हमारे पास बसे शहर इंदौर में बीते 8 दिनों में 55 कोरोना के मरीज़ सामने आ चुके है। इंदौर से प्रतिदिन हज़ारो की संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षा के लिए तो पुरुष-महिलाएँ अपने रोज़गार के लिए आना जाना करते है।

बीते कुछ दिनों से वहाँ बढ़ रही कोरोना के मरीज़ों की संख्या देवास की भी चिंता बढ़ा रही है। क्योंकि बीते वर्ष भी इंदौर में कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़ने के बाद ही देवास में कोरोना मरीज़ सामने आये थे। वर्तमान में हमारे आसपास लोगों द्वारा मास्क पहनने की आदत को भुला दिया गया है। आम आदमी के साथ साथ ऐसे लोग जो शहर में बड़े ओदे पर हे उन्हें भी बिना मास्क के देखा जा सकता है। अब हम सभी को सावधान होने का समय आ गया है वापस उसी सख्ती के साथ कोरोना से बचाव का पालन करे जैसा हमने बीते वर्ष किया था क्योंकि इसी से हम कोरोना से सुरक्षित रह सकेंगे।

अभी कोरोना का नया वैरिएंट भी साउथ अफ्रीका देश में सामने आया है जिसका नाम ‘ओमिक्रोन’ दिया गया है। WHO द्वारा बुलाई गई बैठक में ओमिक्रोन वैरिएंट को डेल्टा वैरिएंट से 7 गुना ज्यादा फैलने वाला बताया जा रहा है। इसको लेकर भी भारत सरकार सचेत है और कड़े कदम उठाये जा रहे है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी नए कोरोना वैरिएंट के खतरे को देखते हुए प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेज को जारी रखने का फैसला लिया है। साथ ही स्कूलों को 50 % क्षमता के साथ खोलने के निर्देश दिए है।स्कूलों में 50% विद्यार्थी सप्ताह के पहले तीन दिन और शेष 50% विद्यार्थी अगले तीन दिन स्कूल जाएंगे।

WHO की चेतवानी के बाद कोरोना ने नए वैरिएंट “ओमिक्रोन” ने एक बार फिर देश-विदेश में चिंता बड़ा दी है। WHO द्वारा बुलाई गई बैठक में इस वैरिएंट को डेल्टा से 7 गुना ज्यादा फैलने वाला बता रहा है। एक तरफ जहाँ इस वैरियंट ने दक्षिण अफ्रीका में तहलका मचा रखा है तो वही इसको लेकर भारत सरकार भी अलर्ट हो गयी है। कल PM मोदी ने इस्कूल लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ जोखिम वाले देशों से आने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए व साथ हो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा की समीक्षा कर सभी राज्यों को भी अलर्ट किया है

देश में तेजी से फैल रहा कोरोना : देश में कोरोना का संक्रमण फिर से चिंताजनक हालात पैदा कर रहा है। 10 बड़े राज्यों में पिछले 30 दिन में 2400 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1700 स्टूडेंट महाराष्ट्र के हैं। संक्रमित होने वाले ज्यादातर छात्र शादी-पार्टियों में या तो खुद शामिल हुए थे, या उनके परिजन किसी कार्यक्रम से लौटे थे।

• साउथ अफ्रीकन वैरिएंट को लेकर मोदी की 6 हिदायतें

  1. नए वैरिएंट के लिए हमें अभी से तैयारी की जरूरत।
  2. जिन इलाकों में ज्यादा केस आ रहे हैं, वहां पर निगरानी और कंटेनमेंट जैसी सख्ती जारी रखी जाए ।
  3. लोगों को और ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीजों का पालन सही तरह से किया जाए।
  4. अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में छूट देने की योजना की समीक्षा की जाए ।
  5. कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज की कवरेज बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए।
  6. राज्यों को इस बात पर ध्यान देना होगा कि जिन्हेंपहली डोज मिल गई है, उन्हें दूसरी डोज समय पर दे दी जाए।

अमलतास हॉस्पिटल एवं आई.एम.ए. देवास का कार्यक्रम सम्पन्न

देवास । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक व इंडेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया थे।इन्होंने आई.एम.ए(इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) देवास के सभी चिकित्सकों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में संपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया की किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. रुबीना बोहरा द्वारा किसनी ट्रांसप्लांट के सभी पहलुओं पर एक गेस्ट लेक्चर आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में आई.एम.ए देवास के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आई. एम.ए मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ अनिल भाटिया की उपस्थिति में हुआ।

देवास के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ आर.के सक्सेना ,व डॉ.संजीव शर्मा सचिव नियुक्त किए गए कार्यक्रम का संचालन संजीव शर्मा ने किया इस कार्यक्रम में अमलतास हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जगत रावत ने अमलतास हॉस्पिटल मैं उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में बताया।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत ने आई. एम.ए के सभी चिकित्सकों को आग्रह किया कि अमलतास हॉस्पिटल आज के समय में देवास अंचल में सर्वाधिक क्षमता वाला अस्पताल है यहां पर सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं जैसे कार्डियक सर्जरी,किडनी ट्रांसप्लांट ,कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी हिप व नी रिप्लेसमेंट सर्जरी एवं विभिन्न प्रकार की सर्जरी होती हैं ।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अमलतास हॉस्पिटल के डीन डॉ.शरद चंद्र वानखेड़े ने किया।