Dewas : बगैर फायर एनओसी के अस्पतालों पर निगम की निरंतर कार्यवाही

देवास। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग के कारण कई मासूमो की जान चली गयी थी। जिसके बाद शासन प्रशासन ने अन्य हॉस्पिटलों व नर्सिंग होम में फायर सम्बंधित सभी उपकरण उपलब्ध होने के साथ फायर एनओसी लेना अनिवार्य किया था।

इसी के तारतम्य में शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में शासन निर्देशानुसार बगैर फायर एनओसी के शपथ पत्र दिए चल रहे अस्पतालों में अपेक्स हॉस्पिटल एवं रोशनी हॉस्पिटल के कार्यालयों को निगम की टीम द्वारा सील किया गया था।

इसी कड़ी मेंं आज शनिवार को सिटी हास्पिटल, यश हास्पिटल, संस्कार हास्पिटल, चंद्रा नर्सिंग होम, श्रीराम हास्पिटल के कार्यालयों को निगम की टीम द्वारा सील किया गया। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने सभी अस्पतालों एवं बड़े पब्लिक प्लेस माल, प्रतिष्ठानों से अपील की है वे फायर एनओसी की स्वीकृति लेकर शपथ पत्र प्रस्तुत करें।

Dewas : बालोदिया भीम आर्मी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार आजाद की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार दिवाकर की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय संरक्षक रामप्रसाद बौद्ध व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप भीमराव बौद्ध बौद्धाचार्य की सहमति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवंशी सिंहानिया ने मध्यप्रदेश अध्यक्ष प्रेम बालोदिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।

बालोदिया के मनोनयन पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली, जिलाध्यक्ष वंदना पाटिल, जिला उपाध्यक्ष ज्योति पाटिल, शाहरूख शेख, किरण नागर, आरती नागर, पूजा राजपूत, जया पटेल, दिपांशी भावसार, जिलाध्यक्ष तोहित पटेल, जिला महासचिव सोहेल मेव, विधानसभा अध्यक्ष मुकेश प्रजापत, भारत सूर्यवंशी, अमन चावले सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। 

नर्मदा सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री के नाम दिया स्मरण पत्र

देवास। नर्मदा हाटपिपलिया सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए पंडित रितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम स्मरण पत्र सौंपा।  जिसमे स्मरण दिलाया गया कि आपके द्वारा हाटपिपलिया उपचुनाव के पूर्व सैद्धांतिक स्वीकृति हो चुकी थी लगातार मांग करने पर खंडवा उपचुनाव के दौरान आपके द्वारा जनता के बीच निविदा लगाने की बात की गयी थी।

परन्तु चुनाव सम्पन्न होने के बाद मंत्रिमंडल की 3 बैठके हो चुकी है उसके बाद भी आज दिनांक तक योजना की प्रशासकीय स्वीकृति नही हो पाई है। जिसके कारण निविदा नही लग पा रही है किसी भी नदी के जल को उपयोग में लाने के लिए कोई परियोजना बनती है तो परियोजनाओं के लाभ का पहला अधिकार नदी के जिले के नागरिकों को मिलना चाहिए, परन्तु देवास जिले की सीमा से माँ नर्मदा बहती है, इसके बाद भी उज्जैन, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, इंदौर जिले को पानी दे दिया गया है व हमारे ,हाटपिपलिया,बागली, खातेगांव, एवं सोनकच्छ के ग्रामो के नागरिकों को नर्मदा जल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शिवनारायण  हाडा, हिम्मत सिंह चावड़ा, दीपेश कानूनगो, दिग्विजय सिंह झाला उपस्थित थे।

संविधान की रक्षा हम सबका दायित्व, हमें अपने कर्तव्यों को कभी नहीं भूलना चाहिए – जिला सत्र न्यायाधीश मिश्रा

राष्ट्रीय विधि दिवस पर न्यायाधीशों, अभिभाषक संघ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ सम्मान

देवास। संविधान का पालन करें व आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज तथा राष्ट्रगान का आदर करें। देश की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करना सबकी बराबर की जिम्मेदारी है। महिलाओं को सम्मान देने, हिसा से दूर रहते हुए बंधुता को बढ़ावा देने व सामाजिक संस्कृति का संवर्धन व पर्यावरण का संरक्षण करना जरूरी है।  

डॉ. आंबेडकर ने भारतीय संविधान का तैयार मसौदा 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के समक्ष रखा था। उसी दिवस की याद में हर वर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय विधि दिवस मनाया जाता है। उक्त वक्तव्य राष्ट्रीय विधि दिवस पर एडवोकेट विजय राठौर और राजेश वर्मा द्वारा मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिला सत्र न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा ने कहें। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा हम सबका दायित्व है। अपने कर्तव्यों को भी नहीं भूलना चाहिए।

हम चाहे जिस धर्म के हों या कहीं भी पूजा करते हों, लेकिन संविधान के नियमों का पालन हमारा फर्ज है। हर एक को अक्षरश: पालन करना चाहिए। संविधान निर्माण में चली गतिविधियों के बारे में बताया। सम्मान समारोह का शुभारंभ विशेष अतिथि कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती निहारिका सिंह, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमपी शर्मा, शासकीय विधि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अजय चौहान, विशिष्ट अतिथि शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय इंदौर प्राचार्य डॉक्टर इनाम रहमान व अध्यक्षता कर रहे जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष राम प्रसाद सूर्यवंशी ने माँ सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया।

तत्पश्चात अतिथियों ने न्यायाधीशों, नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारियों व वरिष्ठ अभिभाषकों का सम्मान शाल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने इस उपलक्ष्य में संविधान पर अपने अपने वक्तव्य दिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभाषक व समाजसेवी उपस्थित थे। अंत में उपस्थित जनों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सैयद मकसूद अली ने किया। 

Dewas : कार अनियंत्रित होकर खेत मे पलटी, 1 की हुई मौत 3 महिलाएं घायल

देवास । देवास-भोपाल रोड पर इंदौर जाते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं घायल हैं।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि भोपाल रोड पर टोल नाके के पास कंजर डेरे के सामने एक कार भोपाल से इंदौर आते समय अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे भोपाल के पदमनाथ में रहने वाले आशुतोष पिता बिज्जू (28), मिनी पिता अनिल कुमार, रानी पिता बिज्जू और राशी पिता अनिल कुमार के साथ भोपाल से इंदौर के लिए निकले थे।

तभी भौरासा टोल नाके के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों ने सभी को कार से बाहर निकाला व एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर्स ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। जबकि, तीन घायल महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी।

Dewas, जनता नागरिक सहकारी साख संस्था से लिए ऋण में गिरवी सम्पत्ति को छलपूर्वक बेचीं…

• न्यायालय द्वारा संपत्ति बेचने व खरीदने वाले आरोपीयो के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी

देवास। शालिनी रोड़ स्थित जनता नागरिक सहकारी साख समिति मर्या से आरोपी महेश सोनी, श्रीमति प्रेमलता सोनी ने व्यापार हेतु ऋण प्राप्त किया व इस ऋण की प्राप्ती हेतु मकान नं. 51 जेल रोड़ देवास स्थित मकान बंधक(गिरवी) किया था, जिसकी असल रजिस्ट्री बैंक (सोसायटी) के पास जमा होने के बाद भी आरोपीगण ने जमीन विक्रय कर दी।

संस्था के अभीभाषक मनोज श्रीवास द्वारा विक्रेता व क्रेता को सम्पत्ति क्रय नहीं करने के सम्बन्ध में सूचना पत्र जारी किये, देवास सब रजिस्टार कार्यालय को लिखित आवेदन दिया गया समाचार पत्र में सम्पत्ति बंधक होने की सार्वजनिक विज्ञप्ति जारी किये जाने के बाद भी आरोपीगण ने सम्पत्ति विक्रय की व आरोपी वैभव जैन ने सम्पत्ति क्रय की आरोपीगण ने धारा 406, 420, 467, 488 भारतीय दण्ड विधान व धारा 82 पंजियन अधिनियम अन्तर्गत अपराध किया। आरोपी ने विक्रय सम्पत्ति पर कोई ऋण नही होने के झूठा दस्तावेज तैयार किये छल हेतु दस्तावेजो की कुटरचना की।

आरोपीगण के विरूद्ध इस सम्बन्ध में एक लिखित शिकायत पुलिस थाना शहर कोतवाली को कि गई इस पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किये जाने पर ऐसे अपराधियों जो व्यापार आदि के लिये ऋण लेकर बंधक सम्पत्ति को विक्रय करते व संपत्ति के गोरख धंधे के खेल रहे है। आरोपियों के विरूद्ध श्रीमान मुख्य न्यायिक दण्डाअधिकारी महोदय देवास को प्रायवेट परिवाद प्रस्तुत किया जहाँ पर न्यायालय के विद्वान न्यायाधीश महोदय ने प्रकरण की गंभीरता व दस्तावेज का सूक्ष्म निरक्षण किया व आरोपीयों के विरूद्ध धारा 406, 420, 467, 468 भारतीय दण्ड विधान व धारा 82 पंजियन अधिनियम अन्तर्गत अपराध पंजिबंध कर उन्हें गिरफ्तारी वांरट से तलब करने के आदेश जारी कर वांरट जारी करने के आदेश दिये संस्था की ओर से सम्पूर्ण कार्यवाही अभीभाषक मनोज श्रीवास द्वारा कि गई व न्यायालय में परिवाद में भी पैरवी कि जा रही है ।

Dewas : रामचंद्र नगर में महिला ने फांसी लागकर की आत्महत्या

देवास । शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में आने वाले रामचंद्र नगर में कल एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

शहर के रामचंद्र नगर में रहने वाली माधुरी पति दिलीप मौर्य उम्र 40 वर्षीय ने कल सुबह करीबन 7 बजकर 20 मिनट पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मार्ग कायम किया । महिला ने फांसी किन कारणों के चलते लगाई अभी उसका पता नही चला है, मामले की जांच औद्योगिक थाने में पदस्थ सहायक उपनिरक्षक पर्वत सिंह परिहार द्वारा की जा रही है।

Dewas : माताजी टेकरी पर आयुक्त ने निगम अधिकारियो, कर्मचारियो के साथ की महाआरती

देवास/ देवास शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अन्तर्गत पूरे भारत वर्ष मे तीन केटेगिरी मे सम्मान प्राप्त हुआ। सफाई मित्र चैलेंज प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान व देवास शहर थ्री स्टार रेटिंग एवं 10 लाख की आबादी मे 10 वॉ स्थान मिलने पर नगर निगम कर्मचारी परिवार के साथ आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा माताजी टेकरी पर माता चामुण्डा की पूजन कर महा आरती की गई।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/11/Untitled-29_720p.mp4

महा आरती मे चामुण्डा सेवा समिती ने भी भाग लिया। आरती के दौरान सांय 4 बजे से भजनो का अयोजन निगम परिवार के द्वारा किया गया। निगम परिवार से भजन गायक विकास शर्मा मित्र मंडल के द्वारा भजनो की प्रस्तुती दी गई।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/11/VID-20211126-WA0052.mp4

इस अवसर पर उपस्थित चामुण्डा सेवा समिती के सदस्यो एवं निगम अधिकारियो, कर्मचारियो के द्वारा भजन संध्या मे सारगर्भित भजनो के साथ गरबा भी किया गया। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि देवास शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण मे तीन केटेगिरी मे सम्मान प्राप्त होने मे मॉ तुल्जा भवनी एवं मॉ चामुण्डा का आर्षिवाद एवं नागरिको की शहर के प्रति स्वच्छता मे सकारात्मक सोच व निगम स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रो एवं समस्त अधिकारियो, कर्मचारियो की कडी मेहनत का ही नतीजा रहा। जिससे हम लक्ष्य हासिल कर सके।

भजन व आरती के पश्चात महा प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर म. प्र. नगर निगम कर्मचारी संघ इकाई देवास के साथ नगर निगम परिवार एवं चामुण्डा सेवा समिती के द्वारा आयुक्त विशालसिह चौहान का सम्मान एवं स्वागत किया गया। आभार निगम के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्रसिह ठाकुर एवं अध्यक्ष विकास शर्मा ने माना।

Dewas : डिफाल्टर बकाया जलकर उपभोक्ताओं के होंगे नल कनेक्शन विच्छेद

देवास। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा जलकर वसूली की समीक्षा बैठक के दौरान दिये गये निर्देश के पालन में जलकर वसूली हेतु तैनात किए गये जलप्रदाय विभाग के समस्त वार्ड प्रभारीयो को जलकर संबंधित समस्त. रेकार्ड. वार्डवाईज बुकलेट एवं वार्ड में डिफाल्टर जल कर उपभोक्ताओं की सूची प्र. कार्यपालन यंत्री एवं प्रभारी सहायक यंत्री जलप्रदाय विभाग के द्वारा समक्ष में वसूली करता एवं जल प्रदाय से संबंधित विभाग के समस्त वार्ड प्रभारीयो को मिटींग के दौरान उपलब्ध .कराई गई. इसके अतिरिक्त साथ में. दिनांक 11. दिसंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत के अन्तर्गत जलकर शाखा द्वारा वार्ड वाईज बनाये गये बड़े और छोटे बकायेदारों के कोर्ट प्रकरणो को वितरण करने के साथ ही अधिक से अधिक वसूली किये जाने हेतु निर्देशित किया।

Dewas : भीम आर्मी ने रैली निकाल और अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन द्वारा प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में शुक्रवार को संविधान दिवस वाहन रैली और डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि भीम आर्मी द्वारा संगठन प्रदेश कार्यालय से उज्जैन रोड़ स्थित डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा तक वाहन रैली निकाली गई।

तत्पश्चात अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और झोन प्रभारी प्रेमचन्द्र फुलेरिया, बसपा पूर्व पार्षद मदनलाल पह., झोन प्रभारी हेमराज परमार और बसपा शहर अध्यक्ष ईश्वर मालवीय ने आदि ने संविधान दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शाहरुख शेख, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना पाटिल, जिला उपाध्यक्ष ज्योति पाटील, जिला महासचिव सोहेल मेव, मुकेश प्रजापति संदीप चौहान, आरती नागर, भरत सूर्यवंशी, प्रथम भंवर, संदीप परमार, जया पटेल, ज्वाला सोलंकी, दीपांशी भावसार, रोहित गांधी, आला पठान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित थे।