दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय मंच से युकां राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी और बप्पा क्रिएशन इंडिया को किया सम्मानित-

बप्पा क्रिएशन इंडिया को बेस्ट एडवरटाइजिंग अवार्ड प्राप्त होने व कार्यक्रम संयोजक युवक कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी का भी सफल आयोजन को लेकर हुआ सम्मान

देवास। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम हाल ही में देश की राजधानी नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम देश के कोने कोने से प्रवक्ताओं का चयन करने के लिए युवा कांग्रेस की एक अभूतपूर्व पहल साबित हुआ। इस कार्यक्रम के एडवरटाइजिंग, प्रमोशन और डिजाइनिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कार्यक्रम के संयोजक युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लांबा एवं राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने देवास के बप्पा क्रिएशन  इंडिया वीडियो एडवरटाइजिंग टीम को दी। यह काम बप्पा क्रिएशन टीम ने बखूबी निभाया और नई दिल्ली में अपने काम की छाप छोड़ी।

एडवरटाइजिंग एंव सफल आयोजन के लिए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लाम्बा एंव राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी का भी प्रतीक चिन्ह एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही बप्पा क्रिएशन टीम लीडर जयंत गुर्जर (जिम्मी) का भी सम्मान किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवीजी ने काम की खूब सराहना करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव भैया पवार, राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा रघुवंशी, राष्ट्रीय महासचिव सीताराम, राष्ट्रीय सचिव हरपाल सिंह ने उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ भविष्य में युवा कांग्रेस के साथ बने रहने का आग्रह भी किया। उक्त जानकारी युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चेतन गुर्जर ने दी। 

Dewas, राजानल तालाब पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

• पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने तालाब से निकाला शव, पुलिस मृतक के शिनाख्त में जुटी

देवास। बीएनपी थाना अंतर्गत ग्राम जामगोद स्तिथ राजानल तालाब (सूरज कुंड) पर गुरुवार को अज्ञात पुरुष का शव तालाब में तैरता हुआ मिला है। मृतक की उम्र करीबन 32 से 40 वर्ष है। शव को देखकर वहा के पंप ऑपरेटर गिरिराज पटेल ने पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुँची, साथ में एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। जिसके बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया व शव को पोस्टमार्डम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है, पुलिस के अनुसार शव लगभग 2 से 3 दिन पुराना है और मृतक के शरीर के कुछ भाग की चमड़ी पूरी तरह गल कर निकल चुकी है। और मृतक की दाहिनी कलाई पर अंग्रज़ी में AKY गुदा हुआ है। बीएनपी थाना पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच बीएनपी थाने में पदस्थ उप निरक्षक आर.सी. कल्थीया द्वारा की जा रही है।

पेंशनर संघ की वार्षिक बैठक के साथ ही सह भोज भी रखा गया

रामनारायण खत्री निर्विरोध आजीवन पेंशनर संघ के अध्यक्ष बने

भौरासा निप्र.(अभय नागर) ।पेन्शनर संघ शाखा भौंरासा का वार्षिक अधिवेशन विगत 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण पेंशनर संघ के सदस्य एक दूसरे से मिल नहीं पाए थे इसी तारतम्य में यह छोटासा सहभोज का आयोजन हमने भौरासा नगर मैं हमारे पेंशनर संघ के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र जिले के हमारे पेंशनर संघ के साथियों को आमंत्रित कर इस आयोजन में बुलाया वही कोरोना काल के समय में 2 वर्ष मे जो सेवानिवृत्त हुए थे उन लोगों को भी सदस्यता ग्रहण करवाई गई वही कार्यक्रम श्री रामकृष्ण जी चौधरी की अध्यक्षता में सानन्द सपंन्न हुआ

सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को नई दिशा देते हुए सभी बाहर से पधारे अतिथियों का भौरासा पेंशनर संघ के साथियों द्वारा साल श्रीफल फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि श्री जगदीश प्रसादजी सोनी एवं श्री विशेष अतिथि भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव कन्हैयालालजी वर्मा पेऩ्शनर संघ शाखा टोंकखुर्द एवं नगजीरामजी चौधरी , रामेश्वरजी वर्मा ,राधेश्यामजी शर्मा. इस्माइल खान.सोलंकी सर. चंद्र से ठाकुर मदन सिंह यादव
ईब्राहीमखॉ पठान.सुल्तान पठान चीना लाल मालवी.पीरूलाल मालवी. बैंक से निखारे जी. भवानी सिंह ठाकुर. लाखा सिंह आदि उपस्थित थे वही बंसी लाल जी कारपेंटर बाबूजी ने कार्यक्रम का संचालन किया तत्पश्चात कार्यक्रम के समापन पर आभार बंसी लाल जी कारपेंटर द्वारा व्यक्त किया/

Dewas : जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच चले हथियार

विवाद में कुल 8 लोग हुए घायल, एक को किया इंदौर रैफर

देवास । ज़िले के गांव जामगोद में आज सुबह दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया जिसमे दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। दोनों पक्षों से करीब 8 लोग घायल हो गए।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि जामगोद गांव में 9 बीघा कृ़षि भूमि के लिए एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से आकाश, विकास, मयूर, सुभाष यादव व दूसरे पक्ष से सुरेश यादव, नंदी यादव, सचिन सहित एक अन्य को चोट लगी है

घायलों में आकाश यादव को सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। जबकि । सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Dewas : आलू से भरा ट्रक गाय के टकराने से पलटा

गाय की हुई मौके पर मौत, ट्रक चालक फ़रार

सतवास(बालकृष्ण शर्मा) – सतवास तहसील के ग्राम बधावा में गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे बिजवाड़ की ओर से आ रहे, एक आईसर वाहन क्रमांक MP 13 GB 0340 ने ग्राम बधावा में एक गाय को टक्कर मार दी जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ने पर ट्रक पलट गया। गाय से टकराने पर गाय की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजवाड़ की ओर से कांटाफोड़ की ओर जा रहे, आलू के कट्टों से भरे आईसर वाहन क्रमांक एमपी 13 जीबी 0340 ने ग्राम बधावा में गाय को टक्कर मारते हुए संतुलन बिगड़ने से पलट गया टक्कर लगने से गाय की मृत्यु हो गई वहीं चालक फरार हो गया, पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को विवेचना में ले लिया है

मकान पर कब्जे के लिए भतीजे ने की थी बुजुर्ग महिला की हत्या

पुलिस ने हत्या का खुलासा कर 2 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

देवास/सोनकच्छ (अभय नागर)। सोनकच्छ के पीपलरावां थाना क्षेत्र का में बीते दिनों बुर्जुर्ग महिला के अंधे कत्ल का मामला सामने आया था। जिसे अब पुलिस ने सुलझा लिया है। दूर के भतीजों ने ही मकान पर कब्जा करने की नियत से की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या की थी।
सोनकच्छ तहसील के थाना पीपलरावां में 15 दिनों पूर्व बुजुर्ग महिला की हत्या करने का मामला सामने आया था। जिसमे बुजुर्ग महिला खाट पर संदिग्ध अवस्था में मिली थी। सोनकच्छ पुलिस ने इस मामले में बुधवार को खुलासा किया है। बता दे कि ग्राम देहरिया बलड़ी में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला सौरमबाई पति चंदरसिंह सेंधव की अज्ञात आरोपियों द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वही महिला संदिग्ध अवस्था में खाट पर पड़ी मिली थी। मामले में एसडीओपी सोनकच्छ प्रशांत सिंह भदौरिया ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में गांव के ही दो व्यक्ति दीपक पिता कमलसिंह सेंधव उम्र 19 वर्ष तथा विजेंद्र पिता उदयसिंह सेंधव उम्र 32 वर्ष को पकड़ा गया है। ये दोनों लंबे रिश्ते में मृतक महिला के भतीजे लगते हैं। जो महिला के दाग में तो गायब थे लेकिन दूसरे कार्यक्रमों में दिखाई दिए थे उसी के बाद से पुलिस ने इन दोनों पर शक करते हुए हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की थी। दोनों आरोपियों ने मृतक महिला के घर पर कब्जा करने तथा उसे बेचने के उद्देश्य से हत्या करना स्वीकारा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोनकच्छ न्यायालय में पेश किया है। वहीं पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।

Dewas : पानी छोडऩे के पैसे मांगने पर खेत मालिक ने की मारपीट

देवास। मारपीट में पीड़ित पवन चोंडिया के बताए अनुसार.. ग्राम सिरोल्या निवासी पवन पिता शंकरलाल चोडिय़ा 31 वर्ष वहीं के निवासी संदीप नाथ के यहां पर खेत में पानी छोडऩे का कार्य करता है। पवन जब अपनी मजदूरी के पैसे मांगने के लिए संदीप के पास गया तो वहां पर मौजूद सुभाष ने अपने परिवार के 5 सदस्यों के साथ मिलकर पवन के साथ गालीगलोच करते हुए मारपीट की। पवन ने जिसकी शिकायत बरोठा में दर्ज कराई। पवन ने अपनी शिकायत में बताया कि वह करीबन 15-20 दिनों संदीप उर्फ चिकीनाथ के खेत पर पानी छोडऩे का कार्य कर रहा था। दिनांक 20 नवंबर को रात करीबन 9 बजे के आपास संदीपनाथ को फोन लगाया और अपनी मेहनत के पैसों की मांग की तो संदीप ने रूपये देने से मना कर दिया और हमारे बीच फोन पर ही कहासुनी हो गई। तत्पश्चात सदीपनाथ मेरे घर के बाहर आया और मेरे साथ गालीगलोच करते हुए मेरे घर के दरवाजे पर लात मार दी। जिसके बाद संदीप और उसके भाई मोनु नाथ, पिता सुभाष नाथ मारपीट की । जिससे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी हमने 100 नंबर गाड़ी को दी। पुलिस द्वारा मुझे इलाज के लिये बरोठा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से मुझे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ मेरा इलाज चल रहा है।

Dewas : लघु उद्योग भारती देवास इकाई का पारिवारिक दीपावली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

देवास। लघु उद्योग भारती देवास इकाई का पारिवारिक दीपावली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता ओर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक कैलाश चंदावत, मुख्य वक्ता विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख नरेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय सचिव समीर मुंदड़ा, प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, अतीत अग्रवाल, विनीत जैन थे।

स्वागत भाषण ईकाई अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने किया। अतिथियों ने परिवारों में आपसी तालमेल, बच्चों को संस्कार देने, घर के बुजुर्ग सदस्यो की सेवा, घर में कम से कम पांच पौधे लगाकर प्रकृति संतुलन बनाने और स्वदेशी उत्पाद अपनाने पर जोर दिया। राधिका मुंदड़ा और किंशू गुप्ता ने महिलाओ के लिए मनोरंजक खेल का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी सदस्य परिवार के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत भरत चौधरी, सतीश मुकाती, किशोर सिंह राजपूत, हरीश जैन, संजय तलाटी, विजेन्द्र उपाध्याय, नितिन सोनी, मुकेश वर्मा, विमल अग्रवाल और संजय कारपेंटर ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इकाई सचिव विनय कावले ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र जायसवाल ने किया।

भीम आर्मी द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान, एक दिन में बनाए सर्वाधिक सदस्य

देवास। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संस्था द्वारा प्रदेश में नवीन पदाधिकारियों के साथ सदस्यता का महाअभियान प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली ने संगठन को प्रदेश मेें मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में संगठन का विस्तार किया जाकर अधिक से अधिक युवा व मातृशक्तियों  को जोड़ा जा रहा है। हमारे द्वारा एक दिन में पूरे प्रदेश में 300 सदस्य और देवास में 70 नए सदस्य बनाते हुए भीम आर्मी की सदस्यता दिलाई गई। प्रदेशाध्यक्ष द्वारा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को तीन माह में एक लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सदस्यता अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा। सदस्यता अभियान में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे है। 

Dewas, मोती बंगला में ट्रेन से टकराने से अज्ञात युवक की मौत

देवास। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत मोती बंगला क्षेत्र के पास स्थित शिवशक्ति ग्राउंड के सामने रेल्वे ट्रैक पर मंगलवार रात लगभग 12 बजे अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से टकराने से मौत हो गयी। अज्ञात व्यक्ति की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। सुचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची जिसके बाद पुलिस को घटना स्थल से पास में एक सायकल भी मिली है।

घटना स्थल से पास में मिली सायकल

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सायकल मृतक की ही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है तथा कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवीन्द्र यादव द्वारा पुरे मामले जी जाँच की जा रही है।