Dewas, निगम कर्मचारियो को 8 प्रतिशत मंहगाई व 7 वें वेतनमान की किश्त के साथ अस्थाई कर्मचारियो को त्यौहार अग्रीम की सौगात

देवास। नगर निगम के सभी कर्मचारियो मे स्थाई, विनियमित व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को दीपावली पूर्व आयुक्त विशालसिह चौहान ने दी सौगात। स्थाई कर्मचारियो को वेतन के साथ 8 प्रतिशत बडा हुआ मंहगाई भत्ता व 7 वें वेतनमान की तीसरी किश्त वेतन के साथ देते हुये तथा विनियमित एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को वेतन सहित उनकी मांग अनुसार त्यौहार अग्रीम की राशि का भुगतान किया गया। आयुक्त ने दीपावली पूर्व सभी कर्मचारियो को 7 वें वेतनमान की तीसरी किश्त के साथ विनियमित व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को उनकी मांग अनुसार त्यौहार अग्रीम की सौगात दी गई। आयुक्त द्वारा निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला को तत्काल सभी कर्मचारियो के खातो मे उक्त राशि जमा कराने हेतु कहा गया। साथ ही प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान ने बताया कि निगम लेखा शाखा को सभी कर्मचारियो की सूची प्राप्त हो गई है। जिनके खातो मे राशि जमा की जाना है। निगम लेखा अधिकारी दीलीप गर्ग ने बताया कि स्थाई अधिकारियो, कर्मचारियो को 8 प्रतिशत बडी हुई मंहगाई भत्ते की राशि वेतन के साथ देते हुये 7 वें वेतनमान की तीसरी किश्त की राशि लगभग 1 करोड 50 लाख भी उनके खातो मे जमा की गई। इसी प्रकार विनियमित व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को त्यौहार अग्रीम के रूप मे लगभग 40 लाख रूपये की राशि कर्मचारियो के खातो मे जमा की गई। जिससे सभी कर्मचारी परिवार ने हर्ष व्यक्त कर आयुक्त विशालसिह चौहान का आभार माना।

Dewas, देवास प्रशासन का तुगलकी फरमान, केवल दो घंटे मनाए दीपावली त्यौहार, विधायक सांसद मौन क्यो – मनोज राजानी

देवास। आगामी गुरुवार को दिवाली का महापर्व है जिसको लेकर आज सोमवार को देवास प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये थे जिसमें दीपावली पर पटाखे फोड़ने की समय सीमा रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक दो गयी है जिसे लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने देवास प्रशासन से सवाल करते हुए लिखा है कि
विश्व का सबसे बड़ा सर्वधर्म का त्यौहार जिसे केवल हिंदू ही नही सभी धर्म के लोग बहुत ही हर्षोल्लास और आनंद के साथ मनाते हैं। बच्चे- बूढ़े -दोस्त सभी लक्ष्मी पूजन के बाद आतिशबाजी करते हैं। लेकिन उत्साह और रोशनी के इस महापर्व पर देवास प्रशासन का ये कैसा फरमान ? केवल दो घंटे ही होगी आतिशबाजी की छुट और हर बार की तरह इस बार भी हमारे देवास विधायक-सांसद मौन है ? क्या ये माना जाए कि ऐसे बेतुके आदेश देवास की जनता पर थोपाना इन नेताओ की सहमति से ही हो रहा है।
पहले भी देवास प्रशासन द्वारा नवरात्रि के दौरान रात्रि कालीन कर्फ्यू लगाया गया था, लेकिन जनता ने रात्रि, मध्यरात्रि और भोर सुबह भी माता के दर्शन किये और यह आदेश हवा हवाई हो गया। उसके बाद माता प्रतिमा के विसर्जन चल समारोह की अनुमति ना देना, पुन: परंपरा को अटूट रखने के लिए देवास वासियों ने इस आदेश को भी आस्था के आगे दरकिनार कर दिया। ईद के मौके पर फिर देवास प्रशासन ने बेतुका आदेश निकाला, धर्म पर पहरा नही होना चाहिये और त्यौहारों पर प्रतिबंध क्यो हो? ये देवास प्रशासन और यहाँ के भाजपा नेताओ को समझना होगा। भाजपा केवल धर्म के नाम पर वोट लेकर इतिश्री ना करें। आज प्रशासन आपका है, तो हमारे त्योहारों पर प्रतिबंध लगने पर आप चुप क्यों बैठे हो?
आज दीपावली पर फिर वही तुगलकी फरमान, देखते हैं देवास की जनता इन्हें क्या सबक सिखाती है ? लगता है भाजपा सत्ता से बाहर जाने का रास्ता खुद बना रही है। एक ओर मंहगाई की मार और दुसरी ओर तुगलकी फैसले। अवहेलना या परंपरा ?
देवास जिला शहर कांग्रेस कमेटी देवास केवल 2 घंटे आतिशबाजी की अनुमति देने के निर्णय की घोर निंदा करती है और यह मांग करती है कि सर्वधर्म के त्योहारों पर किसी भी तरह की पाबंदी ना हो।

Dewas इलाज कराने जा रहे पिता-पुत्री को ट्रक ने मारी टक्कर दोनों की मौके पर ही मौत

देवास। देवास के बैरागढ़ निवासी रोहित उम्र 36 वर्ष व सलोनी उम्र 18 वर्ष की उज्जैन नरवर के पालखंदा दूर्घटना में मौत हो गयी। घटना के थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने पीछा कर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को थाने पर खड़ा कर दिया है।
दरसल प्राप्त जानकारी अनुसार रोहित अपनी पुत्री सलोनी के बुखार के इलाज के लिए उसे लेकर नरवर दिखाने गये थे। उसी दौरान पालखंदा में एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों के ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद वहा मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को मृत बताया। इसके बाद उन्हें तत्काल पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
मृतकों के पास से मिले पर्चियों के आधार पर पुलिस ने मृतकों की पहचान की और इसके बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस व एंबुलेंस के साथ उनके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

Dewas जरूरतमंदो के लिये निगम ने की नेकी की दीवार की स्थापना

देवास/ आजादी का अमृत महोत्सव स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा उज्जैन रोड ईटावा बस स्टेण्ड स्थित पंडित दीनदयाल रसोई योजना भवन पर नेकी की दीवार कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर व प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत प्रकाशसिह चौहान, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, निगम ब्रांण्ड ऐमबेस्डर महेश सोनी की उपस्थिती मे किया गया।

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/11/VID-20211101-WA0054.mp4

नेकी की दीवार के शुभारंभ पर संस्था इन्हरव्हील क्लब से अध्यक्ष मीना वर्मा व उनकी टीम सदस्य नीलू सक्सेना, प्रज्ञा कानूनगो, मनोरमा वर्मन, सुनिता पाटील, लता बहन, रेखा पांचाल, नीता खत्री, अंकिता चौहान, नेहा वर्मा, मोनिका, चन्द्रकांता, नेहा शर्मा आदि के द्वारा बच्चो, महिला, पुरूषो के लिये नेकी की दीवार मे 800 नग कपडे, 100 फुड पेकेट व पुराने कपडे, नये जूते, चप्पल, बच्चो के खिलोने आदि का दान नेकी की दीवार मे किया गया।

जिसका वितरण कलेक्टर द्वारा सीईओ व आयुक्त के साथ इन्हरव्हील क्लब सदस्यो के साथ प्राप्त कपडे व खाद्य सामग्री का वितरण जरूरतमंदो को किया गया। उक्त कार्यक्रम मे निगम अधिकारियो व कर्मचारियो द्वारा भी बच्चो को कपडे वितरण किये गये। संस्था राबिन हुड आर्मी के अनुराग शुक्ला के द्वारा दीनदयाल रसोई को 5 क्विंटल आटा, 5 क्विंटल चावल, 2 क्विंटल दाल, 1 क्विंटल शकर, 100 लीटर खाद्य तेल, 100 किलो नमक दान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो से कहा कि जरूरतमंदो को नेकी की दीवार के माध्यम से खाद्य सामग्री, नये, पुराने कपडे, नये जूते, चप्पल आदि आपके द्वारा प्राप्त हो इस हेतु नेकी की दीवार की स्थापना की गई है।

आयुक्त ने शहरवासियो से अपील की है कि शहर मे स्थापित 4 नेकी की दीवार पर नये कपडो के साथ जरूरतमंदो को उपयोग मे आने वाले स्वच्छ, साफ, प्रेस किये हुये कपडे व बच्चो के नये खिलोनो को साथ ही ठंड से बचने के लिये गरम कपडे भी वितरण हेतु दे सकते है। कार्यक्रम मे निगम के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Dewas हाईटेंशन लाइन के तारो की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की हुई मौत

देवास । सोमवार सुबह खेत मे गाय बांधने गए 20 वर्षीय रितेश सिंह पिता कमलसिंह बैस की हाईटेंशन लाइन के तारों के चपेट में आने से मौत हो गयी

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि विजयागंज मंडी रोड के ग्राम बिजेपुर में रितेश सिंह आज सुबह करीब 8 बजे खेत मे गाय बांधने गया था जहाँ खेत मे गिरे पड़े हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आ गया, परिजनों द्वारा रितेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया परिजनों ने आरोप लगाया है कि इसकी शिकायत कंपनी व बिजलीकर्मी को की थी परन्तु उनके द्वारा ध्यान नही दिया गया जिसके कारण यह हादसा हो गया

कांग्रेसीयो ने जयंती तथा पुण्यतिथि मनाई

कांटाफोड(बालकृष्ण शर्मा) – रविवार को ब्लाक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महापुरुषों की जयंती तथा पुण्यतिथि मनाई कार्यक्रम मे सर्वप्रथम पहले गृह मंत्री लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रति वर्ष यह आयोजन महात्मा गांधी चौराह पर होता था मगर आचार संहिता के चलते इस वर्ष कांग्रेस कार्यालय पर सिर्फ पुष्प माला पहनाकर पुण्य तिथि एवम जयंती मनाई गई

कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, ब्लाक कांग्रेसअध्यक्ष राजाराम यादव, श्रीनिवास तिवारी, मुकेश राठौर, ब्रजमोहन तिवारी, रामेश्वर शर्मा, कैलाश अमोदिया, शिव पहलवान, रमेश यादव, अर्पित जायसवाल, शैलेश तिवारी, ललीत सोनी आदि उपस्थित थे।

Dewas जिले में 01 नवम्बर को 189 केन्द्रों पर होगा, कोविड-19 टीकाकरण

टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से अधिक उम्र के समस्त व्यक्ति वैक्सीन के दोंनो डोज़ अवश्य लगवाएं

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशन में कोविड टीकाकरण अभियान देवास जिले में निरंतर जारी है शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक टीकाकरण छात्रों पर वैक्सीन के डोज़ लगाए जा रहे हैं जिसमें सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियो का टीकाकरण किया जा रहा है। गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं का टीकाकरण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कोविड वैक्सीन, को-वैक्सीन ओर कोविशिल्ड दोनों टीके सुरक्षित हैं । कोविड-19 टीकाकरण में पहला डोज़ लगवा लिया है वह दूसरा अवश्य लगवाए l को-वैक्सीन के प्रथम डोज़ के 28 दिन के पश्चात दूसरा डोज़ एवं कोविशिल्ड के प्रथम डोज़ के 84 दिन के पश्चात दूसरा डोज़ अपने नजदीकी टीकाकरण सत्र में टीका अवश्य लगवाये। दिनांक 01 नवम्बर 2021 को देवास जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कुल 189 टीकाकरण केंद्रों पर 24700 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।

Dewas | खदान में मिट्टी धसने से 1 व्यक्ति की हुई मौत, 3 महिलाएं घायल

घर में लिपाई छपाई के लिए जंगल मे लेने गए थे मिट्टी

देवास । जिले के बागली तहसील में आज दोपहर अपने घर की लिपाई छपाई के लिए मिट्टी लेने गए ग्रामीण पर मिट्टी खोदते समय खदान धस गई। खदान धसने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी व 3 महिलाए घायल हो गयी।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि दीवाली के लिए अपने कच्चे मकान की लिपाई छपाई के लिए मिट्टी लेने गए थे परन्तु खोदते समय अचानक मिट्टी की खदान धसने से ग्राम पानकुआं निवासी 35 वर्षीय सुरेश पिता शंकर की मृत्यु हो गई व राधा, भूरीबाई, हीराबाई नामक महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी । ग्रामीणों द्वारा महिलाओं को बागली व उदयनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ से दो महिलाओं को इलाज के बाद देवास रैफर किया गया।

Dewas, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंति पर निगम द्वारा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

देवास। लोहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंति पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अन्तर्गत स्थानीय कालूखेडी तालाब पर नगर निगम द्वारा सामाजिक संस्थाओ तथा शिखर समाजिक कल्याण समिती व रहवासी संघो के सहयोग से श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्वच्छता ब्राण्ड ऐमबेस्डर विष्णु वर्मा, जय मीणा, स्काउट प्रभारी मनोज पटेल, एन. के. जोशी, महेश सोनी सहित स्काउट के बच्चो व अन्य संस्थाओ द्वारा श्रमदान किया गया। श्रमदान मे तालाब के आस-पास पडे वेस्ट मटेरियल व अन्य अनुपयोगी सामग्री को उठाकर निगम के कचरा वाहन मे डाला गया। इस अवसर पर नगर निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर, उपयंत्री विजय जाधव, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी विशाल जोशी, कर्मचारी संघ अध्यक्ष विकास शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन सहायक शेलेन्द्र परिहार, सहित अन्य संस्थाओ के पदाधिकारियो द्वारा श्रमदान किया गया। इस अवसर पर विष्णु वर्मा द्वारा उपस्थित लोगो को स्वच्छता एवं प्लास्टिक फ्री देवास तथा देवास को स्वच्छ एवं सुन्दर रखने की शपथ दिलाई गई।

Dewas, निगम के सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सफाई प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

देवास। नगर पालिक निगम देवास द्वारा नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन नई दिल्ली एवं एमपी कॉन लिमिटेड भोपाल के सायुंक्त तत्वाधान में 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक नि:शुल्क 5 दिवसीय RPL प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विक्रम सभा भवन में चलाया गया जिसका समापन हुआ जिसमें देवास नगर निगम के सफाई मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में हेल्थ ऑफिसर आर. एस केलकर स्वच्छ भारत मिशन से विश्वजीत सिंह एवम डिवाइन संस्था से विशाल जोशी एवं ऐश्वर्य सिंह शक्तावत द्वारा विशेष सहयोग दिया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक दिन का स्वस्थ शिवर भी लगाया गया जिसमें डॉक्टर इकबाल द्वारा सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य संबंधी चेकअप किया गया एमपी कॉन की ओर से उदय प्रताप सिंह द्वारा इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से पूर्ण करने पर सभी का आभार व्यक्त किया।